बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खुरई व मालथौन की स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रभारी नियुक्त किए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने

खुरई व मालथौन की स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रभारी नियुक्त किए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने



सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने, मरीजों को सुविधाजनक माहौल देने व केन्द्रों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के नजरिए से  खुरई विधायक व प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड खुरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल डिस्पेंसरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रभारी नियुक्त किए हैं।

     उक्त प्रभारियों में सिविल अस्पताल खुरई में संजय समैया ‘बाबा’ खुरई, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरई (पीएम आवास) में अजित राय, खुरई, सिविल डिस्पेंसरी क्रमांक 01 (अम्बेडकर वार्ड) में निर्मल अहिरवार, सिविल डिस्पेंसरी क्रमांक 02 (पुरानी जनपद में) में शैलेन्द्र नैक्या, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोदियानौनागिर में परमानंद साहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भीलोन में कैलाश आठिया भीलोन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गढौलाजागीर में संदीप अवस्थी, प्राथमिक/उप स्वास्थ्य केन्द्र सिलौधा में हेमन्त सिंह राजपूत, उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्तला में राकेश राय, उप स्वास्थ्य केन्द्र धांगर में जितेन्द्र विश्वकर्मा, उप स्वास्थ्य केन्द्र कौरासा में हरि परिहार, उप स्वास्थ्य केन्द्र खजराहरचंद में काशीराम ठाकुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र कठैली में मनोज कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र तोडाकाछी में रामबाबू विश्वकर्मा, उप स्वास्थ्य केन्द्र चौकापठारी में रविन्द्र चौबे, उप स्वास्थ्य केन्द्र सिंगपुर में चिमनसिंह राजपूत, उप स्वास्थ्य केन्द्र धनौरा में राजकुमार कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र वनहट में रतनसिंह लोधी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कुमरोल में शिवराज कुशवाहा को प्रभारी बनाया गया है।


मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड मालथौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उसके अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केन्द्रों में भी प्रभारी नियुक्त किए हैं जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (विकासखण्ड स्तरीय) मालथौन में बादाम सिंह सिसोदिया, मालथौन, प्राथमिक/उप स्वास्थ्य केन्द्र बरोदियाकलां में श्यामसुन्दर सोनी, बरोदियाकलां, प्राथमिक/उप स्वास्थ्य केन्द्र रोडा में हजारीलाल साहू, रोडा, प्राथमिक/उप स्वास्थ्य केन्द्र रजवांस में संदीप वैद्य, रजवांस, प्राथमिक/उप स्वास्थ्य केन्द्र बांदरी में निजामसिंह लोधी, उप स्वास्थ्य केन्द्र अटाकर्नेलगढ में जनकसिंह चौहान, अटाकर्नेलगढ, उप स्वास्थ्य केन्द्र डबडेरा में दौलत हजारी कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र अण्डेला में राजाराम गोविन्द कुशवाहा, अण्डेला, उप स्वास्थ्य केन्द्र खिरियाकलां में सुखपाल सिंह बम्होरीलाल, उप स्वास्थ्य केन्द्र पातीखेडा में सुरेन्द्र सिंह राजपूत, पातीखेडा, उप स्वास्थ्य केन्द्र पिठौरिया में रोशन विश्वकर्मा, उप स्वास्थ्य केन्द्र बरोदियाचन्द्रापुर में छोटेलाल विश्वकर्मा, उप स्वास्थ्य केन्द्र सेवन में रामनरेश यादव सेवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र पहरगुवां में राहुल अहिरवार, उप स्वास्थ्य केन्द्र विदवासन में हरिनारायण यादव, उप स्वास्थ्य केन्द्र अटाटीला में प्रकाश रजक, उप स्वास्थ्य केन्द्र बीकोरकलां में मोहित रमेश राय, बीकोरकला, उप स्वास्थ्य केन्द्र खटौरा में राजेश दीपचंद जैन, उप स्वास्थ्य केन्द्र रेडोनमालगुजारी में सौरभ विल्थरे, उप स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रापुर में प्रहलाद कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र सागौनी में हरपाल सिंह लोधी, उप स्वास्थ्य केन्द्र तिगराखुर्द में भीकम यादव, उप स्वास्थ्य केन्द्र ललोई में दिनेश सिंह ठाकुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र उजनेट में श्री संजय यादव, उप स्वास्थ्य केन्द्र मडावनपायक में रामू शिवदीन कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र हिरनछिपा रामस्वरूप में लटोरे कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र परसोन में भगवान सिंह लोधी को प्रभारी बनाया गया है।

     इन प्रभारियों को मंत्री कार्यालय सागर में स्थापित कॉल सेंटर नंबर 8929700285 पर इन स्वास्थ्य केन्द्रों में चल रही गतिविधियों एवं जरूरतों के संबंध में लगातार भ्रमण कर जानकारी उपलब्ध करानी है। ज्ञातव्य है कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह निरंतर हर क्षेत्र में प्रभारियों की नियुक्तियां कर रहे हैं। विगत दिनों उन्होंने मंडी समितियों, जनपद और वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए थे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive