बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस MLA विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला BJP में शामिल

कांग्रेस MLA विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला BJP में शामिल

भोपाल, 30 जून ,2023; मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में उठापटक का दौर जारी है। अब खरगोन जिले के महेश्वर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। माना जा रहा है कि भाजपा का ये दांव कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ाएगा। अगले चुनाव में उन्हें विजयलक्ष्मी के सामने खड़ा किया जा सकता है। 

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को खरगोन जिले में हैं। जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में प्रमिला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। विजयलक्ष्मी साधौ और प्रमिला साधौ के पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ के सामने प्रमिला साधौ को टिकट दे सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर उपेक्षा के आरोप भी लगाए।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive