बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक

 Sagar: प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को लेकर  कांग्रेस की हुई बैठक


सागर: 05.जून.2023 अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जी के 12 जून को जबलपुर में होने वाली आम सभा की तैयारियों को लेकर आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय,राजीव गांधी भवन में बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के सहप्रभारी और राष्ट्रीय सचिव सी.पी.मित्तल उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने की।

 मुख्य अतिथि सी.पी.मित्तल ने कहा कि प्रियंका गांधी जी का मध्य प्रदेश आगमन से सभी कांग्रेस जन और सभी आमजन में उत्साह का माहौल है,भाजपा के शासन में महिलाओं पर अनाचार, अत्याचार बढ़ा है। प्रियंका जी का प्रदेश आगमन इस निरंकुश,भष्ट्र और नफ़रत फैलाने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद है।इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने अपनी बात में सागर से 100 वाहन ले जाने की बात कही।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित,शारदा खटीक,अमित दुबे रामजी,रमाकांत यादव,सिंटू कटारे,जितेन्द्र रोहण,नीरज मुखारया आदि ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां पहुंचने की बात कही।
बैठक का संचालन आशीष ज्योतिषी और आभार राकेश राय ने माना।
बैठक के अंत में जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश जाटव और जिला किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद तोमर का पुष्पमाला पहनाकर नयी जिम्मेदारी के लिये उन्हें शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष पाण्डेय,त्रिलोकीनाथ कटारे,चक्रेश सिंघई,बाबूसिंह यादव,महेश जाटव,सुरेंद्र चौबे,अखलेश मोनी केशरवानी,प्रदीप गुप्ता,जितेंद्र रोहन,संदीप सबलोक,आनंद तोमर,शैलेंद्र तोमर,अवधेश तोमर,रंजीता राणा,विमल जैन,समीर खान,योगराज कोरी,प्रेमनारायण विश्वकर्मा,ताहिर खान,चमन अंसारी, दीन दयाल तिवारी,नितिन पचौरी,प्रीतम यादव,कल्लू पटेल,आनंद हेला,उमर खान,प्रदीप पटेल,पवन पटेल,काशीराम प्रजापति, किशोरीलाल खटीक, शकील, अकरम खान,अमोल सिंह,सुनील सिन्हा,अन्नू भाई,जुबेर खान,कुंजी लाल, हामिद अंसारी,राहुल रजक,जाहिद ठेकेदार,इमरान खान,साजिद राइन,रसीद राइन,अनिल सोनी,मजहर हासमी,विनोद कोरी,स्वप्निल गुप्ता,आदिल राइन आदि उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive