बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: कमजोर वर्गों के साथ बढ़ती हिंसक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला झाड़ू जुलूस

Sagar: कमजोर वर्गों के साथ बढ़ती हिंसक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला झाड़ू जुलूस

 तीनबत्ती न्यूज : 8 जुलाई ,2023
सागर. प्रदेश में कमजोर वर्गों के साथ बढ़ती हिंसक घटनाओं से आक्रोशित सागर की महिलाओं ने जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में मकरोनिया की सड़कों पर हाथों में झाड़ू ले कर प्रदर्शन करते हुए जमकर गुस्सा उगला। महिलाओं के इस जुलूस ने ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को  गद्दी छोड़ने का स्पष्ट संदेश दिया।

 पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि दलित, आदिवासी व कमजोर वर्गों की विरोधी भाजपा और शिवराज सरकार में इन वर्गों के साथ खुले आम गुंडागर्दी कर इन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है। सीधी, डबरा, शिवपुरी में इन वर्गों के साथ सिर पर पेशाब करने, मैला खिलाने, जूतों से पीट कर पैर के तलवे चटवाने की अत्यंत घिनौनी हरकत तथा जबलपुर व भोपाल में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं की जघन्य हत्याओं, सागर में गरीब दलितों के घर बुलडोजर से रौंदने, रतलाम में जैन


 व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या करने जैसी अनेक घटनाओं से सिर्फ प्रदेश ही नहीं वल्कि पूरा देश शर्मसार हुआ है।
 कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के प्रारंभ मे संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर महिलाओं के झाड़ू जुलूस का आगाज किया। जुलूस में शामिल महिलाओं ने अपने हाथों में झाड़ू लहराते हुए शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ उनके इस्तीफे की मांग की।
 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार में एससी एसटी और कमजोर वर्गों के साथ लगातार रूप से अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं। अब इनके खिलाफ खुली लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है।  कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि शिवराज सिंह के संरक्षण में भाजपा के लोगों ने तालिबानी संस्कृति पर उतरकर प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है । विरोध प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस मकरोनिया नगर अध्यक्ष इंजीनियर संजय रोहिदास ने अपने साथियों के साथ सीएम शिवराज सिंह का पुतला फूंक दिया। 


ये रहे शामिल
प्रदर्शन में मकरोनिया पार्षद संगीता अहिरवार, अजय अहिरवार, जितेंद्र खटीक, सीमा चौधरी, पार्षद रिचा सिंह, नीलोफर चमन अंसारी, ताहिर खान, वीरेंद्र राजे विनोद अहिरवार नरेंद्र अहिरवार जगदीश अहिरवार रमाकांत यादव मुरलीधर चौधरी अजीत कुर्मी सुरेश अहिरवार अजय बंदेले मोहनलाल अहिरवार सुरेंद्र सिंह राजपूत रामनरेश राजपूत सीताराम यादव हरलाल अहिरवार भागीरथ यादव अक्षयसिंह गंभीरया रंजीता राणा लक्ष्मी अहिरवार  आदि शामिल हुए। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive