बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

किसानों को राहत देने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने विशेष सत्र बुलाने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र



भोपाल। नेता प्रतिपक्ष  गोपाल भार्गव ने अति वर्षा से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा हैै। 
                नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे कहा है कि सम्पूर्ण प्रदेश में विशेष कर राज्य के पश्चिमी भाग में  औसत से अभी तक दोगुनी वर्षा हो चुकी है, जिसमे गांधी सागर डेम के बढ़ते जल स्तर के कारण मध्यप्रदेश के नीमच और मंदसौर जिले के सैकड़ों गांव प्रभावित हुए है, नर्मदा नदी के ऊपर बने बांधो से भी धार एवं झाबुआ  जिले के अनेको गांव प्रभावित हुए है। अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसले नष्ट हो गई हैं, उन्हे तत्काल राहत देने के लिए दो दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं ताकि गंभीरता और तात्कालिकता को देखते हुए व्यापक चर्चा कर किसानों को राहत दी जा सकें।
संकट की घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहना हमारा धर्म एवं कर्म
            नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने पत्र मे कहा कि किसान मध्यप्रदेश के विकास की धुरी है। उनकी मेहनत के बल पर ही फसलों की बम्पर पैदावार हुई है। आज प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ के हालात हैं जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह चैपट हो गयी है। किसानों की इस संकट की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े रहना हमारा धर्म एवं कर्म है।
    न कोई सर्वे हुआ है, न ही कोई राहत राशि मिली
           श्री भार्गव ने कहा कि किसानों के खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए है। गांधी सागर डेम के जलस्तर बढ़ने के कारण मंदसौर, नीमच जिले के 100 से अधिक गांव में पानी घुस गया है। अकेले मंदसौर जिले में 2 लाख 75 हजार हेक्टेयर से अधिक सोयाबीन की फसल बर्बाद हो चुकी है। उड़द, मक्का, प्याज की फसलों  सहित  सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। चार हजार से अधिक मवेशियों के पानी मे बहने के कारण मृत्यु हो चुकी है। इन दोनों जिलों मैं साढ़े चार हजार से अधिक मकान तबाह हो चुके हैं। समूचे प्रदेश मे लगभग 10 लाख से अधिक कच्चे मकान ढह गये हैं । प्रभावितांे के घर मे रखा सामान और अनाज बह गया है। कुल मिलाकर पूरे प्रदेश मे अति वर्षा से फसलां,े जनधन एवं पशुधन की हजारों करोड़ रुपये की क्षति हुई है। प्रदेश मे प्रभावितों की क्षति का अभी तक कोई सर्वे नही हुआ है, न ही कोई राहत राशि मिली है।

प्रतिपक्ष किसानों को राहत देने में सरकार के साथ है
नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने कहा कि किसान हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए राजनीति से परे हटकर इस समय किसानों के साथ हमें खड़े रहने एवं उनकी हर संभव मदद करने की जरूरत है। प्रदेश की जनता एवं किसान को इस समय प्रदेश सरकार से इस विकट समस्या से राहत की आवश्यकता हैं। किसानों को राहत देने के लिए प्रतिपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। नेता प्रतिपक्ष ने अतिवृष्टि से किसानो और जनता को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा विधानसभा का 2 दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है।
Share:

वनाधिकार के अमान्य पट्टो का फिर से परीक्षण होगा,वनमित्र पोर्टल के जरिये:कलेक्टर

वनाधिकार के अमान्य पट्टो का फिर से परीक्षण होगा,वनमित्र पोर्टल के जरिये:कलेक्टर

सागर। सागर जिले में  अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम के तहत वन में निवास करने वाले अनुसूचित जनजातियों और अन्य परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार पट्टे दिए जाने के संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देष दिए कि वन अधिकार के मामलों में वर्षोंं से काबिज आदिवासियांे और अन्य परंपरागत वन निवासियों के आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए और उन्हंे व्यक्तिगत एवं सामूदायिक अधिकार के पट्टे दिए जाए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंषानुसार सभी पात्र व्यक्तियों को वनाधिकार के पट्टे मिल जाएं। कलेक्टर ने कहा कि वनाधिकार के जो आवेदन पत्र किन्ही त्रुटि या अन्य किसी कारणवष अमान्य कर दिए गए है उनका पुनः परीक्षण किया जाए। ग्राम स्तर पर, खंड स्तर पर और जिलास्तर पर गठित की गई समितियों के माध्यम से दावों का निराकरण किया जाएगा।
बैठक में वन मंडलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ, सभी एसडीएम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, अनुविभागीय अधिकारी वन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
निरस्त दावों की पुनः सुनवाई एवं निराकरण हेतु प्रत्येक स्तर के प्राधिकारियों की सहायता हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा वेब पोर्टल एम.पी.वनमित्र विकसित किया गया है। वनमित्र के माध्यम से दावेदार अपने दावे साक्ष्य सहित ऑनलाईन फीड करेगा तथा फीड किए गए दावे का ऑनलाईन निराकरण ग्राम वनाधिकार समिति, उपखंड समिति एवं जिला वनाधिकार समिति द्वारा किया जाएगा। इस प्रक्रिया से दावों के निराकरण में पारदर्षिता होगी। दावों की स्थिति को लाईव देखा जा सकेगा, दावा मान्य होने की स्थिति में ऑनलाईन वन अधिकार पत्र जारी हो सकेगा, एवं दावा अमान्य होने की स्थिति में दावा किन कारणों से अमान्य किया गया है। कारणवार जानकारी दावेदार को ऑनलाईन प्राप्त हो सकेगा। जिले में यह कार्य 2 अक्टूबर से किया जाएगा। वनाधिकारों से जुड़े सभी अधिकारी/कर्मचारियो को विस्तृत प्रषिक्षण दिया जाएगा।
बैठक मंे कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं निरस्त दावों के एक-एक प्रकरण की स्वयं समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दावाकर्ता का आवेदन पत्र तकनीकी आधारों या कमियों के आधार पर निरस्त न हो। 
Share:

गांधी जयंती से अब नगर सरकार – आपके द्वार


गांधी जयंती से अब नगर सरकार – आपके द्वार

भोपाल। अब गांधी जयंती से " नगर सरकार आपके द्वार" अभियान प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर  तरूण पिथोड़े ने बताया कि जिले की भोपाल नगर निगम और नगर पालिका परिषद बैरसिया में अभियान को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। यह अभियान 22 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
        श्री पिथोड़े ने बताया कि अभियान के तहत नगरीय निकायों में ई-नगर पालिका के माध्यम से नागरिकों को सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय इस दौरान नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के समाधान के साथ ही सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन कर प्रशिक्षण आदि दिया जा रहा है। अभियान में स्वयं सेवकों को भी जोड़ा जाएगा।
कलेक्टर ने संबंधित नगरीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे वातावरण निर्माण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें
Share:

एमपी में रक्षित निरीक्षकों के ट्रांसफर


पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन पश्चात निम्नलिखित रक्षित निरीक्षकों को तत्काल
प्रभाव से स्थानांतरित कर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उनके नाम के सम्मुख स्थानांतरित किया गया है।

Share:

श्रेष्ठ नैतिक मूल्यों का बीज बचपन से बोना होगा: ब्रह्मकुमारी ज्योति


सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, सागर में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तत्वाधान में ''वर्तमान युग में नैतिक मूल्यों की आवश्यकता व शिष्टाचार, सम्यता ओर सौम्य व्यवहार''  विषय पर  एक व्याख्यानमाला आयोजित की गई ।
          कार्यक्रम में  प्रजापति ब्रह्म कुमारी बहिन ज्योति दीदी ने कहा कि व्यक्ति की कीमत उसके गुणों से होती है। गुणों से तात्पर्य नैतिक मूल्यों से होता है। शिक्षा मूल्यों का खजाना है परन्तु नैतिक मूल्यों की शिक्षा घर परिवार से प्रारम्भ हाती है। जैसा बीज बोया जाएगा वैसे फल की प्राप्ति होगी। अतः हर परिवार को श्रेष्ठ नैतिक मूल्यों का बीज अपने बच्चों में बोना होगा। शिक्षा नवीनता लाती है। अतः युवाओं को सीखते रहना चाहिए। नैतिक मूल्य रचनात्मकता, सत्यनिष्ठा, एकाग्रता, आशावादिता जैसे गुणों का व्यक्तित्व में बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा हर युवा को अपने को पहचानना चाहिए और विचार से अपने को शान्त सकारात्मक और शक्तिशाली मानना चाहिए। । 
प्राचार्य डाॅ. ए.के. पटैरिया के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
           व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. इला तिवारी ने कहा कि नैतिक मूल्य शाश्वत होते हैं जिन पर चल कर आप श्रेष्ठ जीवन को प्राप्त करेंगे।युवाओं को आवश्यकता है कि नैतिक मूल्यों को समझें, उन्हें अपनाएं और उनके महत्व से सभी को अवगत कराएं। इन शाश्व्त मूल्यों पर चल कर ही आप वास्तविक रूप से सफल होंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में शिष्टाचार, सम्यता और सौम्य व्यवहार अनिवार्य है। इसी से युवाओं का भविष्य सुदृढ़ होगा।
  
              प्रकोष्ठ सदस्य डाॅ. प्रतिमा खरे ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और छात्राओं को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी।
आयोजन प्रभारी डाॅ. भावना यादव ने कहा कि नैतिक मूल्य परिवेश से प्रभावित होते हैं। यदि परिवेश में सकारात्मक नैतिक मूल्य यथा सदाचार, सत्य, त्याग, प्रेम, सहृदयता, परोपकार, सहनशीलता, संवेदनशीलता होगी तो व्यक्तित्व में स्वतः ही नैतिकता आएगी। इसके विपरीत यदि परिवेश में अहम, चरित्रहीनता, असहिष्णुता, बेइमानी, भ्रष्टाचार होगा तो नैतिक हेतु प्रयास करना होगा। आज बदलते समय और विकास के दौर मे ंनैतिक मूल्यों के आधारों में हो रहे परिवर्तनों को समझना होगा। युवाओं की नैतिकता सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करती हैं। छात्रा सृष्टि शांडिल्य ने फीडबैक देते हुए कहा कि आपके व्याख्यान में बताए गए शिष्टाचार, अनुशासन, ज्ञान एवं आत्मशान्ति की मार्ग ही जीवन में प्रगति करने का एकमात्र उपाय है। छात्रा प्रतिभा चैरसिया ने कहा कि पवित्र मन रखो, पवित्र तन रखों। पवित्रता ही मनुष्य की शान है, जो मन वचन कर्म से श्रेष्ठ है, वो चरित्रवान ही मान है।
आभार डाॅ. अंजलि दुबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डाॅ. मंगला सूद, डाॅ. सुनीता त्रिपाठी, डाॅ. सुनीता सिंह, डाॅ. दीपा खटीक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
Share:

रेलवे ट्रेक पर फंसी बस,फाटक पार करते समय,बीच मे हुई खराब

#कृष्णकांत नगाईच




सागर । सागर जिले के खुरई में रेलवे फाटक पर बस में सवारियों की उस समय जान फस गई। जब रेलवे फाटक पर करते समय बस खराब होकर खड़ी हो गई और बीचो बीच फंस गई।करीब आधा घण्टे में बस सुधरी और निकली। रेलवे ने फौरन सतर्कता बरती ताकि कोई हादसा न हो जाये।कुछ देर  रेल यातायात भी बाधित रहा।
      खुरई के  गढौ़ला नाका स्थित भूतेश्वर रेलवे फाटक गेट नंबर 8 के रेलवे ट्रेक के बीचों बीच एक बस फस गई । जानकारी के मुताबिक रजवांस से खुरई आ रही भाग्य लक्ष्मी कंपनी की बस रेलवे ट्रेक की बीच में ही खराब हो गई। बीच ट्रेक पर बस खराब होने से रेलवे फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। ट्रेक के बीच मे बस फसने से रेलवे यातयात पर भी असर पड़ा। करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी बस सुधरने के बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। बस के फसने से जहां जाम की स्थिति बनी तो वहीं बारिश होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई और कई ट्रेनों पर असर देखने को मिला।
Share:

Archive