तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

म.प्र. की बुशरा खान ने जीता लड़कियों की 3 हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक▪️राजस्थान के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने जीता बास्केटबाल खिताब▪️पारंपरिक खेल गटका में पंजाब का बोलवाला, जीते 3 स्वर्ण▪️हरियाणा की दीपिका ने लड़कियों के भाला फेंक मुकाबले में बनाया नया राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड

▪️राजस्थान के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने जीता बास्केटबाल खिताब
▪️पारंपरिक खेल गटका में पंजाब का बोलवाला, जीते 3 स्वर्ण
▪️हरियाणा की दीपिका ने लड़कियों के भाला फेंक मुकाबले में बनाया नया राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड



ग्वालियर में जारी जिम्नास्टिक इवेंट्स की आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक स्पर्धा में सारा राउल (महाराष्ट्र) ने पहला स्थान हासिल किया। नई दिल्ली में ट्रैक साइक्लिंग की किरीन स्पर्धा में लड़कों के वर्ग का स्वर्ण राजस्थान के लव कुमार यादव ने जीता, जबकि लड़कियों का स्वर्ण प. बंगाल की शांति विश्वास ने जीता।

बास्केट बॉल

इंदौर के बास्केटबाल काम्पलेक्स में लड़कों के वर्ग का स्वर्ण राजस्थान ने जीता। राजस्थान की टीम ने तमिलनाडु को 90-85 से हराया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक चंडीगढ़ ने जीता। उसने मेजबान म.प्र. को हराया। इसी तरह महिला वर्ग का खिताब पंजाब ने जीता। पंजाब की लड़कियों ने छत्तीसगढ़ को 73-56 से हराया। कांस्य मेजबान म.प्र. को मिला, जिसने तमिलनाडु को 71-55 से हराया। कांस्य पदक मुकाबले में चंडीगढ़ के लड़कों ने मेजबान म.प्र. को 107-67 से हराया।

गटका

लड़कों के सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक चंडीगढ़ के जशनदीप सिंह ने जीता, जबकि रजत दिल्ली के नवजोत सिंह को मिला। कांस्य चंडीगढ़ के कुलवीर सिंह और पंजाब के गुरप्रीत सिंह को मिला। इसी तरह फारी सोटी टीम इवेंट में पंजाब ने बाजी मारी, जबकि दिल्ली को रजत मिला। चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश ने कांस्य जीता।

इसी तरह पारंपरिक खेल में लड़कियों के प्रदर्शन की बात करें तो सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पंजाब की खुशवीर कौर को मिला, जबकि रजत मणिपुर की एन. अजेलिका चानू ने जीता। कांस्य पंजाब की महकप्रीत कौर और झारखंड की पलक परमा को मिला। फारी सोटी टीम इवेंट का स्वर्ण पंजाब को मिला, जबकि दिल्ली ने रजत जीता। कांस्य मप्र और चंडीगढ़ को मिला।

एथलेटिक्स

लड़कों की 110 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण तमिलनाडु के रतीश पांडीदुरई ने जीता। रतीश ने यह रेस 13.72 मीटर में पूरी की। रजत महाराष्ट्र के सार्थक को मिला। सार्थक ने 13.82 सेकेंड का समय लिया, जबकि उनके ही हमराज्य संदीप गोंड ने 13.95 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।

हाकी

ग्वालियर में जारी हाकी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया, जबकि झारखंड ने मिजोरम को 5-0 से हराया। मेजबान मध्यप्रदेश ने भी जीत हासिल की। उसने पंजाब को 6-0 से करारी शिकस्त दी। म.प्र. के भुमिक्षा साहू और स्वाति ने 2-2 गोल किए। महिलाओं के एक अन्य मैच में ओडिशा ने मणिपुर को 2-0 से हराया। इसी तरह पुरुषों के मुकाबले मे झारखंड ने बिहार को 6-1 से करारी शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में पंजाब ने ओडिशा को 5-3 से हराया।

जिम्‍नास्टिक

ग्वालियर में जारी जिमनास्टिक इवेंट्स की आर्टिस्टिक जिम्‍नास्टिक स्पर्धा में सारा राउल (महाराष्ट्र) ने पहला स्थान हासिल किया। जीनिया देबनाथ (प. बंगाल) को दूसरा स्थान मिला, जबकि उनके ही राज्य की सौमिली करार ने कांस्य पदक जीता।

ट्रैक साइक्लिंग

नई दिल्ली में लड़कों के किरीन फाइनल में राजस्थान के लव कुमार यादव ने बाजी मारी, जबकि कर्नाटक के संपत पी. को रजत मिला। तीसरा स्थान तेलंगाना के आशीर्वाद सक्सेना ने हासिल किया। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में प. बंगाल की शांति विश्वास ने पहला, महाराष्ट्र की संध्या काकाटे ने दूसरा और महाराष्ट्र की ही पूजा डानोले ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कबड्डी

इंदौर के अभय प्रशाल में कल से कबड्डी के मुकाबले शुरू होंगे। कबड्डी में लड़के औऱ लड़कियों के वर्ग में 8-8 टीमें हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में विभाजित किया गया है। लड़कियों के वर्ग में मेजबान मप्र को ग्रुप-ए में हरियाणा, तेलंगाना के साथ रखा गया है। लड़कों के वर्ग में भी मप्र को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसमें राजस्थान, बिहार औऱ महाराष्ट्र की टीमें हैं।

परिणाम-

एथलेटिक्स

लड़कों की 110 मीटर बाधा दौड़- 1. तमिलनाडु के रतीश पांडीदुरई, 2. महाराष्ट्र के सार्थक, 3. महाराष्ट्र के संदीप गोंड।

लड़कियों की 3000 मीटर दौड़-1. बुशरा खान (मप्र), 2. श्रुति रेडेका (महाराष्ट्र), 3. वंशिका (हरियाणा)

हाकी

महिला-हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया, झारखंड ने मिजोरम को 5-0 से हराया, मध्य प्रदेश ने पंजाब को 6-0 से हराया, ओडिशा ने मणिपुर को 2-0 से हराया।

पुरुष- झारखंड ने बिहार को 6-1 से हराया, पंजाब ने ओडिशा को 5-3 से हराया, हरियाणा और चंडीगढ़ ने 1-1 से ड्रा खेला।

ट्रैक साइक्लिंग

लड़कों का किरीन फाइनल-1. राजस्थान के लव कुमार यादव, 2. कर्नाटक के संपत पी., 3. तेलंगाना के आर्शीवाद सक्सेना।

लड़कियों का किरीन फाइनल-1. प. बंगाल की शांति विश्वास, 2. महाराष्ट्र की संध्या काकाटे, 3. महाराष्ट्र की पूजा डानोले।

गटका

लड़कों का सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा- 1.चंडीगढ़ के जशनदीप सिंह, 2. रजत दिल्ली के नवजोत सिंह, 3 चंडीगढ़ के कुलवीर सिंह और पंजाब के गुरप्रीत सिंह।

फारी सोटी टीम इवेंट-1. पंजाब, 2. दिल्ली, 3. चंडीगढ़ और मध्यप्रदेश।

लड़कियों का सिंगल सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा- 1. पंजाब की खुशवीर कौर, 2. मणिपुर की एन. अजेलिका चानू, 3. पंजाब की महकप्रीत कौर और झारखंड की पलक परमा।

फारी सोटी टीम इवेंट -1. पंजाब., 2. दिल्ली, 3. मप्र और चंडीगढ़ को मिला।

बास्केट बॉल

लड़कों का फाइनल-राजस्थान ने तमिलनाडु को 90-85 से हराया।

कांस्य पदक मैच- चंडीगढ़ ने मप्र को 107-67 से हराया।

लड़कियों का फाइनल-पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 73-56 से हराया।

कांस्य पदक मैच- मप्र ने तमिलनाडु को 71-55 से हराया

फुटबाल पुरूष

कर्नाटक ने ओडिशा को 3-1 से हराया, मेघालय और प बंगाल ने 1-1 से ड्रा खेला

जिमनास्टिक

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक-1. सारा राउल (महाराष्ट्र),2.जीनिया देबनाथ (प. बंगाल), 3.सौमिली करार (प. बंगाल)।

Share:

खेलो इंडिया बाक्सिंग में मेजबान म.प्र. ने जीते 13 पदक, हरियाणा ओवरआल चेंपियन बना

खेलो इंडिया बाक्सिंग में मेजबान म.प्र. ने जीते 13 पदक, हरियाणा ओवरआल चेंपियन बना


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मेजबान मध्यप्रदेश ने बाक्सिंग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। मध्यप्रदेश के लिए योगेश्वर दत्त एवं मलिका मोर ने पदक जीते। वहीं हरियाणा ने 8 स्वर्ण, 5 रजत एवं 2 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते। इसी के साथ म.प्र. ओवरआल चेंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहा।

भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शनिवार को बाक्सिंग चेंपियनशिप के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के 60-63.5 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में म.प्र. के योगेश्वर दत्त ने मणिपुर के सी. मोइरैमगथ्म को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। अरूणाचल प्रदेश के पक्वा ताव एवं उत्तराखंड की भुवनेश्वर ने कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में एक स्वर्ण मलिका मोर ने म.प्र. को दिलाया। मलिका मोर ने 45- 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा की भावना शर्मा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की आंचल शुक्ला व दिल्ली की संजना ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा बालक वर्ग में आयुष यादव को 71- 75 भार वर्ग में हरियाणा के दीपक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के तेजस्वी व मणीपुर के राहुल सिंह ने कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 51- 54 भार वर्ग के फाइनल में मप्र के रुद्रजीत सिंह सिल्वर को हरियाणा के अशीष के हाथों हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 50- 52 किग्रा वर्ग के फाइनल में मप्र की कैफी को महाराष्ट्र की देविका घोरपड़े ने हरा कर स्वर्ण पदक जीता। मप्र के लिए बालिका वर्ग में विनती ने 70- 75 किग्रा में रजत पदक जीता, उन्हें फाइनल में हरियाणा की मुस्कान ने हराया। इसके अलावा बालक वर्ग में अभिषेक तोमर ने 63.5- 67 भार वर्ग में कांस्य, प्रशांत खटाना ने 67-71 भार वर्ग तथा ऋषभ सिकरवार ने 75- 80 किग्रा में कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में खुशी सिंह ने 60- 63 भार वर्ग में कांस्य, भूमि सिंह ने 54- 57 भार वर्ग में कांस्य एवं राधिका जाटव ने 48- 50 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।




यह भी पढ़े : म.प्र. की बुशरा खान ने जीता लड़कियों की 3 हजार मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक▪️राजस्थान के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने जीता बास्केटबाल खिताब▪️पारंपरिक खेल गटका में पंजाब का बोलवाला, जीते 3 स्वर्ण▪️हरियाणा की दीपिका ने लड़कियों के भाला फेंक मुकाबले में बनाया नया राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड

Share:

SAGAR: बीजेपी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नियुक्त

SAGAR: बीजेपी  के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नियुक्त


सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सभी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं
 जिनमें जिला महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष, वृन्दावन अहिरवार को जिला कार्यालय प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी-युवा मोर्चा प्रभारी, जिला महामंत्री मितेन्द्र (मोनू) सिंह चैहान-पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव-किसान मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट-अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले-अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश बघेल-महिला मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया सोशल मीडिया/आईटी विभाग एवं स्वयं सेवी प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष नीतिराज पटैल-सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर-पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष वैभवराज कुकरेल-बुद्धीजीवी एवं अन्त्योदय प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह-चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती सविता जिनेेश साहू- व्यापारी प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती सुषमा यादव-मछुआरा प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती कीर्ति मनोज जैन-स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती प्रीति जैन-शिक्षक प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती जयंती मौय-बुनकर प्रकोष्ठ, जिला मंत्री श्रीमती पूनम वीरेन्द्र कुशवाहा-खेल प्रकोष्ठ, जिला मंत्री प्रीतम सिंह राजपूत-विधि प्रकोष्ठ, जिला मंत्री मनीष गुरू-मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी, जिला मंत्री देवेन्द्र फुसकेले-सांस्कृतिक एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
Share:

पेन्शनर्स अपनी मांगो को लेकर 02 मार्च को करेंगे प्रर्दशन

पेन्शनर्स अपनी मांगो को लेकर 02 मार्च को करेंगे  प्रर्दशन

सागर। पेन्शनर्स एसोसियेशन मध्यप्रदेश जिला शाखा सागर की मासिक बैठक श् हरिओम पाण्डेय प्रान्तीय संगठन सचिव एवं अध्यक्ष जिला शाखा सागर की अध्यक्षता में  श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पुरानी कलेक्टेट परिसर सागर में आयोजित की गई किया। बैठक में पेन्शनर्स की लंबित प्रान्तीय एवं स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु 02 मार्च 2023 को प्रभावी प्रदर्शन करने, एसोसियेशन का विस्तार कर अधिक से अधिक नवीन सदस्य बनाने एवं पेन्शनर्स को जागरुक कर उन्हें सक्रिय करने की रणनीति बनाने की योजना तैयार की गई।


 ब्रजबिहारी उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष ने बैठक का संचालन करते हुये सभी नव पेन्शनर्स को एसोसियेशन का सदस्य बनाने का आव्हान किया तथा पेन्शनर्स की प्रान्तीय एवं स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये बताया कि केन्द्रीय पेन्शनर्स के समान उसी तिथि से प्रदेश के पेन्शनर्स को 38 : प्रतिशत महँगाई राहत देने, सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये मँहगाई भत्ते एवं मँहगाई राहत की घोषणा/आदेश एक साथ जारी करने, छठवें वेतनमान का 32 माह एवं सातवें वेतनमान का 27 माह के एरियर्स का भुगतान, पेन्शनर्स के लिये स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य पुर्नगठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (06) विलोपित करने, पेन्शनर्स को रु. 1000/-(एक हजार रुपये) प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता देने, 65 वर्ष की आयु प्रारम्भ होने पर 05ः प्रतिशत, 70 वर्ष की आयु प्रारम्भ होने पर 10ः प्रतिशत, 75 वर्ष की आयु प्रारम्भ होने पर 15ः प्रतिशत, 80 वर्ष की आयु प्रारम्भ होने पर 20ः प्रतिशत अतिरिक्त पेन्शन स्वीकृत करने, शासनादेशों के परिपालन में अन्य जिलों के समान सागर जिले में भी सेवानिवृत्त शिक्षकों को अर्जित अवकाश का भुगतान करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की दिशा में शासन का दृष्टिकोण कतई उदार नहीं हैं। इससे पेन्शनर्स अत्यधिक व्यथित हैं तथा उनमें घोर निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है।
हरिओम पाण्डेय प्रान्तीय संगठन सचिव एवं अध्यक्ष जिला शाखा सागर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि एसोसियेशन पेन्शनर्स को केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारियों के समान 38ः मंहगाई राहत अविलम्ब देने सहित उनकी अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु 02 मार्च को सभी तहसील मुख्यालयों सहित जिला मुख्यालय पर पेन्शनर्स प्रभावी प्रदर्शन करेगें। जिला पदाधिकारी सागर नगर सहित जिले की तहसील/ब्लाक का दौरा कर पेन्शनर्स से सम्पर्क कर पेन्शनर्स को एकजुट कर उन्हें जागृत एवं उत्साहित करेंगे।
             बैठक में ब्रजबिहारी उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष, हरिओम पाण्डेय संगठन सचिव एवं अध्यक्ष जिला शाखा सागर, बलराम शांडिल्य कार्यकारी अध्यक्ष, अरविन्द चौबे जिला शाखा, कन्हैयालाल शुक्ला, सुदामा प्रसाद रैंकवार, रघुनन्दन तिवारी, अमरजीत सिंह सालूजा, शिवराज सिंह ठाकुर, जी.पी. पाण्डेय, पी. सी. जैन, भरत सिंह ठाकुर, सत्यनारायण सोनी, अशोक तिवारी, के. के. मिश्रा,  जी.एस. स्वर्णकार, सुखराम ठाकुर, विजय कुमार मिश्रा, प्रहलाद परमार, एन. आर. श्रीवात्री ने भी विचार व्यक्त किये।



Share:

सागर संभाग के स्कूल शिक्षा विभाग की हूई समीक्षा:▪️जनशिक्षक करेंगे अलग अलग स्कूलों की मॉनिटरिंग ▪️5वी और 8 वी के शिक्षक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मुक्त

सागर संभाग के स्कूल शिक्षा विभाग  की  हुई समीक्षा:
▪️जनशिक्षक करेंगे अलग अलग स्कूलों की मॉनिटरिंग 
▪️5वी और 8 वी के शिक्षक बोर्ड  परीक्षा ड्यूटी से मुक्त 


सागर,4 फरवरी 2023. 
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर द्वारा संभाग के समस्त जिलों की एजेंडा अनुसार 11 बिंदुओं पर वेबीनार के माध्यम से समीक्षा बैठक शनिवार को की गई। संयुक्त संचालक डॉ. मनीष वर्मा द्वारा जन शिक्षा केंद्र, विकासखंड एवं जिला स्तर पर विद्यालयों की मॉनिटरिंग के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत 2 जन शिक्षकों को विद्यालयों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश है ।अतः प्रत्येक जन शिक्षक नियमित रूप से विद्यालयों की मॉनिटरिंग करे। दोनो जनशिक्षक एक साथ एक ही स्कूल में न जाकर अलग अलग स्कूलों की मॉनिटरिंग करें। इसी प्रकार विकासखंड व जिला स्तर के अधिकारी भी नियमित रूप से विद्यालयों के निरीक्षण/ मॉनिटरिंग करें।  उन्होंने कहा कि  जन शिक्षकों का फरवरी माह का वेतन तभी आहरित किया जावे जबकि निर्धारित लक्ष्य अनुसार विद्यालयों की मॉनिटरिंग हो। अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने की कार्यवाही की जावे। कक्षा 5,8, 10वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में भी विस्तृत रूप से समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।


साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की विमर्श पोर्टल पर समय - सीमा में एंट्री पूर्ण करने, सत्र 2022-23 में कक्षा 9 से 12 तक दर्ज विद्यार्थियों की समग्र पोर्टल पर ई केवायसी करने, कक्षा 1 से 8 के सभी विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेशन करते हुए छात्रवृत्ति स्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा की समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शत प्रतिशत पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति अनिवार्यतः मिलनी चाहिए। अगर किसी संस्था प्रधान की गलती से कोई छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रहता है तो इसकी वसूली संबंधित उत्तरदायी व्यक्ति से की जावेगी।


अतिशेष शिक्षको की सूची पोर्टल पर

 डॉ.मनीष वर्मा ने कहा कि वर्तमान में अतिशेष शिक्षकों की सूची विभाग द्वारा एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है ।उक्त सूची में सुधार/संशोधन का कार्य समय - सीमा में किया जावे। नेशनल मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति 2022-23 की पात्रता परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके है। ऐसे पात्र विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति हेतु पात्र हैं ,उनके फॉर्म केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार  संस्था प्रधान भरायें। वे शिक्षक जो थ्स्छ शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, सुनिश्चित किया जावे की वे दिए गए प्रशिक्षण अनुसार ही कक्षा में अध्यापन कार्य करावे। 
5वी और 8 वी के शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से मुक्त 

उन्होंने निर्देशित किया कि कक्षा 10वी एवं 12वी की बोर्ड परीक्षा में इस बार यह सुनिश्चित किया जावे कि कक्षा 5 एवं 8वी पढ़ाने वाले शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखा जावे। सर्वप्रथम अतिशेष शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई जावे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जावे कि यदि किसी पेपर में  शिक्षक की ड्यूटी परीक्षा में नही है तो उस दिन वह शिक्षक अनिवार्यतः अपने विद्यालय में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य करावे। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को टेबलेट क्रय करने की समीक्षा करते हुए संयुक्त संचालक ने कहा कि शासन द्वारा तय स्पेसिफिकेशन के अनुसार सभी शिक्षक शासन द्वारा निर्धारित राशि अथवा उससे उच्च दर वाले अपनी आवश्यकतानुसार टेबलेट क्रय करने की कार्यवाही समय - सीमा में करें ।इस हेतु एम शिक्षा मित्र पर अपनी सहमति देते हुए टेबलेट क्रय किया जावे। समीक्षा बैठक के अंत में डॉ.आशुतोष गोस्वामी सहायक संचालक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में तकनीकी रूप से कमलेश चढ़ार प्रोग्रामर एवं शुभम् तिवारी संभागीय सह - समन्वयक आई.टी.सेल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। उक्त वेबीनार में सागर संभाग अंतर्गत समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक,एडीपीसी (आरएमएसए), डीपीसी(जिला शिक्षा केंद्र), बी. ई. ओ., जिला प्रोग्रामर, आई.टी.सेल समन्वयक एपीसी, बीआरसीसी, बीएसी,जनशिक्षक एवं संकुल प्राचार्य सहित कुल 810 प्रतिभागी उपस्थित थे।
Share:

स्मार्ट रोड कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी ,जल्दी ही मिलेगी तिली रोड की सौगात

स्मार्ट रोड कॉरिडोर का  निर्माण कार्य जारी  ,जल्दी ही मिलेगी तिली रोड की सौगात

सागर, 4 फ़रवरी 2023 । स्मार्ट रोड कॉरिडोर परियोजना में चयनित सड़क एसआर-1 तिली चौराहे से दीनदयाल चौक तक का अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण किया गया है। एसआर-1 मार्ग की सभी कल्वर्ट पुलियों आदि का आवश्यक जलनिकासी क्षमतानुसार नवनिर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इस सड़क मार्ग पर बिटूमिन कंक्रीट लेयर बिछाने का कार्य प्रगति पर है। जल्दी ही इस चौड़े व सुव्यवस्थित मार्ग के निर्माण कार्य पूरे होंगे और यहां यातायात सुगम होगा। इस चौड़े व सुव्यवस्थित मार्ग की सौगात मिलने से तिली हॉस्पिटल एवं बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सहित अन्य स्थलों तक जाने वाले नागरिकों को इस व्यस्त सड़क पर लगने वाले ट्रेफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। इसी प्रकार सिविललाइन से डिग्री कॉलेज मार्ग एसआर-4 में भी चौड़ीकारण कार्य के साथ ड्रेन डक्ट निर्माण व कल्वर्ट निर्माण कार्य गति से किया जा रहा है। एसआर-1 व एसआर-4 में डिवाइडर निर्माण भी लगभग पूरा किया जा चुका है।
       उक्त सभी निर्माण कार्यों के साथ ही इस परियोजना अंतर्गत सभी स्मार्ट सड़कों का 3 वर्ष तक रखरखाव एवं संधारण कार्य परियोजना अनुबंध की शर्त अनुसार निर्माण एजेंसी द्वारा किया जाना है। एसआर-2 के सभी छोटे-मोटे कार्यों के संधारण कार्य शीघ्र करने हेतु निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया है। स्मार्ट रोड एसआर-2 में विभिन्न प्रकार की छोटी-मोटी कमियों के संधारण का कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पेवर ब्लॉक एवं ड्रेन कवर से सम्बंधित कार्य हैं। निर्माण एजेंसी द्वारा तहसीली, पोद्धार कॉलोनी, मनोरमा कॉलोनी व पुलिस कंट्रोल रूम आदि के पास संधारण कार्य किया जा रहा है।
                     

Share:

संत रविदास जयंती के पूर्व संध्या पर निकली वाहन रेली

संत रविदास जयंती के पूर्व  संध्या पर निकली वाहन रेली


सागर। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की 646वीं जन्म जयंती के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर अहिरवार महापंचायत, भीम आर्मी, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन, अहिरवार समाज संघ एवं समस्त रविदास अनुयायियों के तत्वाधान में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया।  जिसमें हजारों वाहनों के साथ धूमधाम के साथ बाहन रैली निकाली गई रैली भगवान गंज स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समाज के गणमान्य वरिष्ठजनों के द्वारा माल्यार्पण करके वाहन रैली प्रारंभ की गई जिसमें  पूर्व सांसद माननीय नंदलाल चौधरी , पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार, विधायक प्रदीप लारिया, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी , श्यामलाल ठक्कर , दीपक माते,  महापंचायत जिला अध्यक्ष अनिल अहिरवार , नगर अध्यक्ष काशीराम अहिरवार ठेकेदार सरपंच ,भीम आर्मी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरबार , इंदर माते , धर्मेंद्र चौधरी , नरेन्द्र सिंह सूर्यवंशी प्रदेश महासचिव भीम आर्मी, दिनेश वर्मा ,शेखर चौधरी,हरवल मासाव, महेश

अहिरवार, सीताराम , नाथूरामचौधरी, सचिन, बब्लू, मुकेश रोहित, काशीराम ठेकेदार, प्रदीप सचिव,धनसींग एडवोकेट, जगन्नाथ रोहित, दीपचंद ठेकेदार,शीतल माते,रामअवतार ठेकेदार, संदीप रैदास,रोशन अनुरागी,पूरन चौधरी,संजय सूर्यवंशी, अर्जुन, कपूर बावू,अजय, सुनील, रविन्द्र, संदीप अहिरवार के साथ हजारों गुरु रविदास जी के अनुयायियों ने वाहन रैली में हिस्सा लिया।
तट पश्चात अंबेटकर मूर्ति के पास भगवानगंज में समस्त गुरु  प्रेमी बंधुओ ने मुकेश रोहित शिखा फर्नीचर मार्ट के प्रतिस्थान पर  रैली का सुबागत किया और चाय नाश्ता कर रैली का समापन किया  आभार व्यक्त रीतेश रोहित ने किया।


Share:

टीकमगढ़ : कृषि उपसंचालक निलंबित, जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर

टीकमगढ़ :  कृषि उपसंचालक निलंबित, जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर


सागर 3 फरवरी 2023 ।कलेक्टर जिला टीकमगढ़  ने कु० छत्रपाल सिंह “छोटू राजा“ सदस्य जिला पंचायत ,अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति, जिला पंचायत  की शिकायत पर श्री भरत राजवंशी, उपसंचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को निलंबित कर दिया गया है । श्री राजवंशी द्वारा कृषि स्थाई समिति से कार्यक्रमों का अनुमोदन लिये बिना नियम विरूद्ध बीज ग्राम एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत बीज वितरण कार्यक्रम  विकासखण्डों को जारी कर दिया गया था । श्री राजवंशी द्वारा पंचायती राज व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा था । पूर्व में भी श्री राजवंशी द्वारा  प्रभारी मंत्री के अनुमोदन उपरांत कर्मचारियों के स्थानानंतरण आदेश जारी नहीं किये गये थे।


 कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा प्रेषित उक्त प्रस्ताव के परीक्षण में पाया गया  कि श्री राजवंशी का उक्त कृत्य प्रथम दृष्ट्या पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। श्री भरत राजवंशी, प्रभारी उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग जिला टीकमगढ़ को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत▪️कोर्ट ने याचिका खारिज की

निलंबन अवधि में श्री राजवंशी का मुख्यालय, कार्यालय संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग सागर संभाग सागर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री राजवंशी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________
                        
                      

Share:

छतरपुर: भाजपा विधायक के भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

छतरपुर: भाजपा विधायक के भाई पर नाबालिग से  दुष्कर्म का आरोप

छतरपुर: मध्यप्रदेश में 12वीं की एक नाबालिग छात्रा ने बीजेपी विधायक के भाई पर रेप के आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पिछले 10 महीने से उसका शोषण कर रहा था। शुक्रवार को लड़की अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। मामला छतरपुर के चंदला का है। लड़की ने चंदला से बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति के भाई कमलेश प्रजापति पर आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह विधायक के गांव की रहने वाली है और उनके गांव के परिवार से जुड़ी है। 


पीड़ित मां के साथ भटकती रही, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

शुक्रवार को पीड़ित अपनी मां के साथ छतरपुर आई। इस मामले की शिकायत के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलना चाहा, लेकिन वो दफ्तर में नहीं थे। लड़की का आरोप है कि एसपी के नहीं होने पर किसी दूसरे अधिकारी ने उसका आवेदन तक नहीं लिया। लड़की का आरोप है कि लवकुशनगर थाना पुलिस पहले ही विधायक के दबाव में कुछ नहीं कर रही है। अब जिला मुख्यालय पर भी किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। लड़की की मां ने रोते हुए कहा कि उसे न्याय चाहिए।


मुझे भाई से कोई मतलब नहीं : एमएलए राजेश प्रजापति

इस मामले में बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति का एक बयान भी मीडिया में सामने आया है जिसमें विधायक ने इस पूरे मामले को उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है। वहीं उनका यह भी कहना है कि वह अपने भाई और परिवार से अलग होकर अपना जीवन यापन करते हैं, ऐसे में उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी विधायक ने कहा है कि परिवार के कारण उनकी छवि खराब करने की अमूमन कोशिश की जाती है। जबकि लवकुशनगर टीआई हेमंत नायक के बयान के मुताबिक 31 जनवरी को उनके समक्ष सिर्फ झगड़े का मामला ही सामने आया था, जिसमें रेप का कोई ज़िक्र नहीं किया गया था।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

आपके परिवार की जिम्मेदारी अब हमारी : खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया▪️अकादमी के आदित्य ने हाई जंप में जीता स्वर्ण और बुशरा ने 1500 मीटर में जीता रजत पदक

आपके परिवार की जिम्मेदारी अब हमारी : खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

▪️अकादमी के आदित्य ने हाई जंप में जीता स्वर्ण और बुशरा ने 1500 मीटर में जीता रजत पदक



भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 3, 2023. खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में शुक्रवार से टीटी नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के शानदार मुकाबलों की शुरुआत हुई। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम शुरूआत करते हुए, आदित्य रघुवंशी ने हाई जंप इवेंट में 2.01 मीटर का जंप लगा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु ने दूसरा स्थान और महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अकादमी की ही बुशरा खान ने 4 मिनिट 44 सेकेंड में 1500 मीटर रेस में रजत पदक हासिल किया।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने अकादमी के विजेता खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएँ दी। श्रीमती सिंधिया ने बुशरा खान की माता श्रीमती शहनाज से कहा कि आपकी बेटी बहुत मेहनती है, आपकी 3 बेटियाँ हैं और सभी आपका नाम रौशन करेंगी। आज बुशरा ने रजत पदक जीता है, इसकी क्षमता स्वर्ण पदक जीतने की है। उन्होंने बुशरा से कहा कि अपने गेम को इम्प्रूव करना है तो ओवर कॉन्फिडेंट न बनें। अपना कैरियर बनाना हो तो लक्ष्य पर मेहनत करनी होगी। इससे आपका और आपकी बहनों का कैरियर भी बनेगा। खेल मंत्री ने कहा कि तुम्हें अपने परिवार की चिंता करने की जरूरत नहीं, अब ये हमारी जिम्मेदारी है।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आदित्य के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि आदित्य ने आज अकादमी और मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि अब खेलों में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें अपनाना अत्यंत आवश्यक है। आदित्य को अब इंटरनेशनल लेवल पर फोकस करना है। यूथ गेम्स एक शानदार प्लेटफॉर्म है, जहाँ खिलाड़ी अपना बेस्ट दे सकते हैं।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में जो कुछ भी खेलों में अच्छे प्रदर्शन हो रहे हैं वो न सिर्फ खिलाड़ी और प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत बल्कि मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की दूरदर्शिता का नतीजा भी है। इससे मध्यप्रदेश आज स्पोटर्स हब के रूप में उभर कर आ रहा है।

मध्यप्रदेश के छह बाक्सर फाइनल मे


खेलो इंडिया में मध्यप्रदेश बाक्सिंग टीम के योगेश्वर दत्त, आयुष यादव एवं रूद्रजीत तथा महिला वर्ग में मालिका मोर, कैफी एवं विनती शानदार जीत के साथ फाइनल में पहुँच गई हैं। सेमीफाइनल में म.प्र. के 7 खिलाड़ी हार गए है, साथ ही उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ेगा।

भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम के मार्शल आर्ट हाल में सेमीफाइन मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में योगेश्वर दत्त ने अरुणाचल प्रदेश के पाकबा ताव को हरा कर फाइनल में जगह बनाई। आयुष यादव ने पंजाब के तेजस्वी वशिष्ठ को पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। इसके अलावा मप्र के रूद्रजीत सिंह ने मणीपुर के एलएल मन को शिकस्त देकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। मप्र के अनुराग सिंह, प्रशांत खटाना, अभिषेक तोमर एवं रिषभ सिंह सिकरवार को सेमीफाइनल में हार मिली, उन्हें अब कांस्य पदक से संतोष करना होगा।

महिला वर्ग के 45- 48 किग्रा वर्ग में मप्र की मालिका मूर ने उत्तराखंड की आँचल शुक्ला को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। 50- 52 किग्रा में मप्र की कैफी ने राजस्थान की सुनीता को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

70-75 किग्रा महिला वर्ग के सेमीफाइनल में मप्र की विनती ने तेलंगाना की पी. गुणा निधि को आसानी से पटखनी देकर फाइनल में प्रवेश किया। मप्र की खुशी सिंह, भूमि सिंह एवं राधिका जाटव को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पडा



-बैडमिंटन के फायनल हुए

-गर्ल्स में देविका को स्वर्ण और नायशा को सिल्वर

-लड़कों के खिताब पर तेलांगना के लोकेश रेड्डी ने जमाया कब्जा

-खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के तहत  ग्वालियर में आज कम्पू खेल परिसर स्थित पुलेला गोपीचंद मध्यप्रदेश बैडमिंटन अकादमी में  बैडमिंटन चैंपियनशिप के फायनल मुकाबले हुए । लड़कियों की एकल प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त हरियाणा की देविका सिहाग ने महाराष्ट्र की 14 वर्षीय नायशा कौर भटोये को 19-21 21-18 21-10 से हराकर कड़ा संघर्ष करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की बैडमिंटन चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र की शटलर नायशा को खेलों में अपनी पहली भागीदारी में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

बॉयज एकल इवेंट में तेलंगाना के के लोकेश रेड्डी ने पंजाब के अभिनव ठाकुर को 21-19;15-21;22-20 से हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत राघव को प्रदेश साथी मनराज सिंह  से वाकओवर मिलने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

बॉयज डबल्स इवेंट में कर्नाटक के निकोलस नाथन राज और तुषार सुवीर ने हरियाणा के सनी नेहरा और मयंक राणा को 22-24; 22-20; 21-15 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। लड़कों की युगल स्पर्धा में कांस्य पदक उत्तर प्रदेश के दिव्यम अरोड़ा और अर्श मोहम्मद ने जीता, जिन्होंने अपने राज्य के उज्जवल और दक्ष गौतम को 21-19; 21-18 से हराया। लड़कियों के डबल्स फाइनल में हरियाणा की देविका सिहाग और रिद्धि कौर तूर ने तमिलनाडु की धन्या एन और श्रेया बालाजी को 10-21; 21-13; 21-7 से हराया जबकि आंध्र प्रदेश की नव्या कंडेरी और जाह्नवी नम्मी ने तमिलनाडु की कनिष्का जी और सानिया सिकंदर को 21-15; 21-12 हराकर कांस्य पदक जीता।

Share:

SAGAR: पहले ही प्रयास में शिक्षक की बेटी पूर्वा बनी भू वैज्ञानिक

SAGAR: पहले ही प्रयास में शिक्षक की बेटी  पूर्वा बनी भू वैज्ञानिक


सागर।बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में बेटो से कम नहीं है बल्कि अगर यह कहा जाये कि बेटियां अब बेटो से कई कदम आगे है तो गलत नहीं होगा।जरूरत है इन्हें सहीं मार्गदर्शन और पारिवारिक सहयोग की तो इन्हें कोई आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। सागर जिले की एक ऐसी ही बेटी ने कड़ी मेहनत कर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।इस बेटी का नाम पूर्वा पांडे है जो सागर जिले के देवरी नगर के झूनकू वार्ड की निवासी है।



पूर्वा पांडे के पिता स्यामसुंदर पांडे देवरी के गोपालपुरा प्राथमिक शाला मे शिक्षक है।और इनकी मां एक ग्रहणी है। पूर्वा की एक छोटी बहन भी है जो वर्तमान में अध्यनरत है।आपको बतादें की पूर्वा पांडे ने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त भू वैज्ञानिक परिक्षा में पूरे देश में 65वां स्थान प्राप्त किया है।

पूर्वा पांडे की इस उपलब्धि ने ना केबल सागर जिले का नाम रोशन किया है बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।बेटी की इस उपलब्धि माता पिता सहित पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।हर कोई इस होनहार बिटिया को बधाई दे रहा है।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

देवरी : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा

देवरी : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा

सागर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश, देवरी जिला-सागर की न्यायालय ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी षिवदयाल गौड़ को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3/4 के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास व पाॅच हजार रूपये अर्थदंड तथा भा.दं.वि. 1860 की धारा 363 सहपठित धारा-120(बी) के तहत 03 वर्ष का सश्रम कारावास व एक हजार रूपये अर्थदण्ड एवं धारा- 366 क सहपठित धारा-120(बी) के तहत 05 वर्ष का सश्रम कारावास व दो हजार रूपये अर्थदण्ड  तथा आरोपी-पंचू गौंड़ को भा.दं.वि. 1860 की धारा 363 के तहत 03 वर्ष का सश्रम कारावास व एक हजार रूपये अर्थदण्ड एवं धारा- 366 क के तहत 05 वर्ष का सश्रम कारावास व दो हजार रूपये अर्थदण्ड  की सजा से दंडित किया है। उक्त मामले की पैरवी वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री लक्ष्मी प्रसाद पटैल ने की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कि फरियादी द्वारा थाना गौरझाामर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 10.09.2018 को सुबह 10 बजे नदी मछली पकडने गया था, उसकी पत्नि की तबीयत खराब होने से जैतपुर इलाज कराने आई थी, घर पर बडी लडकी एवं मझली लडकी थी, रात्रि में 08 बजे घर लौटा तो उसकी पत्नि से उसने पूछा कि लडकी उम्र करीब 17 वर्ष 06 माह नहीं दिख रही है, कहां गई है तो बोली कि मुहल्ला में टी.व्ही. देख रही होगी, फिर बच्ची की तलाष करने पर उसका कहीं पता नहीं चला, उसकी लडकी को गांव का कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है । दिनांक 12.09.18 को पीड़िता दस्तयाब किया गया उसने बताया कि वह घर पर अकेली थी माॅ बाजार गई थी व पिताजी बकरी चराने गये थे जब वह पानी भरने गई थी तो अभियुक्त पंचू और षिवदयाल उसे जबजस्ती गौरझामर ले गये जहाॅ अभियुक्त षिवदयाल ने उसके साथ गलत काम किया। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये , घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर थाना-गौरझाामर द्वारा भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 363, 366क, 342, 368, 376 व पाॅक्सो एक्ट,2012 की धारा 3/4, 5/6 व 16/17 का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया एवं अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया । जहॉ विचारण उपरांत न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश, देवरी जिला-सागर की न्यायालय ने  आरोपी को दोषी करार देते हुये उपरोक्त सजा  से दंडित किया है। 

Share:

Sagar: राशन दुकान में गड़बड़ी ,विक्रेता और सहायक के खिलाफ FIR

Sagar: राशन दुकान में गड़बड़ी ,विक्रेता और सहायक के खिलाफ FIR


सागर 3 फरवरी 2023
       कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देशन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के  सुदृढ़ीकरण के तारतम्य में कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य विभाग के द्वारा लगातार शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभाग बंडा की शा.उ.मू.दुकान बीला दुकान कोड 1005007 के विक्रेता अंसार खान एवं सहायक विक्रेता रतन विश्वकर्मा के विरूद्ध 941860 रू/- अंकन नौ लाख इक्तालीस हजार आठ सौ साठ रूपये के खाद्यान्न का सीधा-सीधा अपयोजन किये जाने के फलस्वरूप कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चारू जैन द्वारा थाना छानबीला तहसील शाहगढ में भारतीय दण्ड सहिंता धारा 406, 420, 409, 34 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7  के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
जिले में राशन वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इसी प्रकार लगातार सघन जांच एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।जिले में उचित मूल्य दुकानों की जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Share:

वैश्विक मंच पर भारत का महत्व लगातार बढ रहा है :मंत्री मोहन यादव ▪️राज्य स्तरीय चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के छात्र-छात्राओं का सम्मान

वैश्विक मंच पर भारत का महत्व लगातार बढ रहा है :मंत्री मोहन यादव 
▪️राज्य स्तरीय चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के छात्र-छात्राओं का सम्मान 


सागर 3 फरवरी 2023 ।मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सागर में महाकवि पदमाकर सभागार आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तरीय चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आर्ट एडं कामर्स कालेज में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश के 8 संभागों से 24 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उच्च शिक्षा मंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव प्रदर्शनी का उदघाटन किया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदो के साथ सागर संभाग के 30 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो एवं शहीदों और उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया था। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ताराचंद जैन को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट सम्मान किया।


इस अवसर पर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, गौरव सिरोठिया, शैलेश केशरवानी, पूर्व विधायक नारायण प्रसाद कबीर पंथी श्याम तिवारी, लक्ष्मण सिंह, अनिल तिवारी, श्री जीएस रोहित, अन्य जनप्रतिनिधि 8 संभागों से आये हुए महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षाकाएं उपस्थित थे।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के समय प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत जी 20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। यह वैश्विक मंच पर भारत के बढते महत्व को दर्शाता है।  इसके लिए भारत ने एक धरती एक परिवार की थीम दी है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत ज्ञान विज्ञान में अग्रणी रहा है।  दुनिया को शुन्य से परिचत भारत ने ही कराया था। 


 डॉ. यादव ने कहा कि बुन्देलखंड महावीरों की धरती है। स्वतंत्रता संग्राम में स्वाधीनता की ललक यहां सबसे अधिक देखी गई। शहीदों ने अपना बलिदान देकर देश को स्वतंत्र कराया। अंग्रेजों के शासन में कवि माखन लाल चतुर्वेदी ने पुष्प की अभिलाषा के माध्यम से शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने युवाओ से कहा कि स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर बढे। खुली आंखों से दुनिया को देखे। अपनी सभ्यता और सांस्कृति को आगे बढाते हुए, मानवता के कल्याण के लिए कार्य करें।

कार्यक्रम में विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि देश में 1857 से स्वतंत्रता संग्राम 90 वर्ष चला और उसके बाद स्वतंत्रता मिली। हमारे कुछ सेनानी ऐसे थे जिन्होंने 1857 के पहले ही अंग्रेजों के विरूध्द  संघर्ष का बिगुल बजा दिया था। उन्होंने मधुकर शाह बुंदेला का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बुंदेला विद्रोह की शुरूवात की थी। उन्हे अंग्रेजों ने सागर जेल में कैद किया था और फांसी की सजा दी थी। उनकी समाधि को स्मार्ट सिटी के द्वारा सहेजा गया है। 


कार्यक्रम को महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। यह सब देश के शहीदों, बलिदानियों के कारण हो सका है। उन्होंने बुंदेंला विद्रोह और संभाग के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष पर भी प्रकाश डाला।

प्रतियोगियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम मेंं उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का किट देकर सम्मानित किया गया। इन छात्र-छात्राओं में विवेक विश्वकर्मा, सपना कुशवाहा, राहुल सिंह, दीपिका कसेरा, मनीष कुमार, मोहित वर्मा, कु. अंशि सेठिया, राखी यादव, तुलसी कुशवाहा, स्नेहा धाकड, मयंक विश्वकर्मा, शिवानी सनाडय, सोनम सोनी, गरिमा मरावी, विजय लक्ष्मी सिकरवार, नूतन झारिया, दीपिका सिंह, नेहा त्रिपाठी, नेन्सी नामदेव, वंदना अहिरवार, तनु जैन, हेमश्री अहिरवार, ऋतु यादव और प्रकाश उज्जैनी शामिल है।

प्रदर्शनी का आयोजन
पदमाकर सभागार में सत्यम कला एवं संस्कृति संग्रहालय समिति के श्री दामोदर अग्नीहोत्री ने प्रदर्शनी लगाकर लोगों को स्वतंत्रता आंनदोलनो के कर्णधार वीर सपूतों एवं महापुरूषों की स्मृति में जारी सिक्के, डाक टिकिटों के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम में ओएसडी श्री धीरेन्द्र शुक्ला ने कार्यक्रम की रूप रेखा तथा प्रतिवेदन डॉ. भावना यादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद जैन और आभार नोडल अधिकारी आजादी का अमृत महोत्सव तथा पुस्तक स्वाधीनता और स्वतंत्रता के लेखक डॉ. विश्वास चौहान ने व्यक्त किया।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

मकरोनिया कालेज में पीजी की कक्षाएं होंगी शुरू, कर्रापुर, जरुआखेड़ा में खुलेंगे कालेज : मंत्री डॉ मोहन यादव▪️सागर दानवीरों की भूमि :विधायक प्रदीप लारिया

मकरोनिया कालेज में पीजी की कक्षाएं होंगी शुरू, कर्रापुर, जरुआखेड़ा में खुलेंगे कालेज : मंत्री डॉ मोहन यादव
▪️सागर दानवीरों की भूमि :विधायक प्रदीप लारिया

सागर 3 फरवरी 2023 : बुंदेलखंड की धरा को मैं नमन करता हूं एवं मकरोनिया महाविद्यालय में अगले शैक्षणिक सत्र से स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ होगी। साथ ही कर्रापुर एवं जरूआखेड़ा में भी शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किए जाएंगे। उक्त विचार मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में शासकीय महाविद्यालय में दानवीर श्री गुलझारीलाल जैन के द्वारा 2 करोड रुपए की लागत से निर्मित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स एवं 6 अतिरिक्त कक्षों की लोकार्पण समारोह के अवसर पर व्यक्त किए।
 इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्री गौरव सिरोठिया, श्री गुलझारी लाल, श्री प्रभु दयाल पटेल, पूर्व विधायक श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, डॉ. अनिल तिवारी, श्री शैलेश केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहिलाल अहिरवार, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा जीएस रोहित प्राचार्य, श्री अमर चंद जैन सहित गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि महाविद्यालय की शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


महाविद्यालय के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के लोकार्पण के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरा को नमन करता हूं जहां इतने महान दानवीर हैं जिनके कारण आज शासकीय महाविद्यालय में 2 करोड रुपए की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तैयार कराया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शीघ्र ही बड़े दानदाताओं को प्रदेश स्तर पर भोपाल में सम्मानित करेगी ।
उन्होंने कहा कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ की जाएगी। साथ में विधायक श्री प्रदीप लारिया की मांग पर कर्रापुर एवं जरुआखेड़ा में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किए जाएंगे।

सागर दानदाताओं की धरती : विधायक प्रदीप लारिया


 विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि सागर की धरती दानदाताओं की धरती है । उन्होंने कहा कि सागर में डॉ. हरिसिंह गौर लाखा बंजारा झील अब महान दानवीर गुलझारीलाल जैन है। जिन्होंने निस्वार्थ भाव से दान देकर सागर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि सागर के दानवीरों के कारण ही आज सागर की पहचान पूरे देश में अंकित है. विधायक श्री लारिया ने कहा कि नरयावली विधानसभा का मकरोनिया क्षेत्र विकास की रफ्तार पर चल चुका है .उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया में ही 2 बड़े खेल स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं।इस अवसर पर महान दानवीर श्री गुलझारीलाल जैन महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ बंटी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


 संस्था के प्राचार्य अमर चंद जैन ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एनएसएस की छात्र छात्राओं को मंत्री डॉ यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया।
ये रहे मोजूद
इस अवसर पर श्री संतोष जैन घड़ी, श्री पंकज मुखार्य, श्री विवेक सक्सेना, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी, तहसीलदार श्री राघवेंद्र पटेल, डॉ. भावना यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद थे।     



           
_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कूटरचित पोस्ट प्रसारित करने वालों पर प्रकरण दर्ज कराने सौंपें ज्ञापन

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कूटरचित पोस्ट प्रसारित करने वालों पर  प्रकरण दर्ज कराने सौंपें ज्ञापन

सागर। पंजाब केसरी संस्थान (मप्र-छग) एवं मप्र भाजपा प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़, कूट रचना कर जनता में विद्वेष फैलाने तथा उनकी छवि को धूमिल करने का कुप्रयास कर अपराधिक कृत्य करने के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किए जाने को लेकर कांग्रेसजनों ने विभिन्न थानों कैंट, मकरोनिया और मोतीनगर में पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर पंजाब केसरी संस्थान (मप्र- छग) एवं मप्र भाजपा प्रवक्ता डॉक्टर हितेश वाजपेयी के विरूद्ध तत्काल प्रथम सूचना, रिपोर्ट, धारा 295 क, 420, 465, 469, 505 (2), 500 एवं 120-बी भारतीय दंड विधान एवं सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम की धारा 66, 67 व 68 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की। 

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन,शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मुकुल पुरोहित, बुंदेल सिंह बुंदेला,सुरेंद्र चौबे,रामकुमार पचौरी, राकेश राय,शरद राजा सेन,संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी,देवेंद्र कुर्मी,हरदीप होरा, अशरफ खान, महेश जाटव,अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, राहुल चौबे,राजू राठोर,पप्पू गुप्ता,अभिषेक पाठक, रूपम उमाहिया, विकास चौकसे,दीपक दवे, आनंद हेला,अबरार सौदागर,जयदीप तिवारी, समीर मकरानी, हर्षित तिवारी,

सुधीर तिवारी,रोशन अनुरागी, अक्षत कोठारी, सागर साहू,दीपक कुर्मी, एंपायर सुनील लारिया, राजेंद्र साहनी,विजय पाराशर,लल्ला यादव, रोहित वर्मा,दुर्गेश अहिरवार,समीर खान, अजय बमदेले,मोनू जैन,पवन जाटव,राजेश श्रीवास,सलमान खान, एडवोकेट वीरेंद्र चौधरी, शहजाद निहारिया, कमल मासाब,सोनू शुक्ला,जगन्नाथ लारिया, जय रेकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

विरागोदय में बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित

विरागोदय में बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित

सागर 3 फरवरी. दमोह जिले के पथरिया में स्थित विरागोदय में आयोजित 15 दिवसीय महा महोत्सव के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन संपन्न हुआ. जिसमें चिकित्सक, शिक्षाविद, विधि क्षेत्र के जानकार और पत्रकारिता से पत्रकार शामिल हुए. 
  सम्मेलन में गणाचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि बुद्धिजीवी समाजहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए. जैन मंदिरों के साथ-साथ शिक्षा के मंदिर और चिकित्सालय का निर्माण करें. इस अवसर पर आर्यिका विकाम्यामति माताजी और आर्यिका विगुंजनमति माताजी ने भी संबोधित किया. उन्होने कहा कि डॉक्टर शरीर के डॉक्टर हो सकते हैं लेकिन गणाचार्य शरीर और आत्मा दोनों के डॉक्टर हैं.  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा उद्योगपति नमन पचौरी उदयपुर ने जैन समाज के लोगों से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने का आव्हान किया. इस अवसर पर श्रीमती निधि जैन ने कहा कि समाज में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है. सम्मेलन का शुभारंभ प्रमोद जैन वारदाना ने दीप प्रज्जवलन कर किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अलोक जैन इंदौर, हर्ष जैन उपस्थित रहे. सम्मेलन का संचालन मुख्य संयोजक डॉ संजीव सराफ, अरविंद जैन रवि, उपसंयोजक डॉ पूर्वा जैन ने किया.
ये हुए शामिल

सम्मेलन में पूर्व विधायक सुनील जैन, राकेश जैन चच्चाजी, उपसंयोजक समीर जैन, आलोक जैन, अवनीश संघी, सुभाष जैन पथरिया, संतोष जैन, डॉ सतेंद्र जैन, सुनील जैन मालथौन, रेशु जैन, नीरज वैद्यराज आदि उपस्थित रहे. चिकित्सा क्षेत्र में डॉ प्रशांत जैन जबलपुर, डॉ हीरालाल जैन, डॉ प्रवीण जैन, डॉ मनीष जैन, डॉ ऋषभ चौधरी ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी. वहीं विधि क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन पिड़रूआ, श्रीमती रश्मि जैन ऋतु, डॉ धणेंद्र जैन, संजय जैन, दीपक भंडारी, संजय बहेरिया ने अपने विचार रखे. शिक्षाविद में श्रीमती जयंती जैन, दीपाली जैन, मनोज जैन, डॉ नितिन जैन ने भी अपनी बात रखी.
Share:

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत▪️कोर्ट ने याचिका खारिज की

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
▪️कोर्ट ने याचिका खारिज की

सागर। मध्यप्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका ( किसी व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए ) को कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने खुद कोर्ट में उपस्थित होकर याचिका को वापस लेने का आवेदन लगाया था। 


कोर्ट में मंत्री के खिलाफ सीताराम ने अपने पिता की गुमशुदगी के मामले में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई थी। याचिका में आरोप था कि 22 अगस्त 2016 को उसके पिता को राजपूत ने मिलने के लिए बुलाया था जिसके बाद से उसके पिता लापता हैं। उसके पिता ने तहसीलदार कोर्ट में राजपूत के खिलाफ केस लगाया था, जो जमीन को लेकर था।

 
इस मामले में मंत्री पर आरोप लगाने वाले सीताराम (महेश पटेल) ने खुलासा किया था कि भाजपा से निष्कासित नेता राजकुमार सिंह धनौरा और विनय मलैया ने शिकायत दर्ज कराने के लिए उसे 2 करोड़ रुपए का लालच दिया था। सीताराम का कहना है कि इन दोनों के लालच में आकर उसने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, दोनों ने एक गार्डन में उसे बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसे 10 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। सीताराम ने दोनों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। सीताराम ने कहा कि दोनों नेता बाद में जोर-जबरजस्ती कर उसे कार से सुप्रीम कोर्ट ले गए और कुछ अज्ञात कागजों पर साइन भी कराए थे। 


सीताराम के इस खुलासे के बाद पुलिस ने नेता राजकुमार सिंह धनौरा और विनय मलैया के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 506 और 120 बी के तहत केस भी दर्ज कर लिया है।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

Archive