बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्वसहायता समूह गुणवत्ता युक्त उत्पाद बनाएं उनको ब्रांड बनाकर बाजार की व्यवस्था मंत्री जी करेंगे : श्रीमती सरोज सिंह

स्वसहायता समूह गुणवत्ता युक्त उत्पाद बनाएं उनको ब्रांड बनाकर बाजार की व्यवस्था मंत्री जी करेंगे : श्रीमती सरोज सिंह 

मालथौन। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में मुख्य अतिधि एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने महिला सम्मेलन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत  सिंगल क्लिक के जरिए दो करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों के खातों में भेजी। सोमवार को बस स्टैंड स्थित इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरण भी किया गया।
समारोह में  170 हितग्राहियों को आवास का लाभ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास की पहली दूसरी एवं तीसरी किस्त जारी की गई। क्षेत्र के 52स्व सहायता समूह में से 26 को आरएफ राशि जारी की गई।
श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि स्व सहायता समूह बनाकर महिलाएं आगे बढ़ें। वे अचार पापड़ए बड़ीए सिलाई आदि के लिए स्व सहायता समूह शुरू कर सकती है। अपना घर परिवार समृद्ध कर सकती हैं। मंत्री सिंह ने तो यहां तक कहा है कि आप अच्छा सामान बनाएं वह ब्रांड बनाकर बाजार देंगे और आप को और अधिक समृद्ध बनाने की कोशिश करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत अनीता चौबे को 10 हजार रुपए का पीएम स्व निधि के माध्यम से चेक दिया गया।


समारोह में जयंत सिंह बुंदेला नगर परिषद अध्यक्ष रामकुमार बघेल राव राजा सिंह राजपूत नगर पुष्पेंद्र सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल पुष्पेंद्र सिंह परिहार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षए राघवेंद्र परिहार गोलू राय  आशा जैन महिला मोर्चा अध्यक्ष मालती अहिरवार नगर परिषद उपाध्यक्षए सीमा राय पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला नेहा राघवेंद्र सिंह रानीसिंह  सोनम पाठक संगीता यादव प्रकाश रानी मालती सिंह आदि उपस्थित थीं।
अंडेला में महिला सम्मेलनरू  अंडेला में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज सिंह ने महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्व सहायता समूह बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे अच्छे उत्पाद बनेंगे और बेरोजगारी की समस्या भी खत्म होगी।


 कार्यक्रम में मालती अहिरवार सोनम पाठकए संगीता यादवए मालती लोधीए विनीता यादव आशा जैनए सीता प्रजापति अशोक रानी राजपूत रामवती लोधी कुसुम राजपूत चंदा जैन कुंवर रानी यादव प्रेम रानी यादव राजकुमारी सीमा रामेश्वरी रामरति राजपूत रूप सिंह लोधी अशोक जैन राजू मोदी आदि उपस्थित थे।

भविष्य में यहां की बेटियां आसमान की उड़ान भरेंगी:- श्रीमती सरोज सिंह
मालथौन में साइकिल वितरण

 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रयास से मॉडल स्कूल परिसर में बुधवार को 84 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण एवं एक करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत  की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने किया। कुल 1060  साइकिल का वितरण आने वाले दिनों में किया जाएगा।


  मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे क्षेत्र की बेटियां लगातार विकास कर रहीं हैं। पढ़ाई में उनके लिए कोई दिक्कत ना आए इसके लिए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने लगातार प्रयास किए हैं और आगे भी किए जा रहे हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज खोले हैं। यहां की बेटियां कलेक्टर, इंजीनियर, डॉक्टर बनें। अंतरिक्ष में भी नाम करेंगे। आज सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर लग रहा हैं कि यहां के विद्यार्थी आगे चलकर सांस्कृतिक रूप से भी विशेष पहचान देश में बनाएंगें।


श्रीमती सरोज सिंह का स्वागत करने वालों में जयंत सिंह बुंदेला नगर परिषद अध्यक्ष, रामकुमार बघेल, राव राजा सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल, पुष्पेंद्र सिंह परिहार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र परिहार, पार्षद गोलू राय, राजा राजपूत और शिक्षा विभाग से जीपी अहिरवार बीइओ मालथौन, डीके गुप्ता प्राचार्य उत्कृष्ट स्कूल मालथौन, विनोद जायसवाल प्राचार्य मॉडल स्कूल मालथौन, हरिराम अहिरवार प्राचार्य लौंगर, लेखपाल सिसोदिया प्रभारी बीआरसी, पवन कुमार उपाध्याय, संजय राय, लालू यादव, आशा राम अहिरवार, बालकृष्ण शर्मा, सविता विश्वकर्मा, आकांक्षा सिह, विजय जैन, जयदीप दांगी, पारस साहू आदि शामिल थंे।

Share:

सी एम राइज स्कूल बनेगा अन्यत्र स्थान पर, MLB स्कूल रहेगा यथावत : मुख्यमंत्री▪️विधायक शैलेंद्र जैन ने सीएम से की मुलाकात

सी एम राइज स्कूल बनेगा अन्यत्र स्थान पर, MLB स्कूल रहेगा यथावत :  मुख्यमंत्री

▪️विधायक शैलेंद्र  जैन ने सीएम से की मुलाकात


सागर। सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने शहर के महारानी लक्ष्मी बाई कन्या (एम एल बी) स्कूल को शासन द्वारा चिन्हित सीएम राइज स्कूल के रूप में उन्नयन के विषय पर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर एम एल बी स्कूल को यथावत उच्चतर कन्या विद्यालय के रूप में  ही संचालित करने की मांग की साथ ही सीएम राइज स्कूल जो कि सागर वासियों के लिए मुख्यमंत्री जी की अभूतपूर्व सौगात है शहर में अन्यत्र नवीन स्थान पर निर्माण करने की मांग क। ,जिससे सागर में एक और शिक्षा का एक नया केंद्र स्थापित होगा साथ ही कन्या शिक्षा की दिशा में हम महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय के माध्यम से और भी अच्छा कार्य कर सकेंगे। 
उल्लेखनीय है कि पूर्व में विधायक शैलेंद्र जैन ने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दूरभाष पर चर्चा कर एमएलबी स्कूल को यथावत रखने की बात कही थी जिस पर उन्होंने यथावत रखने का आश्वासन दिया था, उन्होंने इस बात का भी स्मरण कर विधायक जैन से इसका जिक्र किया और विधायक जैन के पत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अधिकारियों को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल को सीएम राइस से मुक्त करने के और सीएम राइस स्कूल को उपलब्ध शहर में नवीन स्थान पर निर्माण कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसकी प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ कर दी जाए, विधायक शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके इस निर्णय के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
Share:

क्रितेश की मौत का मामला, प्रशासन नही दे रहा कुशवाहा समाज को प्रदर्शन की अनुमति

क्रितेश की मौत का मामला, प्रशासन नही दे रहा कुशवाहा समाज  को प्रदर्शन की अनुमति

सागर। जैसीनगर थाना में  क्रितेश पटेल की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत की निष्पक्ष जांच  मांग को लेकर कुशवाहा समाज और ओबीसी महासभा को प्रदर्शन करने की अनुमति  जेसीनगर प्रशासन नही दे रहा है। इसके अलावा इस  मामले में कुशवाहा पटेल समाज के लोगो को जबरन परेशान किया जा रहा है।लोगो को झूठे मुकदमों  लड़े जा रहे है और उनके मकान दुकान तोड़ी जा रही है। 
कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, ओबीसी महासभा के राज कुमार सिंह धनौरा, कांग्रेस नेता निखिल चौकसे, सुरेंद्र सिंह लोधी सहित अनेक लोगो ने आज मीडिया से चर्चा में यह बात बताई।
जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि  हम लोग 11 नवंबर को जेसीनगर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते है। जिसके लिए आवेदन भी कुछ दिन पहले दिया है। लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। क्रीतेश की थाने में हत्या की गई है। पुलिस हिरासत में लडके की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। उसके पास गमछा कहा से आया। उसकी लाश बिना परिजनो को सूचना दिए उतार ली। वहा कोई केमरे नही थे और इसकी वीडियो ग्राफी भी नही कराई गई।  लाठी चार्ज करके अंतिम संस्कार कराया गया।   उन्होंने कहा कि जब हम इनकी जांच की मांग कर रहे है। तो हमारे लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। 
राजकुमार धनौरा ने इस मामले में मंत्री पर आरोप लगाते हुए निष्पक्षत्ता से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दर और दहशत का माहोल बनाया जा रहा है।  कांग्रेस नेता निखिल चौकसे ने  कहा कि पूरे जिले में दलित और ओबीसी तबके पर अत्याचार जारी है। लोगो को न्याय नहीं मिल रहा है।  षड्यंत्र रचे जा रहे है। 
Share:

SAGAR:फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन, जिले में 16 लाख 88 हजार मतदाता और 2097 बूथ

SAGAR:फोटो निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन, जिले में 16 लाख 88 हजार मतदाता और  2097 बूथ


सागर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम अनुसार सागर जिला की  मतदाता सूची के प्रारूप का आज प्रकाशन  किया गया। जबकि दावे-आपत्ति 8 दिसम्बर तक प्राप्त किये जायेंगे । वर्तमान में जिले में 16 लाख 88 हजार 144 कुल मतदाता है और 2097 पोलिंग बूथ है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर दीपक आर्य ने आज मीडिया को दी। मतदाता सूची संबंधी ब्योरा जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा ने दिया। इस मौके पर नवागत डिप्टी कलेक्टर गोविंद दुबे मोजूद रहे। 




एक जनवरी 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम 

कलेक्टर  ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जो युवक-युवती एक अक्टूबर 2022 को अपनी उम्र 17 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं। वह मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एडवांस आवेदन करें  एवं एक जनवरी 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि इस हेतु हाई सेकेंडरी स्कूल कॉलेज में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम जोड़े जा सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त प्रारूप का प्रकाशन 9 नवम्बर को किया गया जबकि दावे-आपत्ति 8 दिसम्बर तक प्राप्त किये जायेंगे ।
आयोग द्वारा जारी आदेश के परिप्रेक्ष्य में जिले के  सभी मतदान केन्द्रों पर बी.एल.ओ. कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कर नाम जोड़ने काटने हटाने सहित शुद्धिकरण का कार्य करेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मिश्रा ने बताया कि जबकि नवंबर माह की तिथियां क्रमशः 12, 13, 19 एवं 20 नवम्बर को प्रत्येक मतदान केन्द्र के क्षेत्र में विशेष केम्प आयोजित किये जाएगे। इन कैम्पो में बीएलओ द्वारा नामावली के वाचन के साथ-साथ डोर-टू-डोर भ्रमण भी किया जायेगा।

राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलो की बैठक संपन्न

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक बुधवार 9 नवंबर को आयोजित की गई है । नवीन कलेक्ट्रेट के  सभागार कक्ष में  आयोजित बैठक में श्री संदीप सबलोक ,श्री आशीष जोशी ,श्री चंद्र कुमार कामरेड, श्री मुन्ना लाल बौद्ध, परीक्षक श्री हरीश कांत कोरी, श्री राम दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शशि मिश्रा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार फोटो निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त प्रारूप का प्रकाशन 9 नवंबर को किया गया है।साथ ही दावे, आपत्तियां प्राप्ति का कार्य शुरू किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के सभी बिंदुओं से राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराने के उद्देश्य से  यह बैठक आयोजित की गई है।
Share:

SAGAR: भारत जोड़ो उप पदयात्रा पूरे उत्साह से निकलेगी, यात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठक


SAGAR: भारत जोड़ो उप पदयात्रा पूरे उत्साह से निकलेगी, यात्रा को लेकर कांग्रेस की बैठक 


सागर। भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में आज तीन बत्ती कांगेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में बैठक आयोजित की गई बैठक में सागर प्रभारी श्रीमती अंजू बघेल प्रमुख रुप से उपस्थित थी। सर्वप्रथम पूज्य महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। श्रीमती बघेल  कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी को एकता में बांधने की यात्रा है ।आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा भाई भाई को आपस में लड़ाने  का काम कर रही है भारत जोड़ो यात्रा इसमें मील का पत्थर साबित होगी एक बने नेक बने यही इस यात्रा का उद्देश्य है ।14 नंबर को सागर जिला के भारत जोड़ो भारत जोड़ो उप पदयात्रा में सभी कांग्रेस जन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे आह्वान किया है।

 भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वय मुकुल पुरोहित ने कहा कि यात्रा ऐतिहासिक सफल होगी इसके लिए हम सब कांग्रेस जन पूरे जिले में व्यापक तैयारियां कर रहे हैं ।संविधान निर्माता की प्रतिमा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से माल्यार्पण के बाद तीन बत्ती गौर मूर्ति से मोतीनगर चौराहे महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा तक यात्रा निकाली जाएगी पूरे जिले में उत्साह का वातावरण है। पूरे जिले में तैयारी बैठ के हो चुकी है यात्रा के संबंध किए जा रहे हैं ।जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  कमलनाथजी के निर्देशों का पालन किया जाएगा उप यात्रा  के निकलने वाले मार्गो पर भव्य स्वागत किया जाएगा ।आजादी के मूल्यों को जिस प्रकार से भाजपा नष्ट कर रही है उनके मनसूबे कभी सफल नहीं होंगे। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने  एवं आभार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ दिनेश पटेरिया ने माना।
बैठक को जगदीश यादव , सुरेंद्र सुहाने ,  सुरेंद्र चौबे ,अंकलेश्वर दुबे, डॉक्टर ओम प्रकाश कथोरिया ,मोनी केसरवानी, मार्शल खान विजय साहू महजबीन खान ,चक्रेश सिंघई संदीप सब लोक, अभिषेक गौर ,राकेश राय राकेश जैन बंडा, महेश जाटव  राहुल चौबे मनोज पवार नंद किशोर भारती अशरफ खान ने संबोधित किया।
 बैठक में आनंद अहिरवार, उत्तमराव तावड़े  जितेंद्र सिंह चावला, अवधेश तोमर , शैलू तोमर वीरेंद्र राजे डीपी रिछारिया हरिश्चंद्र सोनकर पवन जाटव अभिषेक तिवारी इम्तियाज हुसैन जितेंद्र रोहण चैतन्य कृष्ण पांडे पार्षद चमन अंसारी पप्पू गुप्ता निशांत रिछारिया जतिन चौकसे जितेंद्र चौधरी राकेश कुर्मी अंशुल शुक्ला सागर साहू रोशनी वसीम खान नरेंद्र मिश्रा राजेश उपाध्याय निकले चौकसे ठाकुरदास कोरी रजिया खान सैयद अली प्रीतम यादव बृज नगरिया भैयन पटेल सेठ आदेश जैन कमलेश जाटव बिल्ली रजक युगरज कोरी शरद पुरोहित पुरुषोत्तम लाल कोरी सूर्यकांत शुक्ला अजय दुबे गौतम ठाकुर सचिन शर्मा साहित्य पांडे समाज ठाकुर अर्जुन पंडित सुमित तिवारी सलीम लाइन शकील मकरानी विक्रम जाटव देवेंद्र तोमर दिलीप साहू रवि साहू शालू पठान बड़ी संख्या में कांग्रेस उपस्थित थे ।



Share:

गौशाला सिलेरा की बाउण्ड्रीबाल का लोकार्पण सम्पन्न

गौशाला सिलेरा की बाउण्ड्रीबाल का लोकार्पण सम्पन्न

सागर। गौ सेवा संघ सागर की सिलेरा स्थित गौशाला की बाउण्ड्रीबाल का लोकार्पण सम्पन्न हुआ विधायक निधि 3 लाख रूपये से निर्मित बाउण्ड्रील बाल का लोकार्पण के मुख्य अतिथि इंजी विधायक प्रदीप लारिया थे। अतिथि पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने की कार्यक्रम में बद्री प्रसाद जैन, संतोष प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
 कार्यक्रम में गौसेवा संघ के अध्यक्ष लालचंद घोषी, सचिव रूपकिशोर अग्रवाल कोषाध्यक्ष कार्तिक साहू, सहसचिव सचिन पटेल, ट्रस्टीगण अनिल रजक, राजा ठाकुर, प्यारेलाल अहिरवार, सुरेश कुमार सोनी एड. बद्री विशाल रावत, प्रभात मिश्रा, अशोक सोनी के अलावा सरपंच सर्वश्री अरविन्द घोषी, रवि यादव, चंद्रभान यादव, गुलाब सिंह ठाकुर, पूर्व सरपंच अशोक यादव नीलू शर्मा थे इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, परषोत्तम सोनी एड. बड़ा बाजार छात्रसंघ के अध्यक्ष शुभम घोषी, कौशल घोषी रामप्रकाश यादव, आकाश ठाकुर, सौरभ घोषी, नरेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में इंजी. प्रदीप लारिया ने 1 लाख रूपये की राशि गौसेवा संघ के लिए प्रदान की, ग्यारह हजार रूपये की राशि रवि प्रजापति के द्वारा दी गई।


 लोकार्पण कार्यक्रम पंडित श्याम सुन्दर मिश्रा द्वारा कराया गया एवं गौ माता पर सुन्दर भजन सुनाया गया । अंत में कार्यक्रम का आभार गौसेवा संघ के सचिव रूप किशोर द्वारा व्यक्त किया गया । सागर, दिनांक 09.11.2022
Share:

शहर युवा कांग्रेस सागर की कार्यकारिणी घोषित

शहर युवा कांग्रेस सागर की कार्यकारिणी घोषित

सागर  शहर युवा कांग्रेस सागर के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और जिला अध्यक्ष राहुल चोबे की सहमति से  कार्यकारिणी घोषित कर दी है। 

 




Share:

भारत जोड़ो उपयात्रा की तेयारियों को लेकर बैठक

भारत जोड़ो उपयात्रा की तेयारियों को लेकर बैठक

सागर। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर बड़ा बाजार क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई ।भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक मुकुल पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले की गांधी चौपाल के समन्वयक अमित दुबे राम जी जिला कांग्रेस कमेटी शहर के कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व पार्षद महेश जाटव , कांग्रेस नेता राम कुमार पचौरी सेवा दल के अध्यक्ष सिन्टू कटारे बृजेंद्र नगरिया महामंत्री जिला कांग्रेस आशुतोष अग्रवाल अंकुर यादव संतोष यादव अनिल जाटव शिवा सिंह राजपूत कई लोग मौजूद थे। बैठक में 14 नवंबर को अंबेडकर मूर्ति से तीन बत्ती से बड़ा बाजार होकर मोतीनगर तक निकलने वाली भारत जोड़ो उप यात्रा को लेकर  तैयारी की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई ।सभी लोग पूर्ण अनुशासन में अधिक से अधिक संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल होंगे।

 बड़ा बाजार क्षेत्र में पीले चावल वितरित किए जाएंगे और लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। इस यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह का वातावरण है और अधिक से अधिक लोग यात्रा में शामिल होने के लिए जहां एक और रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं ।वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया के माध्यम से भी यात्रा के प्रचार प्रसार को लेकर कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही सभी भागों में भी तैयारी की जाएगी ।बैठक का संचालन सिन्टू कटारे ने किया आभार राम कुमार पचौरी ने माना।

Share:

Archive