बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अवैध शराब एवं गौवंश का अवैध परिवहन करने वाले छहः वाहनों को किया राजसात

अवैध शराब एवं गौवंश का अवैध परिवहन करने वाले छहः वाहनों को किया राजसात

 

सागर। न्यायालय- जिला दंडाधिकारी , सागर के न्यायालय द्वारा अवैध शराब एवं गौवंश का अवैध परिवहन करने वाले अलग-अलग घटनाओं में लिप्त 06 वाहनों को राजसात करने का आदेश पारित किया गया।
सहा. जिला अभियोजन अधिकारी अमित कुमार जैन ने बताया कि जिला दंडाधिकारी  के न्यायालय के समक्ष 06 अलग- अलग प्रकरणों के अभियोग पत्र प्रस्तुत किये गये जिसमें उक्त वाहन मारूति स्विफ्ट डिजायर क्रमांक एम.पी. 15 टी 2562 में कुल 117 बल्क लीटर अवैध शराब, वाहन मारूति सियाज एम.पी. 04 सीएन 5310 में कुल 360 बल्क लीटर अवैध शराब, वाहन टाटा इंडिगो क्रमांक एम.पी. 04 सी ई 9644 में कुल 72 बल्क लीटर अवैध शराब एवं वाहन सेवरोलेट कार क्रमांक एम.एच. 02 एके 8070 में कुल 117 बल्क लीटर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था और  ट्रªक/कंटेनर क्रमांक यू.पी. 78 बी एन 8025 में 22 नग गौवंश मवेशी एवं वाहन ट्रªक/कंटेनर आर.जे. 11 जी बी 6535 में 53 नग गौवंश मवेशी को क्रूरता पूर्वक भरकर वध करने की नियत से परिवहन किया जा रहा था। अलग -अलग प्रकरणों से संबंधित जप्त वाहन पर  जिला दंडाधिकारी द्वारा कार्यवाही की गयी और वाहन क्रमांक घटना में लिप्त पाये जाने से राजसात किये जाने का आदेश पारित किया गया। 
 




Share:

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती महोत्सव के रूप में मनायी जायेगी बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की 50 वीं वर्षगांठ मनाएंगी कांग्रेस गांव-गांव कांग्रेस ले जायेगी आजादी का इतिहास : पूर्व सीएम कमलनाथ



आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती महोत्सव के रूप में मनायी जायेगी 

बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की 50 वीं वर्षगांठ मनाएंगी कांग्रेस

गांव-गांव कांग्रेस ले जायेगी आजादी का इतिहास : पूर्व सीएम कमलनाथ 


भोपाल  । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  की अध्यक्षता में गठित बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ समिति और आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती समारोह समिति की आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। बैठक में आगामी 16 दिसम्बर को बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्तरीय एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।    
बैठक को संबोधित करते हुए श्री नाथ ने कहा कि अभा कांग्रेस के निर्देशानुसर मप्र कांग्रेस इस वर्ष बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ का महोत्सव मनायेगी, क्योंकि यह भारत के सैन्य इतिहास का सबसे बेतहरीन क्षण रहा है, जब भारतीय सेना ने भारत पाक युद्ध में पाक के 93 हजार सैनिकों का आत्म समर्पण कराकर अभूतपूर्व जीत हासिल की थी। इंदिरा जी के नेतृत्व में भारत की संप्रभुता का परचम लहराया और पाकिस्तानी सेना के मंसूबों पर पानी फेरकर ऐतिहासिक जीत हासिल की और नये राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
 कमलनाथ ने कहा कि भारत की आजादी के 75 सालों के भारत निर्माण के हमारे प्रयास ही हमारी पार्टी की गौरव गाथा है। देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं जिन्होंने आजादी के बाद जन्म लिया उन्हें भारत की आजादी का इतिहास बताने की आवश्यकता है। 
बैठक में निर्णय हुआ कि इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास पर केंद्रित गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरियां, मशाल यात्रा, देश जोड़ो-नफरत छोड़ो आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 
बैठक में समिति के समन्वयक भूपेन्द्र गुप्ता ने हीरक जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी बैठक में उपस्थिति समिति के सभी सदस्यों को दी।
बैठक में अभा कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी, सी.पी. मित्तल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अजीज कुरैशी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, अजिता वाजपेयी पाण्डेय, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा,  पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो, तरूण भानोट, कमलेश्वर पटेल, सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, प्रताप भानु शर्मा, सुश्री आभा सिंह, चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, हिना कांवरे,मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, लज्जाशंकर हरदेनिया, एन.के. सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Share:

कुलपति से मिले भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी, विवि के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

कुलपति से मिले भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी, विवि के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा



सागर। डॉ हरि सिंह गौर विवि सागर के कुलपति प्रो नीलम गुप्ता से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी और भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्रा ने भेंट की और विवि के विकास और डॉ गौर जयंती समारोह की  तैयारियों पर चर्चा की। इस मौके पर सूर्यांश तिवारी, कुलसचिव सन्तोष सहगोरा मौजूद  रहे। 





डॉ सुशील तिवारी ने बताया कि  डॉ गौर की भावनाओं के अनुरूप विवि में शेक्षणीक गतिविधियों को बढ़ावा  मिले, स्थानीय छात्र-छात्राओं को प्रवेश में प्राथमिकता मिले, कॉमर्स और विधि और एम टेक सहित कुछ विषयो में  सीटों की संख्या बढ़ाने आदि के सम्बन्ध में चर्चा हुई है। इसके साथ ही 26 नवम्बर डॉ गौर जयंती पर होने वाले आयोजनों की तैयारियों के सम्बंध में चर्चा हुई है। विवि से जुड़े मसलो पर  कुलपति ने सकारात्मक रुख व्यक्त किया। 
Share:

कांग्रेस प्रत्याशी और बीड़ी उधोगपति नेवी जैन भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष

कांग्रेस प्रत्याशी और बीड़ी उधोगपति नेवी जैन भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष




सागर। सागर विधानसभा क्षेत्र से 2018 में कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लड़े प्रसिद्ध बीड़ी उधोगपति ,युवा नेता नेवी जैन कल ग्वालियर में केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। नेवी जैन ने सीएम शिवराज सिंह और भाजपा प्रदेशध्यक्ष वी डी शर्मा से चर्चा की और आशीर्वाद लिया।
प्रसिद्ध बीएस जैन परिवार के सदस्य नेवी जैन के पिता नवीन चंद जैन सागर के प्रथम महापौर , दादाजी स्व श्री डालचंद जैन सांसद  रहे है। और स्वदेश जैम जिला पंचायत के अध्यक्ष और वर्तमान में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष है। 




युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष नेवी जैन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद तीनबत्ती न्यूज़ को बतायाकि  भाजपा उर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सोच विकासवादी है। वही श्री मन्त सिंधिया परिवार से दो पीढ़ियों से मेरे परिवार के सम्बंध है। उनकी सकारात्मक सोच रही है। इसलिए भाजपा से जुड़ा हूँ। मै एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने  भाजपा ,सागर जिले के सभी मंत्रियों,  भाजपा सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार माना है। 
Share:

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस खाद्य सामग्री वितरण और रक्तदान कर मनाया



भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस खाद्य सामग्री वितरण और रक्तदान कर  मनाया
 
सगर । सागर में भारत स्काउट एवं गाइड सागर के द्वारा 71 वां स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य , संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर श्री मनीष वर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर का फ्लैग लगाकर सम्मान किया गया। स्काउट गाइड की मूल भावना से अवगत कराते हुए फंडरेजिंग किया गया।
           स्थापना दिवस के अवसर पर रेंजर्स द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

         स्थापना दिवस के अवसर पर श्री प्राचीश जैन सहायक संचालक , श्री धीरेंद्र मिश्रा, श्री सी जे फ्लिप, श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री एच.पी कुर्मी सहायक संचालक डी ई ओ, श्री गिरीश मिश्रा एडीपीसी, श्रीमती मनीषा एलेग्जेंडर जिला कमिश्नर गाइड,श्री एनके श्रीवास्तव विज्ञान शिक्षा अधिकारी, श्री बीनू राणा रोटरी क्लब, श्री परिहार जी तथा समस्त स्टाफ लोक शिक्षण सागर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सागर को फ्लैग लगाकर सम्मानित किया द्य स्काउटिंग गाइडिंग की नागरिकता की शिक्षा से अवगत कराया गया।
     इस अवसर पर प्रभारी एएसओसी श्रीमती कंचन सिंह,  डी ओ सी टीकमगढ़ श्री मुंशी लाल अहिरवार, जिला सचिव श्री लीलाधर अहिरवार, श्री मनोज नेमा ,  श्री जितेंद्र शरण गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, मैसेंजर ऑफ पीस कोऑर्डिनेटर श्रीमती कृष्णा साहू , श्री नीरज दुबे एवं अन्य स्काउट गाइड के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस की स्काउट परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

 
 
Share:

महिलाओं के अधिकार व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान से जुड़े विषय पर दी जानकारी

 महिलाओं के अधिकार व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान से जुड़े विषय पर  दी जानकारी

भोपाल । आजादी के अमृत महोत्सव पर अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 08 नवंबर 2021 को गांव में आनलाईन विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  ग्वालियर के तत्वाधान में  पेरालीगल वालिंटियर अंशुमन शर्मा, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घटीगांव वृत के अंतर्गत 1. सहसारी 2. बड़ागांव 3. दोरार 4. उमेदागढ़ 5. सुराहला 6. चारई दंग 7. जखोड 8. बगवालागांव व मुरार वृत के अंतर्गत 1. बहादुरपुर 2. बहांगीखुर्द 3. भटपुरासानी 4. भवनपुरा 5. बिजौली 6. बिलारा 7. बिल्हेटी 8. चककेसवपर 9. चकमहरोली 10. चपरोली पंचायत व इससे जुड़े गांवो में आयोजित किया गया। उक्त शिविर में ग्रामीणों के लिये स्वास्थय योजनाएं, अस्पताल में सुविधाएं, प्रसव योजनाएं आदि से संबंधित जानकारी जिला स्वास्थ्य प्रबंधक विजय भार्गव जी द्वारा दी गई व महिलाओं के अधिकार व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान से जुड़े विषय पर कानूनी जानकारी चयन एवं भर्ती शाखा पीएचक्यू भोपाल एडीपीओ डाॅ. रश्मि वैभव शर्मा के द्वारा दी गई। उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण यूट्यूब पर 08 नवंबर को समय 01ः30 से 02ः30 बजे तक किया गया। उक्त शिविर में सचिव, जीआरएस, सरपंच, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायक, आशा कार्यकर्ता सहायक, स्वच्छाग्राही एवं अन्य ग्रामीाण लाइव उपस्थित रहे। 

                                                                                     
Share:

Archive