बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

प्रियंका गांधी करेंगी जबलपुर से चुनावी शंखनाद, युवा कांग्रेस जुटी तैयारियों में: डा विक्रांत भूरिया▪️सागर में प्रेस कांफ्रेंस

प्रियंका गांधी करेंगी जबलपुर से चुनावी शंखनाद, युवा कांग्रेस जुटी तैयारियों में: डा विक्रांत भूरिया

▪️सागर में प्रेस कांफ्रेंस


तीनबत्ती न्यूज
सागर,5 जून ,2023: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  डा विक्रांत भूरिया ने आज सागर में मीडिया से चर्चा में कहा कि 12 जून को प्रियंका गांधी जबलपुर के कार्यक्रम से प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद शुरुकारन वाली है। कांग्रेस इसकी तैयारियों में जुटी है। इस आयोजन को सफल बनाने में युवा कांग्रेस भूमिका  निभाएगा।इसके लिए पूरेप्रदेश में दौरे कर रहे है अभी तक 9 जिलों के दौरे हो चुके है। इसमें संगठन की मजबूती और कमजोरिया दूर करने का काम भी किया जा रहा है। ताकि आने वाले चुनाव में कमलनाथ जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बने। 

सागर जिले के हालात खराब, मंत्रियों से प्रशासन परेशान

विक्रांत भूरिया ने आरोप लगाया कि सागर जिले में तीन तीन मंत्रियों के होने के बावजूद भय ,भूख और भ्रष्टाचार का माहोल बना है। ज्या और अवेध शराब का कारोबार राजनेतिक सरक्षण में कल रहा है। कांग्रेसियों पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे है। सागर जिले में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि इनकी 2013 के बाद बेहिसाब संपत्ति बढ़ी। वही  मंत्री गोविंद राजपूत के कालेज से शिक्षक वर्ग 3 का पेपर लीक हुआ। प्रमाणों के बावजूद कोई कार्यवाए नही हुई। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के खिलाफ मन बना चकी है इसका जवाब जनता देगी। बीजेपी मंत्रियों में वर्चस्व की लड़ाई  सामने आ चुकी है। इससे प्रशासनिक अधिकारी परेशान नजर आ रहे है। 

युवा कांग्रेस बूथ पर मजबूत बनाने का काम कर रही है

प्रदेशाध्यक्ष भूरिया ने बताया कि बूथ पर मजबूत जरूरी है। तभी हम बीजेपी के खिलाफ बने माहोल को वोटो में बदल सकेंगे। हमने एप के जरिए 30 हजार वेरिफाइड सदस्य बनाए है। एक बूथ 5 यूथ की योजना एक साल से चल रही है। 

यूथ को टिकिट तभी जब बूथ पर मजबूत हो

उन्होंने कहा कि हमने 40 टिकिट युवा वर्ग के लिए पार्टी से मांगे है। इसको लेकर तैयारिया भी कर रहे है। लेकिन साफ कहा है कि जो युवा पोलिंग बूथ पर मजबूत होगा और कमलनाथ जी के सर्वे में टॉप थ्री में होगा उसी के टिकिट दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। टिकिट से भी अहम हमे सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार ले डूबा। बजरंगबली हमारे साथ थे। अब मध्यप्रदेश में बीजेपी को  भगवान महाकाल लोक का भ्रष्टाचार ले डूबेगा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive