बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व डकैत मलखान सिंह और सागर के पूर्व DEO कांग्रेस में शामिल

पूर्व डकैत मलखान सिंह और सागर के पूर्व DEO कांग्रेस में शामिल



तीनबत्ती न्यूज : 09 अगस्त ,2023
भोपाल : विधानसभा चुनाव के चलते दलबडल और अफसरों का  राजनीति में  घुसपेठ जारी है। चार दशक पहले चंबल के बीहड़ में डकैत रहे मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। मलखान सिंह बीजेपी और एक अन्य पार्टी भी रह चुके है।  भोपाल में  स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में  अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली । इस मौके पर सागर और छतरपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे  निवाड़ी के संतोष शर्मा  सहित अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस  शामिल हुए । इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह लहार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति लाल भूरिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता मोजूद रहे। 


1982 में किया था आत्‍मसमर्पण

गौरतलब है कि मलखान सिंह ने अपने गिरोह के साथियों के साथ वर्ष 1982 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उनका झुकाव भाजपा की ओर हुआ। 2014 के चुनावों में उन्‍होंने भाजपा के लिए प्रचार भी किया था। लेकिन 2019 में भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलने पर उन्‍होंने पार्टी छोड़ दी।इसके बाद मलखान उत्तर प्रदेश के शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा।



          पत्‍नी  ललिता राजपूत

पूर्व डकैत मलखान सिंह की पत्नी गुना जिले के आरोन के सिंगवाई से निर्विरोध सरपंच चुनी गई थी।


कांग्रेस का करेंगे प्रचार

मलखान सिंह ने दावा करते हुए कहा, 'कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। जहां मेरा प्रचार होगा, वहां कांग्रेस जीतेगी। पहले अन्याय के खिलाफ बंदूक उठाई थी, आज अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ कर देंगे। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर बैठा देंगे।'





____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive