बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

DAMOH : भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ छेड़छाड़ : दो युवकों पर मामला दर्ज

DAMOH :  भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ छेड़छाड़ : दो युवकों पर मामला दर्ज


तीनबत्ती न्यूज : 8 जुलाई ,2023
दमोह :  दमोह जिले के हटा शहर में एक मनचलों ने भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी को ही निशाना बनाया और सरेआम छेड़छाड़ की। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है।  एक आरोपी पुलिस की  गिरफ्त में है। 

दमोह जिले के हटा नगर में अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास रनेह थाना क्षेत्र के गांव की एक 17 वर्षीय छात्रा और भाजपा नेत्री के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। उसने अपने परिजनों को इस बात की खबर दी, तो वह मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। छात्रा अपने परिजनों के साथ हटा थाने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पहुंची,।

लेकिन छात्रा का आरोप है कि पुलिस ने मेरे बताए मुताबिक पहले FIR नहीं लिखी, और जब मैंने विरोध किया, तो महिला आरक्षक ने मुझे अपमानित किया। भाजपा नेत्री ने अपनी पार्टी के दूसरे नेताओं को थाने में बुलाया और देर शाम आखिरकार दो लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया।


  देखे: मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना

__________

 पीड़ित महिला नेत्री के मुताबिक वो कई दिनों से आरोपी मनचलों से परेशान है और आज जब अति हुई तब पुलिस की पनाह में आई है वही उन्होंने हटा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं। दूसरी तरफ हटा थाने के प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की गई है और वारदात का एक आरोपी मनचला भी पकड़ में आया है जबकि दूसरे की तलाश के लिए पुलिस पार्टियां बनाई गई हैं। 


इस मामले में मनीष मिश्रा का कहना है आरोप गलत है FIR लिखी गई है। दो आरोपियों के खिलाफ धारा 354, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive