बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मनुष्य के कर्म ही उसे भगवान बनाते हैं: नेपाली बाबा▪️श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ में राजस्व मंत्री तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया मेला भ्रमण

मनुष्य के कर्म ही उसे भगवान बनाते हैं: नेपाली बाबा

▪️श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ में राजस्व मंत्री तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया मेला भ्रमण


तीनबत्ती न्यूज
सागर , 29 अप्रैल 2023: सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित माँ शारदा देवी मंदिर प्रागण में चल रहे विश्व कल्याण हेतु श्री सीताराम नाम जप 1008 कुण्डीय महायज्ञ में शनिवार को प्रातः 05 बजे रूद्र अभिषेक किया गया। बनारस के आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने बताया कि सुता अभिषेक करने से घर में, कुटुम खानदान में किसी प्रकार के रोग, बीमारी नहीं आती है असमय मृत्यु नहीं होती है इसका वेदों में उल्लेख है। श्री सीताराम नाम जप में राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं सभी यजमानों द्वारा शिवजी का सुता अभिषेक किया गया।

 तत्पश्चात रामायण श्लोकों द्वारा यज्ञ शाला में आचार्य धीरेन्द्र मनीषी द्वारा वनवास गये प्रभु श्री राम का वृतान्त बताया गया जिसमें मायावी सूर्पण्खा द्वारा राम पर मोहित होने कि तथा लक्ष्मण द्वारा सूर्पण्खा की नाक काटने का वृतान्त सुनाया गया। आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने बताया कि वन में किस तरह मायावी रावण ने सीताजी का हरण किया। मंत्र उच्चारणों से आहुतियां दिलाई गई। श्री आचार्य धीरेंद्र मनीषी ने कहा कि सीता नवमी के अवसर पर सभी माताओं द्वारा सीताराम नाम जप महायज्ञ में लक्ष्मी जी की पूजा की जायेगी जिसमें काजू तथा कमल पुष्पों से उनका पूजन पूर्ण विधि विधान से किया जायेगा। आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने कहा कि धैर्य शौर्य तथा स्वाभिमान तथा सर्मपण की देवी जगतजननी सीता के तप और त्याग का रामायण में उल्लेख है कि किस तरह उन्होंने अपने पुत्री, पत्नि तथा माता के धर्म को निभाया है।


यजमानों ने की गुरू पूजा एवं आरती
यज्ञ शाला में पूर्ण आहुति के बाद राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनकी धर्म पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सविता सिंह राजपूत, अरविंद सिंह टिंकू राजा तथा उनकी धर्मपत्नि सहित सभी यजमानों ने गुरू जी की आरती की इस अवसर पर गुरूजी ने सभी यजमानों को उपदेश देते हुये कहा कि मनुष्य के कर्म ही उसे भगवान बनाते हैं भगवान श्री कृष्ण तथा राम ने भी मनुष्य अवतार लिया था उनके कर्म इतने अच्छे थे कि आज वह भगवान के रूप में पूजे जाते हैं।
परम तेजस्वी संत श्री आत्मानंददास जी त्यागी नेपाली बाबा ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों पर हमेशा ही ध्यान देना चाहिये जन हित, जन कल्याण परोपकार के कार्यों को करना चाहिये मनुष्य जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है इसलिये ईश्वर का ध्यान करें और जन कल्याण एवं जन सेवा करते रहें।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने किया मेला भ्रमण

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित भाजपा के पद अधिकारियों ने मेला भ्रमण किया जहां राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने मेला में लगी दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की एवं दुकानों का जायजा लिया। क्षेत्रवासियों के साथ श्री राजपूत ने मेला में लगी दुकानों की खाद्य सामग्री का लुत्फ ऊठाया इस अवसर पर क्षेत्रवासियों तथा बच्चों ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री के साथ खूब फोटों खिंचाई। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, नरेन्द्र अहिरवार आदि शामिल रहे। 


रामलीला का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद
यज्ञ प्रागण में शाम को आयोध्या तथा चित्रकूट से आये कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दी जा रही है जहां पर आस पास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामलीला की प्रस्तुति कर रहे कलाकारों ने अपनी मनमोहन प्रस्तुति से क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया। संगीतमय रामलीला की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जा रही है श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया एवं फूल वर्षा कर श्रीराम और सीता बने कलाकारों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कुंवर सिंह ठाकुर, मूरत सिंह राजपूत सहित यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं श्रद्धालुओं के साथ पुण्य लाभ लिया।
Share:

बंद कमरों की बैठकों से निकलकर नगरनिगम और सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ें : सीपी मित्तल ,राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस▪️जनता एकबार फिर भाजपा की सत्ता को उखाड़ने तैयार - राजकुमार पचौरी

बंद कमरों की बैठकों से निकलकर नगरनिगम और सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ें : सीपी मित्तल ,राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस

▪️जनता एकबार फिर भाजपा की सत्ता को उखाड़ने तैयार - राजकुमार पचौरी 

सागर,29 अप्रैल 2023 । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी माननीय श्री सीपी मित्तल जी शनिवार 29 अप्रैल की शाम सागर पहुंचे। उन्होंने यहां आकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक ली व संगठन को प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा की। उनके यहां पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी, संगठनमंत्री चक्रेश सिंघई समेत कांग्रेसजनों ने फूलमालाओं से भव्य व गरिमामय स्वागत किया।
                   जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सागर की जनता एकबार फिर भाजपा की सत्ता को उखाड़ने तैयार बैठी है। यहां का कार्यकर्ता भी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को एकबार फिर स्थापित करने के लिए आत्मविश्वास से लबरेज है। ऐसे में आप इन्हे अपने अनुभवों की ऊर्जा और ताकत देकर जीत का रास्ता दिखाएं।
                

   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी श्री सीपी मित्तल ने कहा कि लंबे समय से संगठन में काम करने से वे कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों व समस्याओं को बेहतरी से जानते हैं। आज के समय में कांग्रेस पार्टी में कोई नेता नहीं है बल्कि सभी कार्यकर्ता हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सांसद- विधायक से लेकर राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों तक को बूथ लेबल एजेंट बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
                   राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल ने आगे कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य महंगाई, बेरोजगारी, घोटाले और भ्रष्टाचार की भाजपा सरकार से सागर और प्रदेश की जनता को मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान की दिशा में 1500 रु की हर माह सम्मान निधि, 500 रु में गैस सिलेंडर, 300 रु में 300 यूनिट बिजली, ओल्ड पेंशन स्कीम जैसे कमलनाथ जी और कांग्रेस के जन हितैषी संकल्पों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम बंद कमरों की बैठकों से निकलकर नगरनिगम और सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली व भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ें।

 प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी सुरेंद्र  सिंह रघुवंशी ने कहा कि मंडलम व सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम में लग गया है। संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई ने जिला व ब्लॉक के पुनर्गठन की शीघ्र अनुमति देने का आग्रह किया।                   
                   बैठक में प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित ने कहा कि पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता एकजुट है। जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, अशोकनगर प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, रमाकांत यादव, माधवी चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, महेश जाटव, नरेंद्र मिश्रा वसीम खान आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ दिनेश पटेरिया ने किया।

ये रहे मोजूद

 बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे विमल जैन दीनदयाल तिवारी देवेंद्र तोमर भोपाल सह प्रभारी सुरेंद्र चौबे ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित ओंकार साहू, पार्षद ताहिर खान रिचा सिंह गौर व रोशनी खान अवधेश तोमर प्रवक्ता पं लक्ष्मीनारायण सोनकीया आशीष ज्योतिषी, जितेंद्र रोहन पप्पू गुप्ता लीलाधर सूर्यवंशी पूर्व पार्षद भाईयन पटेल पवन जाटव  शैलेंद्र तोमर पंडित राम शर्मा वीरू चौधरी अकरम खान रोहित मंडली सौरभ खटीक चमन अंसारी शिवनारायण सोनी घनश्याम परिहार कोमल चंद आनंद सुरेश साहू प्रेम नारायण विश्वकर्मा लोकेंद्र विश्वकर्मा योगराज कोरी हामिद अंसारी राहुल रजक रामगोपाल यादव बृजेंद्र नगरिया विनोद कोरी आदिल राईन बिल्ली रजक शालू पठान जय रैकवार वीरेंद्र राजे जुबेद कुरैशी राजू पठान सलमान समीर खान शाहबाज खान आदित्य सेन अरबाज शहजाद दानिश सोहेब कुरेशी मोहम्मद कलीम पठान मानसिंह चौधरी वीरेंद्र चौधरी  नाथूराम चौधरी नरेंद्र अहिरवार सागर साहू जाहिद ठेकेदार रवि यादव बृजेश श्रीवास्तव सुनील सिंह शुभम साहू रितेश विश्वकर्मा दीपक कुर्मी सुनील पावा दिलीप साहू देवेंद्र प्रजापति बंटी कोरी अमित चौरसिया पवन पटेल रामगोपाल खटीक  चैतन्य पांडे रजिया खान मीरा अहिरवार पूजा अहिरवार समेत प्रदेश पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई  ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर अध्यक्षगण, संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठो के प्रमुख और सदस्यगण उपस्थित रहे।
 
                
Share:

SAGAR: राशन दुकान में गड़बड़ी, 13 लाख की होगी वसूली विक्रेता से,FIR दर्ज ▪️ स्टॉक में अंतर, 60 परिवारों अगूठे लगे लेकिन नही मिला राशन

SAGAR: राशन दुकान में गड़बड़ी, 13 लाख की होगी वसूली विक्रेता से,FIR दर्ज 

▪️ स्टॉक में अंतर, 60 परिवारों अगूठे लगे लेकिन नही मिला राशन



सागर 29 अप्रैल 2023 ।शासकीय उचित मूल्य दुकान अनंतपुरा  देवरी के विक्रेता अनिल खरे के विरूध्द धारा 406, 409 ताहि. 3/7 ईसी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दुकान आवंटन अधिकारी अनुभाग देवरी के आदेश पर 12 अप्रैल को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमति मनीषा चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवरी एवं कलेक्टर के मौखिक आदेश पर संयुक्त रूप से 13 फरवरी 2023 को प्राथ0 कृषि साख सहकारी समिति चदपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान अनंतपुरा दुकान  की जांच की गई थी।
      जांच के समय जो  कमियां पाई गई उनमें   निरीक्षण के समय दुकान मौके पर बंद पाई गई। उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान अनंतपुरा के विक्रेता के पद पर अनिल खरे कार्यरत हैं। जिन्हें बुलवाकर राशन दुकान खुलवाई गई। विक्रेता द्वारा जांच के समय पीओएस मशीन, स्टाक रजिस्टर, वितरण पंजी, बिल वाउचर, उपलब्ध नही कराये गये। विक्रेता द्वारा बताया गया कि उक्त जांच संबंधी दस्तावेज घर पर रखे हुये है। दुकान परिसर पर खाद्यान्न के सेम्पल नमूनों का प्रदर्शन विक्रेता द्वारा किया जाना नहीं पाया गया। विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन की स्टॉक रिपोर्ट की जानकारी प्रदाय नही की गई। मौके पर तत्समय एइपीडीएस पोर्टल की स्टॉक रिपोर्ट निकाली गई।
      विक्रेता अनिल खरे द्वारा अपने कथन में बताया गया कि उनके द्वारा वर्ष 2010 से राशन वितरण कार्य किया जा रहा है। मौके पर वे अपने साथ पीओएस मशीन नही लाये। उनको जनवरी 2023 तक का राशन प्राप्त हुआ है। जो उनके द्वारा वितरित कर दिया गया है। कुल कार्ड धारी परिवार 615 है। जिनमें से 60 परिवार लगभग जनवरी के वितरण हेतु शेष है। फरवरी 2023 का राशन प्राप्त होना नही बताया गया। उनके द्वारा लगभग 50 से 60 परिवारों से पीओएस मशीन से अगूठे लगवा कर पर्ची निकाली गई है। परंतु राशन प्रदाय किया जाना शेष है। जनवरी माह में खाद्यन्न स्टॉक में न होने के कारण जिन परिवारों के अगूठे पीओएस मशीन से लगवाये हुये थे। उन्हें बता दिया गया था कि अभी अगूठें लगा दो, जैसे ही खाद्यान प्राप्त होगा उन्हें राशन प्रदाय कर दिया जावेगा। विक्रेता द्वारा दुकान में रखे खाद्यान का भौतिक सत्यापन कराया गया। गेहूं 12 बोरी (5.93 क्विंटल), चावल 83 बोरी एवं 01 बोरी लूज कुल 84 बोरी (41.90 क्विंटल), शहर 03 किय, नमक 04 बोरी (200 पैकेट) एवं अन्य राशन सामग्री निरंक पाई गयी। मौके पर रखी बोरियों का तौल पत्रक विक्रेता के समक्ष तैयार किया गया। अनु.क्र. मद पीडीएस पोर्टल पर दर्ज सीबी अनुसार स्टॉक  (क्विटल में) भौतिक सत्यापन में प्राप्त स्टॉक (क्विंटल में) अंतर मिला। जिसकी वसूली नागरिक आपूर्ति  निगम के निर्धारित लागत मूल्य से करने पर कुल रू. 13 लाख 19 हजार 145 रूपये किया पाया गया। मौके पर उपभोक्ताओं से संपर्क कर राशन वितरण की जानकारी ली गई, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें शा0. उ0मू0 दुकान अनंतपुरा से नियमित खाद्यान्न प्राप्त नही हो रहा है। उन्हें माह जनवरी एवं फरवरी 2023 का खाद्यान्न प्राप्त नही हुआ है। न ही पिछले कई माह से केरोसिन का वितरण किया गया है। विक्रेता अनिल खरे द्वारा समय से दुकान नही खोली जाती। न ही उनका बर्ताव उपभोकाओं के प्रति ठीक है। विक्रेता द्वारा पहले पीओएसम मशीन से अंगूठे लगवा लिये जाते है। जबकि राशन  बाद में प्रदाय किया जाता है। जिनके पर्ची की प्रिंट भी उन्हें प्रदाय नही की जाती है। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उचित मूल्य दुकान अनंतपुरा दुकान के विक्रेता अनिल खरे से नागरिक आपूर्ति के निर्धारित लागत मूल्य से वसूली करने पर कुल रू. 13 लाख 19 हजार 145 रूपये वसूल किये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी द्वारा आदेशित किया गया है। साथ ही अनावेदक विक्रेता अनिल खरे द्वारा शासन के नियम निर्देशों के विपरीत मनमाने ढंग से राशन दुकान का संचालन किया जाना पाया गया है, जो म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के तहत स्पष्ट उल्लंघन है, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दण्डनीय है।
       कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पलक खरे  द्वारा विक्रेता के विरुद्ध थाने में उपस्थित एफआईआर दर्ज किए जाने हेतु निर्देशित भी किया गया ।जिसके  विरूध्द संबंधित थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
     
                                             


Share:

हम दो कौड़ी की टीवी में बने रहने के लिए नहीं बोलते हम जो बोलते हैं वह शास्त्र सम्मत ही होता है - बागेश्वरधाम सरकार▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुनी कथा▪️देखे : वीडियो/फोटो : अद्भुत झलकियाँ श्रीमद भागवत कथा की

हम दो कौड़ी की टीवी में बने रहने के लिए नहीं बोलते हम जो बोलते हैं वह शास्त्र सम्मत ही होता है - बागेश्वरधाम सरकार

▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुनी कथा

▪️देखे : वीडियो/फोटो :  अद्भुत झलकियाँ श्रीमद भागवत कथा की 









तीनबत्ती न्यूज
सागर,29 अप्रैल ,2023। हम सदैव वही बोलतें हैं जो शास्त्र सम्मत है लेकिन बोलने में बुंदेली का प्रभाव तो रहता है। लेकिन वह मति और भाव हमारे रहते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि टीवी पर बने रहने के लिए मैं कुछ शब्दों को बोलता हूँ। तो हम दो कौड़ी की टीवी में बने रहने के लिए नहीं बोलते। इस भारत में महावीर को भी लोग पत्थर मारते थे। हम भी किसी अंजाम की चिंता नहीं करते वहीं कहेंगे जो शास्त्रों में लिखा है। लेकिन एक बात तय है जब तक भारत से जातिवाद शून्य नहीं होगा तब तक यह देश हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता।


            बनाया रंगचित्र

 जब शास्त्रों की बात हम ही नहीं कहेंगे तो कौन करेगा। इसलिए सहने की आदत डालो और सत्य पर अड़े रहो। यब बात बागेश्वर धाम सरकार ने सात दिवसीय भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को कही। कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान की कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खचाखच भरे पंडाल के बाहर भी हजारों लोगों की भीड़ उपस्थित रही। भंडारा व्यस्था देख रहे राजा ठाकुर ने बताया कि भंडारे में करीब तीन लाख लोगों ने प्रसादी ग्रहण की । कथा में भगवान के वृंदावन धाम आगमन का  प्रसंग सुनाया। जहां अघासुर और बका सुर का वध किया। ब्रम्हा जी ने सोचा भगवान नियमों का पालन नहीं कर रहे कहीं भी आते जाते हैं। ब्रम्हा जी ने ग्वाल और गायों को गायब कर दिया। 



भगवान समझ गए लेकिन मांगने नहीं गए बल्कि सारी गायों और गोप ग्वाल बनकर प्रकट हो गए। जब एक साल तक भगवान लेने नही आए तो ब्रम्हा जी ने देखा तो हैरान रह गए और भगवान को प्रणाम कर क्षमा मांगी। इसी बीच भगवान ब्रम्हा बनकर ब्रम्हलोक पहुंच गए। जब ब्रम्हा पहुँचे तो द्वारपालों ने बहुरूपिया जानकर रोक लिया और ब्रम्हा बने भगवान कृष्ण के पास ले आए जब वहां याचना की तब उन्होंने ब्रम्हा के अभिमान का दम्भ किया। 

उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा अभिमानी हो भगवान अभिमानियों का अभिमान किसी न किसी तरह से तोड़ देते हैं। शकि का अभिमान हो, ज्ञान का अभिमान हो, धन या पद का अभिमान हो भगवान संतों को भेजकर अभिमान तोड़ते हैं। 

युवाओं को दिया संदेश

बागेश्वरधाम सरकार ने कहा कि दुनिया मे सारा खेल आंखों का है। आप क्या देखते हैं यह निर्णय आपका है। युवाओं के हाथों में आज मोबाइल है। युवा मुझसे कहते हैं कि मन एकाग्र नहीं होते। मैं कहता हूं रात भर मोबाइल पर रील देखते हो तो मन कैसे लगेगा उसका सदुपयोग करो। विद्यार्थियों के लिए एकाग्र मन करने ब्रम्हमुहूर्त में ओम उच्चारण का उपाय बताया। उन्होंने कहा कि सेल्फी का युग है लेकिन मंदिर में आदर सम्मान देते समय सेल्फी पर ही उतना ध्यान मत दे की मूल काम ही बिगड़ जाए। 





हनुमान जी से अच्छा श्रोता नहीं 

बागेश्वरधाम सरकार पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा आरंभ में श्री राम सीता नाम कीर्तन किया। उन्होंने कहा कि हनुमानजी महाराज से अच्छा कोई श्रोता नहीं है, और ना ही उनसे अच्छा कोई वक़्ता है। इसके बाद भजनों पर लोग भक्ति मगन होकर जमकर नाचे और भक्ति रस से पंडाल सराबोर रहा। 



उन्होंने त्रिलोकी नाथ की प्रचलित कथा के माध्यम से भाववान और भक्त के बीच के प्रेम और समर्पण को समझाते हुए कहा कि भक्त के लिए भगवान किसी निर्दयी राजा में सामने भक्त का रूप धारण कर माता लक्ष्मी के आभूषण लेकर चले जाते हैं। जब तक संसार जान पाता है कि वह तो साक्षात भगवान थे जो त्रिलोकीनाथ बनकर आगये तब आंखों में प्रेम अश्रु ही शेष रह जाते हैं।

ये रहे उपस्थित

    कलेक्टर और एसपी ने किए दर्शन

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह, विधायक प्रदीप लारिया, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी ,अभिषेक भार्गव ,मुख्य, आयोजक भूपेंद्र सिंह बहेरिया, सुरवेंद्र सिंह, शुभम सिंह, सुरेंद्र दुबे सागर शिष्य मंडल और संदीप दुबे सहित प्रभात सिंह, अजीत सिंह चील पहाड़ी, राजा ठाकुर, आदि उपस्थित थे।

दिन रात मिल रहे है बागेश्वर धाम के आचार्य ,सुबह पहुंचे बटालियन स्थित हनुमान मंदिर



बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से मिलने सागर के पागल भक्तो की भीड़ उमड़ी है।  इस मामले में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री  भी पागलों से मिलने  रात के दो बजे  तक बैठते है।  भक्तो से चर्चाएं करते है।  

उनका सागर में धार्मिक स्थानों पर दर्शन करने जाना बना है। इसकी सूचना मिलते ही  भक्त लोग पहले से ही पहुंच जाते है। आज सागर मकरोनिया 10  बटालियन में पहाड़ी वाले हनुमान जी ओशो का ध्यान केंद्र बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंदिर के दर्शन किए।

पं. धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान टेकरी पहुंचने की खबर मिलते ही भक्तों की भीड़ लगने लगी। चारों तरफ जय श्रीराम और बागेश्वर धाम के जयकारे गूंजने लगे। कुछ देर रुकने के बाद पं. धीरेंद्र शास्त्री कथास्थल के लिए रवाना हुए। यहां बता दें कि हनुमान टेकरी वह स्थान है जहां पर महुआ के पेड़ के नीचे आचार्य रजनीश यानी ओशो को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसे रजनीश (ओशो) हिल्स भी कहा जाता है।


नगरीय विकास मंत्री ने पहनाई पगड़ी


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बहेरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा स्थल स्थित संत निवास पहुंच कर पूज्य संत बागेश्वर पीठाधीश्वर पं धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया और चर्चा की। इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह भी उपस्थित थे।

 बहेरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में पहुंच कर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य संत श्री बागेश्वर पीठाधीश्वर पं श्री धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री जी की आरती की और आशीर्वाद ग्रहण किया। मंत्री श्री सिंह ने पं शास्त्री जी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें दानवीर डा हरीसिंह गौर साहब का चित्र भेंट किया। तत्पश्चात उन्होंने कथाश्रवण कर पुण्य अर्जित किया।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

नगर निगम और स्मार्ट सिटी की टॉयलेट्स आदि परियोजनाओं से सामग्री चोरी करने वालों पर होगी एफआईआर

नगर निगम और स्मार्ट सिटी की टॉयलेट्स आदि परियोजनाओं से सामग्री चोरी करने वालों पर होगी एफआईआर


सागर , 29 अप्रेल 2023। निगमायुक्त श्री चंद्र शेखर शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय में शहर को स्वच्छ सर्वेच्छण में अग्रणी बनाने हेतु विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान एचओ श्री राजेश सिंह, ऐई श्री विजय दुबे, सबइंजीनियर श्री संजय तिवारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए। विगत कुछ समय से शहर में चोर गिरोह सक्रीय है जो की नगर पालिक निगम एवं सागर स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किए गए सामुदायिक शौचालयों एवं स्मार्ट टॉयलेट्स से नल टैब, जालियां, रैलिंग आदि अन्य सामग्रियां चोरी कर रहा है। इसी प्रकार शहर विकास के चल रहे अन्य परियोजना कार्यों से भी चोरी की शिकायते प्राप्त हुई हैं। साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त या तोड़-फोड़ करना भी पाया गया है। जिससे शहर के विकास कार्यों एवं स्वच्छता कार्यों में व्यवधान  उत्पन्न हो रहा है। बैठक में आए इस विषय पर निर्णय लिया गया की शहर विकास एवं स्वच्छता में व्यवधान उत्पन्न करने वाले ऐसे आसामाजिक तत्वों, चोर या चोर गिरोह पर एफआईआर कर दण्डात्मक कार्यवाही कराई जाएगी। नगर निगम आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है की ऐंसे किसी संदिग्ध व्यक्ति या व्यक्ति समूह की जानकारी मिले तो कार्यालयीन समय के दौरान नंबर 07582-242830 पर सूचित करें, सूचना देने वाले नागरिकों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। अपना अमूल्य योगदान दें ताकि ऐसे आसामाजिक तत्वों पर एफआईआर कराकर दण्डात्मक कार्यवाही की जा सके और समुचित प्रयास से शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाया जा सके।
Share:

सागर शहर कांग्रेस सेवा दल ने दिया अपना रिपोर्ट कार्ड,प्रशिक्षण शिविर में



सागर शहर कांग्रेस सेवा दल ने दिया अपना रिपोर्ट कार्ड,प्रशिक्षण शिविर में


इंदौर:29 अप्रैल 2023 ।इंदौर में चल रहे तीन दिवसीय सेवादल के चुनावी प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन था इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का आगमन हुआ। इस दौरान जिला-शहर  कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सिंटू कटारे ने संगठनात्मक स्तर पर किए गये कार्यों की जानकारी वरिष्ठ नेताओं को दी।
इस दौरान कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस सेवादल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं कांग्रेस सेवा दल के पूर्व राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेन्द्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का इतिहास त्याग प्यार भरा रहा है।


पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जी ने कहा है कि सेवादल कांग्रेस की रीड की हड्डी है, आज मौजूदा हालात में सेवा दल की महती आवश्यकता है अगर सेवादल मजबूत होता है तो कांग्रेस अपने आप मजबूत हो जाती है, हमें बूथ सेक्टर मंडलम ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कांग्रेस सेवादल संगठन को व्यापक बनाना है ताकि 2023 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनाना है और 2024 में केंद्र में भी हमारी सरकार बनाना है
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही सेवादल कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष के भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि  कांग्रेस सेवादल ने आजादी के बाद देश को एकरूपता प्रदान की।
इंदौर शिविर में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव शिवराधीपति हरिशंकर राय, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव विजय साहू, सेवादल के प्रदेश सचिव द्वय द्वारका चौधरी मनोज पवार आदि मौजूद थे।

Share:

Sagar: नाबालिग के साथ जबरन दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा

Sagar: नाबालिग के साथ जबरन दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा

सागर । नाबालिग के साथ जबरन दुष्कृत्य करने वाले आरोपी मुकेष लोधी को विशेष न्यायाधीश (पाक्सों एक्ट) एव ंनवम अपर-सत्र न्यायाधीष श्रीमती ज्योति मिश्रा जिला-सागर की अदालत ने दोषी करार देते हुये भा.द.वि. की धारा-376(1) के तहत 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं पाॅच हजार रूपये अर्थदण्ड, धारा-323,324 के तहत 01 वर्ष सश्रम कारावास एवं धारा-341 के तहत 01 माह का साधारण कारावास की सजा से दंडित किया है। न्यायालय द्वारा पीड़िता को तीन लाख रूपये युक्तियुक्त प्रतिकर दिलाये जाने का आदेष पारित किया गया। मामले की पैरवी विषेष लोक अभियोजक श्री मनोज कुमार पटैल ने की।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता /फरियादिया ने द्वारा दिनांक 17.01.2021 को महिला थाना, सागर में रिपोर्ट लेख की गई कि पीड़िता के पिताजी एवं मां अनरय का त्योहार होने से दिनांक   13.01.2021 के सुबह करीब 08.00 बजे रिष्तेदारी में गये थे। वह रोज की तरह सुबह करीब 08.45 बजे कोचिंग पढ़ने जा रही थी, जैसे ही गांव से करीबन आधा किलोमीटर दूर पहुंची तो अभियुक्त मुकेश लोधी जो वहां पहले से बैठा था जिसने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती खींचकर झाडियों में ले गया और उसके साथ जबरन गलत काम/बलात्कार किया। वह चिल्लाई तो किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी, गलत काम करने के बाद अभियुक्त मुकेश लोधी उससे बोला कि यदि किसी को इसके बारे में बताया तो उसे जान से खत्म कर देगा और उसकी बहन के साथ भी ऐसे ही गलत काम  करेगा। अभियुक्त मुकेश लोधी उसे घसीटकर ले गया था जिससे उसे कमर एवं दाहिने हाथ में छिलने के निशान पड ़ गये थे और उसके कपड़े फट गये थे फिर वह अपने घर आ गयी थी किंतु डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया एवं माता-पिता के लौटने पर उन्हें घटना बताकर थाना में रिपोर्ट की।
उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये, घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर थाना-महिला थाना, सागर द्वारा धारा भा.दं.सं. की धारा-341, 376(2)(एन), 506 (भाग-2), 323 सहपठित धारा-324 376(3) व पाॅक्सो एक्ट,2012 की धारा 5(एल) सहपठित धारा 6, का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया एवं अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया ।  जहॉ विचारण उपरांत विशेष न्यायाधीश (पाक्सों एक्ट) एव ंनवम अपर-सत्र न्यायाधीष श्रीमती ज्योति मिश्रा जिला-सागर की न्यायालय ने  आरोपी को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित किया है।
                                                                        मीडिय ाप्रभारी
                                                              जिला लोक अभियोजन
जिला-सागर

कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी सागर म0प्र0
प्रेस-विज्ञप्ति
कुल्हाड़ी एवं लाठी से मारपीट करने वाले आरोपी को 06 माह का कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड 

सागर । कुल्हाड़ी एवं लाठी से मारपीट करने वाले आरोपी हरगोविंद यादव को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बण्डा जिला-सागर सुश्री प्रिया गुप्ता की अदालत ने दोषी करार देते हुये भा.द.वि. की धारा-325 के अंतर्गत 06 माह का कठोर कारावास एवं एक हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है।मामले की पैरवी श्री शरद सिंह यादव सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने की।
घटना संक्षिप्त में इस प्रकार है कि दिनांक 29.08.2010 को समय शाम लगभग 06ः00 बजे अभियोगी अपनी गाय लेने पात्रीकोटा गया था।  वह अपनी गाय लेकर जमुनिया आ रहा था कि निहानी के जंगल में अभियुक्त हरगोविंद व महत्तू मिल गये और उससे पूछने लगे कि गाय कहाँ ले जा रहे हो तो उसने कहा कि गाय मेरी है मैं इसे जमुनिया ले जा रहा हूं इसी बात पर अभियुक्तगण गाली.गुफ्तार करने लगे जब उसने गाली देने से मना किया तो अभियुक्त हरगोविंद ने कुल्हाड़ी की मूंद अभियोगी को मारी जो उसके बायें कंधे में लगी अभियुक्त महत्तू ने लाठी मारी जो उसके बायें तरफ कमर में लगी जिससे उसे चोट आयी एवं अभियुक्त हरगोविंद ने फिर एक कुल्हाड़ी मारी जो उसकी दाहिने पैर की एड़ी में लगी एवं अभियुक्त महत्तू ने लाठी मारी जो दाहिने तरफ पसली में लगी। घटना हनुमत गाँड़ ने देखी। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना बण्डा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये, घटना स्थल का नक्षा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर भादवि की धारा-325,323/34 का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेष किया। विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया, अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया । जहाॅ विचारण उपरांत न्यायालय-न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बण्डा जिला-सागर सुश्री प्रिया गुप्ता की न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुये उपरोक्त सजा से दंडित किया है ।                                                                                  

Share:

SAGAR: शाहगढ़ का तिगौड़ा गांव ,जहां बसतें है देशी फ्रिज के शिल्पी

SAGAR: शाहगढ़ का तिगौड़ा गांव ,जहां बसतें है देशी फ्रिज के शिल्पी



सागर 29 अप्रैल 2023

       सागर जिले के शाहगढ़ विकासखण्ड स्थित ग्राम तिगौड़ा की मिट्टी को अपने होंठों से लगाकर प्यास बुझाने वालों की आबादी सागर के अलावा दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ तक फैली है। मिट्टी के शिल्पकार लगभग 70 परिवार ग्रीष्म ऋतु के शुरू होने के पहले से ही देशी फ्रिज  अर्थात मटके बनाने का काम शुरू कर देते है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी. शर्मा ने बताया कि इस गाँव में कुल 43 समूह बने है, जिनमें 12 समूह में मिटट्टी शिल्प कार्य से जुड़े परिवार की महिलायें सदस्य है।


इन समूहों को आजीविका मिशन की ओर से 4 लाख से अधिक की राशि और बैंक लिकेज में 18 लाख रूपये की राशि उपलब्ध करायी गई है। इससे वे अपनी लागत की प्रतिपूर्ति करते हैं । विकास स्व सहायता समूह से जुड़ी श्रीमति बंसन्ती प्रजापति, सीता स्व. सहायता समूह से जुड़ी श्रीमति हीरा प्रजापति, पारस स्व सहायता समूह से जुड़ी श्रीमति मिथलेश, कलावती, गेंदा बाई ने बताया कि वे घड़ा बनाने का काम दीपावली के तुरन्त बाद शुरू कर देते है। आम तौर पर एक  परिवार कम से कम 700 से 800 घड़े तैयार करता है।


 इनके बने घड़ो के खरीददार स्वयं इनके गाँव में आकर ट्रक लोड करा लेते है। घड़ों का एक सीजन 60 से 70 हजार रू. का होता है। चॉक पर गोल - गोल घुम के मिट्टी के लोदे इनकी उंगलियों से आकार लेते है।  भीतर उंगलियों के  सहारे  मटके धीरे-धीरे आकार लेते है। पुरातन काल  से चले आ रहे घड़ों का एक विशिष्ट डिजाईन और स्पेसीफिकेशन सूखकर आग में तपता है। तपे हुये घड़ों से निकलने वाला खनकदार संगीत उस घड़े की परिपक्वता को दर्शाता है। समूह से जुड़ी गुडड़ी बाई, मिथलेश, गेंदा रानी ने घड़ों की कमाई से मोटर साईकिल खरीदी है।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

MP: बीजेपी की मीडिया टीम में बदलाव : आशीष अग्रवाल बने प्रदेश मिडिया प्रभारी, लोकेंद्र पाराशर को बनाया प्रदेश मंत्री,ललिता यादव को उपाध्यक्ष

MP: बीजेपी की मीडिया टीम में बदलाव : आशीष अग्रवाल बने प्रदेश मिडिया प्रभारी, लोकेंद्र पाराशर को बनाया प्रदेश मंत्री,ललिता यादव को उपाध्यक्ष 

भोपाल,29 अप्रैल ,2023 : मध्यप्रदेश में चुनावी साल में बीजेपी ने संगठन काे दुरुस्त करने में जुटी है। चुनावी साल में मीडिया टीम में बड़ा बदलाव किया है।  
नई टीम में प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर की जगह आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। लोकेन्द्र पाराशर को भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीें दूसरी ओर पूर्व विधायक ललिता यादव को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद  योगेश ताम्रकार के सतना के महापौर बनने के बाद उनके इस्तीफा देने के बाद खाली था।  उन्होंने24 अप्रैल को इस्तीफा दिया था।  राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह बदलाव किया। बताया जाता है । कि बीजेपी अपने प्रदेशप्रवक्ताओं को भी बदलने की तैयारी में है। 



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान सहस्त्रबाहु के संबंध में दिए विवादित बयान पर जताया खेद ▪️हैहय क्षत्रिय वंशी ताम्रकार समाज व कल्चुरी कलार समाज ने दिया था पुलिस को ज्ञापन

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान सहस्त्रबाहु के संबंध में दिए विवादित बयान पर जताया खेद  

▪️हैहय क्षत्रिय वंशी ताम्रकार समाज व कल्चुरी कलार समाज ने दिया था  पुलिस को ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज
सागर,28 अप्रैल,2023 । बागेश्वर धाम के आचार्य श्री धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान सहस्त्रबाहु के संबंध में दिए  विवादित बयान पर खेद व्यक्त किया है। उनके बयान को ले कर सागर सहित कई शहरों में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रदर्शन किए गए है। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने ट्वीट कर इस संबंध में सफाई देते हुए खेद जताया है। इन दिनों सागर में बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। 



आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का ट्वीट

विगत कुछ दिनों से एक विषय संज्ञान में आया है एक चर्चा के मध्य में मेरे द्वारा भगवान परशुराम जी एवं महाराज सहस्त्रबाहू अर्जुन जी के मध्य हुए युद्ध के विषय में जो भी कहा गया है वह हमारे पवित्र हिन्दू शास्त्रों में वर्णित आधार पर कहा गया है…

हमारा उद्देश्य किसी भी समाज अथवा वर्ग की भावनाओं को आहत करने का नही था न ही कभी होगा,क्योंकि हम तो सदैव सनातन की एकता के पक्षधर रहे हैं। फिर भी यदि हमारे किसी शब्द से किसी की भावना आहत हुई हो तो इसका हमें खेद है।
हम सब हिन्दू एक हैं।एक रहेंगे।
हमारी एकता ही हमारी शक्ति है।


क्या है मामला

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान परशुराम की  जयंती पर एक प्रसंग सुनाया था।  उन्होंने क्षत्रिय हैहय वंशियों के भगवान सहस्त्रबाहु के बारे में विवादित कथन दिया है। इसको लेकर हैहय क्षत्रिय वंशी ताम्रकार समाज व कल्चुरी कलार समाज में नाराजगी बनी है। इसी को लेकर क्षत्रियों ने ज्ञापन दिए । आज सागर जिले के  दो समुदायों हैहय क्षत्रिय वंशी ताम्रकार समाज व कल्चुरी कलार समाज ने पुलिस को एक ज्ञापन देकर धीरेंद्र शास्त्री पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ।  


 
____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं बन पायेगा तो मेरा संकल्प बिखर जाएगा - बागेश्वर धाम सरकार

भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं बन पायेगा तो मेरा संकल्प बिखर जाएगा - बागेश्वर धाम सरकार

सागर,28 अप्रैल ,2023 । जब राम जन्म हुआ तब एक महीने तक दिन रहा, सूर्यकुल भूषण को देखने सूरज भगवान डूबे ही नहीं तो वहीं रात इसीलिए परेशान थी कि मुझे दर्शन नहीं मिल रहे। जब महीने भर बाद रात ने भगवान से कहा तो भगवान ने विश्वास दिलाया कि द्वापर युग में भादों के महीने में रात के 12 बजे जन्म लूंगा इसीलिए राम जन्म का दिन बड़ा माना जाता है तो कृष्ण जन्म की रात बड़ी होती है। यह बात बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सागर के बहेरिया में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कही। उन्होंने कहा कि भगवान जब गोकुल पहुँचे तो उनके दर्शन करने भोलेनाथ भी पहुंचे, देवी देवता पहुंचा सुंदर भजनों के माध्यम से उन्होंने इस कथा का वर्णन किया। जब मां यशोदा ने भोले बाबा के जटा जूट देखकर भगवान के बाल रूप के दर्शन नहीं दिए की कहीं बालक डर न जाये। तो भगवान रोने लगे जब मां यशोदा बाहर लेकर आईँ तब भोले बाबा की गोद मे आते ही रोना चुप किया। कथा में भगवान की विभिन्न बाल लीलाओं के प्रसंग हुए।

 
उन्होंने कहा कि जब भगवान का जन्म हुआ तब नंद बाबा और देवकी बस जाग रहे थे बाकी सब सो रहे थे। ऐसे ही जब हनुमानजी महाराज सीता माता का पता लगाने लंका में गए तब भी सब सो रहे थे बस विभीषण जाग रहे थे। भगवान की लीला ही यही है कि जब वह आये हैं तब पापी सो जाते हैं और भक्त जाग जाते हैं। 
"राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम"

कथा आरंभ में उन्होंने कथा का सूत्र बताया उन्होंने कहा कि काम के बंदर नहीं राम के बंदर बनो, आलस्य नहीं करना चाहिए। हनुमानजी महाराज से सीखिए "राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम" भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं बन पाएगा तो मेरा संकल्प बिखर जाएगा। इसीलिये में भी विश्राम नहीं करता। निरंतर राम नाम की अलख लिए अनवरत रहता हूँ। 

भगवान एक ही तत्व हैं

भगवान एक हैं जिस तर हम एक हैं लेकिन किसी के लिए भाई, किसी के लिए चाचा, किस के लिए मित्र हैं। ज़िज़ तरह स्वर्ण एक है लेकिन उसे अलग अलग आभूषण बन जाते हैं। जिस तरह एक ही मिट्टी से अलग अलग चीजें बन जाती हैं ऐसे ही भगवान भी एक हैं। 

सत्यनारायण की कथा, चटपटा अंदाज

एक सेठ ने मुझसे कहा सत्यनारायण की कथा करा दो, मोटरसाइकिल से खेत मे पहुंचे जहां उनका घर था। संकल्प कराया सत्यनारायण की कथा की पुस्तक की जगह गुरुवार की कथा थैले में रख ली थी। अब संकट फस गया लेकिन हम छोटे से ही थे। इसलिए जल्दी जल्दी गुरुवार की ही बांच दी। सेठ ने कहा गुरुजी आप हैं तो विद्वान लेकिन लीलावती कलावती कहां गयीं। हम भी बुंदेलखंड के हमने भी कह दिया बड़े घराने की बेटियां जंगल में कहां आती। लेकिन इतना स्पष्ट है कि सत्यनारायण की कथा के विषय में हर कोई जानता है। 

 कथा में चौथे दिन उन्होंने मीरा की भक्ति का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भक्ति हो तो मीरा की तरह हो जिसमें कोई शर्त नहीं है। केवल निष्काम निश्छल प्रेम है।   राम हो या कृष्ण सभी को प्रेम ही सबसे प्यारा लगता है। गुण, ज्ञान, कौशल, धन, निष्ठा आदि सब कुछ भी नहीं है। उन्हें तो केवल प्रेम ही प्यारा। गुरुवार को कृष्ण जन्म हुआ जिसमें अद्भुत पुष्पवर्षा की गई। जहां कई प्रसंगों में भक्ति रस में ओतप्रोत श्रद्धालु भावुक हो उठे तो कृष जन्म होते ही भजनों पर झूमकर ठाकुर जी की मस्ती में नाच उठे और उत्सव का माहौल हो गया। 

कथा में उन्होंने कहा कि कल दिव्यदरबार के दिन एक लाख से अधिक लोगों ने भंडारे में भोजन किये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लेकिन उन्होंने मीरा बाई के प्रसंग के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया कि यदि आप लोग इसलिए आते हैं कि हम आपके बारे में बताएंगे, आपकी ओर देखेंगे तो सुनिए अगर मेरे लिए आते हो तो आपकी भक्ति बहुत छोटी और ओछी है। भक्ति करनी है तो तन से बैरागी और मन से श्री राम जी के अनुरागी बन जाओ वही सार्थक रखती है, जिसमें कोई शर्त ना हो।  उन्होंने बच्चों को संस्कार देने की बात पर ज़ोर दिया और उन्हें मांस की शिक्षा अवश्य देने की बात भी कही। 

बताए सुखी जीवन के तीन सूत्र

- कभी भगवान से कुछ मत मांगो

भगवान से शर्त लगाकर कुछ कुछ मत मांगो की ऐसा होगा तो यह चढ़ाऊंगा। यदि शर्त लगाकर मांगते हो तो व्यापार करते हो भक्ति व्यापार नहीं है। भक्ति तो समर्पण है मीरा ने कितने कष्ट पाए लेकिन ठाकुर जी को नहीं छोड़ा। उन्होंने विदाई के वक़्त भी सभी भेंट ठुकराकर केवल मंदिर में रखे ठाकुर जी को जी मांगा और सांसारिक लोग बीएते की नौकरी बेटी की शादी जैसी चीजें ही भक्ति मागते हैं। परमात्मा को नहीं। 

मुस्कुराना सीखो

ठाकुरजी का अवतार सुख का भंडार है। वे मुस्कुराना सिखाते हैं सभी लीलाओं में वह सदा मुस्कुराते रहे। मथुरा में जन्म होते ही मां को छोड़ना पड़ा पर मुस्कुराते रहे। गोकुल से विदा ली तो मैया, पिता, ग्वाल, गोपियों और राधा को छोड़कर भी मुस्कुराते रहे। मथुरा में कंस वध फिर वहां से भी सांदीपनि आश्रम फिर सुदामा को त्यागा, द्वारिका गए  महाभारत में गीता सुनाई पांडवों को त्याग और अंत मे बंधु बांधवो के अंत के बाद भी मुस्कुराते रहे। उनसे सीखना है तो मुस्कुराना सीखो जीवन में हर दुख छोटा हो जाएगा।


प्रेरक प्रसंग सुनो

एक महात्मा को एक भक्त ने गाय देदी। महात्मा प्रसन्न हुए बोले वाह ठाकुर जी को दूध, मावे का भोग लगाऊंगा बहुत ही आंनदित हुआ। गाय की सेवा कार्य ठाकुर जी को मेवे का भोग लगाता बहुत दिन ऐसा चलता रहा। बाकी चेले भी गुरु का यह आनद देख आंनदित थे। लेकिन एक दिन भक्त आया और गाय को ले गया। उसने कहा गुरुजी गाय ले जा रहा हूँ। मातम बोले ले जाओ बहुत आनंद की बात है ले जाओ। किसी ने पूछा इसमे क्या आनंद अब भोग कैसे लगेगा। महात्मा बोले जैसे पहले लगता था। अब झंझट खत्म गोबर नहीं उठाना पड़ेगा भूसा चारा बजी नहीं लाना होगा। इस प्रसंग में आनंद का सूत्र है कि जो हुआ वह अच्छा हुआ उसमें प्रसन्नता खोजिए दुख नहीं। 


चार दिन की प्रमुख बातें

-ऐसा कोई हिन्दू नहीं है जिसे रामचरित मानस की कोई न कोई चौपाई नहीं आती हो। 

-भारत की संस्कृति से बड़ी कोई संस्कृति नहीं।

- साल भर न सही त्यौहार के दिन अपने बच्चे को धोती कुर्ता पहनकर बाहर भेजें। 

-जो धर्म के मार्ग पर होगा वह हताश नहीं होता क्योंकि उसने मानस को पढ़ा है वह हल निकाल लेगा।

- सभी हिन्दू तिलक लगाने का संकल्प लेलें तो दृश्य ही बदल जायेगा।

- परीक्षित की सात दिन में मृत्यु तय थी हमेह भी हफ्ते के सात दिन में ही मरना है। क्योंकि इनके अलावा कोई और दिन नहीं है।

ये रहे मोजूद

आज की कथा में मुख्य आयोजक भूपेंद्र सिंह बहेरिया, सुरवेंद्र सिंह, शुभम सिंह, सुरेंद्र दुबे सागर शिष्य मंडल और संदीप दुबे सहित प्रभात सिंह, अजीत सिंह चील पहाड़ी, राजा ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, पूर्व विधायक सुधा जैन, सांसद रीती पाठक सीधी, विधायक शैलेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ में चल रही रामलीला का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद▪️गन्ने के रस से किया गया शिवजी का अभिषेक


श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ में चल रही रामलीला का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

▪️गन्ने के रस से किया गया शिवजी का अभिषेक

सागर, 28 अप्रैल 2023: सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित माँ शारदा देवी मंदिर प्रागण में चल रहे विश्व कल्याण हेतु श्री सीताराम नाम जप 1008 कुण्डीय महायज्ञ में शुक्रवार को प्रातः 06 बजे शिवजी का रूद्र अभिषेक गन्ने के रस से किया गया। बनारस के आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने बताया कि घर में लक्ष्मी के लिये स्थिर व बैभव व सुख शांति के लिये गन्ने से शिवजी का अभिषेक किया जाता है ।जिसको लेकर श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ में शुक्रवार को राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा उनकी धर्मपत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सविता सिंह राजपूत सहित सभी यजमानों द्वारा गन्ने के रस से शिवजी का रूद्र अभिषेक मंत्र उच्चारणों के साथ पूर्ण विधि विधान से किया गया ।

जिसके पश्चात 12 बजे से सभी यजमान यज्ञ शाला पहुंचे जहां बाल्मिकी रामायण के श्लोकों द्वारा यज्ञ किया गया जिसमें बनारस के आचार्य धीरेन्द्र मनीषी द्वारा भगवान श्री राम के बनवास का व्याख्यान किया गया जिसमें उन्होंने श्लोकों द्वारा बताया कि प्रभु श्री राम अपने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिये बनवास के लिये प्रस्थान कर रहे थे जिसमें आयोध्यावासियों ने छोड़ने के लिये उनके साथ जा रहे थे लेकिन आयोध्या की सीमा के बाहर प्रभु ने सभी पुरूष तथा स्त्रियों को वापिस लौट जाने के लिये कहा लेकिन कुछ लोग उनके साथ चले गये यहीं से किन्नरों की उतपत्ति हुई। 


आचार्य धीरेन्द्र मनीषी ने कहा कि प्रभु श्री राम को पाने के लिये पुरूषों ने अपना पुरूषतत्व छोड़ दिया नारियों ने अपना नारित्व छोड़ दिया जिसके कारण किन्नरों की उत्पत्ति हुई यह किन्नर भगवान को अतिप्रिय हैं इनके साथ सदा अच्छा व्यवहार किया जाये क्योंकि इन्होंने प्रभु के लिये सबकुछ त्याग कर दिया था। शुक्रवार को यज्ञ शाला में रामायण श्लोकों के साथ प्रभु श्री राम के बनवास जाने का व्याख्यान किया गया। यज्ञ शाला की परिक्रमा करने के लिये श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा।


 जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने यज्ञ शाला की परिक्रमा करते हुये व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मेला प्रवक्ता राजकुमार बरकोटी ने बताया कि यज्ञ में शामिल होने के लिये रोज ही सैकड़ों श्रद्धालु सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित विदिशा, भोपाल तथा देश भर से आ रहे हैं जिनकी व्यवस्था में यज्ञ समिति के लोग 24 घण्टे लगे हुये हैं।
 

रामलीला का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

यज्ञ प्रागण में शाम को आयोध्या तथा चित्रकूट से आये कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दी जा रही है जहां पर आस पास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामलीला की प्रस्तुति कर रहे कलाकारों ने अपनी मनमोहन प्रस्तुति से क्षेत्रवासियों का मन मोह लिया। संगीतमय रामलीला की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जा रही है श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया एवं फूल वर्षा कर श्रीराम और सीता बने कलाकारों का भव्य स्वागत किया। 

इस अवसर पर अरविंद सिंह राजपूत टिंकू राजा, कुंवर सिंह ठाकुर, मूरत सिंह राजपूत सहित यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं श्रद्धालुओं के साथ पुण्य लाभ लिया।


Share:

Sagar: सीएम ने ओला प्रभावित तीस हज़ार किसानों को 26 करोड़ की राशि हस्तांतरित की▪️सीएम से चर्चा कर दिया धन्यवाद।किसान प्राण सिंह ने ▪️खुरई के 5800 किसानों के खातों में 9.61 करोड़ सहायता राशि भेजी गई

Sagar: सीएम ने ओला प्रभावित तीस हज़ार किसानों को 26 करोड़ की राशि हस्तांतरित की
▪️सीएम से चर्चा कर दिया धन्यवाद।किसान  प्राण सिंह ने 

▪️खुरई  के 5800 किसानों के खातों में 9.61 करोड़ सहायता राशि भेजी गई



सागर, 28 अप्रैल 2023।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह द्वारा भोपाल से सागर जिले के ओलावृष्टि से प्रभावित 126 ग्रामों के 30 हजार से अधिक किसानों को 26 करोड़ 37 लाख रू. की मुआवजा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांरित की गई। इस अवसर पर एनआईसी कक्ष में बीना विकासखंड के ग्राम रुसल्ला के किसान श्री प्राण सिंह, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसएलआर श्री देवी प्रसाद चक्रवर्ती, तहसीलदार श्री आदर्श जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
       कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि मार्च माह में जिले की सागर, जैसीनगर, बीना, खुरई, रहली तहसीलों में हुई ओलावृष्टि से फसल प्रभावित हुई थी। जिनका राजस्व अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं किसानों के साथ मौके पर जाकर सर्वे कार्य किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया गया, जिसमें सागर, रहली,  बीना, खुरई, जैसीनगर के 126 ग्रामों के 30 तीस हज़ार 92 किसानों की फसलें प्रभावित हुई थी। जिनकी सर्वे रिपोर्ट बनाकर 8 अप्रैल को शासन के लिए भेजी गई थी। जिसपर आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के 126 ग्रामों के 30000 से अधिक किसानों को 26 करोड़ 37 लाख की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। एसएलआर श्री देवी प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि 5 तहसीलों के प्रभावित ग्रामों में खुरई के 41, बीना के 6 रहली के 5 सागर ग्रामीण के 62 एवं जैसीनगर के 12 कुल 126 ग्राम के 30092 किसान प्रभावित हुए थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को 160 करोड़ रू. से अधिक की मुआवजा राशि सिंगल क्लिक माध्यम से किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।  


मुख्यमंत्री से चर्चा करने पर अत्यंत खुश है किसान प्राण सिंह
धन्यवाद मुख्यमंत्री जी - प्राण सिंह


 किसानों के आंसू पोछकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना वचन पूरा किया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। यह बात बीना विकासखंड के ग्राम रुसल्ला निवासी श्री प्राण सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल कान्फ्रेंस के माध्यम से बात करते हुए कही। रुसल्ला निवासी किसान प्राण सिंह ने कहा कि मैं आज अत्यंत खुश हूं, जब मेरी बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से हुई।
     उन्होंने मेरे खेत रुसल्ला में आकर कहा था कि प्राण सिंह चिंता मत करो, आपको हर संभव मदद दी जाएगी और आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 79750 रू. की राशि प्रदान कर जो आंसू पोछने का कार्य किया है, उसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं। प्राण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आपके आने पर जो निर्देश दिए गए थे, उसी के हिसाब से कलेक्टर ने दो-दो बार सर्वे कराया है। सर्वे के बाद मुझे यह राशि आपके द्वारा दी जा रही है।
       मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राण सिंह से पूछा कि प्राण सिंह सर्वे के बाद किसी ने पैसे तो नहीं मांगे, तो प्राण सिंह ने कहा कि ,नहीं साहब किसी ने कोई पैसा नहीं मांगा। कलेक्टर एवं तहसीलदार ने मौके पर आकर मुआयना किया था और हमारे सामने कहा था कि तुम्हारा इतना नुकसान हुआ है, उसी के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा और आज यह राशि मिल रही है।     


*खुरई क्षेत्र के ओला पीड़ित 5800 किसानों के खातों में 9.61 करोड़ सहायता राशि भेजी गई
*मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने प्रभावित ग्रामों का दौरा कर राहत राशि की घोषणा की थी


 खुरई विकासखंड के ओलावृष्टि/अतिवृष्टि पीड़ित 5800 किसानों को 9.61 करोड़ की राहत राशि वितरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी खुरई की ओर से शासन को देयक भेज कर बैंक खातों में सहायता राहत राशि का भुगतान आरंभ कर दिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने ओलावृष्टि प्रभावित ग्रामों का दौरा करके दुखी  किसानों को सहायता राहत राशि देने की घोषणा की थी। 

एसडीएम खुरई श्री मनोज चौरसिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सर्वे में ओलावृष्टि/अतिवृष्टि प्रभावित कुल 41 ग्रामों में फसलों को नुकसान हुआ था। इनमें से 13 ग्रामों में शत-प्रतिशत क्षति थी। 50 प्रतिशत से अधिक क्षति वाले किसानों को 32 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर तथा 50 प्रतिशत से कम क्षति वाले किसानों को 16 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से सहायता राहत राशि दी गई। बड़े किसानों के लिए 50 प्रतिशत से अधिक क्षति वाले किसानों को 29 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर तथा 50 प्रतिशत से कम क्षति वालों को 14500 रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से राहत राशि का भुगतान किया जा रहा है। 

एसडीएम खुरई श्री चौरसिया ने बताया कि 5800 किसानों को सहायता राहत राशि के रूप में आवंटित 9.61 करोड़ के देयक कलेक्टर सागर कार्यालय से कृषकों को भुगतान हेतु सागर जिला ट्रेज़री प्रेषित कर दिए गए हैं। ट्रेज़री से भुगतान की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। अधिकांश किसानों के बैंक खातों में सहायता राहत राशि भेज दी गई है। शनिवार तक सभी 5800 किसानों को सहायता राहत राशि उनके बैंक खातों में प्रेषित कर दी जाएगी। एसडीएम खुरई श्री चौरसिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त ओलावृष्टि प्रभावित लगभग 750 और  किसानों के बैंक खातों आदि की प्रक्रिया आरंभ है जिन्हें शीघ्र ही लगभग 2.25 करोड़ सहायता राहत राशि का वितरण किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि खुरई क्षेत्र में विगत माह भयंकर ओलावृष्टि,भारी वर्षी के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने तत्परता से क्षति का सर्वे कर उनकी घोषणा के अनुरूप सहायता राहत राशि के प्रकरण स्वीकृत कर भुगतान की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।


      
Share:

Archive