बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गौ हत्या निषेध कानून प्रभावी लागू हो: भगवती मानव कल्याण संगठन ने सौंपा ज्ञापन

गौ हत्या निषेध कानून  प्रभावी  लागू हो:  भगवती मानव कल्याण संगठन ने सौंपा ज्ञापन

सागर ,10 अप्रैल 2023.  गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सरकार के द्वारा देश के प्रत्येक जिले में गौअभ्यारण बनाने एवं गौ हत्या निषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू किए जाने को लेकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन जिला सागर द्वारा विशाल रैली के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा रैली शहर के पीली कोठी से सिविल लाइन,कालीचरण चौराहे से होकर निकली गई जिसमें  क्षेत्रवासी संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष निरन सिंह लोधी द्वारा बताया गया कि गौ माता भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का महत्वपूर्ण आधार है प्राचीन काल से ही भारतीय समाज में गौ माता का स्थान पूजनीय रहा है ऋषि-मुनियों साधु संतों के साथ ही आम जनमानस की भी गौ माता के प्रति अटूट श्रद्धा सदा से ही रही है।
संदर्भ में वर्तमान समाज की व्यवस्था इतनी विकृत हो चुकी है कि गौ माता को सड़कों व चौराहों पर ही छोड़ दिया जाता है उनके चढ़ने की भूमि धीरे-धीरे खत्म हो चुकी है जिससे वह भूख प्यास हुआ रोगों के कारण मर रही हैं एवं सरकारी गौशाला में अव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार की वजह से विफल हो रहे हैं साथी गोवंश की प्रतिदिन हो रही हत्या सनातन धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत कर रही है।

1. भारतीय भारतीय संविधान का अनुच्छेद 48 वर्षों के संरक्षण एवं उनकी हत्या को प्रतिबंधित करता है वर्तमान परिस्थिति में गौमाता को सुरक्षित व संरक्षित करने का एकमात्र उपाय गो अभ्यारण है जहां शेर चीतों एवं अन्य महत्वपूर्ण जीवों की तरह ही गायों को गायों के लिए भी देश के प्रत्येक जिले में एक एक प्राकृतिक स्थानों जंगलों का चयन कर कर उसकी सीमा रेखा तय करके उसे पूर्णतया सुरक्षित किया जाए जहां बेसहारा गायों को रखा जा सके इसके साथ ही इनकी देखरेख व उपचार आदि की व्यवस्था हेतु अलग से एक विभाग बनाया जाए जिससे रोजगार एक अवसर भी बढ़ेगा।
2. गौ अभ्यारण में विशेष नियमों के तहत दुधारू गायों को आम जनमानस को प्रदान करने एवं गाय दूध देना बंद कर दे कर दे तो उसे पुनः नजदीकी को अभ्यारण में छोड़ने का भी प्रावधान बनाया जाए जिससे आम जनमानस को भी इस पावन कार्य से जुड़ा जा सके
3. गौ हत्या निषेध कानून जो राज्यों की इच्छा पर निर्भर है उसे केंद्र सरकार के द्वारा देश स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए ताकि गौ हत्या को पूर्णता बंद किया जा सके

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन की उपरोक्त मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार कर देश के प्रत्येक जिलों में गौ अभ्यारण बनाए जाए एवं गौ हत्या निषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive