बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूतीः श्रीमती सरोज सिंह

लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूतीः श्रीमती सरोज सिंह

मालथौन,5 जून ,2033 । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के उत्थान के लिए यह योजना बनाई है। इस माह से लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पात्र बहनों, महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रूपए की राशि डाली जाएगी। लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी। यह बात मंगलवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने मालथौन के तीन स्थानों पर लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटते हुए कही।

     कार्यक्रम की मुख्यअतिथि श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर पात्र बहन तक पहुंच सके इसलिए मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी ने दिन रात एक कर खुरई विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पात्र बहनों के आवेदन जमा कराए हैं। इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने सेमरालोधी में 2 लाख रूपए लागत के चबूतरा निर्माण, 3 लाख रूपए लागत के सामुदायिक भवन निर्माण, खिरियाकलां में 2 लाख रूपए लागत के यात्री प्रतीक्षालय, भेलैया में 4 लाख रूपए लागत के शिखर निर्माण एवं 5 लाख रूपए लागत के सामुदायिक भवन सहित अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

     भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना में प्रत्येक पात्र बहन को प्रत्येक माह में एक हजार व पूरे साल में 12 हजार रूपए का सीधा लाभ दिया जाएगा। इस राशि के वितरण में कोई गड़बड़ी न हो इस हेतु पात्र बहन के बैंक खातें में यह राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। महिलाएं मजबूत होंगी तो परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री सिंह निरंतर क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे हैं। इसके साथ ही मंत्री श्री सिंह जनमानस के लिए चलाईं जा रहीं अनेक योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने का प्रयास किया है। मंत्री श्री सिंह द्वारा खुरई में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गरीब बेटियों का विवाह कराया गया। उन्होंने महिलाओं को रोजगार दिलाने क्षेत्र में अनेक स्व सहायता समूहों का निर्माण कराया और इन समूहों को बैंकों से कम ब्याज पर ऋण भी उपलब्ध कराया है।

     इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने बहन, बेटियों के लिए चलाई जा रही शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रमों में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता, आमजन एवं बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive