बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महापौर ने निगमायुक्त एवं निगम परिषद के सदस्यों के साथ निर्माणाधीन एसएमसी बिल्डिंग का निरीक्षण कर जायजा लिया

महापौर ने निगमायुक्त एवं निगम परिषद के सदस्यों के साथ निर्माणाधीन एसएमसी बिल्डिंग का निरीक्षण कर जायजा लिया


सागर , 12 अप्रेल 2023 ।सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की निर्माणाधीन परियोजना सागर म्युनिसिपल बिल्डिंग(एसएमसी बिल्डिंग) के प्रगति कार्यों का  सागर महापौर श्रीमति संगीता तिवारी ने निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला एवं निगम परिषद सदस्यों के साथ बुधवार को जायजा लिया। इस दौरान महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य श्री विनोद तिवारी, श्रीमति रेखा नरेश यादव, श्री रुपेश यादव, श्रीमति कंचन सोमेश जड़िया, श्री धर्मेंद्र खटीक, सुश्री मेघा दुबे, सुश्री आशारानी जैन, सुश्री संगीता जैन, श्री रिशांक तिवारी, श्री रीतेश तिवारी, श्री विशाल खटीक, श्री राजकुमार पटेल, श्री कनई पटेल, श्री आनंद विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। 

निगमायुक्त श्री चंद्र शेखर शुक्ला ने एसएमसी बिल्डिंग के प्रगतिकार्यों का निरीक्षण करते हुए बताया की कुल 5243 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर व्यवस्थित परिसर डेवलपमेंट सहित नगर निगम बिल्डिंग के जी+3 भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन परिसर में 21 चार पहिया वाहनों हेतु पार्किंग सुविधा एवं 5 बड़े वाहनों जैसे फायर वाहन, ट्रक, स्विपिंग मशीन आदि हेतु पार्किंग स्थल सहित दो पहिया वाहनों हेतु पार्किंग स्थल का प्रावधान किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर नागरिक सेवाओं हेतु निर्माणकार्य किया जा रहा है। फस्ट फ्लोर पर निगमायुक्त कक्ष सहित अन्य अधिकारीयों एवं इंजीनियर्स हेतु चैंबर्स का निर्माण व मीटिंग हॉल का निर्माण किया जा रहा है। सेकेंड फ्लोर पर महापौर कक्ष, एमआईसी सदस्यों हेतु चेंबर सहित पार्षदगण हेतु क्यूबिकल्स का निर्माण किया जा रहा है। भवन के थर्ड फ्लोर पर 180 लोगों की बैठक व्यवस्था सहित परिषद हॉल का निर्माण, वीआईपी रेस्ट रूम, लगभग 45 लोगों की बैठक व्यवस्था सहित डाइनिंग हॉल का निर्माण किया जा रहा है। थर्ड फ्लोर तक पहुंचने हेतु सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है। वर्तमान में भवन के तीसरे फ्लोर के स्लैब का कार्य प्रगति पर है। स्ट्रक्चर का अधिकांश कार्य किया गया है। शेष कार्य जल्दी ही पूरे किए जाएंगे और नागरिकों को सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित सागर म्युनिसिपल कारपोरेशन बिल्डिंग में नगर निगम से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा।

महापौर श्रीमति संगीता तिवारी ने  नगर निगम के निर्माणाधीन भवन की विस्तार से जानकारी ली एवं प्रगति कार्यों को जाना। उन्होंने कहा की इस नगर निगम बिल्डिंग के व्यवस्थित नवनिर्माण से नागरिकों को एक छत के नीचे निगम की विभिन्न सेवाओं का आसानी से लाभ मिल सकेगा। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रमुख शाखाओं का प्रावधान किया गया है नगर निगम की शाखाएं जिनमें आमजन का आनाजाना अधिक होता है जैसे योजना शाखा, डे-न्यूलम, भवन भूमि शाखा, आईटी शैल, जीपीएफ ब्रांच, पेंसन शाखा, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा आदि ऐसी सभी शाखाओं को ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित किया जायेगा और इसके साथ ही आमजन हेतु मूल सुविधाओं का भी पूरा ध्यान निर्माण के दौरान रखा जा रहा है। उन्हें बैठने हेतु उत्तम व्यवस्था प्रदान करने हेतु 115 सीटर सिटिंग एरिया का प्रावधान किया गया है इसके तहत प्रत्येक फ्लोर पर एंट्री के पास 16-16 सीटर सिटिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। पर्याप्त टॉयलेट व्यवस्था भवन के प्रत्येक फ्लोर पर की जा रही है। उत्तम पेयजल की सुविधा भी यहां की जा रही है। अधिकारीयों के साथ ही निगम परिषद के सदस्यों हेतु भी यहां चेंबर एवं क्यूबिकल्स  का निर्माण किया जा रहा है जिससे नागरिकों को नगर निगम की सेवाओं व शासन की नागरिक हित मूलक विभिन्न योजनाओं का त्वरित लाभ एक ही छत के नीचे रहते हुए दिलाया जा सकेगा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive