बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न

कांग्रेस सेवादल  का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न                                             

           
 सागर,25.जून 2023  ।अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार हर माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल परिवार शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित कराता आ रहा है,इसी श्रृंखला में जून माह के इस अंतिम रविवार को शास्त्री चौक,सदर बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी गुरजीत सिंह अहलूवालिया जी के करकमलों से इस बार का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। शहर कांग्रेस सेवादल और ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।


 इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुरजीत सिंह अहलूवालिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सेवादल संगठन है,जो अपने अनुशासन के लिये जानी जाती है। देश में किसी भी त्रासदी,आपदा में सेवादल के सिपाही निस्वार्थ अपनी सेवायें प्रदान करते है। कार्यक्रम का आयोजन शहर और ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और महेश जाटव ने किया और संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया।। 

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,शारदा खटीक,पप्पू गुप्ता,युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,राकेश राय,आनंद तोमर,जितेंद्र चौधरी,देवेंद्र तोमर,राजू राठौर,अवधेश तोमर,शैलेंद्र तोमर,उत्तम तावडे,गुरमीत सिंह इल्ले,नितिन पचौरी,कल्लू यादव,प्रीतम यादव,आनंद हैला,मनोज पवांर,बृजेन्द्र नगरिया,राजेश उपाध्याय,धर्मेंद्र तोमर, अंकुर यादव,लल्ला यादव,अमोल सिंह राजपूत,किशोरीलाल, मजहर हाशमी,सुनील ठाकुर,भैयालाल अहिरवार, हेमराज वसंल,अरविंद ठाकुर, बृजेन्द्र जाटव,मनीष जाटव,निशांत नामदेव,शीनू वाल्मीकि,राहुल जाटव, फहीम अंसारी,रवि जैन,पवन घोषी, कपिल वाल्मीकि,राजेंद्र पारोची, गंगाराम जाटव,वीरेंद्र महावते, अर्पित अहिरवार,शुभम् जाटव आदि बडी संख्या में सेवादल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive