बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अखिल भारतीय सोनी समाज परिचय कुंभ एवं विराट विवाह महोत्सव सम्पन्न, 50 जोड़े बंधे वैवाहिक बन्धन में★ मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, सांसद कैलाश सोनी, राजबहादुर सिंह व विधायक शेलेन्द्र जैन आदि ने नवजोडो को दिया आशीर्वाद

अखिल भारतीय सोनी समाज परिचय कुंभ एवं विराट विवाह महोत्सव सम्पन्न, 50 जोड़े बंधे वैवाहिक बन्धन में
★ मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, सांसद कैलाश सोनी, राजबहादुर सिंह व विधायक शेलेन्द्र जैन आदि ने नवजोडो को दिया आशीर्वाद
सागर। अयोध्यावासी सोनी समाज के तत्वाधान में भगवान लक्ष्मीनारायण जी के संरक्षण में एवं भगवान श्री रामचंद्र जी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय सोनी समाज परिचय कुंभ एवं विराट विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 50  जोड़ो की शादी हुई। इसके लिए आयोजन समिति ने वर वधु पक्ष के रुकने ठहरने आदि की सारी व्यवस्थाएं निशुल्क रखी थी। 

मुख्यमंत्री  कन्यादान  योजना के तहत आयोजित इस सम्मेलन में लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास मंत्री  भूपेंद्र सिंह , सांसद कैलाश सोनी  ,सांसद राजबहादुर सिंह ,विधायक शेलेन्द्र जैन, जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश  अग्रवाल ,  पूर्व विधायक नरेश सराफ जबलपुर, काँग्रेस अध्यक्ष स्वदेश जैन ,वरिष्ठ नेता श्याम तिवारी सहित अनेक लोगो ने वरवधू को आश्रीवाद दिया और आयोजन की सराहना की।
इस मौके पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सामूहिक विवाह  सामाजिक सम्बन्धो को मजबूत बनाते है। इनसे एक समरसता का संदेश जाता है।प मेने अपने बता और बेटी दोनो की शादी आदर्श सम्मेलन से की थी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद नही थी कि आयोजन इतना बढ़िया  और व्यवस्थित होगा। किसी बड़े आदमी के यहां शादी समारोहों में इतनी भीड़ नही जुटती है। 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि में सभी  जोड़ो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लगातार विस्तार दे रही है। ताकि हर तबके के वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हो सके। राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, सांसद राजबहादुर सिंह और विधायक शेलेन्द्र जैन  आदि ने नव जोड़ो को बधाईया दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अयोध्यावासी सोनी समाज के अध्यक्ष कमलेश सोनी ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन में तीन परिचय सम्मेलन हुए। जिनमे करीब 25 हजार लोग शामिल हुए। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा यूपी,राजस्थान, दिल्ली ,छतीशगढ़ आदि राज्यो से समाज के लोग शामिल हर।कुल 50 जोड़े वैवाहिक बन्धन में बंधे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना केतहत इनका पंजीयन भी हुआ है। 

गृहस्थी की सामग्री दी उपहार में
समिति ने प्रत्येक जोड़े को पलंग, अलमारी ,कूलर, मिक्सी, रजाई-गद्दे ,किचिनसेट , कुकर ,ओवन बर्तन आदि गृहस्थी की  सामग्री उपहार में दी है ।

स्टेज तक दूल्हा को घोड़े पर बैठाकर ले जाते थे

शादी की अधिकतम परम्पराओं को निभाने का प्रयास समिति की ओर से किया गया था। पंडाल में एक घोड़ा भी रखा था। जो प्रतेयक दूल्हा को स्टेज तक ले जाता था। वहां पर वरमाला कार्यक्रम सम्पन्न होता था। उसके पास बने एक छोटे से स्टेज पर वरवधू को बैठाया जाता था। जहां उनको प्रमाणपत्र दिया जाता था। उसके साथ ही परिवारजन फोटो उतरवा रहे थे। 
इसके साथ ही बाजे गाजे की गूंज भी यहां बजती रही । लोग पूरे आयोजन को देख सके इसके लिए चारो  स्क्रीन लगाई गई थी।
भीषण गर्मी के मौसम में ठंडे पानी और शर्बत का  इंतजाम किया गया था। श्री राम सेवा समिति की ट्राली पूरी टीम के साथ वैवाहिक स्थल पर जुटी हुई थी। 




वरिष्ठों और आमंत्रित अतिथियों का हुआ सम्मान 

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगो, बाहर से पधारे लोगो और कार्य करने वालो को शाल श्री फल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में  सभी की खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। पूरा आयोजन निशुल्क रखा गया था। 
Share:

SAGAR : स्थान बदलने के बाद भी लहलहा रहे हैं पेड़★ सागर स्मार्ट सिटी ने शिफ्ट किए हैं करीब 250 वृक्ष

SAGAR : स्थान बदलने के बाद भी लहलहा रहे हैं पेड़
★ सागर स्मार्ट सिटी ने शिफ्ट किए हैं करीब 250 वृक्ष 

सागर। 14 अप्रैल 2022। यदि माहौल अनुकूल हो तो जीवन भी आसान हो जाता है। जीहाँ, यही हुआ है उन वर्षों पुराने वृक्षों के साथ जिन्हें निर्माण कार्यों के चलते अपना स्थाई स्थान छोड़ना पड़ा। लेकिन, इन्हें नए स्थान पर बेहतर माहौल मिला, सेवा की गई इसलिए वे आज भी लहलहा रहे हैं। 
दरअसल, विभिन्न निर्माण कार्यों के चलते सागर स्मार्ट सिटी ने करीब 250 वृक्षों को वैज्ञानिक तरीके से विस्थापित किया है। इनमें से ज्यादातर वृक्ष राजघाट डैम के पास शिफ्ट किए गए थे, जो आज फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौट आए हैं। शिफ्ट किए गए वृक्षों में से करीब 90 फीसदी दोबारा पनपकर लहलहा रहे हैं। कुछ वृक्ष शहर में ही विभिन्न स्थानों पर विस्थापित किए गए, जिनमें फिर से कोंपलें फूट आई हैं। बरिया तिगड्डा की बरिया भी नया जीवन पाने के मार्ग पर बढ़ रही है। 


सागर स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले जब स्मार्ट रोड कारिडोर का काम शुरू हुआ तो सबसे बड़ी समस्या थी यहाँ लगे वृक्षों को हटाना। स्मार्ट सिटी ने तय किया कि वर्षों पुराने इन वृक्षों को काटने के बजाय विस्थापित किया जाए। उस समय करीब 200 पेड़ों को राजघाट डैम के पास शिफ्ट किया गया। इनकी देखरेख और पानी की व्यवस्था की गई। चूंकि पूरा कार्य वैज्ञानिक तरीके से किया गया इसलिए नतीजा सुखद रहा और उनमें से करीब 90 फीसदी वृक्ष अपने पुराने स्वरूप में लौट रहे हैं। इसके अलावा बाद में अन्य वृक्षों को सड़क किनारे या दूसरे स्थानों पर भी शिफ्ट किया, जो अब बेहतर स्थिति में हैं। तहसीली में बरिया तिगड्डा पर लगी बरिया भी सड़क निर्माण के दायरे में आई। लोगों की आस्था और भावनात्मक संबंधों को देखते हुए इसे मूल स्थान के पास ही विस्थापित किया गया। करीब डेढ़ माह बाद अब इसमें भी नई कोंपलें आ गई हैं, जो नए जीवन का संदेश दे रही हैं। इसके अलावा बरगद, पीपल और नीम के नए पौधे भी रोपे गए हैं।




स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि ट्री ट्रांसप्लांटेशन की शर्त सड़क के टेंडर में ही रखी गई थी। चूंकि इनका विस्थापन वैज्ञानिक तरीके से किया गया इसलिए हम ज्यादा से ज्यादा वृक्षों का जीवन बचा पाए हैं। पुराने वृक्षों के साथ हम सब की आस्था और आवश्यकता जुड़ी होती है इसलिए इसे प्राथमिकता पर रखा गया है। इसके अलावा हम बड़े स्तर पर पौधरोपण भी कर रहे हैं।
Share:

डॉ अंबेडकर जयंती: काँग्रेस ने संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया★ कांग्रेस अजा.विभाग, युवा कांग्रेस, एन.एस. यू.आई और सेवादल ने जयंती को श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया

डॉ अंबेडकर जयंती: काँग्रेस ने संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया

★ कांग्रेस अजा.विभाग, युवा कांग्रेस, एन.एस. यू.आई और सेवादल ने जयंती को श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया


सागर/ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कांग्रेस ने भगवान गंज चौराहा स्थित  बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। 
 बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाकर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। परंतु फासिस्टवादी ताकतों द्वारा संविधान को कुचला जा रहा है व इसको तार-तार कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जिससे पूरे देश पर संकट के बादल छाये हुये हैं। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी आनंद अहिरवार रमाकांत यादव सुरेंद्र चौबे सिंटू कटारे राहुल चौबे पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे महेश जाटव अंकलेश्वर दुबे धर्मेंद्र चौधरी लीलाधर सूर्यवंशी अजय अहिरवार द्वारका चौधरी अनिल अहिरवार फिरदोस कुरेशी मिथुन घारू शरद पुरोहित माधवी चौधरी रजिया खान वीरेंद्र महादेव राजू कटारे नाथूराम चौधरी राजेश उपाध्याय रुपेश ठेकेदार ऋषभ जैन मान सिंह चौधरी नरेश अहिरवार आदित्य चौधरी उत्तमराव तायडे कुंदन जाट रितेश रोहित रवि सोनी आदिल राईन पप्पू पहलवान शुभम उपाध्याय  शैलेंद्र तोमर अवधेश तोमर जितेंद्र चौधरी भूपेंद्र अहिरवार गोविंद अहिरवार भगवान सिंह अहिरवार बृजेंद्र राजू अहिरवार मुकेश अहिरवार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 बाबा साहब की प्रतिमा पर किया उन्हे स्मरण सेवादल ने
कांग्रेस सेवादल ने पहुंचकर माल्यापर्ण करके बाबा साहब के देश के लिये अमूल्य योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों ने भारतीय संविधान के अलौकिक शिल्पकार, विश्व बन्धुत्व के अमर पुजारी 'बाबा साहेब' डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर चरण वंदन किया तत्पश्चात् अंबेडकर प्रतिमा से ही वाहन रैली प्रारंभ करायी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस अंबेडकर मूर्ति पर समाप्त हुई।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमति रेखा चौधरी,ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,महेश जाटव,माधवी चौधरी,शैलेन्द्र तोमर,अवधेश तोमर,द्वारका चौधरी,लीलाधर सूर्यवंशी,नैतिक चौधरी,आदिल राईन, शुभम् उपाध्याय,आदित्य चौधरी,चक्रेश रोहित,अंकुर यादव आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

कांग्रेस अजा.विभाग, युवा कांग्रेस, एन.एस. यू.आई ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया

भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को कांग्रेस अनु.जाति विभाग,युवा कांग्रेस मकरोनिया एवं एन. एस. यू. आई सागर के द्वारा पूरी श्रृद्धा और गरिमा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।जहां जयंती कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेसजनों ने भगवानगंज स्थित डॉ. अम्बेडकर साहब की प्रतिमा माल्यार्पण कर अनु. जाति बाहुल्य बस्तियों में पदयात्रा के माध्यम से पहुंचकर विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। विचार गोष्टी में  कांग्रेस अनु.जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र करोसिया, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष असरफ खान, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष इंजी संजय रोहिदास, एन. एस. यू. आई अध्यक्ष सन्दीप चौधरी, मुकेश खटीक, एड.अंबुज चौहान आदि ने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एड. वीरेन्द्र चौधरी, रोहित वर्मा, जितेंद्र अहिरवार,  इंजी. निशांत आठया,महेश बेल्डिंग, प्रदीप अहिरवार,राहुल कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, अफजल खान, राजेश श्रीवास, राजा अहिरवार, अजय अहिरवार, प्रिंस राजपूत, चंदन रैदास, राजा खटीक, राजेश कुमार, जुबैर राईन आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

                     
Share:

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल का 39 वाँ दिन : मंत्रियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची आंगबाड़ी कार्यकर्ता

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल का 39 वाँ दिन : मंत्रियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची आंगबाड़ी कार्यकर्ता

सागर। 39 दिनों से तप्ती धूप में अनिश्चित कालीन हडताल पर बैठी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज पुलिस थाने पहुंचकर सुरखी/विधायक मंत्री श्री गोविंद राजपूत, खुरई/विधायक मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, रहली विधायक/मंत्री श्री गोपाल भार्गव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी सतीश सिंह को दिये आवेदन में उल्लेखित है कि इन तीन मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र की हजारों आंगनबाडी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर 39 दिनों से इन मंत्रियों के घर के चक्कर लगा रही है लेकिन घर पर जानकारी मिलती है कि मंत्रीगण लापता है। इसलिए आज हडताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही आंगनबाडी कार्यकर्ता अपने तीनों भाई मंत्रीगणों की एफ.आई.आर. दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंची है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं को शासकीय वेतन भोगी घोषित किया जाए, अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जाए, उम्र सीमा का बंधन समाप्त किया जाए, मिनी आंगनबाडी को कार्यकर्ता का दर्जा दिया जाए। न्यूनतम वेतन का लाभ दिया जाए आदि मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्ता हडताल पर डटी रही। आज हडताल पर आगंनबाडी कार्यकर्ताओं ने बुंदेली गीतों की बौछार करते हुए कहा ‘‘ मोरे मंत्री हिराने है, ऐ भैया मिले बता दईयो ’’ । 39वें दिन हडताल में शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी, संगठन प्रमुख हेमराज आलू, कमलेश तिवारी, सरोज राजपूत, मंजूलता शर्मा, चन्द्रवती लोधी, दुर्गा लोधी, सुनीता ठाकुर, हीरा अहिरवार, शिल्पी कोरी, लक्ष्मी चौरसिया, निधि चौरसिया, भागवती प्रजापति, पूजा खटीक, रागिनी ऋतु खटीक, उषा नामदेव, कविता यादव, मालती चढार, माधुरी गोस्वामी, रजनी लोधी, मीना पाठक, कमला पटैल, सुधा शुक्ला, सुधा यादव, मंजू लारिया, हीरा अहिरवार, ज्योति दुबे, रानी, राजबाई, सरोज पाण्डेय, ममता यादव, करूणा यादव, कुसुम मिश्रा, मुन्नी रजक, किरण, धर्माबाई, किरण, सावित्री गंगेले, ताहिरा खान, स्वेता श्रीवास्तव, वेवी रजक, मरियम वानों, नीता श्रीवास्तव, पुष्पा अहिरवार, रश्मि पाण्डेय, द्वेषा दुबे, दीप्ति विश्वकर्मा रागिनी , रश्मि पाण्डेय सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता/सहायिका उपस्थित थी। 

   
Share:

बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ तीर्थ दर्शन योजना में शामिल होंगेः मंत्री भूपेंद्र सिंह

बाबासाहेब के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ तीर्थ दर्शन योजना में शामिल होंगेः मंत्री भूपेंद्र सिंह 

सागर। भारतरत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थों को मध्यप्रदेश सरकार अपनी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में जोड़ेगी। इन तीर्थों पर जाकर देश के जन जन को बाबासाहेब के जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी मिल सकेगी। यह घोषणा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां के मकरोनिया उपनगर में बाबासाहेब डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।


     मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के  संकल्प के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देश भर में ऐसे राष्ट्र निर्माताओं की स्मृतियों को संजोने और संरक्षित करने का कार्य हो रहा है जिनके योगदान को कांग्रेस की सरकारों ने इतिहास में जानबूझकर भुला दिया था। कांग्रेस मानती है कि देश के निर्माण में सिर्फ एक ही परिवार का योगदान था इसलिए डा आंबेडकर जी जैसे महा प्रज्ञावान महापुरुष के इतिहास और स्मृतियों को कांग्रेस ने इतिहास से मिटाने का सतत कार्य किया। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने देश और विदेश में बाबासाहेब से जुड़े पांच स्मारक स्थलों को पंचतीर्थ की तरह विकसित करके इतिहास मिटाने के कांग्रेस के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। 
     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बाबासाहेब डाॅ. आबेडकर का सूर्य के समान तेजस्वी चरित्र था। चंद्रमा की तरह उनका सम्मोहक व्यक्तित्व था। उनके पास ऋषियों के समान चिंतन और संतो के समान शांत और गहरा स्वभाव था। स्वामी विवेकानंद जी ने देश से अस्पृश्यता और शोषण मिटाने के लिए एक ऐसे व्यक्तित्व की कल्पना की थी जिसके पास आदि शंकराचार्य की तरह प्रज्ञा हो और गौतम बुद्ध की तरह मेधा हो। डा आंबेडकर के भारतभूमि पर पदार्पण से स्वामी विवेकानंद जी की भविष्यवाणी सही सिद्ध हो गई।

     नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में मकरोनिया के वार्ड क्र 16 में 20 लाख रूपए की लागत से पार्क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने मकरोनिया में स्टेडियम के निर्माण के लिए गृहनिर्माण मंडल की भूमि के नगरपालिका मकरोनिया को हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि मकरोनिया में सफाई स्वच्छता के लिए आवश्यक गाड़ियों, बड़े नालों के निर्माण के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मकरोनिया के सभी जरूरतमंद पात्रों को पीएम आवास व भूमि विहीन लोगों के लिए आवासीय पट्टा दिलाने का भी आश्वासन दिया। 
     कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक प्रदीप लारिया, दिलीप नायक, आफीसर यादव, इंदु चौधरी, सौरभ केशरवानी, चैनसिंह, वृंदावन अहिरवार, विजय पटेल, हरलाल साहू, दीना रोहित, जयंती मौर्य, श्यामसुंदर मिश्रा, राहुल साहू, राजा रिछारिया, मिहीलाल, नरेद्र तिवारी, रामेश्वर नामदेव, संतोष खटीक, अमित कुशवाहा, हरिओम केशरवानी आदि व उपस्थित थे।


Share:

श्री महावीर जयंती आकर्षक झांकियों के साथ निकला चल समारोह★ विमान शोभायात्रा में जगह-जगह श्रीजी की उतारी गई आरती और हुआ स्वागत

श्री महावीर जयंती आकर्षक झांकियों के साथ निकला चल समारोह
★  विमान शोभायात्रा में जगह-जगह श्रीजी की उतारी गई आरती और हुआ  स्वागत 
सागर 14 अप्रैल. जैन धर्म के 24 वे एवं अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2621 वे जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में आज कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर से मुनिश्री सुप्रभ सागर महाराज एवं आर्यिका रत्न दृढ़मति माताजी के ससंघ सानिध्य में श्रीजी की विमान शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ चल समारोह के रूप में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. 

  महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आज गुरूवार की सुबह कटरा नमक मंडी से शोभायात्रा चल समारोह शुरू हुआ जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल की गई. वहीं शोभायात्रा में आधा दर्जन दिव्यघोष शामिल हुए तो भजन कीर्तन मंडलियां भी शामिल हुईं. शोभायात्रा कटरा नमक मंडी से कीर्ति स्तंभ, पुरानी गल्ला मंडी रोड, लच्छू चौराहा, वर्णी कॉलोनी, गुजराती बाजार, लिंक रोड, विजय टॉकीज से साबूलाल मार्केट होकर तीन बत्ती गौर मूर्ति के रास्ते कोतवाली, सराफा बाजार, इतवारा बाजार से होती हुई लक्ष्मीपुरा स्थित वर्णी भवन मोराजी पहुंची. जहाँ पर विराजमान श्रीजी के साथ विमान जी में विराजमान श्रीजी का अभिषेक हुआ, जिसके पश्चात विमान शोभायात्रा चकराघाट, कोतवाली, तीन बत्ती के रास्ते वापिस कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर पहुंची. महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घरों के सामने आकर्षक रंगोली सजाई गई तो वहीं शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रीजी की आरती उतारी गई. चल समारोह में वद्र्धमान दिव्य घोष, अरिहंत दिव्य घोष, वर्णी युवा संघ दिव्य घोष, वासु घोष जिनालय रामपुरा का दिव्य घोष शामिल रहा. चल समारोह में एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल हुई जिसमें मोक्ष कल्याणक, निर्माणाधीन सर्वतोभद्र जिनालय, सोशल ग्रुप जैनम, अर्हम, शाश्वत, मैन, समवशरण की रचना, उदासीन आश्रम, पाश्र्व प्रगति महिला मंडल कटरा के द्वारा पावापुर मंदिर पर केंद्रित झांकी शामिल हुई, जिसमें पदम सरोवर बनाया गया था. वहीं रूस यूक्रेन युद्ध का रास्ता अहिंसा के माध्यम पर केंद्रित झांकी शामिल हुई. वर्णी भवन मोराजी अतिशय क्षेत्र चंद्रप्रभ मंदिर के द्वारा पांच कल्याणक पर केंद्रित झांकी शामिल हुई. 

साथ ही गौराबाई महिला मंडल और सिद्धार्थनंदन पाठशाला की झांकी भी शामिल रही.  शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत चल समारोह मार्ग के दौरान विचार संस्था सहित विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, पूर्व पार्षद मुन्ना चौबे, शरद पुरोहित, ऋषभ जैन द्वारा तीन बत्ती पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और विमानजी में विराजमान श्रीजी की आरती उतारी. सागर जैन रत्न संस्था के अध्यक्ष राकेश निश्चय और संस्थापक अध्यक्ष आदेश जैन द्वारा यातायात थाने के सामने वृहद मंच बनाकर शोभायात्रा में शामिल सधर्मी बंधुओं का स्वागत किया गया. 

  संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल शामिल हुए. शोभायात्रा में विधायक शैलेंद्र जैन, महेश बिलहरा, संतोष जैन घड़ी, पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकेश जैन ढाना, देवेंद्र जैना, ऋषभ समैया, सौरभ बूंद, पूर्व पार्षद नरेश यादव, डॉ अरूण सराफ, राजेश जैन पटना, संजय शास्त्री, राजकुमार पड़ेले, तरूण कोयला, पूर्व पार्षद चक्रेश सिंघई, चक्रेश जैन, दिनेश बिलहरा, मुकेश खमकुंआ, सतेंद्र जैन, सत्तू कर्रापुर, अशोक शाह, अशोक पिडरूआ, अशोक फुसकेले, इंद्रकुमार नायक, सुनील जैन पड़वार, सुनील सेसई, श्रेयांश जैन, संजीव दिवाकर, महेश बाबा, देवेंद्र लुहारी, महेंद्र जैन, अरविंद जैन, संदीप जैन, अनिल नैनधरा, राजीव जैन राज, सहित बड़ी संख्या में जैन मिलन, महिला परिषद, सोशल ग्रुप के सदस्यों के साथ श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजन समिति की ओर से राकेश जैन चच्चा जी ने शोभायात्रा में शामिल संगठनों सहित साधर्मी बंधुओं का आभार व्यक्त किया.
Share:

Archive