बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने किया जन सम्पर्क: लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने किया जन सम्पर्क: लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

सागर : नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शनिवार को ग्राम मजगुवा, सिमरिया, धारखेड़ी, गोरा सहित हाट बाजार कर्रापुर में जन सम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा इसके साथ ही पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जानें पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नरयावली क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।

 इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,  अवधेश सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,विशाल सिंह, निर्वाण सिंह,राजा बुन्देला आदि कांग्रेसजनों ने  कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का तिरंगा गमछा डालकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस दौरान अनेकों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive