बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मनुष्य के कर्म ही उसे भगवान बनाते हैं: नेपाली बाबा▪️श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ में राजस्व मंत्री तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया मेला भ्रमण

मनुष्य के कर्म ही उसे भगवान बनाते हैं: नेपाली बाबा

▪️श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ में राजस्व मंत्री तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया मेला भ्रमण


तीनबत्ती न्यूज
सागर , 29 अप्रैल 2023: सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित माँ शारदा देवी मंदिर प्रागण में चल रहे विश्व कल्याण हेतु श्री सीताराम नाम जप 1008 कुण्डीय महायज्ञ में शनिवार को प्रातः 05 बजे रूद्र अभिषेक किया गया। बनारस के आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने बताया कि सुता अभिषेक करने से घर में, कुटुम खानदान में किसी प्रकार के रोग, बीमारी नहीं आती है असमय मृत्यु नहीं होती है इसका वेदों में उल्लेख है। श्री सीताराम नाम जप में राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं सभी यजमानों द्वारा शिवजी का सुता अभिषेक किया गया।

 तत्पश्चात रामायण श्लोकों द्वारा यज्ञ शाला में आचार्य धीरेन्द्र मनीषी द्वारा वनवास गये प्रभु श्री राम का वृतान्त बताया गया जिसमें मायावी सूर्पण्खा द्वारा राम पर मोहित होने कि तथा लक्ष्मण द्वारा सूर्पण्खा की नाक काटने का वृतान्त सुनाया गया। आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने बताया कि वन में किस तरह मायावी रावण ने सीताजी का हरण किया। मंत्र उच्चारणों से आहुतियां दिलाई गई। श्री आचार्य धीरेंद्र मनीषी ने कहा कि सीता नवमी के अवसर पर सभी माताओं द्वारा सीताराम नाम जप महायज्ञ में लक्ष्मी जी की पूजा की जायेगी जिसमें काजू तथा कमल पुष्पों से उनका पूजन पूर्ण विधि विधान से किया जायेगा। आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने कहा कि धैर्य शौर्य तथा स्वाभिमान तथा सर्मपण की देवी जगतजननी सीता के तप और त्याग का रामायण में उल्लेख है कि किस तरह उन्होंने अपने पुत्री, पत्नि तथा माता के धर्म को निभाया है।


यजमानों ने की गुरू पूजा एवं आरती
यज्ञ शाला में पूर्ण आहुति के बाद राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनकी धर्म पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सविता सिंह राजपूत, अरविंद सिंह टिंकू राजा तथा उनकी धर्मपत्नि सहित सभी यजमानों ने गुरू जी की आरती की इस अवसर पर गुरूजी ने सभी यजमानों को उपदेश देते हुये कहा कि मनुष्य के कर्म ही उसे भगवान बनाते हैं भगवान श्री कृष्ण तथा राम ने भी मनुष्य अवतार लिया था उनके कर्म इतने अच्छे थे कि आज वह भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।
परम तेजस्वी संत श्री आत्मानंददास जी त्यागी नेपाली बाबा ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों पर हमेशा ही ध्यान देना चाहिये जन हित, जन कल्याण परोपकार के कार्यों को करना चाहिये मनुष्य जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है इसलिये ईश्वर का ध्यान करें और जन कल्याण एवं जन सेवा करते रहें।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने किया मेला भ्रमण

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित भाजपा के पद अधिकारियों ने मेला भ्रमण किया जहां राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने मेला में लगी दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की एवं दुकानों का जायजा लिया। क्षेत्रवासियों के साथ श्री राजपूत ने मेला में लगी दुकानों की खाद्य सामग्री का लुत्फ ऊठाया इस अवसर पर क्षेत्रवासियों तथा बच्चों ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री के साथ खूब फोटों खिंचाई। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, नरेन्द्र अहिरवार आदि शामिल रहे। 


रामलीला का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद
यज्ञ प्रागण में शाम को आयोध्या तथा चित्रकूट से आये कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दी जा रही है जहां पर आस पास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामलीला की प्रस्तुति कर रहे कलाकारों ने अपनी मनमोहन प्रस्तुति से क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया। संगीतमय रामलीला की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जा रही है श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया एवं फूल वर्षा कर श्रीराम और सीता बने कलाकारों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कुंवर सिंह ठाकुर, मूरत सिंह राजपूत सहित यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं श्रद्धालुओं के साथ पुण्य लाभ लिया।
Share:

बंद कमरों की बैठकों से निकलकर नगरनिगम और सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ें : सीपी मित्तल ,राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस▪️जनता एकबार फिर भाजपा की सत्ता को उखाड़ने तैयार - राजकुमार पचौरी

बंद कमरों की बैठकों से निकलकर नगरनिगम और सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ें : सीपी मित्तल ,राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस

▪️जनता एकबार फिर भाजपा की सत्ता को उखाड़ने तैयार - राजकुमार पचौरी 

सागर,29 अप्रैल 2023 । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी माननीय श्री सीपी मित्तल जी शनिवार 29 अप्रैल की शाम सागर पहुंचे। उन्होंने यहां आकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक ली व संगठन को प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा की। उनके यहां पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी, संगठनमंत्री चक्रेश सिंघई समेत कांग्रेसजनों ने फूलमालाओं से भव्य व गरिमामय स्वागत किया।
                   जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सागर की जनता एकबार फिर भाजपा की सत्ता को उखाड़ने तैयार बैठी है। यहां का कार्यकर्ता भी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को एकबार फिर स्थापित करने के लिए आत्मविश्वास से लबरेज है। ऐसे में आप इन्हे अपने अनुभवों की ऊर्जा और ताकत देकर जीत का रास्ता दिखाएं।
                

   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी श्री सीपी मित्तल ने कहा कि लंबे समय से संगठन में काम करने से वे कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों व समस्याओं को बेहतरी से जानते हैं। आज के समय में कांग्रेस पार्टी में कोई नेता नहीं है बल्कि सभी कार्यकर्ता हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सांसद- विधायक से लेकर राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों तक को बूथ लेबल एजेंट बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
                   राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल ने आगे कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य महंगाई, बेरोजगारी, घोटाले और भ्रष्टाचार की भाजपा सरकार से सागर और प्रदेश की जनता को मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान की दिशा में 1500 रु की हर माह सम्मान निधि, 500 रु में गैस सिलेंडर, 300 रु में 300 यूनिट बिजली, ओल्ड पेंशन स्कीम जैसे कमलनाथ जी और कांग्रेस के जन हितैषी संकल्पों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम बंद कमरों की बैठकों से निकलकर नगरनिगम और सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ें।

 प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी सुरेंद्र  सिंह रघुवंशी ने कहा कि मंडलम व सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम में लग गया है। संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई ने जिला व ब्लॉक के पुनर्गठन की शीघ्र अनुमति देने का आग्रह किया।                   
                   बैठक में प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित ने कहा कि पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट है। जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, अशोकनगर प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, रमाकांत यादव, माधवी चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, महेश जाटव, नरेंद्र मिश्रा वसीम खान आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ दिनेश पटेरिया ने किया।

ये रहे मोजूद

 बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे विमल जैन दीनदयाल तिवारी देवेंद्र तोमर भोपाल सह प्रभारी सुरेंद्र चौबे ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित ओंकार साहू, पार्षद ताहिर खान रिचा सिंह गौर व रोशनी खान अवधेश तोमर प्रवक्ता पं लक्ष्मीनारायण सोनकीया आशीष ज्योतिषी, जितेंद्र रोहन पप्पू गुप्ता लीलाधर सूर्यवंशी पूर्व पार्षद भाईयन पटेल पवन जाटव  शैलेंद्र तोमर पंडित राम शर्मा वीरू चौधरी अकरम खान रोहित मंडली सौरभ खटीक चमन अंसारी शिवनारायण सोनी घनश्याम परिहार कोमल चंद आनंद सुरेश साहू प्रेम नारायण विश्वकर्मा लोकेंद्र विश्वकर्मा योगराज कोरी हामिद अंसारी राहुल रजक रामगोपाल यादव बृजेंद्र नगरिया विनोद कोरी आदिल राईन बिल्ली रजक शालू पठान जय रैकवार वीरेंद्र राजे जुबेद कुरैशी राजू पठान सलमान समीर खान शाहबाज खान आदित्य सेन अरबाज शहजाद दानिश सोहेब कुरेशी मोहम्मद कलीम पठान मानसिंह चौधरी वीरेंद्र चौधरी  नाथूराम चौधरी नरेंद्र अहिरवार सागर साहू जाहिद ठेकेदार रवि यादव बृजेश श्रीवास्तव सुनील सिंह शुभम साहू रितेश विश्वकर्मा दीपक कुर्मी सुनील पावा दिलीप साहू देवेंद्र प्रजापति बंटी कोरी अमित चौरसिया पवन पटेल रामगोपाल खटीक  चैतन्य पांडे रजिया खान मीरा अहिरवार पूजा अहिरवार समेत प्रदेश पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई  ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर अध्यक्षगण, संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठो के प्रमुख और सदस्यगण उपस्थित रहे।
 
                
Share:

SAGAR: राशन दुकान में गड़बड़ी, 13 लाख की होगी वसूली विक्रेता से,FIR दर्ज ▪️ स्टॉक में अंतर, 60 परिवारों अगूठे लगे लेकिन नही मिला राशन

SAGAR: राशन दुकान में गड़बड़ी, 13 लाख की होगी वसूली विक्रेता से,FIR दर्ज 

▪️ स्टॉक में अंतर, 60 परिवारों अगूठे लगे लेकिन नही मिला राशन



सागर 29 अप्रैल 2023 ।शासकीय उचित मूल्य दुकान अनंतपुरा  देवरी के विक्रेता अनिल खरे के विरूध्द धारा 406, 409 ताहि. 3/7 ईसी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दुकान आवंटन अधिकारी अनुभाग देवरी के आदेश पर 12 अप्रैल को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमति मनीषा चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवरी एवं कलेक्टर के मौखिक आदेश पर संयुक्त रूप से 13 फरवरी 2023 को प्राथ0 कृषि साख सहकारी समिति चदपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान अनंतपुरा दुकान  की जांच की गई थी।
      जांच के समय जो  कमियां पाई गई उनमें   निरीक्षण के समय दुकान मौके पर बंद पाई गई। उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान अनंतपुरा के विक्रेता के पद पर अनिल खरे कार्यरत हैं। जिन्हें बुलवाकर राशन दुकान खुलवाई गई। विक्रेता द्वारा जांच के समय पीओएस मशीन, स्टाक रजिस्टर, वितरण पंजी, बिल वाउचर, उपलब्ध नही कराये गये। विक्रेता द्वारा बताया गया कि उक्त जांच संबंधी दस्तावेज घर पर रखे हुये है। दुकान परिसर पर खाद्यान्न के सेम्पल नमूनों का प्रदर्शन विक्रेता द्वारा किया जाना नहीं पाया गया। विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन की स्टॉक रिपोर्ट की जानकारी प्रदाय नही की गई। मौके पर तत्समय एइपीडीएस पोर्टल की स्टॉक रिपोर्ट निकाली गई।
      विक्रेता अनिल खरे द्वारा अपने कथन में बताया गया कि उनके द्वारा वर्ष 2010 से राशन वितरण कार्य किया जा रहा है। मौके पर वे अपने साथ पीओएस मशीन नही लाये। उनको जनवरी 2023 तक का राशन प्राप्त हुआ है। जो उनके द्वारा वितरित कर दिया गया है। कुल कार्ड धारी परिवार 615 है। जिनमें से 60 परिवार लगभग जनवरी के वितरण हेतु शेष है। फरवरी 2023 का राशन प्राप्त होना नही बताया गया। उनके द्वारा लगभग 50 से 60 परिवारों से पीओएस मशीन से अगूठे लगवा कर पर्ची निकाली गई है। परंतु राशन प्रदाय किया जाना शेष है। जनवरी माह में खाद्यन्न स्टॉक में न होने के कारण जिन परिवारों के अगूठे पीओएस मशीन से लगवाये हुये थे। उन्हें बता दिया गया था कि अभी अगूठें लगा दो, जैसे ही खाद्यान प्राप्त होगा उन्हें राशन प्रदाय कर दिया जावेगा। विक्रेता द्वारा दुकान में रखे खाद्यान का भौतिक सत्यापन कराया गया। गेहूं 12 बोरी (5.93 क्विंटल), चावल 83 बोरी एवं 01 बोरी लूज कुल 84 बोरी (41.90 क्विंटल), शहर 03 किय, नमक 04 बोरी (200 पैकेट) एवं अन्य राशन सामग्री निरंक पाई गयी। मौके पर रखी बोरियों का तौल पत्रक विक्रेता के समक्ष तैयार किया गया। अनु.क्र. मद पीडीएस पोर्टल पर दर्ज सीबी अनुसार स्टॉक  (क्विटल में) भौतिक सत्यापन में प्राप्त स्टॉक (क्विंटल में) अंतर मिला। जिसकी वसूली नागरिक आपूर्ति  निगम के निर्धारित लागत मूल्य से करने पर कुल रू. 13 लाख 19 हजार 145 रूपये किया पाया गया। मौके पर उपभोक्ताओं से संपर्क कर राशन वितरण की जानकारी ली गई, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें शा0. उ0मू0 दुकान अनंतपुरा से नियमित खाद्यान्न प्राप्त नही हो रहा है। उन्हें माह जनवरी एवं फरवरी 2023 का खाद्यान्न प्राप्त नही हुआ है। न ही पिछले कई माह से केरोसिन का वितरण किया गया है। विक्रेता अनिल खरे द्वारा समय से दुकान नही खोली जाती। न ही उनका बर्ताव उपभोकाओं के प्रति ठीक है। विक्रेता द्वारा पहले पीओएसम मशीन से अंगूठे लगवा लिये जाते है। जबकि राशन  बाद में प्रदाय किया जाता है। जिनके पर्ची की प्रिंट भी उन्हें प्रदाय नही की जाती है। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उचित मूल्य दुकान अनंतपुरा दुकान के विक्रेता अनिल खरे से नागरिक आपूर्ति के निर्धारित लागत मूल्य से वसूली करने पर कुल रू. 13 लाख 19 हजार 145 रूपये वसूल किये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी द्वारा आदेशित किया गया है। साथ ही अनावेदक विक्रेता अनिल खरे द्वारा शासन के नियम निर्देशों के विपरीत मनमाने ढंग से राशन दुकान का संचालन किया जाना पाया गया है, जो म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के तहत स्पष्ट उल्लंघन है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दण्डनीय है।
       कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पलक खरे  द्वारा विक्रेता के विरुद्ध थाने में उपस्थित एफआईआर दर्ज किए जाने हेतु निर्देशित भी किया गया ।जिसके  विरूध्द संबंधित थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
     
                                             


Share:

हम दो कौड़ी की टीवी में बने रहने के लिए नहीं बोलते हम जो बोलते हैं वह शास्त्र सम्मत ही होता है - बागेश्वरधाम सरकार▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुनी कथा▪️देखे : वीडियो/फोटो : अद्भुत झलकियाँ श्रीमद भागवत कथा की

हम दो कौड़ी की टीवी में बने रहने के लिए नहीं बोलते हम जो बोलते हैं वह शास्त्र सम्मत ही होता है - बागेश्वरधाम सरकार

▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुनी कथा

▪️देखे : वीडियो/फोटो :  अद्भुत झलकियाँ श्रीमद भागवत कथा की 









तीनबत्ती न्यूज
सागर,29 अप्रैल ,2023। हम सदैव वही बोलतें हैं जो शास्त्र सम्मत है लेकिन बोलने में बुंदेली का प्रभाव तो रहता है। लेकिन वह मति और भाव हमारे रहते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि टीवी पर बने रहने के लिए मैं कुछ शब्दों को बोलता हूँ। तो हम दो कौड़ी की टीवी में बने रहने के लिए नहीं बोलते। इस भारत में महावीर को भी लोग पत्थर मारते थे। हम भी किसी अंजाम की चिंता नहीं करते वहीं कहेंगे जो शास्त्रों में लिखा है। लेकिन एक बात तय है जब तक भारत से जातिवाद शून्य नहीं होगा तब तक यह देश हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता।


            बनाया रंगचित्र

 जब शास्त्रों की बात हम ही नहीं कहेंगे तो कौन करेगा। इसलिए सहने की आदत डालो और सत्य पर अड़े रहो। यब बात बागेश्वर धाम सरकार ने सात दिवसीय भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को कही। कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान की कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खचाखच भरे पंडाल के बाहर भी हजारों लोगों की भीड़ उपस्थित रही। भंडारा व्यस्था देख रहे राजा ठाकुर ने बताया कि भंडारे में करीब तीन लाख लोगों ने प्रसादी ग्रहण की । कथा में भगवान के वृंदावन धाम आगमन का  प्रसंग सुनाया। जहां अघासुर और बका सुर का वध किया। ब्रम्हा जी ने सोचा भगवान नियमों का पालन नहीं कर रहे कहीं भी आते जाते हैं। ब्रम्हा जी ने ग्वाल और गायों को गायब कर दिया। 



भगवान समझ गए लेकिन मांगने नहीं गए बल्कि सारी गायों और गोप ग्वाल बनकर प्रकट हो गए। जब एक साल तक भगवान लेने नही आए तो ब्रम्हा जी ने देखा तो हैरान रह गए और भगवान को प्रणाम कर क्षमा मांगी। इसी बीच भगवान ब्रम्हा बनकर ब्रम्हलोक पहुंच गए। जब ब्रम्हा पहुँचे तो द्वारपालों ने बहुरूपिया जानकर रोक लिया और ब्रम्हा बने भगवान कृष्ण के पास ले आए जब वहां याचना की तब उन्होंने ब्रम्हा के अभिमान का दम्भ किया। 

उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा अभिमानी हो भगवान अभिमानियों का अभिमान किसी न किसी तरह से तोड़ देते हैं। शकि का अभिमान हो, ज्ञान का अभिमान हो, धन या पद का अभिमान हो भगवान संतों को भेजकर अभिमान तोड़ते हैं। 

युवाओं को दिया संदेश

बागेश्वरधाम सरकार ने कहा कि दुनिया मे सारा खेल आंखों का है। आप क्या देखते हैं यह निर्णय आपका है। युवाओं के हाथों में आज मोबाइल है। युवा मुझसे कहते हैं कि मन एकाग्र नहीं होते। मैं कहता हूं रात भर मोबाइल पर रील देखते हो तो मन कैसे लगेगा उसका सदुपयोग करो। विद्यार्थियों के लिए एकाग्र मन करने ब्रम्हमुहूर्त में ओम उच्चारण का उपाय बताया। उन्होंने कहा कि सेल्फी का युग है लेकिन मंदिर में आदर सम्मान देते समय सेल्फी पर ही उतना ध्यान मत दे की मूल काम ही बिगड़ जाए। 





हनुमान जी से अच्छा श्रोता नहीं 

बागेश्वरधाम सरकार पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा आरंभ में श्री राम सीता नाम कीर्तन किया। उन्होंने कहा कि हनुमानजी महाराज से अच्छा कोई श्रोता नहीं है, और ना ही उनसे अच्छा कोई वक़्ता है। इसके बाद भजनों पर लोग भक्ति मगन होकर जमकर नाचे और भक्ति रस से पंडाल सराबोर रहा। 



उन्होंने त्रिलोकी नाथ की प्रचलित कथा के माध्यम से भाववान और भक्त के बीच के प्रेम और समर्पण को समझाते हुए कहा कि भक्त के लिए भगवान किसी निर्दयी राजा में सामने भक्त का रूप धारण कर माता लक्ष्मी के आभूषण लेकर चले जाते हैं। जब तक संसार जान पाता है कि वह तो साक्षात भगवान थे जो त्रिलोकीनाथ बनकर आगये तब आंखों में प्रेम अश्रु ही शेष रह जाते हैं।

ये रहे उपस्थित

    कलेक्टर और एसपी ने किए दर्शन

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह, विधायक प्रदीप लारिया, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी ,अभिषेक भार्गव ,मुख्य, आयोजक भूपेंद्र सिंह बहेरिया, सुरवेंद्र सिंह, शुभम सिंह, सुरेंद्र दुबे सागर शिष्य मंडल और संदीप दुबे सहित प्रभात सिंह, अजीत सिंह चील पहाड़ी, राजा ठाकुर, आदि उपस्थित थे।

दिन रात मिल रहे है बागेश्वर धाम के आचार्य ,सुबह पहुंचे बटालियन स्थित हनुमान मंदिर



बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से मिलने सागर के पागल भक्तो की भीड़ उमड़ी है।  इस मामले में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री  भी पागलों से मिलने  रात के दो बजे  तक बैठते है।  भक्तो से चर्चाएं करते है।  

उनका सागर में धार्मिक स्थानों पर दर्शन करने जाना बना है। इसकी सूचना मिलते ही  भक्त लोग पहले से ही पहुंच जाते है। आज सागर मकरोनिया 10  बटालियन में पहाड़ी वाले हनुमान जी ओशो का ध्यान केंद्र बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंदिर के दर्शन किए।

पं. धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान टेकरी पहुंचने की खबर मिलते ही भक्तों की भीड़ लगने लगी। चारों तरफ जय श्रीराम और बागेश्वर धाम के जयकारे गूंजने लगे। कुछ देर रुकने के बाद पं. धीरेंद्र शास्त्री कथास्थल के लिए रवाना हुए। यहां बता दें कि हनुमान टेकरी वह स्थान है जहां पर महुआ के पेड़ के नीचे आचार्य रजनीश यानी ओशो को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसे रजनीश (ओशो) हिल्स भी कहा जाता है।


नगरीय विकास मंत्री ने पहनाई पगड़ी


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बहेरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा स्थल स्थित संत निवास पहुंच कर पूज्य संत बागेश्वर पीठाधीश्वर पं धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया और चर्चा की। इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह भी उपस्थित थे।

 बहेरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में पहुंच कर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य संत श्री बागेश्वर पीठाधीश्वर पं श्री धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी की आरती की और आशीर्वाद ग्रहण किया। मंत्री श्री सिंह ने पं शास्त्री जी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें दानवीर डा हरीसिंह गौर साहब का चित्र भेंट किया। तत्पश्चात उन्होंने कथाश्रवण कर पुण्य अर्जित किया।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

नगर निगम और स्मार्ट सिटी की टॉयलेट्स आदि परियोजनाओं से सामग्री चोरी करने वालों पर होगी एफआईआर

नगर निगम और स्मार्ट सिटी की टॉयलेट्स आदि परियोजनाओं से सामग्री चोरी करने वालों पर होगी एफआईआर


सागर , 29 अप्रेल 2023। निगमायुक्त श्री चंद्र शेखर शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय में शहर को स्वच्छ सर्वेच्छण में अग्रणी बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एचओ श्री राजेश सिंह, ऐई श्री विजय दुबे, सबइंजीनियर श्री संजय तिवारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए। विगत कुछ समय से शहर में चोर गिरोह सक्रीय है जो की नगर पालिक निगम एवं सागर स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किए गए सामुदायिक शौचालयों एवं स्मार्ट टॉयलेट्स से नल टैब, जालियां, रैलिंग आदि अन्य सामग्रियां चोरी कर रहा है। इसी प्रकार शहर विकास के चल रहे अन्य परियोजना कार्यों से भी चोरी की शिकायते प्राप्त हुई हैं। साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त या तोड़-फोड़ करना भी पाया गया है। जिससे शहर के विकास कार्यों एवं स्वच्छता कार्यों में व्यवधान  उत्पन्न हो रहा है। बैठक में आए इस विषय पर निर्णय लिया गया की शहर विकास एवं स्वच्छता में व्यवधान उत्पन्न करने वाले ऐसे आसामाजिक तत्वों, चोर या चोर गिरोह पर एफआईआर कर दण्डात्मक कार्यवाही कराई जाएगी। नगर निगम आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है की ऐंसे किसी संदिग्ध व्यक्ति या व्यक्ति समूह की जानकारी मिले तो कार्यालयीन समय के दौरान नंबर 07582-242830 पर सूचित करें, सूचना देने वाले नागरिकों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। अपना अमूल्य योगदान दें ताकि ऐसे आसामाजिक तत्वों पर एफआईआर कराकर दण्डात्मक कार्यवाही की जा सके और समुचित प्रयास से शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाया जा सके।
Share:

सागर शहर कांग्रेस सेवा दल ने दिया अपना रिपोर्ट कार्ड,प्रशिक्षण शिविर में



सागर शहर कांग्रेस सेवा दल ने दिया अपना रिपोर्ट कार्ड,प्रशिक्षण शिविर में


इंदौर:29 अप्रैल 2023 ।इंदौर में चल रहे तीन दिवसीय सेवादल के चुनावी प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन था इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का आगमन हुआ। इस दौरान जिला-शहर  कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे ने संगठनात्मक स्तर पर किए गये कार्यों की जानकारी वरिष्ठ नेताओं को दी।
इस दौरान कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस सेवादल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं कांग्रेस सेवा दल के पूर्व राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेन्द्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का इतिहास त्याग प्यार भरा रहा है।


पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जी ने कहा है कि सेवादल कांग्रेस की रीड की हड्डी है, आज मौजूदा हालात में सेवा दल की महती आवश्यकता है अगर सेवादल मजबूत होता है तो कांग्रेस अपने आप मजबूत हो जाती है, हमें बूथ सेक्टर मंडलम ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कांग्रेस सेवादल संगठन को व्यापक बनाना है ताकि 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनाना है और 2024 में केंद्र में भी हमारी सरकार बनाना है
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही सेवादल कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष के भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि  कांग्रेस सेवादल ने आजादी के बाद देश को एकरूपता प्रदान की।
इंदौर शिविर में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव शिवराधीपति हरिशंकर राय, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव विजय साहू, सेवादल के प्रदेश सचिव द्वय द्वारका चौधरी मनोज पवार आदि मौजूद थे।

Share:

Sagar: नाबालिग के साथ जबरन दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा

Sagar: नाबालिग के साथ जबरन दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा

सागर । नाबालिग के साथ जबरन दुष्कृत्य करने वाले आरोपी मुकेष लोधी को विशेष न्यायाधीश (पाक्सों एक्ट) एव ंनवम अपर-सत्र न्यायाधीष श्रीमती ज्योति मिश्रा जिला-सागर की अदालत ने दोषी करार देते हुये भा.द.वि. की धारा-376(1) के तहत 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं पाॅच हजार रूपये अर्थदण्ड, धारा-323,324 के तहत 01 वर्ष सश्रम कारावास एवं धारा-341 के तहत 01 माह का साधारण कारावास की सजा से दंडित किया है। न्यायालय द्वारा पीड़िता को तीन लाख रूपये युक्तियुक्त प्रतिकर दिलाये जाने का आदेष पारित किया गया। मामले की पैरवी विषेष लोक अभियोजक श्री मनोज कुमार पटैल ने की।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता /फरियादिया ने द्वारा दिनांक 17.01.2021 को महिला थाना, सागर में रिपोर्ट लेख की गई कि पीड़िता के पिताजी एवं मां अनरय का त्योहार होने से दिनांक   13.01.2021 के सुबह करीब 08.00 बजे रिष्तेदारी में गये थे। वह रोज की तरह सुबह करीब 08.45 बजे कोचिंग पढ़ने जा रही थी, जैसे ही गांव से करीबन आधा किलोमीटर दूर पहुंची तो अभियुक्त मुकेश लोधी जो वहां पहले से बैठा था जिसने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती खींचकर झाडियों में ले गया और उसके साथ जबरन गलत काम/बलात्कार किया। वह चिल्लाई तो किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी, गलत काम करने के बाद अभियुक्त मुकेश लोधी उससे बोला कि यदि किसी को इसके बारे में बताया तो उसे जान से खत्म कर देगा और उसकी बहन के साथ भी ऐसे ही गलत काम  करेगा। अभियुक्त मुकेश लोधी उसे घसीटकर ले गया था जिससे उसे कमर एवं दाहिने हाथ में छिलने के निशान पड ़ गये थे और उसके कपड़े फट गये थे फिर वह अपने घर आ गयी थी किंतु डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया एवं माता-पिता के लौटने पर उन्हें घटना बताकर थाना में रिपोर्ट की।
उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये, घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर थाना-महिला थाना, सागर द्वारा धारा भा.दं.सं. की धारा-341, 376(2)(एन), 506 (भाग-2), 323 सहपठित धारा-324 376(3) व पाॅक्सो एक्ट,2012 की धारा 5(एल) सहपठित धारा 6, का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया एवं अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया ।  जहॉ विचारण उपरांत विशेष न्यायाधीश (पाक्सों एक्ट) एव ंनवम अपर-सत्र न्यायाधीष श्रीमती ज्योति मिश्रा जिला-सागर की न्यायालय ने  आरोपी को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित किया है।
                                                                        मीडिय ाप्रभारी
                                                              जिला लोक अभियोजन
जिला-सागर

कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी सागर म0प्र0
प्रेस-विज्ञप्ति
कुल्हाड़ी एवं लाठी से मारपीट करने वाले आरोपी को 06 माह का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड 

सागर । कुल्हाड़ी एवं लाठी से मारपीट करने वाले आरोपी हरगोविंद यादव को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बण्डा जिला-सागर सुश्री प्रिया गुप्ता की अदालत ने दोषी करार देते हुये भा.द.वि. की धारा-325 के अंतर्गत 06 माह का कठोर कारावास एवं एक हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है।मामले की पैरवी श्री शरद सिंह यादव सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने की।
घटना संक्षिप्त में इस प्रकार है कि दिनांक 29.08.2010 को समय शाम लगभग 06ः00 बजे अभियोगी अपनी गाय लेने पात्रीकोटा गया था।  वह अपनी गाय लेकर जमुनिया आ रहा था कि निहानी के जंगल में अभियुक्त हरगोविंद व महत्तू मिल गये और उससे पूछने लगे कि गाय कहाँ ले जा रहे हो तो उसने कहा कि गाय मेरी है मैं इसे जमुनिया ले जा रहा हूं इसी बात पर अभियुक्तगण गाली.गुफ्तार करने लगे जब उसने गाली देने से मना किया तो अभियुक्त हरगोविंद ने कुल्हाड़ी की मूंद अभियोगी को मारी जो उसके बायें कंधे में लगी अभियुक्त महत्तू ने लाठी मारी जो उसके बायें तरफ कमर में लगी जिससे उसे चोट आयी एवं अभियुक्त हरगोविंद ने फिर एक कुल्हाड़ी मारी जो उसकी दाहिने पैर की एड़ी में लगी एवं अभियुक्त महत्तू ने लाठी मारी जो दाहिने तरफ पसली में लगी। घटना हनुमत गाँड़ ने देखी। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना बण्डा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये, घटना स्थल का नक्षा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर भादवि की धारा-325,323/34 का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेष किया। विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया, अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया । जहाॅ विचारण उपरांत न्यायालय-न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बण्डा जिला-सागर सुश्री प्रिया गुप्ता की न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुये उपरोक्त सजा से दंडित किया है ।                                                                                  

Share:

SAGAR: शाहगढ़ का तिगौड़ा गांव ,जहां बसतें है देशी फ्रिज के शिल्पी

SAGAR: शाहगढ़ का तिगौड़ा गांव ,जहां बसतें है देशी फ्रिज के शिल्पी



सागर 29 अप्रैल 2023

       सागर जिले के शाहगढ़ विकासखण्ड स्थित ग्राम तिगौड़ा की मिट्टी को अपने होंठों से लगाकर प्यास बुझाने वालों की आबादी सागर के अलावा दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ तक फैली है। मिट्टी के शिल्पकार लगभग 70 परिवार ग्रीष्म ऋतु के शुरू होने के पहले से ही देशी फ्रिज  अर्थात मटके बनाने का काम शुरू कर देते है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी. शर्मा ने बताया कि इस गाँव में कुल 43 समूह बने है, जिनमें 12 समूह में मिटट्टी शिल्प कार्य से जुड़े परिवार की महिलायें सदस्य है।


इन समूहों को आजीविका मिशन की ओर से 4 लाख से अधिक की राशि और बैंक लिकेज में 18 लाख रूपये की राशि उपलब्ध करायी गई है। इससे वे अपनी लागत की प्रतिपूर्ति करते हैं । विकास स्व सहायता समूह से जुड़ी श्रीमति बंसन्ती प्रजापति, सीता स्व. सहायता समूह से जुड़ी श्रीमति हीरा प्रजापति, पारस स्व सहायता समूह से जुड़ी श्रीमति मिथलेश, कलावती, गेंदा बाई ने बताया कि वे घड़ा बनाने का काम दीपावली के तुरन्त बाद शुरू कर देते है। आम तौर पर एक  परिवार कम से कम 700 से 800 घड़े तैयार करता है।


 इनके बने घड़ो के खरीददार स्वयं इनके गाँव में आकर ट्रक लोड करा लेते है। घड़ों का एक सीजन 60 से 70 हजार रू. का होता है। चॉक पर गोल - गोल घुम के मिट्टी के लोदे इनकी उंगलियों से आकार लेते है।  भीतर उंगलियों के  सहारे  मटके धीरे-धीरे आकार लेते है। पुरातन काल  से चले आ रहे घड़ों का एक विशिष्ट डिजाईन और स्पेसीफिकेशन सूखकर आग में तपता है। तपे हुये घड़ों से निकलने वाला खनकदार संगीत उस घड़े की परिपक्वता को दर्शाता है। समूह से जुड़ी गुडड़ी बाई, मिथलेश, गेंदा रानी ने घड़ों की कमाई से मोटर साईकिल खरीदी है।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

Archive