बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: बालीवुड गायिका ज्योतिका टांगड़ी ने दी शानदार संगीत की प्रस्तुति▪️स्मार्ट सिटीज मिशन की 8वीं वर्षगांठ

Sagar:  बालीवुड गायिका ज्योतिका टांगड़ी ने  दी शानदार संगीत की प्रस्तुति

▪️स्मार्ट सिटीज मिशन की 8वीं वर्षगांठ 


सागर दिनांक 30 जून 2023 ।सागर स्मार्ट सिटी के पदमाकर सभागार मोतीनगर में गुरुवार की शाम  आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका ज्योतिका टांगड़ी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से नागरिकों एवं संगीत प्रेमियों को उत्साहित एवं रोमांचित किया। इस दौरान महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, पार्षद सुश्री रानी अहिरवार, पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव, स्मार्ट सिटी कम्पनी सचिव श्री रजत गुप्ता, जेऐओ श्री हर्ष केसरवानी, विभिन्न वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि अधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में सागर के नागरिक उपस्थित रहे। 


सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मनाई जा रही स्मार्ट सिटीज मिशन की 8वीं वर्षगांठ के अमृत उत्सव अंतर्गत आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं,  सहित समस्त नागरिकों ने बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ संगीत का आनंद लिया और देश के महत्वकान्छी स्मार्ट सिटीज मिशन में शामिल अपने शहर सागर के सतत विकास की खुशियाँ संगीत के साथ झूमते हुए मनाई।
 कार्यक्रम का प्रारम्भ रॉक बैंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत श्री गणेश वंदना के साथ हुआ इसके बाद पार्श्व गायिका ज्योतिका टांगड़ी ने अपने संगीत की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का समापन नृत्यसमूह  द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य के साथ हुआ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive