बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

विनीत जैन ताले वाले चौथी बार व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने


विनीत जैन ताले वाले चौथी बार व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने

सागर,4 जून ,2023; सागर के कांगे्रस नेता एवं समाजसेवी विनीत जैन ताले वालों को चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया है। 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री यादव ने आज विनीत ताले वालों को नियुक्ति पत्र सौंपा। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चैरड़िया ने  प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार की है।
इस वर्ष विधानसभा चुनाव एवं आगामी वर्ष में लोकसभा चुनाव की विशेष तैयारी हेतु उन्हें यह बडी जिम्मेदारी भरा पद सौंपा गया है। इस मौके पर अरूण यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि विनीत ताले वाले आशा के अनुरूप अपनी कार्य क्षमता को बढाते हुए इन्द्रा जी, राजीव जी एवं सोनिया जी, राहुल जी के सपनों को साकार करते हुए उद्योग एवं व्यापार से जुडे हुए अपने दायित्वों का निष्ठा एवं मनोयोग से निर्वाहन  करेंगे। कांग्रेस पार्टी में विनीत ताले वाले चैथी बार व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर वीर सिंह यादव, विकास शर्मा, राजकुमार पचैरी, आनंद अहिरवार, सुरेन्द्र चैधरी, रेखा चैधरी, बबबू यादव, सुरेन्द्र सुहाने, संदीप सबलोक, मुन्ना चैबे, नीरज मुखारया, जितेन्द्र रोहण, राकेश राय, चक्रेश सिंघई, गुरजीत सिंह अहलुवालिया, रमाकांत यादव, रवि सोनी, हीरालाल चैधरी राहुल चैबे, सिंटू कटारे एवं कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पूर्व विधायक सुनील जैन, विधायक तरबरसिंह लोधी, हर्ष यादव, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव ने विनीत ताले वालों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनायें बधाई प्रेषित की।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive