बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: जिला प्रशासन में फेरबदल संदीप सिंह बंडा और शैलेंद्र सिंह होंगे देवरी के SDM

SAGAR: जिला प्रशासन में फेरबदल संदीप सिंह बंडा और शैलेंद्र सिंह होंगे देवरी के SDM 

सागर, 13 अप्रैल 2023: कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों को आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया है। इनमें संयुक्त कलेक्टर श्री प्रकाश नायक को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य/स्थानीय/मण्डी निर्वाचन ) एवं संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह को बंडा का अनुविभागीय अधिकारी प्रभार दिया गया है।


संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह को अनुविभागीय अधिकारी देवरी का प्रभार सौंपा

 कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह को अनुविभागीय अधिकारी देवरी/केसली का दायित्व सौंपा है। श्री प्रकाश चंद्र पाण्डेय प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive