बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सिद्ध क्षेत्र टिकीटोरिया में शीघ्र ही आकार लेगा रोपवे,आसानी से होंगे दर्शन :मंत्री गोपाल भार्गव▪️करोड़ों रुपए के कार्यों का हुआ भूमिपूजन

सिद्ध क्षेत्र टिकीटोरिया में शीघ्र ही आकार लेगा रोपवे,आसानी से होंगे दर्शन :मंत्री गोपाल भार्गव

▪️करोड़ों रुपए के कार्यों का हुआ भूमिपूजन


                                     

सागर  06 जुलाई 2023 ।विधानसभा क्षेत्र रहली के सिद्ध तीर्थ स्थल टिकीटोरिया में देवी माँ के दर्शन हेतु वृद्ध, विकलांग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं सहित आमजन की सुविधा के लिए लंबी प्रक्रिया के बाद आधुनिक रोप-वे के निर्माण हेतु भारत सरकार से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। 


उक्त जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने बताया कि इसका भारत सरकार के üछभ्।प् द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो जाएगा। इसके साथ ही रहली विधानसभा क्षेत्र के ही सिद्ध क्षेत्र रानगिर व बूढी रानगिर में विश्व स्तरीय झूला पुल के निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।


 इससे देवी माँ के दर्शन हेतु श्रद्धालुजन को क्षेत्र के दोनों ही तीर्थ स्थल पर सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त हो सकेंगे। साथ ही दोनों सिद्ध क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि जो इच्छा करहूँ मन माही। माई कृपा कछु दुर्लभ नाहीं ।। इसी प्रकार सभी कार्य कराए जा रहे हैं।



रहली के विकास के लिए हर इल्जाम सहने को गोपाल भार्गव तैयार


                                                 
रहली के विकास के लिए हर इल्जाम सहने को गोपाल भार्गव तैयार है एवं जब तक मैं जिंदा रहूंगा क्षेत्रवासियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उक्त विचार लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा में करोड़ों रुपए के कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री दिनेश लहरिया, श्री संतोष पटेल, श्री श्याम लाल सोनी, अनुविभागीय अधिकारी श्री गोविंद दुबे, तहसीलदार श्री कुलदीप पाराशर, श्री धनंजय गुमास्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
      लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने विभिन्न पुलों के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि जब तक गोपाल भार्गव जिंदा हूं तब तक क्षेत्रवासियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे बाद मेरा एकलौता पुत्र अभिषेक भार्गव आप लोगों की सदा ही सेवा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी अपनी मां के दूध का कर्ज़ एक बार अवश्य चुकाना है। उन्होंने कहा कि मेरा हनौता से मेरा बचपन का नाता है यहां में अमरूद, वेर, इमली खाने स्कूल से दौड़ लगाकर आता था।


     उन्होंने कहा कि हनोता अब गढ़ाकोटा में शामिल हो गया है और गढ़ाकोटा से हनोता को जोड़ने वाली गधेरी नदी पर अत्याधुनिक ब्रिज का निर्माण का भूमिपूजन आज किया जा रहा है, जो कि 1 वर्ष में तैयार होगा। इसको देखने के लिए पूरे प्रदेश के लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि रहली के विकास के लिए मैं हमेशा भूखा रहता हूं और इसके लिए मैं प्रदेश से प्रयास कर राशि लाने का कार्य कर विकास कार्य करा रहा हूं ।


      मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ रहली विधानसभा के अच्छे दिन आ गए हैं। यह अच्छे दिन लगातार बनी रहे यही मेरी आप सभी से कामनाएं है। मंत्री श्री भार्गव ने आयोजन स्थल पर पंडित बाबूलाल को नमन करते हुए कहा कि इन्होंने आजादी दिलाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि गढ़ाकोटा में अच्छी से अच्छी निजी स्कूलों की तर्ज पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके इसके लिए 38 करोड़ रू. की लागत से सीएम राइज स्कूल शीघ्र ही आकार लेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान की पूजा करने में आनंद का अनुभव होता है। उसी प्रकार मुझे भगवान की पूजा के बाद क्षेत्र वासियों की सेवा करने के बाद आनंद प्राप्त होता है। इसलिए मैं लगातार आप लोगों की सेवा कर आनंद महसूस करता हूं।

      कार्यक्रम में श्री बसंत यादव, श्री हाजी अनवर खान, श्री राजू कटारे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की पूर्व में विभाग ब्रिज के ईई श्री पी.एस. पंत ने स्वागत भाषण एवं निर्माण कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री विक्की जैन ने किया आभार सुश्री साधना सिंह ने माना।


गढ़ाकोटा क्षेत्र में उच्चस्तरीय पुल के निर्माण का भूमिपूजन

     लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा में  उच्चस्तरीय पुल निर्माण का भूमिपूजन किया, जिसमें श्री गोपाल भार्गव ने    साबूलाल हाई स्कूल गढ़ाकोटा में 430.02 लाख की लागत से 75 मीटर लंबाई. वाले हिनौता से गढ़ाकोटा मार्ग में गधेरी नदी पर उच्चतरीय पुल निर्माण का भूमिपूजन किया। श्री भार्गव ने करबला मैदान तिलक वार्ड गढाकोटा में 631.42 लाख रू. की लागत से 25 मी. लंबाई के तिलक वार्ड के मध्य नाले पर पुल निर्माण एवं पुलिस थाना भवन का भूमि पूजन भी किया।

मंत्री श्री भार्गव ने ग्राम पंचायत बेलई में दी करोड़ों की सौगात

      जिले के गढ़ाकोटा में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने ग्राम पंचायत बेलई में करोड़ों की सौगात दी है। मंत्री श्री भार्गव के द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगातार सौगातें दी जा रही हैं, जिसमें गढ़ाकोटा के समीपस्थ ग्राम पंचायत  बेलई में मंत्री श्री भार्गव द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए खानपुरा से टपरिया मार्ग लंबाई 0.80 किलोमीटर प्रशासकीय स्वीकृति राशि 62.05 लाख एवं बेलई से रमना मार्ग का निर्माण लंबाई 1.7 किलोमीटर प्रशासकीय स्वीकृति राशि 117.22 लाख का भूमिपूजन किया गया। श्री गोपाल भार्गव ने जल्द से जल्द कार्य को शुरू कराने की बात कही है। साथ ही कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं लोगों सेवा करता रहूंगा।


      इस अवसर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री नासिर के द्वारा मंत्री श्री गोपाल भार्गव का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री संजय दुबे, श्री बसंत यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष पटेल, पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ श्री तिवारी व पंचायत सचिव श्री वीरेंद्र गौड़ के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive