बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: पुल से टकराकर बाइक गिरी 30 फुट नीचे : एक की मौत,एक घायल

SAGAR: पुल से टकराकर बाइक गिरी 30 फुट नीचे : एक की मौत,एक घायल

तीनबत्ती न्यूज : 22 जुलाई ,2023
सागर। सागर जिले  के देवरी में तेज रफ्तार से आ रही बाइक पुल 'की रैलिंग से टकराकर नीचे गिर गई। इस घटना में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।


बाइक से जा रहे थे दो  लोग

देवरी पुलिस के मुताबिक पुरुषोत्तम पटेल उम्र 72 साल निवासी बाजार वार्ड और इमरान खान निवासी देवरी बाइक से जा रहे थे। तभी उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और पुल की रैलिंग से टकराते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। घटना में पुल से गिरने में आई गंभीर चोटों के कारण पुरुषोत्तम की मौत हो गई। 


वहीं बाइक चालक इमरान गंभीर घायल हुआ। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। घायल इमरान का इलाज चल रहा है। मामले में देवरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive