बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने किया जन सम्पर्क: लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने किया जन सम्पर्क: लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

सागर : नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शनिवार को ग्राम मजगुवा, सिमरिया, धारखेड़ी, गोरा सहित हाट बाजार कर्रापुर में जन सम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा इसके साथ ही पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जानें पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नरयावली क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।

 इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,  अवधेश सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,विशाल सिंह, निर्वाण सिंह,राजा बुन्देला आदि कांग्रेसजनों ने  कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का तिरंगा गमछा डालकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस दौरान अनेकों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Share:

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश जैन का हुआ स्वागत और आतिशबाजी

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश जैन का हुआ स्वागत और आतिशबाजी

तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्तूबर,2023
सागर : सागर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश जैन ढाना को बनाए जाने पर तीन बत्ती पर अनेक कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और हनुमान मंदिर काली जी के को माल्यार्पण किया और श्रीफल भेंट किया .इसके पश्चात डॉक्टर गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर मुकेश जैन ढाना ने कहा सागर में बदलाव की बाजार चल रही है और आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से घर-घर पहुंचकर लोगों के को पार्टी की रीती नीतियों से अवगत कराया जाएगा भाजपा की भ्रष्टाचार की करगुजारियों को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा .उसके साथ ही सागर में विकास नहीं होने को लेकर के उन्होंने कहा की सागर में आम आदमी का विधायक बनेगा तो वह जनता के काम और नगर के विकास के कामों में पूरी ताकत लगाएगा .
ये रहे मोजूद
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राजेंद्र जैन चैनपुरा, रामदास राज, अधिवक्ता, धरनेंद्र जैन, राजेश पटेल, प्रदीप जैन, मनीष नायक, सचिन राजकमल, अमित जैन, बबलू चौधरी, अमर चौधरी, माधव अहिरवार पूर्व प्राचार्य, विनय नामदेव, चौधरी, मोहन पटेल, शेखर, कालूराम नितिन लड़िया, शशांक चौरसिया, सहित सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे शीघ्र ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन फार्म जलूश के रूप में जमा होगा।
Share:

SAGAR : कांग्रेस की बैठक : प्रत्याशी निधि जैन को जिताने का लिया संकल्प

SAGAR : कांग्रेस की बैठक :  प्रत्याशी निधि जैन को जिताने का लिया संकल्प

तीनबत्ती न्यूज :21 अक्टूबर,2023
सागर : जिला कांग्रेस कमेटी षहर की एक आवष्यक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई। जिसमें विधान सभा चुनाव की रणनीति एवं आवष्यक तैयारियों एवं प्रचार अभियान के संदर्भ में विस्तृत विचार विमर्ष किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने प्रत्याशी निधि जैन का पुष्पहार से स्वागत किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजकुमार पचौरी  ने कहा कि आज हमने जो संगठन सागर में तैयार किया वह कसौटी पर है। उन्होंने सभी कार्यकत्र्ताओं का आव्हान किया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजनों सोनिया जी, राहुल जी, खडगे जी, दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ ने जो निर्णय लिया उसका सम्मान हमें रखना हैं। एवं निधि जैन को चुनाव में विजयी बनाना हैं। आज एक-एक सीट का महत्व है अतः विधायक चुनकर कमलनाथ जी को प्रदेष का मुख्यमंत्री बनाना हैं। विधान सभा चुनााव प्रत्याषी निधि जैन ने कहा कि पिछले महापौर चुनाव में भी सागर की जनता ने बहुत अपनापन दिया लोभ लालच एवं बेईमानी के कारण हम चुनाव हारे बूथ कमेटियों के सषक्त बनाकर वार्ड पर वरिष्ठजन ध्यान केन्द्रित करे तो जीत सुनिष्चित हॅ। महिलाओं को भी चुनाव में अपनी भूमिका विषेष रूप से निभाना है एवं सागर षहर में कांग्रेस विधायक बनवाकर बुलंदियों पर पहुॅचाना हैं। 

पूर्व विधायक सुनील जेन ने कहा कि हारने के बाद भी निधि जैन जनता के संपर्क में रही एवं सुख दुःख में सहभागी रही जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने जिले में महिलाओं को 50 प्रतिषत आरक्षण दिया है अतः महिलाये कांग्रेस का समर्थन करेगी। 

संगठन मंत्री चक्रेष सिंघई ने कहा कि प्रत्येक कार्यकत्र्ता स्वयं को प्रत्याषी मानकर चुनाव लडे तो सफलता निष्चित हैं। पूर्व अध्यक्ष स्वदेष जैन ने कहा कि वी.एल.ओ की बैठक में ट्रेनिंग प्रदान कर वरिष्ठजनों के वोटो को प्राप्त करने का प्रयास किया जावे। पुरूषोत्तम मुन्ना चैबे ने कहा कि माता-पिता जन्म देते है, कांग्रेस ने हमें मान सम्मान दिया जिसका कर्ज उतारने का अवसर आ गया है। निधि जैन को एकजुट हो विजयी बनाये। 

बैठक को नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, षरद पुरोहित, मदन सोनी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, योगराज कोरी, प्रवक्ता डाॅ. दिनेष पटैरिया, नरेष सनकत, पवन जाटव, गंगाराम अहिरवार, राजेष कोरी, राहुल रजक, किरनलता सोनी, लक्ष्मी चैरसिया ने संबोधित किया। बैठक का संचालन महेष जाटव, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष ने किया। श्रीदास रायकवार ने आभार प्रकट किया। 
बैठक में बाल कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गर्वित छावडा का स्वागत किया गया। बैठक में तुलसी नगर के भसपा छोडकर आये संजू अहिरवार का, गोपालगंज के निरज चैरसिया, एवं विवेकानंद वार्ड की रेखा सोनी का स्वागत कर कांग्रेस में षामिल किया गया।             
बैठक में मुख्य रूप से स्थायी मंत्री दीनदयाल तिवारी, अवधेष तोमर, षैलेन्द्र तोमर, ब्लाक अध्यक्ष प्रेमनारायण विष्वकर्मा एवं समीर खान, पप्पू गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष षैय्यद महजबी अली, पार्षद रीचा सिंह, पार्षद रोषनी खान, सुरेष राय, प्रदीप सेठ, चैतन्य कृष्ण पांडे, महेष अहिरवार, रूपनारायण यादव, हरिष्चंद्र सोनवार, जगदीष साहू, जाहिद ठेकेदार, रसीद राईन, मुकेष जैन, महेन्द्र मिश्रा, बिल्ली रजक, मनोज पांडे, अलोक मिश्रा, अलोक प्यासी, गोपाल तिवारी, रंजीता राणा, दुर्गा यादव, कुंदन विष्वकर्मा, देवकी विष्वकर्मा, वलराम साहू, अषोक नागवानी, मानसींग चैधरी, अरवाज खान, दुलीचंद सकवार, पवन पटेल, मीना पटेल, मुरलीधर चैधरी, कल्लू पटेल, नरेन्द्र मिश्रा, जय रैकवार, षरद राजा सेन, गोविंद वक्सी, नरेष वाल्मिकी, ज्योति वाल्मिकी, मो. अतीव, गायत्री वाल्मिकी, सौरभ जैन, विवेक विष्वकर्मा, षुभम अहिरवार, रमेष कोरी, डाॅ. सी.बी. तिवारी, नीरज चैरसिया, संदीप अहिरवार, वीरू चैधरी आदि उपस्थित थे। 
                                                           
Share:

BJP: प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में किया संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ ▪️कांग्रेस चुनाव अभियान में पिछड़ी:चल रहा कपड़े फाड़ने का दौर: भूपेंद्र सिंह


BJP: प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में किया संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ 

▪️कांग्रेस चुनाव अभियान में पिछड़ी:
चल रहा कपड़े फाड़ने का दौर: भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज :21 अक्टूबर,2023
सागर : प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने सर्व सुविधायुक्त मीडिया सेंटर के शुभारंभ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नया मीडिया सेंटर जनता के साथ संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा। 


केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने शनिवार को दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। पार्टी नेताओं ने पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सागर जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री शैलेश केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशवानी, संभागीय मीडिया टोली सदस्य  शैलेंद्र ठाकुर, श्री संजय द्विवेदी, प्रदीप राजौरिया उपस्थित रहें।

एक बार फिर बड़े बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है : भूपेंद्र सिंह


पत्रकारों से चर्चा करते हुए केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी ने संभागीय मीडिया कार्यालय का शुभारंभ किया है। इस मीडिया कार्यालय से आप सभी को पार्टी व पार्टी के नेताओं के कार्यक्रमों, दौरों संबंधी सभी जानकारियां मिलती रहेंगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मीडिया के साथ संवाद में भी इस सेंटर की सक्रिय भूमिका होगी। 


भाजपा के पास है प्रदेश को आगे ले जाने का विजन

कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है और उसके पास साल के 12 महीने सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। पार्टी के पास जननेता हैं और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का विजन भी है। पार्टी द्वारा जल्द ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें इस विजन की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम सागर संभाग की 26 सीटों में से अधिकांश पर जीत हासिल करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 
__________________

 Video : कांग्रेस में कपड़े फाड़ने का दौर : मंत्री भूपेंद्र सिंह



_____________

कांग्रेस में चल रहा कपड़े फाड़ने का दौर

श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों के बंटवारे के बाद पार्टी की अंदरूनी खींचतान सतह पर आ गई है और एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने का दौर शुरू हो गया है। मीडिया में कांग्रेस की सूचियों को लेकर खबरें आ रही हैं कि कमलनाथ कोटे से इतने और दिग्विजय सिंह के कोटे से इतने लोगों को टिकट दी गई है। श्री सिंह ने कहा कि टिकट वितरण के बाद मध्यप्रदेश में पार्टी को चला रहे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खींचतान और तेज हो गई है तथा झगड़ों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि आपसी झगड़ों के चलते कांग्रेस पार्टी चुनाव अभियान में बुरी तरह पिछड़ गई है।  


गरीब कल्याण और महिला सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गरीब कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण और आर्थिक सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने कई कदम उठाए हैं। भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को पहली बार लोकसभा, विधानसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास किया है। पंचायतों व नगरीय निकायों में महिला आरक्षण हम पहले से दे ही रहे हैं।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


Share:

विधानसभा चुनाव 2023 : मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक शैलेंद्र जैन ने भरे नाम निर्देशन पत्र▪️विधायक शैलेंद्र जैन विसाल जुलूस के साथ पहुंचे पर्चा दाखिल करने

विधानसभा चुनाव 2023 : मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक शैलेंद्र जैन ने भरे नाम निर्देशन पत्र

▪️विधायक शैलेंद्र जैन विसाल जुलूस के साथ पहुंचे पर्चा दाखिल करने


तीनबत्ती न्यूज :21 अक्टूबर, 2023
सागर
:  विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत नाम निर्देशन-पत्र जमा करने की प्रक्रिया आज अधिसूचना जारी  होने के साथ ही  प्रारंभ हो गई। नाम निर्देशन पत्र  30 अक्टूबर तक जमा होंगे । नाम निर्देशन के प्रथम दिन जिले में दो नाम निर्देशन पत्र जमा हुए ।सागर जिले के खुरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से  श्री भूपेंद्र सिंह एवं सागर  विधान सभा  निर्वाचन क्षेत्र से श्री शैलेंद्र जैन के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए।
______________________

देखिए : नामांकन पत्र दाखिल और भव्य रेली


_____________________




खुरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के  श्री भूपेंद्र सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी श्री रविश श्रीवास्तव के समक्ष अपना नाम निर्देशन-पत्र जमा किया। श्री भूपेंद्र सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यर्थी सहित चार व्यक्तियों की उपस्थिति में अपना नाम निर्देशन-पत्र जमा किया।इस अवसर पर  वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन वट्टी, देशराज यादव, अबिराज सिंह उपस्थित थे।


सागर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन ने नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने अपना नाम निर्देशन पत्र सागर के रिटर्निंग अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह के समक्ष  जमा किया। पहले दिन जिले के अन्य 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया। रविवार को अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे। अब सोमवार 23 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे।


सागर के विकास का वचन देता हू : शैलेंद्र जैन

▪️नामांकन जमा करने जा रहे शैलेंद्र जैन का नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने शनिवार को निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने विधायक श्री जैन भव्य रैली के साथ पहुंचे जिसमें सांसद श्री राजबहादुर सिंह,महापौर श्री संगीता सुशील तिवारी, पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश श्री आनंद स्वरूप शुक्ल, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार,श्रीमती अनु श्री शैलेंद्र जैन,पार्षद गण सहित सागर नगर के प्रबुद्धजन,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जन उत्साह उमंग के साथ शामिल हुए।

नामांकन रैली तीनबत्ती म्युनिसिपल स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंची रैली में कार्यकर्ता गण पार्टी ध्वज लेकर आगे चल रहे थे जिससे सम्पूर्ण दृश्य भाजपा मय था वही कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी "सागर में क्या खिलेगा–कमल खिलेगा कमल खिलेगा के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर रहे थे। भव्य नामांकन रैली का क्षेत्र वासियों द्वारा जगह जगह द्वार द्वार श्री जैन का शॉल श्री फल फूल माला पुष्पवर्षा  एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया।
सागर नगर के सभी सामाजिक वर्गों से गणमान्य जन उपस्थित रहें नामांकन रैली में मातृ शक्ति की अभूतपूर्व उपस्थित देखी गईं। नामांकन रैली का समापन स्वीडिश मिशन स्कूल के प्रांगण में हुआ।

इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे प्राण प्रण से चुनावी मैदान में है जिसका परिणाम आज की इस अभूतपूर्व नामांकन रैली में दिख रखा हैं आज की यह ऐतिहासिक रैली बता रही सागर में कमल खिल रहा हैं और ऐतिहासिक मतों के साथ शैलेंद्र जी चौका लगा रहें हैं।

विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक रैली भाजपा के प्रति सागर वासियों के आशीष का प्रकटीकरण हैं जो मतदान के पूर्व अपने फैसले को दर्शा रहा हैं   भारतीय जनता पार्टी के प्रति सागर वासियों का यह स्नेह देखकर मन द्रवित हैं में मेरे सागर विधानसभा के बृहद परिवार के प्रत्येक सदस्य को यह वचन देता हूं कि सदैव आपकी सेवा और सागर के विकास के लिए तत्पर रहूंगा। 
नामांकन रैली में श्री सुखदेव मिश्रा,डॉ प्रदीप पाठक,अनिल तिवारी, विधिन आर्य, संतोष तिवारी, श्याम तिवारी, विनय तिवारी,महेश बिलहरा संतोष घड़ी,ईश्वर लाल साहू राजकुमार ठससु, शैलेंद्र साहू, ऋषभ बांदरी वीरेंद्र माल्थोंन, अनूप उर्मिल,नरेश यादव,विनोद तिवारी, सोमेश जड़िया,धर्मेंद्र खटीक,संतोष तिवारी, अशोक अग्रवाल,मुन्ना अहिरवार, सुनील जैन,आनंद जैन, वी के सांडिल्य विष्णु खटीक,संदीप साहू,अनवर राइन, अशोक सोनी राजेंद्र जड़ीया चंद्र प्रकाश सुनाया, शैलेंद्र खंपरिया,कमल जैन अशोक साहू, सुबोध आर्य, आदित्य नामदेव,महेंद्र राय, संजीव जड़ीया माखन सोनी,इम्तियाज खान,प्रदीप श्रीवास्तव, अभिषेक अग्रवाल,प्रकाश गुरु,रामू घोषी मस्तराम घोसी,राजू सेन, राजेश गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव,प्रताप घोसी,के के मिश्रा राजेंद्र सेन दीपिका मालवीय, अनीता अहिरवार ,संध्या इटोरिया मनोरमा विनय मिश्रा, अनुज साहू रोहित दुबे,उपाध्याय सुषमा यादव,सरोज साहू यशोदा विश्वकर्मा, नाशिर खान ओमप्रकाश सोनी, प्रदीप यादव,रज्जू सिंघई, अन्नी शाह, मनोज डेंगरे, सुनील डेंगरे,जय श्री चादर निशा सिंधे,स्वाति हलवे,अर्पित अहिरवार,शैलेंद्र साहू दीपेश साहू सहित पार्षद गण, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता नगर वासी उपस्थित रहें।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

MP: बीजेपी की पांचवी सूची जारी : 92 उम्मीदवार घोषित : दो टिकिट होल्ड पर▪️ बीना से महेश राय को टिकिट

MP: बीजेपी की पांचवी सूची जारी : 92 उम्मीदवार घोषित : दो टिकिट होल्ड पर
▪️ बीना से महेश राय को टिकिट

तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्टूबर,2023

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 92 कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। दो सीटें अब भी होल्ड पर हैं। इंदौर-3 सीट से विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया गया है।दमोह से जयंत मलैया और बीना से महेश राय को पुनः टिकिट दिया गया है। 
इससे पहले भाजपा पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी सूची में कुल 136 (39 + 39+1+57) नामों का ऐलान कर चुकी है।

देखें : सूची











तीन मंत्रियों और 29 विधायको के टिकट काटे

• 3 मंत्री ओप भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन के नाम सूची में नहीं। 6 मंत्रियों को टिकट दिया गया है।

यशोधरा चुनाव लड़ने से मना कर चुकी थीं। वहीं बिसेन अपनी बेटी के लिए टिकट मांग रहे थे।

• गौरीशंकर बिसेन की जगह उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया गया।

• 12 महिलाओं को टिकट दिया है।

• गुना और विदिशा सीट को होल्ड पर रखा।

• बड़वाह से कांग्रेस के वर्तमान विधायक सचिन बिरला को टिकट, वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।

जोबट में विधायक सुलोचना रावत की जगह उनके बेटे विशाल रावत को टिकट दिया।

• होशंगाबाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा को टिकट । कांग्रेस ने इस सीट से उनके भाई गिरिजा शंकर शर्मा को उतारा है।



Share:

आम आदमी पार्टी की सूची जारी: बीजेपी से बगावत करने वाले तीन नेताओं को मिला टिकिट▪️सुधीर यादव बंडा,मुकेश जैन ढाना सागर और अरविंद तोमर नरयावली से उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की सूची जारी: बीजेपी से बगावत करने वाले तीन नेताओं को मिला टिकिट
▪️सुधीर यादव बंडा,मुकेश जैन ढाना सागर और अरविंद तोमर नरयावली से उम्मीदवार

▪️विनोद आर्य
तीनबत्ती न्यूज : 21 अक्तूबर,2023
सागर : आम आदमी पार्टी AAP ne मध्यप्रदेश में उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में  सागर से बीजेपी के पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के बेटे सुधीर यादव को सागर की बंडा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से आप में आए मुकेश जैन ढाना को सागर सीट से प्रत्याशी बनाया है।  नरयावली से अरविंद तोमर को  प्रत्याशी बनाया है। उज्जैन उत्तर से कांग्रेस के बागी विवेक यादव को मौका दिया गया है।


सागर जिले के तीनो बागियों को टिकिट

आप पार्टी ने  सागर जिले में बीजेपी  छोड़ने वाले तीन नेताओं सुधीर यादव ,मुकेश जैन ढाना और अरविंद तोमर को उम्मीदवार बनाया है। बंडा से दावेदारी कर रहे सुधीर यादव, सागर के मुकेश जैन ढाना और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद तोमर को बीजेपी से टिकिट नही मिलने से नाराजगी थी।  हाल ही में इन नेताओ ने  आप की सदस्यता ली थी।  इनकी उम्मीदवारी से चुनावी समीकरण बदलेंगे। 

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________




Share:

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने डा अंबेडकर और गौर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया जन आशीर्वाद

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने डा अंबेडकर और गौर प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर लिया जन आशीर्वाद


तीनबत्ती न्यूज: 20 अक्टूबर ,2023

सागर: सागर विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती निधि जैन का टिकट घोषित होने के बाद आज सागर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं शहर कांगेस कमेटी और समस्त मुचीसंगठनों के पदाधिकारियों ने बड़े धूमधाम से डॉ. सर हरिसिंह गौर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की एवं मिठाईयाँ बाटी और जुलूस के रूप में प्रचार करते हुये भगवानगंज स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पहुँचे जहाँ पर समस्त कांग्रेस जनो ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुये मार्ल्यापण किया गौर मूर्ति से भगवानगंज तक जगह जगह लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया एवं बधाई दी।

 इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांगेस अध्यक्ष श्री राजकुमार पचौरी एवं वरिष्ठ कांगेस नेता श्री पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे, श्री अरूण गोटू मिश्रा, श्रीमति रेखा चौधरी, श्री रामजी दुबे, निगम नेता प्रतिपक्ष श्री बाबू यादव, श्रीमती सुरेखा राकेश राय, श्री ताहिर खान, श्रीमति नीलोफर चमन अंसारी, श्रीमति ऋचा अनुज सिंह, श्री रोशनी वसीम खान, महिला अध्यक्ष महजवी अली, सेवादल अध्यक्ष सिंटू


 कटारे, श्री महेश जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल चौबे, जितेन्द्र चौधरी, श्री रामकुमार पचौरी, एनएसयू अध्यक्ष श्री अक्षय कोठारी, ब्लाक अध्यक्ष श्री नारायण विश्वकर्मा, सेवादल प्रदेश महासचिव श्री विजय साहू, श्री प्रदीप गुप्ता पप्पू श्री रामनाथ यादव, श्री जितेन्द्र रोहण, श्रीमति रश्मि रितु जैन, श्री शरद राजा सेन, श्री रामकुमार पचौरी, श्री अभिषेक गौर, डॉ. संदीप सबलोक, श्री प्रशांत समैया, श्री मुकेश खटीक, श्री रंजीत राठौर, श्रीति मीना पवन पटेल, श्री कुंदन जाट, श्रीमति कविता साहू, श्रीमति रंजीता राणा, श्रीमति किरण सोनी, श्रीमति रेखा सोनी, सेवादल महिला अध्यक्ष श्रीमति रजिया खान, श्री विट्टू पठान, श्री गब्बर पठान, श्री अक्कू पठान, श्री गुरुजीत सिंह आलूबालिया, श्री नीरज मुखारिया, श्री अनिल अहिरवार, श्री जगदीश साहू श्री राजेश कोरी, श्री राजकुमार कोरी, श्री आदिल राइन, श्री आशीष श्रीवास, श्री विक्की सेन एवं शहर कांगेस कमेटी एवं मोर्चा संगठनों के समस्त पदाधिकारी एवं एवं शहर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Share:

Archive