बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

विजय साहू बने सेवादल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

विजय साहू बने सेवादल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव


सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर रजनीश सिंह 
ने प्रदेश संयोजक  भाई विजय साहू को मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है । उनकी नियुक्ति पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के समस्त पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों ने हार्दिक बधाई दी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालजी भाई देसाई एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय ठाकुर रजनीश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया । विजय साहू लम्बे समय से सेवादल कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य कर रहे है। नवनियुक्त महासचिव विजय साहू ने कहा  नए दायित्व का पूरी निष्ठा और लगन से निर्वाह करूँगा और संगठन की नीति रीतियो को आमजन तक पहुँचाऊँगा। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive