महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने लिया आर्यिका संघ से आशीर्वाद
विजय साहू बने सेवादल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव
संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया धरना प्रदर्शन, किसान कानून बिल के विरोध में ★पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी हुए शामिल
डॉ गौर विवि में पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉ गौर पीठ बनेगी ★ कुलपति ने ली प्रशासनिक और एकेडमिक प्रमुखों की बैठक
सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम प्रभातफेरी के साथ हुआ संपन्न
सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम प्रभातफेरी के साथ हुआ संपन्न
सागर। हर माह के अंतिम रविवार को सेवादल की परंपरानुसार इस बार तिली वार्ड में सेवादल का ध्वजवंदन कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।तत्पश्चात् समस्त सेवादल परिवार के सदस्य तिली वार्ड में प्रभातफेरी के रूप क्रमबद्ध होकर संपूर्ण वार्ड में अमर शहीदों के नारे लगाते हुये भ्रमण किया जहां वार्डवासियों ने ताली बजाकर सेवादल का उत्साहवर्धन किया।
आज के कार्यक्रम में ध्वजारोहण पूर्व सांसद आनंद अहिरवार द्वारा किया गया। सेवादल अध्यक्ष की कार्यशैली की भरसक प्रशंसा करते हुये आनंद अहिरवार ने कहा कि सिंटू कटारे ने सागर में सेवादल को अलग पहचान दी है उनकी मेहनत के कारण ही सागर सेवादल परिवार को भोपाल और दिल्ली मे महत्व दिया जाने लगा है। कार्यक्रम मे विशेष रूप से नवनियुक्त महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान और प्रदेश सेवादल संयोजक विजय साहू उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।