बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नहीं रहे महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल

नहीं रहे महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल

मुंबई,5 जून ,2023 : महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल का निधन हो गया है और उनका अंतिम संस्कार शांम के चार बजे होगा
महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती थे। कहा जा रहा था कि उनकी हालत बेहद गंभीर थी। जानी -मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि भी की थी, लेकिन अब पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल पसर गया है क्योंकि अभिनेता  गूफी पेंटल हमारे बीच नहीं रहे। आज ही अभिनेता का निधन हो गया और इसी के साथ एक और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

बीआर चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो 'महाभारत' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी बेहद अहम जगह बनाई थी। इन कलाकारों में गूफी पेंटल का नाम भी शामिल है। गूफी पेंटल ने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। आज भी जब भी शकुनि मामा के अभिनय की बात की जाती है, उसमें  गूफी पेंटल का नाम जरूर लिया जाता है, लेकिन अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि अब अभिनेता हमारे बीच नहीं रहे।

पिछले काफी टाइम से उनकी सेहत खराब चल रही थी। अब इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने एक मीडिया संस्थान को जानकारी देते हुए बताया कि उम्र संबंधी कई बीमारियों जूझ रहे गूफी पेंटल का हृदय गति रुक जाने से हुआ निधन हुआ है। अब यह खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस समेत सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 

गूफी के करियर की बात करें तो एक्टर 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए थे। बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो इंजीनियर थे। गूफी को पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। 
 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive