बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

लम्पी पीड़ित पशुओं का तत्काल कराएं इलाज, करें आइसोलेट : कलेक्टर

लम्पी पीड़ित पशुओं का तत्काल कराएं इलाज, करें आइसोलेट : कलेक्टर
                             
                   
सागर, 05 जून 2023। जिले में लम्पी पीड़ित पशुओं की मिलने की शिकायत प्राप्त हो रही है। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने समस्त पशु चिकित्सा एवं संबंधितअधिकारियों को निर्देश दिए कि लम्पी प्रभावित गाय सहित अन्य पशुओं का इलाज करें एवं उनको अन्य जगह आइसोलेट करें।


 कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिल रही थी कि परकोटा, बड़े बाजार में कुछ गायों को लम्पी रोग प्रभावित घूम रही हैं जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पशु एंबुलेंस के माध्यम से उनको आइसोलेट किया गया एवं इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेश सिंह, नगर निगम उपायुक्त श्री राजेश सिंह राजपूत, पशु चिकित्सालय के डॉ धर्मेंद्र सिंह सहित अधिकारियों द्वारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई कर आइसोलेट किया गया एवं ईलाज प्रारंभ किया गया।।

गोसेवक  परांग और बासु ने दिए सुझाव

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने लंपी पीड़ित गायों के उपचार में आगे आने वाले गौसेवक पारंग शुक्ला और बासु चौबे को बैठक के लिए आमंत्रित किया और लंपी वायरस की रोकथाम के लिए पशुचिकित्सा विभाग को गौसेवकों के सहयोग से ठोस कार्रवाई और समुचित रणनीति बनाने के निर्देश दिए। पारंग और बासु ने कलेक्टर श्री आर्य को गौ वंश संरक्षण के विषय में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive