बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

MP : NSUI के 52 जिला अध्यक्षों की घोषणा ▪️देखे : सूची


MP :  NSUI  के 52 जिला अध्यक्षों की घोषणा 
▪️देखे : सूची



भोपाल,3 जुलाई ,2023 । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने जिला अध्यक्षों (NSUI District Presidents) की नियुक्ति की है। लंबी जद्दोजहद के बाद प्रदेश के 52 जिलों के अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है। अक्षय तोमर को भोपाल का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इंदौर में रजत पटेल को जिला अध्यक्ष की कमान मिली है। जबलपुर से सचिन रजक और ग्वालियर में पवन शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सागर में अक्षत कोठारी को बनाया है। 




NSUI के प्रदेश प्रभारी नीतीश गौर ने यह लिस्ट जारी की है। इस नई लिस्ट में जबलपुर और ग्वालियर के जिलाध्यक्ष के नाम बदले गए हैं। इस सूची में 28 से अधिक उम्र वालों को भी जगह मिली है। बता दें कि करीब 1 महीने पहले लिस्ट जारी करने के बाद होल्ड किया गया था।


 उम्र को लेकर पहली लिस्ट होल्ड की गई थी। होल्ड के बाद दोबारा लिस्ट जारी की गई है। प्रदेश के सीहोर, हरदा, अनूपपुर, सतना, नीमच के जिला अध्यक्षों की उम्र 30 वर्ष से अधिक है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive