बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

खुरई : बूथ विस्तार कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा खुरई नगर ,खुरई ग्रामीण मंडल और मालथोंन का सम्मेलन

खुरई : बूथ विस्तार कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा खुरई नगर ,खुरई ग्रामीण मंडल और मालथोंन का सम्मेलन


खुरई। खुरई विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में बूथ विस्तार कार्यक्रम मध्यप्रदेश में सबसे प्रथम पूर्ण कर लिया गया था। जिसका श्रेय आप सभी कार्यकर्ताओं को जाता है, जिनके अथक परिश्रम और मेहनत व सोशल मीडिया के प्रभावी प्रदर्शन से ऑनलाईन बूथ विस्तार कार्यक्रम में भी खुरई विधानसभा सागर जिले में प्रथम रहा है। यह बात खुरई में आयोजत बूथ विस्तार कार्यक्रम अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी खुरई नगर व खुरई ग्रामीण मंडल सम्मेलन में महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कही।

     डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि आप सभी को केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन द्वारा भेजे गए पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री बूथ स्तर तक घर-घर पहुंचाना है। जहां यह कार्य संपन्न हो गया है वहां दूसरे कार्यक्रम किए जाएं। जिन क्षेत्र में घर-घर संपर्क और हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क का कार्य नहीं हो पाया है वो 2-4 दिवस में अपना कार्य पूर्ण कर लें। ग्रामीण मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे की परिभाषा को भी समझाया।


     ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के आव्हान पर बूथ विस्तार कार्यक्रम के तहत मंडल स्तर पर भेजे गए बूथ विस्तारकों के सानिध्य में मंडल सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें खुरई नगर मंडल विस्तारक आयुष मोहन शुक्ला, बांदरी मंडल विस्तारक अजय शुक्ला, खुरई ग्रामीण मंडल विस्तारक मुकुल सिंह ने बूथ समिति, शक्ति केंद्र टोली व मंडल के पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ संपर्क अभियान के संस्मरण सुनाकर पार्टी के लिए कार्य करने के गुर सिखाए।



     सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री पुत्र अविराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जो कर्तव्य हैं उनको पूरा करना है, जिम्मेदारियां निभानी हैं। हमें समाज सुधारक के रूप में काम करना है, यही इस सम्मेलन का लक्ष्य है। कैसे हम कार्य करेंगे बूथ के प्रभारी के रूप में। हम सबको भारतीय जनता पार्टी की जो जनसेवा की भावना, विचारधारा है उसको बूथ के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।

      अविराज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी ने खुरई विधानसभा में इतने विकास कार्य किए है, विकास कार्यों की सूची इतनी बड़ी है कि बताने में बहुत समय लगेगा। अविराज सिंह ने बताया कि खुरई विधानसभा प्रदेश की कुछ ऐसी विधानसभाओं में से एक है जहां 10 हजार करोड़ के विकास कार्य हुए हैं। अविराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी, मंत्री भूपेन्द्र भैया, डॉ. सुशील तिवारी जी ने जो मार्गदर्शन आपका किया है, उस आधार पर आप अपने बूथ पर पार्टी के लिए कार्य करें, मैं आपके कर्तव्यों को पूरा करने में हर संभव सहयोग करूंगा।

बूथ विस्तार सम्मेलन में भाजपा नेता नीतिराज पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीबाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्या श्रीमती रश्मि सोनी सहित समस्त मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।


बूथ विस्तार कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा मंडल मालथौन का सम्मेलन सम्पन्न*

मालथौन। हम सभी विश्व के सबसे भाजपा जैसे बड़े राजनैतिक दल के सौभाग्यशाली हैं जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य राष्ट्रनिर्माण और भारत की सांस्कृतिक पुनर्स्थापना और जनकल्याण है जिसे करोड़ों कार्यकर्ता निस्वार्थ और समर्पित भाव से पूरा करने के लिए अपना योगदान करते हैं। पार्टी अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है। यह ओजस्वी उद्बोधन वरिष्ठ भाजपा नेता व मंडल भाजपा प्रभारी डॉ. सुखदेव मिश्र ने बूथ विस्तार कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा मंडल मालथौन के सम्मेलन में दिया।_

 सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. सुखदेव मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं को धैर्य के साथ कार्यकर्ताभाव से कार्य करते हुए अपने बूथ, सेक्टर और मंडल में भाजपा की एक तरफा विजय को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं तथा खुरई विधानसभा क्षेत्र में मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा किए गये सराहनीय विकास कार्यों के लाभ जन जन तक पहुंचा कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने प्रतिबद्ध हो जाएं।

     सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री पुत्र अविराज सिंह ने कहा कि हमें कांग्रेस शासन का वह समय भी याद दिलाना है जब पक्की सड़कें नहीं थीं, बिजली आती नहीं थी और लोग अपने घरों में डीजल से चलने वाले यंत्रों का उपयोग करके अपने दैनिक कार्य किया करते थे। उन्होंने कहा कि बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता किसान भाईयों के पास जाएं और उन्हें बताएं कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किसान सम्मान निधि देने का काम किया है जो कांग्रेस के शासन में कभी नहीं हुआ।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पुत्र अविराज सिंह ने कहा कि अपने बूथ के आस-पास ऐसे बच्चे हैं जो अपनी पढ़ाई के लिए कापी, किताबें, स्टेशनरी खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो आप सभी उनके लिए प्रयास कर राशि इकट्ठी कर सकते हैं उससे उन बच्चों की अच्छी शिक्षा में अपना योगदान दे सकते हैं। मंत्री पुत्र अविराज सिंह ने कहा कि अभी मण्डल प्रभारी सुखदेव मिश्रा जी ने आपको जो मार्ग बताया उस पर चलकर पार्टी के लिए कार्य करें। 


 बूथ विस्तार सम्मेलन में वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता रावराजा राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुन्देला, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता आरसी दुबे, जाहर सिंह लोधी, कोमल यादव, नगर परिषद बरोदिया अध्यक्ष प्रतिनिधि चुन्नीलाल कुशवाहा, जनपद उपाध्यक्ष बलवीर सिंह राजपूत, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा जैन, भरत तिवारी, नीलकमल राजपूत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इरफान खान, पूर्व अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष भीकम अहिरवार, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीरज राजपूत, युवा मोर्चा पुष्पेन्द्र सिंह पिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह तोमर सहित समस्त मोर्चां के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*मीडिया कार्यालय*
*दिनांकः 04/07/2023*



*मीडिया कार्यालय*
*दिनांकः 04/07/2023*
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive