बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: दो चाचाओ की हत्या करने वाला सिरफिरा आरोपी गिरफ्तार

SAGAR: दो चाचाओ की हत्या करने वाला सिरफिरा आरोपी गिरफ्तार 

तीनबत्ती न्यूज : 08 अगस्त ,2023
सागर:  सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के नयागांव में दो चाचाओ की हत्या और तीन को घायल करने वाले सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 
मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने  दो चाचा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बचाने आई चाची, बड़ी मां और रास्ते में मिले शिक्षक पर भी उसने कुल्हाड़ी से हमला किया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। 


पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा घटना के बाद  गिरफतारी के  निर्देश दिए। लोकेश कुमार सिन्हा अति0 पुलिस अधीक्षक बीना एवं सुश्री पूजा शर्मा अनुविभागीय अधिकारी देवरी के मार्ग दर्शन में एवं थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में थाना' केसली  आरोपी राव साहब  यादव  को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस के मुताबिक साहब ने अपने चाचा सुखराम यादव एवं जीवन लाल यादव को कुल्हाडी से गंभीर चोटें पहुंचाकर जान से खत्म कर दिया था और  कैलाशरानी यादव, सरोजरानी यादव तथा रवि मासाब को कल्हाडी से घायल कर चोटें पहुंचाकर फरार हो गया था।


खेत से पकड़ा आरोपी को

पुलिस ने आरोपी की गिरफतारी के लिये सक्रिय होकर आरोपी राव साहब पिता रम्मू यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम नयागांव थाना केसली को आज  पप्पू लोधी के खेत ग्राम बिलहरी से गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी0 सुनील शर्मा उनि राजाराम धुर्वे, सउनि जगदीश प्रसाद सैयाम, सउनि खिलान सिंह, आर0 1823 साकेत, आर0 1901 नीलेश, आर0 1511 संतोष, आर0 508 कन्छेदी एवं थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक उपमा सिंह, थाना प्रभारी महाराजपुर उनि मीनेष सिंह भदौरिया एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका र
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive