बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सड़क, पुल, पुलिया क्षेत्र की प्रगति एवं समृद्धि की प्रतीक : मंत्री गोपाल भार्गव▪️रहली में करोड़ों रुपए के कार्यों का हुआ भूमिपूजन

सड़क, पुल, पुलिया क्षेत्र की प्रगति एवं समृद्धि की प्रतीक : मंत्री गोपाल भार्गव

▪️रहली में करोड़ों रुपए के कार्यों का हुआ भूमिपूजन


सागर 30 जून 2023
     सड़कें, पुल, पुलिया क्षेत्र की प्रगति एवं समृद्धि का प्रतीक होती है। रहली का विकास देश एवं प्रदेश के लिए मॉडल के रूप में होगा। उक्त विचार लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने रहली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपए के कार्यों का भूमि पूजन करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री संतोष पटेल, श्री द्वारका मुकद्दस, श्री बसंत यादव, भोला राम चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी श्री गोविंद दुबे, लोक निर्माण विभाग के श्री सी.पी. सिंह, श्री हरिशंकर जयसवाल, श्री पी.एस. पंत, सुश्री साधना सिंह, तहसीलदार श्री कुलदीप पाराशर सहित अन्य अधिकारी गणमान्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
       लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सड़क, पुल, पुलिया क्षेत्र की प्रगति एवं समृद्धि का प्रतीक होती है। उन्होंने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र का कोई भी ग्राम सड़क के बिना नहीं रहेगा एवं कोई भी नदी फुल विहीन नहीं रहेगी। सभी पर पुल एवं पुलिया बनाने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में सभी नदियों पर पुल बन जाएंगे। जिससे कि ग्रामीण जनों को गढ़ाकोटा, रहली, सागर जाने के लिए असुविधा नहीं होगी।
     मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि राज्य की सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाड़ली बहनों सहित अन्य सभी वर्गों को लाभान्वित करने का कार्य किया है और मध्यप्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई को जब प्रदेश में राशन की समस्या बताई थी। तब उन्होंने संपूर्ण देश में लाल, नीले राशन कार्ड बना कर राशन दिलाने की सुविधा प्रदान की थी। आज वही सुविधा पूरे देश में निःशुल्क रूप से राशन प्रदान करने का कार्य कर रही है।


       मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि अब जो भी काम रहली विकासखंड में होंगे वह विकास कार्य पूरे देश एवं मध्य प्रदेश में मॉडल के रूप में होंगा। जिनको देखने के लिए मध्य प्रदेश एवं देश के लोग रहली विधानसभा क्षेत्र में आएंगे। उन्होंने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र का लालन-पालन अपने मां एवं बच्चों की तरह किया है और अंतिम सांस तक करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आज जो पुल का भूमि पूजन कार्य किया गया है उस पर विदेशी लाइटों के माध्यम से सुशोभित किया जाएगा और बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियों भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व रहली में अटल सेतु का निर्माण कराया गया जो कि मध्य प्रदेश में मॉडल का रूप है। इसी प्रकार अन्य कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में श्री बसंत यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री पी.एस. पंत ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया।


लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन


     लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव गढाकोटा तहसील के बेरखेड़ी कलाँ में  विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री भार्गव ने छुल्ला-बेरखेड़ी-चैनपुरा मार्ग में कोपरा नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण लम्बाई 100 मी., प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 959.06 लाख रूपये एवं बम्हौरी से दुनयका मंदिर मार्ग का निर्माण लम्बाई 2.2 कि.मी., 214.02  लाख रू भूमि पूजन किया।

     श्री भार्गव  ने गढाकोटा के ग्राम फुलर में बादीपुरा से फुलर मार्ग का निर्माण लम्बाई 4.4 कि.मी. की  400.77 लाख रू राशि का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री लो.नि.वि.संभाग क्र. 1 सागर - कार्यपालन यंत्री लो.नि.वि.सेतु संभाग, सागर शामिल थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive