बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

लाडली बहिनों को यह एतिहासिक दिनः मंत्री भूपेंद्र सिंह▪️खुरई में 60931 लाडली बहिनों के खातों में 6 करोड़ 9 लाख 31 हज़ार रुपए डाले गए

लाडली बहिनों को यह एतिहासिक दिनः मंत्री  भूपेंद्र सिंह

▪️खुरई में 60931 लाडली बहिनों के खातों में 6 करोड़ 9 लाख 31 हज़ार रुपए डाले गए



खुरई। मध्यप्रदेश के इतिहास में आज का दिन ऐसा दिन है जिस दिन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा निर्णय लागू हो रहा है। खुरई विधानसभा क्षेत्र की कुल 60931 लाडली बहनों के खातों में आज से हर महीने 6 करोड़, 9 लाख, 31 हज़ार रुपए डाले जाएंगे। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यहां मुख्यमंत्री लाडली बहनों के हितलाभ वितरण के प्रथम दिवस पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए।


मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संबोधन के लिए जुटीं सैकड़ों बहनों को संबोधित करते हुए बताया कि खुरई नगर पालिका क्षेत्र की 10787 लाडली बहनों को 1 करोड़ 78 हजार रुपए की राशि खातों में डाली गई। खुरई जनपद क्षेत्र की 22 हजार 458, मालथौन जनपद क्षेत्र की 14 हजार 775, मालथौन नगर परिषद क्षेत्र की 4 हजार 173, बांदरी नगर परिषद क्षेत्र की 5 हजार 115, बरोदिया नगर परिषद क्षेत्र की 3 हजार 623 लाडली बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए डाले जा रहे हैं।  


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी भाजपा की यह सरकार गरीबों का कल्याण करने वाली सरकार है। सरकार इसी लिए होती है कि जो पैसा सक्षम लोगों से टैक्स के माध्यम इकट्ठा होता है उसे गरीबों के कल्याण में लगा दिया जाए। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में पिछले सात सालों में 50 हजार प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं जो गरीबों के कल्याण की सफलता की मिसाल है। कांग्रेस ने 70 साल में एक भी ऐसा आवास बना कर नहीं दिया और सात सालों के भीतर यहां बरसाती और टीन टप्पर में रहने का इतिहास अतीत में चला गया।


मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक का बटन दबाने के साथ ही खुरई की सुधा ताम्रकार को लाडली बहना का पहला प्रमाण पत्र सौंपा। इसके साथ ही समारोह स्थल पर  क्षेत्र की सैकड़ों लाडली बहनों ने अपनी कलात्मक रंगोलियों पर दीप मालिका प्रज्वलित कर दीपावली के उत्सव जैसा सुखद वातावरण बना दिया। अपने खातों में हर महीने एक हजार रुपए आने की आत्मनिर्भरता की खुशी से सभी बहनों के चेहरे दमक रहे थे। उनकी प्रसन्नता स्पष्ट देखी जा सकती थी।


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सभी बहनों को यह शुभ सूचना दी कि अगला महीना सभी परिवारों को आवासीय पट्टे देकर सबकी अपनी छत का सपना साकार कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का ऊर्जा और आत्मीयता से भरा उद्बोधन सभी लाडली बहनों ने एकाग्रता से सुना और उनके हर संवाद पर उत्साह से अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम के अंत में बहनों ने मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन दिए, जिस पर मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों ने त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष नन्हींबाई अहिरवार,वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद बजाज, विजय जैन, प्रवीण जैन, मनोज दुबे, ओमप्रकाश घोरट, पं विनोद गुरु, लक्ष्मण सिंह लोधी, सुनील गढ़ौला, श्रीमती रश्मि सोनी, राहुल चौधरी, नीति राज पटेल बबलू राईन,एड बंटू चौबे, मोनू चंदेल, मेहरबान, गब्बर , महेश विश्वकर्मा बसंत सत्संगी, मेघा नामदेव, माया ताम्रकार और सैकड़ों कि संख्या में लाडली बहिनें उपस्थित थीं।



Share:

1 comments:

  1. मामाजी और मोदी चूतिया बना रहे हैं,सिलेंडर मुफ्त देकर 400 का सिलेंडर 1100 का कर दिया,एक बार फ्री देकर हर महीने उस पर 600,700 मुनाफा कमा रहे,अधिकतर महिलानों ने उज्जवला योजना में मिले सिलेंडर दोबारा कभी नहीं भरवाए,पेंशन 1000 दे रहे और सिलेंडर 1100 का,इसमें तो सिलेंडर तक नही आ रहा,खाना,राशन,सब्जी तेल तो छोड़ो,दूसरी तरफ बिजली इतनी महंगी कर दी है,150 यूनिट बिजली पर 1300,1400 बिल आ रहे गरीबों के,पेट्रोल का हाल सबको पता ही है,लूटमार मचा दी है,केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने

    जवाब देंहटाएं

Archive