बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अनियमितताओ और भ्र्ष्टाचार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन : पुतला फूंका

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अनियमितताओ और भ्र्ष्टाचार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन : पुतला फूंका



तीनबत्ती न्यूज :10 अगस्त ,2023
सागर
: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और मरीजों के इलाज में हो रहीं अव्यवस्थाओ के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के  नेतृत्व में बीएमसी में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार और बीएमसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई।  अटल पार्क से हजारों कांग्रेस जनों का विशाल जुलूस आरम्भ होकर मेडिकल कालेज की तरफ बड़ा, मेडिकल कालेज के मुख्यद्वार पर वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी का पुतला जलाया गया।


 विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर जिला अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मरीजों की दुर्दशा हो रही है। यहां ना तो मरीजों को समय पर इलाज मिलता है और ना ही डॉक्टर। बीएमसी प्रबंधन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। चहेतों को टेंडर देने के लिए री टेंडर और कमीशन का खेल चल रहा है। बीएमसी के डॉक्टर खुद भर्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। जिसमें पैसे लेकर पदोन्नति और नई भर्तियां की जा रही हैं। इसके अलावा बीएमसी में फायर उपकरणों के नाम पर दो करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।  मेडिकल कालेज संगठित भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है डीन अपना निजी अस्पताल चलाता है। जो नियम विरुद्ध है। यह छह साल से यही जमे है।


ये हुए शामिल

इस अवसर पर प्रभारी अंजुसिंह बघेल, प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित,रेखा चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,चक्रेश सिंघई, प्रवक्ता गण डॉ संदीप सबलोक, अभिषेक गौर, आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, लक्ष्मीनारायण सोनकिया, सुरेंद्र चौबे,रमाकांत यादव,प्रदीप गुप्ता,प्रभात जैन माधवी चौधरी सौरभ खटीक प्रांजल अग्निहोत्री मार्शल खान, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, महेश जाटव,महेश अहिरवार प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान योगराज कोरी


 गब्बर पठान चमन अंसारी हरिश्चन्द्र सोनवार प्रियंकर तिवारी,जय रैकवार रवि उमहिया अशोक कुशवाहा अवधेश तोमर शैलेन्द्र तोमरअक्कू पहलवान संदीप खटीक अरुण साहू शिवनारायण सोनी, कोमल आनंद, घनश्याम परिहार, यशवंत पाठक लोकेन्द्र विश्वकर्मा लीलाधर सूर्यवंशी रीतेस चौधरी, चैतन्य कृष्ण पाण्डेय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण विश्वकर्मा, लोकेन्द्र विश्वकर्मा, असलम रंगरेज़, सिमोह जैन, कुशल यादव, अनस खान, रीतेश विश्वकर्मा, शिवम आथिया, शिवांश रावत, अर्पित, शिवम साहू, वीरेंद्र जोगी, सुदीप ठाकुर, देवेश विश्वकर्मा, शैलेश आथिया, विक्की साहू,रोहित यादव, मुकुल तिवारी, राजा साहू, सलमान आदि मोजूद रहे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive