बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सेवादल परिवार ने स्वामी विवेकानंद जी की 121वीं पुण्यतिथि मनाई

सेवादल परिवार ने स्वामी विवेकानंद जी की 121वीं पुण्यतिथि मनाई


सागर,04.जुलाई 2023 :  शहर और ग्रामीण कांग्रेस सेवादल ने स्वामी विवेकानंद जी की 121वीं पुण्यतिथि शहर के तीनबत्ती पर मनाई और उनका स्मरण किया। उनके  चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके दीप प्रज्जवलित करके उनके विचारों को युवाओं में प्रसारित करने का संकल्प लिया।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक दार्शनिक, विद्वान और आध्यात्मिक नेता थे जिन्हें आधुनिक भारत का पैगंबर माना जाता है।ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव ने इस मौके पर कहा कि शिकागो में विश्व धर्म संसद में अपने संबोधन में उन्होंने दुनिया के सामने भारत की संस्कृति की एक छवि प्रस्तुत की। उन्होंने हिंदू धर्म के सहानुभूति और प्रेम के संदेश को भी पेश किया।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के पूर्व छात्र नेता प्रदीप भट्ट,वरिष्ठ चिकित्सक जनार्दन दुबे,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष की बडी मां श्रीमति कृष्णा दुबे,कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह रोहण के बडे भाई देवेन्द्र रोहण और जमना सोनी की मां श्रीमति कुसुम रानी सोनी के निधन पर मौन रखकर आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता,रत्नेश रावत,सुल्तान कुरैशी,आनंद हेला,नितिन पचौरी,प्रीतम यादव,कल्लू पटेल,अंकुर यादव,लल्ला यादव,बाबू घोषी,फहीम अंसारी,रवि जैन,अनीष खान आदि उपस्थित रहे।

पढ़ने क्लिक करे

_____

___
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive