बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: सड़क हादसे में बीजेपी नेता के भतीजे की दुखद मौत : एक अन्य घायल

SAGAR: सड़क हादसे में बीजेपी नेता के भतीजे की दुखद मौत : एक अन्य घायल

  ▪️डब्बू तिवारी    ▪️नितिन चौधरी

तीनबत्ती न्यूज : 07अगस्त,2023
सागर : सागर के ग्राम रतोना के पास तेज रफ्तार कार की भारी वाहन से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार भाजपा नेता और पूर्व नगर निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी के भतीजे की दुखद मौत हो गई। वहीं बीजेपी नेता नितिन चौधरी  गंभीर घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। निखिल के निधन की खबर आते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।


पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात निखिल उर्फ डब्बू पुत्र नरेश तिवारी निवासी मोतीनगर अपने साथी नितिन पुत्र राजकुमार चौधरी निवासी लक्ष्मीपुरा वार्ड के साथ कार क्रमांक एमपी 15 सीए 0010 में सवार होकर भोपाल की ओर से सागर आ रहे थे। तभी रतोना के पास भारी वाहन से कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आगे का पहिया टूट गया। वहीं सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने से निखिल उर्फ डब्बू की मौत हो गई। नितिन गंभीर घायल हुए।


सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नितिन को भाग्योदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को भोपाल रैफर किया गया है। मृतक निखिल पेशे से वकील थे। मोतीनगर थाना प्रभारी संतराम राठौर ने बताया कि कार सवार भोपाल की ओर से आ रहे थे। तभी रतोना के पास अज्ञात भारी वाहन व कार की टक्कर हो गई। घटना में निखिल तिवारी की मौत हो गई। वहीं नितिन घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश शुरू की गई है।


अंतिम संस्कार कल 8 अगस्त को

सड़क हादसे में  निखिल तिवारी का दुखद निधन हो गया। निखिल पं श्री नरेश तिवारी  के  बड़े पुत्र एवं पं श्री विनोद तिवारी के भतीजेऔर अरविंद तिवारी के छोटे भाई  थे।  जिनका अंतिम संस्कार कल 8 अगस्त :2023 दिन मंगलवार को सुबह 9:00 बजे नरयावली नाका मुक्तिधाम में किया जाएगा।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive