बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा में नरयावली विधानसभा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा में नरयावली विधानसभा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन एन.आर.सी. एवं सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट सी.ए.ए. बनाए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री  श्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश मुख्यालय भोपाल में निकाली गई संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा में नरयावली विधानसभा क्षेत्र से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री   सुरेंद्र चौधरी की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा में शामिल होने वालों में मुख्यरूप से 
जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश मोनी केशरवानी, देवेंद्र पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण सुरेंद्र सिंह चावड़ा, देवेंद्र कुर्मी,ठाकुर लगन सिंह, रामदयाल चौबे, पुरुषोत्तम शिल्पी, रोहित वर्मा, संजय सिंह,अनिल कुर्मी, मोती लाल पटेल,मुल्ले चौधरी, एम आई खान  सुकलाल आदिवासी कोमल सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

गौपूजन कर गौमाता भोज का शुभारंभ किया, राजस्व मन्त्री गोविन्द राजपूत ने, पिछले 421 वर्ष से है परम्परा

गौपूजन कर गौमाता भोज का शुभारंभ किया, राजस्व मन्त्री गोविन्द राजपूत ने, पिछले 421 वर्ष से है परम्परा
सागर । राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविन्द राजपूत ने विकासखण्ड राहतगढ के ग्राम रजौली में गौपूजन कर गौमाता भोज का शुभारंभ किया। यहां प्रतिवर्ष पौष आमवस्या के दिन श्रृद्वा के साथ गौमाता भोज का आयोजन किया जाता है। जिसमें गाय पूजन के साथ गायों को खड़ी फसलों में चरने व विचरण करने के लिये खुला छोड़ दिया जाता है। पूरे गावं की गाय इस दिन कहीं पर भी फसलांे में जाकर स्वच्छद रूप से विचरण करती है व चरती है। इस दिन कोई रोक-टोक नहीं होती है। सभी ग्रामीणजन गौमाता भोज को पूरी श्रृद्वा के साथ मनाते है। ऐसी मान्यता है कि गौमाता के आषीष से फसलों की अच्छी पैदावार होती है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम रजौलीवासियां की गौभोज आयोजन के लिये सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ के प्रति श्रृद्वा कैसे रखी जाती है दूसरे अन्य लोग रजौलीवासियों से सीख सकते हैैैं। । उन्होंने बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 40 गौषालाएं स्थापित की रही हैं। ग्राम रजौली में ग्रामीणों की मांग पर गौषाला स्थापना के लिये उन्होंने 25 लाख रूपये की राषि देने की घोषणा की।
 रजवांस में 37 लाख के विकास कार्यो का भूमिजून एवं लोकार्पण
राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द राजपूत ने विकासखण्ड राहतगढ़ के ग्राम रजवांस में 27 लाख 63 हजार की लागत से बनी 7 सीसी रोड का लोकार्पण और 10 लाख की लागत से बनने वाले मंगल भवन का भूमिपूजन किया।
इसी प्रकार ग्राम मीरखेड़ी से हिरणखेड़ा, बकेरा से हिरणखेड़ा मार्ग, सीसी रोड़ बाउन्ड्रीवाल का भूमिपूजन व पंचायत भवन लोकार्पण किया।
इस अवसर पर  भगवान सिंह लोधी,  विनोद कूपर,  शैलेन्द्र श्रीवास्तव, श्री गोविन्द्र सिंह पटैल,  प्रहलाद पटैल,  संतोष सिंह रजौली, श्री विषनारायण तिवारी,  जाकर हुसैन,  बबलू पटैल, विजय सिंह,  सुरेष जाट, सुरेन्द्र रघुवषी एवं राजषरण राय बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
Share:

श्री रामकथा भगवान शिव-पार्वती का संवाद है:आचार्य पंडित बृजपाल शुक्ल, रामकथा में पहुचे विधानसभा अध्यक्ष

श्री रामकथा भगवान शिव-पार्वती का संवाद है:आचार्य पंडित बृजपाल शुक्ल,
रामकथा में पहुचे विधानसभा अध्यक्ष
सागर। आचार्य पंडित बृजपाल जी शुक्ल का कहना है कि सम्पूर्ण श्री राम कथा शिव पार्वती का संवाद ही है। शिवजी इस के वक्ता हैं और पार्वती जी इसकी श्रोता हैं। आचार्य शुक्ल ने  ग्राम ढाना  आयोजित सात दिवसीय श्री रामकथा के प्रथम दिन  में यह बात कही। इसके आयोजक माखनलाल चतुर्वेदी  पत्रकारिता विश्विद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी है। प्रथम दिन विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति सहित अनेक श्रद्धालुयों ने कथा का श्रवण किया।
आचार्य शुक्ल ने बताया कि एक दिन शांत मन से  विराजमान शिवजी से पार्वती जी ने प्रश्न किया ।प्रथम सो कारण कहहु बिचारी।
निर्गुण ब्रह्म सगुण वपुधारी ।।
पार्वती जी ने कहा कि हे! नाथ निर्गुण ब्रह्म सगुण स्वरूप को धारण कैसे करते हैं?
यदि निर्गुण ब्रह्म सगुण होते हैं तो क्या सगुण होते हुए भी वे निर्गुण ही होते है?
बस यह प्रथम प्रश्न ही सम्पूर्ण राम चरित मानस का मूल है।
उन्होंने कहा कि प्रकृति के सत्वगुण, रजोगुण और तमोगुण इन तीनो गुणों से 84 लाख योनियो की सृष्टि होती है।इन तीनो गुणों के प्रभाव के कारण सभी जीव सगुण कहलाते हैं।
काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, ईर्ष्या इत्यादि सगुण शरीर मे होते ही हैं।यदि भगवान भी सगुण  होंगे तो उनमें भी काम, क्रोध, लोभ, मोह इत्यादि दोष होंगे।जो इन दोषों से रहित होता है उसे निर्गुण कहते हैं।निर्गुण स्वरूप ही भगवान का यथार्थ स्वरूप  है।इसलिए भगवान में कर्म का बंधन नही होगा।भगवान में सांसारिक दुख-सुख स्वरूप आदि नही होते।
किन्तु सगुणरूप धारी भगवान में यह दोष दिखाई देते हैं।
इसी प्रश्न का उत्तर देते हुए शंकरजी ने पार्वती जी को भगवान के निर्गुण स्वरूप तथा सगुण स्वरूप का वर्णन करके राम चरित मानस की रचना कर डाली।शंकर जी के मन मे राम चरित का निवास होने से उसको राम चरित मानस कहते हैं।
ये रहे कथा में शामिल
* ग्राम  ढाना में माखनलाल चतुर्वेदी  पत्रकारिता विश्विद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी  के निवास पर आज से शुरू हुई राम कथा के प्रथम दिवस मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति पहुचे। कथा श्रवण के लिए  कमिश्नर आनंद शर्मा , आईजी सतीश सक्सेना,  विधायक शैलेंद्र जैन ,  नगर निगम कमिश्नर, आरपी अहिरवार, सिटी मजिस्ट्रेट पवन बारिया, सनार्ट  सिटी सीईओ राहुल सिंह ,कांग्रेस सहर अध्यक्ष रेखा चौधरी,  श्याम तिवारी, संदीप सबलोक आदि भी कथा श्रवण करने पहुँचे और आचार्य बृजपाल शुक्ल से आशीर्वाद भी लिया
Share:

प्लास्टिक के खतरों से जागरूक करने भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्रा पर,सांसद ने किया

प्लास्टिक के खतरों से जागरूक करने भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्रा पर,सांसद ने किया

सागर। क्रिसमस की अलसुबह बेहद खास बन गई, जब  सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण एवं मानव को हो रही क्षति को लेकर 17 सितम्बर को गांधीनगर, गुजरात से यात्रा आरंभ कर भारत भ्रमण पर निकले मुरैना निवासी ब्रजेश शर्मा बुधवार को सागर पहुंचे ।गोपालगंज, बंगाली काली तिगड्डा पर सांसद राजबहादुर सिंह एवं नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया. बृजेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की  प्राचीर से  सिंगल यूज़ माइक्रो प्लास्टिक के दुष्परिणाम पर देश के नाम  संबोधन से प्रेरित हो यूरोप,अरमीनिया जार्जिया में पीसीएस की नौकरी छोड़कर मुहिम पर निकले हैं. अभी तक वह  गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश तक 6600 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं. सागर से भोपाल होते हुए महाराष्ट्र एवं दक्षिण भारत की यात्रा पर निकल रहे है. इस दौरान 182000 बच्चों एवं नागरिकों को जागरूक कर चुके हैं. सांसद सिंह ने श्री शर्मा को प्रशस्ति-पत्र एवं पुष्प माला से स्वागत किया.
 इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह, अर्पित पांडे-जिला अध्यक्ष भाजयुमो,  शुभम् सागर, देवाशीष दुबे, गोलू श्रीवास्तव, नीरज चौरसिया, राहुल नामदेव, अर्जुन सूर्यवंशी, वैभव यादव, शुभम् नामदेव एवं नितिन साहू ने ब्रजेश शर्मा का हौसला बढ़ाया.
Share:

हाथ ठेला पर केले बेचकर पता लगाया उपद्रवियों का सबइंस्पेक्टर ने

हाथ ठेला पर  केले बेचकर पता लगाया उपद्रवियों  का सबइंस्पेक्टर ने 
साभार: एबीपी गंगा
आगरा, एबीपी गंगा। नागरिकता कानून को लेकर हुए बवाल के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपियों को किस तरह घेर रही है, इसका अंदाजा आप महज इस बात से लगा सकते हैं कि सब इंस्पेक्टर को केले बेचने पड़े। मुस्लिम बाहुल्य इलाके मंटोला में यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुनील तोमर ने हुलिया बदलकरसादे कपड़ों में ठेल लेकर केले बेचे। सुनील तोमर सुभाष बाजार चौकी इंचार्ज है। उनको सूचना मिली थी कि फिरोजाबाद में उपद्रव करने वाले बलवाई छिपे हुए हैं। दारोगा ने सस्ते में केले बेचे और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा ली।
सीएए के विरोध में फिरोजाबाद में हुए उपद्रव के बलवाइयों पर पुलिस की सख्त नजर है। बलवाइयों को दबोचने के लिए पुलिस जुटी हुई है, जिसके चलते ये आरोपी इधर-उधर भाग खड़े हुए। फिरोजाबाद पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बलवाई आगरा के मंटोला में छिपे हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने दारोगा को केले बेचने वाला बनाकर भेजा। मंटोला के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मिशन कामयाब रहा। जो सूचनाएं चाहिए थीं, वो सही पाई गईं।
केला बेचने वाला बनाकर भेजा
पुलिस ने बताया कि जिस घर में बलवाई के आने की खबर थी, उसके पास दारोगा संजीव तोमर को केले बेचने वाला बनाकर भेजा गया। करीब पांच घंटे तक उन्होंने केले बेचे। लोगों से जानकारी हासिल करने के लिए केले सस्ते बेचे, ताकि भीड़ लग जाए। जैसे ही भीड़ जुटना शुरू हुई, दारोगा ने आरोपियों की सूचनाएं जुटाना शुरू कर दीं। आवश्यक सूचनाएं लेने के बाद दारोगा वापस आ गए।
बता दें कि फिरोजाबाद में बवाल करने वाले 29 लोगों के खिलाफ पुलिस संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन्हें जल्द ही नोटिस जारी किया गया है। आईजी रेंज ए सतीश गणेश का कहना है कि इनके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं।
इसको लेकर उपनिरीक्षक सुनील तोमर का कहना है कि उनको जानकारी मिली कि 20 दिसंबर को फ़िरोज़ाबाद में बवाल के आरोपियों ने मंटोला में पनाह ली है, इसलिए मैंने पहले अपनी मूंछे साफ कराई फिर ठेले का इंतजाम कर, उन गलियों में घूमा और हमारी सूचना सही साबित हुई। गलियों में घूमने के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा किये गए मार्चपास्ट से भी सामना हुआ, लेकिन कोई पुकिसकर्मी मुझे पहचान नहीं पाया।
बेहतरीन कार्य के लिए पुरस्कार मिलेगा
नागरिकता कानून के विरोध के दौरान हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों को पकड़ने के लिए आगरा पुलिस ने नायाब तरीका अपनाया। जहांं सब इंस्पेक्टर सुनील तोमर हुलिया बदलकर कुछ इस तरह से उपद्रवियों की जानकारी हासि
उपनिरीक्षक सुनील तोमर को लेकर क्षेत्राधिकारी छत्ता उदयराज सिंह का कहना है कि वाकई में सुनील ने बेहतरीन काम किया है, ऐसे पुकिसकर्मी से बाकी  पुलिसकर्मियी का हौंसला बढ़ता है और सुनील के प्रशस्त्रि पत्र के लिए उच्चाधिकारियों को सिफारिशी पत्र लिखा जाएगा।
Share:

ट्रक पर 1लाख 66 का टेक्स बाकी, क्रेन से उठवाया आरटीओ ने

 ट्रक पर 1लाख 66 का टेक्स बाकी, क्रेन से उठवाया आरटीओ ने
सागर । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि  प्रवर्तन अमले के प्रभारी  अश्विनी खरे के साथ रेल्वे माल गोदाम पर वाहनों की चैकिंग की कार्यवाही की गयी।
रेल्वे मालगोदाम में एक ट्रक वाहन क्रमांक डच्16भ्1786 को चैक किया गया। जिस पर रू. 1.66 लाख बकाया था, जिसकी सूचना वाहनस्वामी को दिए जाने पर भी वह उपस्थित नहीं हुए, और उनके द्वारा ड्रायवर को भी नहीं भेजा गया, उक्त वाहन को क्रेन के माध्यम से टोचन कर कार्यालय परिसर तक लाया गया जिसका व्यय वाहनस्वामी से वसूल किया जावेगा। चैकिंग के समय कई बार वाहनचालक अपने वाहन छोड़कर छिप जाते है, जिससे उस वाहन पर चालानी कार्यवाही न की जा सके। अब ऐसी स्थितियों में वाहनों को टो कर कार्यालय तक लाया जावेगा।
इसी प्रकार ट्रक वाहन क्रमांक डच्15भ्।0458ए डच्15च्2763 पर टैक्स बकाया होने एवं 02 ट्रेक्टर प्रायवेट श्रेणी में पंजीकृत होकर व्यवसायिक उपयोग करते पाये गये जिन्हें जप्तकर कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। जप्तशुदा वाहनों से लगभग तीन लाख  लाख शमन शुल्क एवं टैक्स प्राप्त होने की संभावना है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि चैकिंग की कार्यवाही में विशेष रूप से टैक्स बकाया वाहन, ओव्हर लोडिंग, वाहन चालक एवं परिचालक से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण, फिटनेस, परमिट, स्पीड गर्वनर, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण जांच दल द्वारा किया गया।
Share:

Archive