तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती महोत्सव के रूप में मनायी जायेगी बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की 50 वीं वर्षगांठ मनाएंगी कांग्रेस गांव-गांव कांग्रेस ले जायेगी आजादी का इतिहास : पूर्व सीएम कमलनाथ



आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती महोत्सव के रूप में मनायी जायेगी 

बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की 50 वीं वर्षगांठ मनाएंगी कांग्रेस

गांव-गांव कांग्रेस ले जायेगी आजादी का इतिहास : पूर्व सीएम कमलनाथ 


भोपाल  । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  की अध्यक्षता में गठित बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ समिति और आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती समारोह समिति की आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई। बैठक में आगामी 16 दिसम्बर को बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश स्तरीय एक बृहद कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।    
बैठक को संबोधित करते हुए श्री नाथ ने कहा कि अभा कांग्रेस के निर्देशानुसर मप्र कांग्रेस इस वर्ष बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ का महोत्सव मनायेगी, क्योंकि यह भारत के सैन्य इतिहास का सबसे बेतहरीन क्षण रहा है, जब भारतीय सेना ने भारत पाक युद्ध में पाक के 93 हजार सैनिकों का आत्म समर्पण कराकर अभूतपूर्व जीत हासिल की थी। इंदिरा जी के नेतृत्व में भारत की संप्रभुता का परचम लहराया और पाकिस्तानी सेना के मंसूबों पर पानी फेरकर ऐतिहासिक जीत हासिल की और नये राष्ट्र बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
 कमलनाथ ने कहा कि भारत की आजादी के 75 सालों के भारत निर्माण के हमारे प्रयास ही हमारी पार्टी की गौरव गाथा है। देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं जिन्होंने आजादी के बाद जन्म लिया उन्हें भारत की आजादी का इतिहास बताने की आवश्यकता है। 
बैठक में निर्णय हुआ कि इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास पर केंद्रित गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरियां, मशाल यात्रा, देश जोड़ो-नफरत छोड़ो आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 
बैठक में समिति के समन्वयक भूपेन्द्र गुप्ता ने हीरक जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी बैठक में उपस्थिति समिति के सभी सदस्यों को दी।
बैठक में अभा कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी, सी.पी. मित्तल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अजीज कुरैशी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, महामंत्री राजीव सिंह, अजिता वाजपेयी पाण्डेय, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा,  पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो, तरूण भानोट, कमलेश्वर पटेल, सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, प्रताप भानु शर्मा, सुश्री आभा सिंह, चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, हिना कांवरे,मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, लज्जाशंकर हरदेनिया, एन.के. सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive