बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 13 अगस्त को सागर में

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे  13 अगस्त को सागर में 

तीनबत्ती न्यूज : 19 जुलाई ,2023
सागर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे आगामी 13 अगस्त को सागर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  तथा अन्य केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतागण सभा को संबोधित करने सागर पहुंचेंगे। उनके दौरा को लेकर  संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद प्रस्तावित सभास्थल कजलीवन मैदान का मुआयना भी किया गया।जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर के अध्यक्ष द्वय डॉ आनंद अहिरवार तथा राजकुमार पचौरी ने जिले के प्रमुख नेताओं की बैठक आमंत्रित की। इस बैठक में पीसीसी के संगठन प्रभारी अवनीश भार्गव सह प्रभारी अजय दांतरे, मनीष यादव, लोकमन कुशवाहा, विधायक तरवर सिंह लोधी, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी, पूर्व जिला शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी, वरिष्ठ नेता अशोक श्रीवास्तव, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई व पीपी नायक खास तौर पर मौजूद रहे।
                
बैठक को संबोधित करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जी का सागर आगमन हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जी की यह सभा सागर जिले और बुंदेलखंड में कांग्रेस के पक्ष में हवा बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। 

 जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सागर की हजारों हजार जनता और पार्टी कार्यकर्ता अपनी बुंदेली परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय नेता श्री मलिकार्जुन खरगे व कमलनाथ जी समेत सभी केंद्रीय व प्रांतीय नेताओं का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। 

ये रहे मोजूद 
 
 बैठक में सभा को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव दिए। इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, अशोक श्रीवास्तव, त्रिलोकीनाथ कटारे, पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष स्वदेश जैन व रेखा चौधरी, सुरेन्द्र सुहाने, जैन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, रामकुमार पचौरी पप्पू गुप्ता संभा. प्रवक्ता अभिषेक गौर जिला प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, भूपेन्द्र सिंह मुहासा,  मोनी केशरवानी, राहुल चौबे, नीरज मुखारया, अशफ़ाक खान (आशु भाईजान), सिन्टू कटारे, दुष्यंत बुंदेला, आनंद तोमर, देवेन्द्र तोमर, शैलेन्द्र तोमर, मधावी चौधरी, रामाकांत यादव, महेश जाटव, बाबू सिंह यादव, बसीम खान, भईयन पटैल, आनंद हेला, संजय रोहितास, मोती पटेल, सुधीर तिवारी, हीरालाल चौधरी, टीकाराम दीवान, ब्रह्मलीन पटेल, पवन पटेल, अशोक कुशवाह, धनसीग अहिरवार, सुल्तान कुरैशी, कल्लू पटेल, देवेन्द्र नायक आदि ने प्रमुख रूप से अपने सुझाव देकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive