बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

संपर्क क्रांति ट्रेन में ई डिवाइस लेकर चले टिकिट निरीक्षक ★ आधुनिक तकनीकी से युक्त एच एच टी से मिलेगी यात्रियों को अनेक सुविधाएं

संपर्क क्रांति ट्रेन में ई डिवाइस लेकर चले टिकिट निरीक्षक 

★ आधुनिक तकनीकी से युक्त एच एच टी से मिलेगी यात्रियों को अनेक सुविधाएं
   

जबलपुर। चलती यात्री गाड़ी में आरक्षित टिकिट की जाँच चल टिकिट निरिक्षको  द्वारा आरक्षण चार्ट के स्थान पर अब आधुनिक तकनीकी की नई ई डिवाइस से की जाएगी जिससे ट्रेन में बर्थ पर  नहीं पाए गए यात्री को उपलब्ध बर्थ  वेटिंग लिस्ट या आर.ए.सी. टिकिट धारी को प्रदान की जाएगी . कागज चार्ट रहित  इस नई ई डिवाइस रुपी हेंड हेल्ड टर्मिनल (एच.एच.टी.) की शुरुआत पश्चिम मध्य रेलवे में सर्वप्रथम  जबलपुर मंडल से की गयी है .


  अत्याधुनिक तकनीकी से परिपूर्ण इस एच.एच.टी. को  जबलपुर से निजामुद्दीन तक चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस न. 12121 के साथ ही मंडल में  प्रयोग करने के लिए डी.आर.एम.श्री संजय विश्वास ने इसे चल टिकिट निरीक्षको को सौंप कर उन्हें आरक्षण चार्ट एवं टिकिट रशीद के स्थान पर इसे एक उपयुक्त यंत्र बताया. इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री विश्वास ने बताया कि इसके उपयोग से टी.टी.ई. के कार्य में पूर्ण पारदर्शिता आएगी तथा ट्रेन के संचालन के दौरान खाली  बर्थ का उपयोग भी रेल रिकार्ड के साथ होगा. इस एच.एच.टी. के द्वारा अब टिकिट निरीक्षक चार्ट के स्थान पर इसमें यात्री का विवरण देख सकेगे जिससे कागज की बचत के साथ ही  मेन पावर की भी बचत होगी. इस डिवाइस में जाँच कर्ता द्वारा खाली बर्थ की जानकारी फीड करने से  अगले स्टेशन पर उस ट्रेन में उपलब्ध खाली बर्थ को यात्री करेंट टिकिट के रूप में स्टेशन या इंटरनेट से मोबाईल द्वारा बुक कर सकेगे.  


पत्रकारवार्ता में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता एवं सीनियर डी.सी.एम. श्री विश्व रंजन ने इसके उपयोग से यात्रियों को मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए इसे मंडल की उपलब्धि बताते हुए मंडल को डिजिटिलाइजेशन की ओर अग्रसर बताया. पत्रकारवार्ता में श्री विश्वास सहित सभी अधिकारियो ने मंडल द्वारा प्राप्त रेल राजस्व, माल ढुलाई, भिटोनी स्टेशन के उन्नयन, टिकरिया में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण तथा रेल पुलिस बल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर जन जाग्रति के लिए मंडल में निकली  वाहन रैली की भी जानकारी प्रदान की गयी. पत्रकारवार्ता में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री देवेश सोनी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज दुबे भी उपस्थित थे.  





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

सेवादल ने संभाला EVM मशीनो की सुरक्षा का जिम्मा


सेवादल ने संभाला EVM मशीनो की सुरक्षा का जिम्मा  



सागर/08.07.2022। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष कमलनाथ की के निर्देशानुसार मतदान के बाद मतगणना हेतु ईव्हीएम मशीनों का जिम्मा भी अब कांग्रेस जनों का है  नगरपालिका निगम सागर महापौर पद की प्रत्यासी श्रीमति निधि सुनील जैन एवं सभी कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्यासियों के चुनाव  सम्पन्न होने के बाद मत पेटियां ईव्हीएम मशीनों को 
इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम मे रखी गई है।


वहा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी नगर निगम चुनाव के संचालक रामकुमार पचौरी 
सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे अपने सभी साथियों के साथ ईव्हीएम मशीनों की सुरक्षा के लिये पहुचें उनके साथ मे सेवादल के सक्रिय कार्यकर्ता पार्षद प्रत्याशी जगदीश साहू, अंकुर यादव,विक्की यादव अरविंद राजपूत,पिंटू उपाध्याय,मुकेश जैन,टोनू रिछारिया आदि उपस्थित रहे।
Share:

SAGAR : शहरी क्षेत्रों में मतदान में गिरावट ,ग्रामीण इलाकों में उत्साह ★ पंचायत चुनाव में चार ब्लॉक में 79.8 फीसदी वोटिंग

SAGAR : शहरी क्षेत्रों में मतदान में गिरावट ,ग्रामीण इलाकों में उत्साह 
★ पंचायत चुनाव में चार ब्लॉक में 79.8 फीसदी वोटिंग

सागर 8 जुलाई 2022 । सागर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत तीसरे और अंतिम चरण में शुक्रवार को चार विकासखण्ड राहतगढ़, खुरई, जैसीनगर और शाहगढ़ में 79.8 प्रतिषत मतदान हुआ। इन ब्लॉकों में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान में मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा।दो दिन पहले सागर जिले में नगरीय निकायों के चुनावों में मतदान का प्रतिशत कम रहा । कम मतदान  चिंता की बात बनी है। शहरीक्षेत्र में गिरावट और ग्रामीण क्षेत्रो में उत्साह के साथ मतदान हुआ। 


मतदान में 81 प्रतिषत पुरूषों ने तो 78.5 प्रतिषत महिलाओं ने मताधिकार का उपयोग किया। खुरई विकासखण्ड की पंचायतों के चुनाव में मतदान 80 प्रतिषत, राहतगढ़ में 81.8 प्रतिषत, जैसीनगर में 78.9 प्रतिषत और शाहगढ़ में 77.7 प्रतिषत मतदान हुआ। खुरई में पुरूषों का मतदान प्रतिषत 82.5, महिलाओं का 77.33 प्रतिषत, राहतगढ़ में पुरूषों का 82.9 प्रतिषत एवं महिलाओं का 80.6 प्रतिषत, जैसीनगर में पुरूषों का 80.8 प्रतिषत व महिलाओं का 76.8 प्रतिषत तथा शाहगढ़ में पुरूषों का 76.8 प्रतिषत जबकि महिलाओं का 78.8 प्रतिषत मतदान हुआ। सबसे अधिक 81.8 प्रतिषत राहतगढ़ ब्लॉक में मतदान हुआ।



मतदान के लिए चार विकासखण्डों में 723 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता देखी गई। सुबह से ही मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुँचने लगे थे। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान के पहले दो घंटे अर्थात सुबह 9 बजे तक 19.81 प्रतिषत मतदान हो चुका था। चारों ब्लॉकों में महिला मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बुजुर्ग, युवाओं और महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्सुकता दिखी। महिलाएं और युवा पीढ़ी पंचायत चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने में कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती थी।  विकासखण्ड जैसीनगर के मतदान केन्द्र सेमाढाना, सरखड़ी, राहतगढ़ विकासखण्ड के मतदान केन्द्र बेरखेड़ी, खुरई विकासखण्ड के मतदान केन्द्र कठेली में भी महिलाओं और पुरूष मतदाताओं की लम्बी कतारें देखने को मिली। अन्य केन्द्रों पर भी इसी प्रकार के नजारे देखने को मिले।  



सुरक्षा व्यवस्था

मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। विकासखण्ड राहतगढ़, खुरई, जैसीनगर और शाहगढ़ के सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई थी, ताकि मतदाता बगैर किसी डर और भय के निर्भीक होकर अपना वोट डाल सकें।


कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल ने पंचायत निर्वाचन वाले तीनों ब्लॉकों के मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री आर्य ने मतदान दलों में तैनात पीठासीन अधिकारी और अन्य कर्मचारियों से चर्चा भी की। उन्होंने मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों पर स्थापित वैक्सीनेषन सेंटर का निरीक्षण किया तथा मतदान के लिए आ रहे वैक्सीन लगवाने से छूटे हुए मतदाताओं से वैक्सीनेषन की अपील भी की। विभिन्न मतदान केन्द्रों पर कोविड के वैक्सीनेषन के लिए आवष्यक इंतजाम किए गए थे। मतदान केन्द्रों पर कोविड वैक्सीनेशन दल द्वारा मतदाताओं को छूटे हुए द्वितीय डोज एवं प्रिकॉशन डोज के टीके भी लगाये जा रहे थे।


 बुजुर्गों की संख्या भी अधिक

चारों ब्लॉकों के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बुजुर्ग मतदाता भी अधिक संख्या में पहुँचे। सुबह से ही बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान केन्द्र पहुँचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। इनकी बढ़ी हुई उम्र भी मतदान में बाधा नहीं बन सकी और उन्होंने उत्साहपूर्वक अपने वोट का इस्तेमाल किया। अनेक मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल ने भी बुजुर्ग मतदाताओं को सहारा देने में मदद की। छानबीला स्थित मतदान केन्द्र में पुलिस द्वारा बुजुर्गों की मदद की गई। जैसीनगर ब्लॉक की सरखड़ी ग्राम पंचायत में बुजुर्ग महिला सुषीला बाई भी व्हील-चेयर पर मतदान करने पहुँची।

 वोटिंग को लेकर दिव्यांगों में भी उत्साह
पंचायत निर्वाचन के दौरान अनेक मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग भी पहुँचे और वोट डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। कुछ व्हील-चेयर पर पहुँचे तो कुछ दिव्यांगजन सहयोगियों की मदद से मतदान केन्द्र पहुँचे। जनपद पंचायत शाहगढ़ के अंतर्गत 71 वर्षीय दिव्यांग श्री लक्ष्मण आठिया ने मतदान केन्द्र क्रमांक-52 जसोडा में अपना वोट डाला। जैसीनगर की दिव्यांग मतदाता अंजलि ने भी अपनी सहेली के साथ मतदान केन्द्र पहुँंचकर मतदान किया। जैसीनगर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सरखड़ी के मतदान केन्द्र 72 में नेत्रहीन 50 वर्षीय श्री मोतीलाल ने मतदान किया।  

सात फेरे जरूरी तो मतदान भी जरूरी


जैसीनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरागोपालमन निवासी परमानंद पटेल की आज शादी है। दूल्हे के रूप में सज-धज चुके परमानंद पटेल ने भी शादी के मण्डप में जाने से पहले सेमरागोपालमन के शासकीय प्राथमिक शाला मतदान केन्द्र-94 में पहुँचकर मतदान किया। परमानंद का कहना था कि सात फेरे जरूरी है, तो उससे अधिक मतदान के लिए हर एक वोट भी जरूरी है। वहीं जैसीनगर के सिंघारचौरी के एक अन्य दूल्हा राजेष प्रजापति ने शादी के पहले मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान किया।


कब कितना मतदान प्रतिषत

                सुबह 9 बजे

ब्लॉक                              प्रतिषत
राहतगढ़                                 22.35
खुरई                                   18.06
जैसीनगर                               19.93
शाहगढ़                 18.08
                                       ----
                               कुल -  19.82

               सुबह 11 बजे

ब्लॉक                             प्रतिषत
राहतगढ़                                46.88
खुरई                                   40.76
जैसीनगर                               43.14
शाहगढ़                 40.44
                                       ----
                               कुल -  43.13

               दोपहर एक बजे

ब्लॉक                              प्रतिषत
राहतगढ़                                 66.23
खुरई                                   62.20
जैसीनगर                               61.93
शाहगढ़                 62.33
                                       ----
                               कुल -  63.41

               अपरान्ह 3 बजे

ब्लॉक                              प्रतिषत
राहतगढ़                                  80
खुरई                                    81.8
जैसीनगर                                78.9
शाहगढ़                  77.7
                                       ----
                               कुल -   79.8





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

बांदरी नगर पंचायत के दो कांग्रेस व एक बसपा प्रत्याशी ने भाजपा को समर्थन दिया★ मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

बांदरी नगर पंचायत के दो कांग्रेस व एक बसपा प्रत्याशी ने भाजपा को समर्थन दिया

★ मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

 सागर। बांदरी नगर पंचायत चुनाव में पार्षद पदों के दो कांग्रेस व एक बसपा प्रत्याशी ने आज नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर भाजपा को समर्थन दे दिया। इन तीनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। भाजपा की सदस्यता लेकर समर्थन देने वाले प्रत्याशियों में वार्ड क्रमांक एक से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम अहिरवार, वार्ड क्रमांक 10 से बसपा के बाली प्रसाद अहिरवार और वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा भरत अहिरवार शामिल हैं।_
     इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 3 वार्डों में भाजपा को समर्थन मिला है। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हुई है। 11 वार्ड पहले ही निर्विरोध हो गए थे। बांदरी नगर पालिका में 15 के 15 वार्ड भारतीय जनता पार्टी के होंगे। बांदरी में जिस गति से विकास चल रहा है। विकास को सबने समर्थन दिया है। क्षेत्र में जो भी विकास चल रहे हैं उस विकास को आगे बढ़ाने का काम हम और अधिक तेजी से करेंगे। 
     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनता का भला न जातिवाद से होता है न पैसे से जनता का भला केवल विकास से होता है। पीएम आवास योजना के मकान बन रहे हैं तो हर गरीब को उसका फायदा मिल रहा है। पहले तो मकान कभी नहीं बने थे। इसके साथ-साथ सड़कें बन रहीं हैं, नालियों की सफाई हो रही है। पार्क हैं, स्टेडियम हैं, कालेज हैं ये सारी सुविधाएं उपलब्ध हो रहीं हैं। अगर कालेज बन गया है तो जिनके बच्चे सागर पढ़ने या नहीं पढ़ पाते थे वो सब आज बांदरी में पढ़ रहे हैं। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बांदरी में 38 करोड़ लागत का सीएम राईज स्कूल बन रहा है। सीएम राईज स्कूल में गरीबों के बच्चे पढ़ेंगे तो इससे उनका भी विकास होगा। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास होगा बाबा साहेब डा. अम्बेडकर जी कहते थे कि शिक्षित बनो आगे बढ़ो। 
 तीनों प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा की सदस्यता लेने वालों में बांदरी के रामबाबू अहिरवार, रमेश अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, श्यामलाल दादा, दिनेश अहिरवार, रविशंकर अहिरवार, अमर अहिरवार, फूलचंद अहिरवार, हीरालाल अहिरवार शामिल रहे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इन सभी को भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया।




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम



Share:

खुरई नगर पालिका को मिला ओडीएफ डबल प्लस सर्टिफिकेट

खुरई नगर पालिका को मिला ओडीएफ डबल प्लस सर्टिफिकेट


सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा चलाये गये जागरूकता अभियान के फलस्वरूप खुरई नगर पालिका को ओडीएफ डबल प्लस प्रमाण-पत्र मिला है।
ज्ञातव्य है कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह खुरई में आयोजित सभाओं में खुरई को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील नागरिकों से करते रहे हैं। खुरई को स्वच्छ बनाने के लिए उन्होंने नगर पालिका को पर्याप्त संसाधन दिये हैं। खुरई में 1992 मकानों में शौचालय के निर्माण के साथ ही 10 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। खुले में शौच से मुक्ति के ओडीएफ डबल प्लस के लिए आवश्यक संसाधनों के तहत फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, घरों से कचरा संग्रहण, 18 आटो रिपर, नगर पालिका की समस्त जल संरचनाओं का सौंदर्यीकरण, घाट निर्माण कार्य एवं तालाब संरचनाओं का विकास किया गया है। इसके साथ ही जन भागीदारी हेतु जनजागरण अभियान चलाया गया है। 




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम



Share:

84 लाख योनी भोगने के बाद यह मनुष्य देह मिली है इसे भक्ति भाव से सार्थक बनाएं- श्री श्री 1008 श्री किशोरादास जी महाराज

 84 लाख योनी भोगने के बाद यह मनुष्य देह मिली है इसे भक्ति भाव से सार्थक बनाएं- श्री श्री 1008 श्री किशोरादास जी महाराज


सागर।  दीनदयाल नगर एस व्ही एन कॉलेज कथा परिसर से दोप. 3 बजे से 6 बजे तक श्री भक्त माल कथा के द्वितीय पावन दिवस पर सर्वप्रथम श्री हरिदास जी महाराज जी की पुजा अर्चना वन्दना की। भक्त माल कथा का परम पूज्यनीय स्वामी महंत श्री 1008 श्री किशोरदास जी महाराज गोरेलाल कुंज बृंदावन धाम जी ने अपने अमृत मयी वाणी से संतों की महिमा पर प्रकाष डालते हुए कहा कि जहां-जहां संत विराजमान होते हैं जहां संतों के चरण पड़ते हैं, उस शहर ग्राम गली घर में संतों के साथ-साथ मैं स्वयं विराजमान होता हूंॅं जहां संत कीर्तन करते हैं वहां मैं कीर्तन को श्रवण करने मैं स्वयं उपस्थित रहता हूॅं। संत ज्ञानेष्वर के जीवन चरित्र पर प्रकाष डालते हुए महाराज जी ने कहा कि भगवान को प्रिय है भक्ति और भक्ति संतों के रोम-रोम में व्याप्त है। तो भक्ति के प्रभाव से भगवान भक्तों के अधीन होकर भक्तों का सदा कल्याण करते हैं। सत्संग को उपटन की उपाधि देते हुए कहां कि जिस प्रकार हमारे षरीर में मैल रूपी दुषण को दूर करने के लिए उपटन का लेप करते हैं उपटन करके हम निखर जाया करते हैं उसी प्रकार मनुष्य के जीव से काम, क्रोध, मद, लोभ इत्यादि दूषण सत्संग रूपी उपटन से नष्ट हो जाया करते हैं। और हमारे जीवन को अहंकार अभिमान दूर होगा तो हमें भक्ति स्वतः ही प्राप्त हो जाएगी। संतों के प्रति हमारी निष्टा होगी तो परमात्मा हमारे पास स्वयं आ जाएगें। ठाकुर जी को प्रसन्न करना चाहते हो तो गौ सेवा, संता सेवा करिये इसी से जीव का कल्याण है। क्योंकि संत और सदाचारी, सर्वहित कारी कहा गया है। संत के हृदय में सात्विक चिन्तन रहने के कारण उनके हृदय में परमात्मा का वास रहता है। संत चलते फिरते तीर्थ है। रामचरित मानष में गोस्वामी जी ने संकेत किया है संत मिलन राम सुख जगमाही इसलिए संत संग दुलर्भ और अमोख है। संत सदैव धर्मनीति में आस्था वान और पर दुख से उनका हृदय द्रवित होने लगता है। हमने धन का सुख सम्पत्ति का संग्रह तो कर लिया पर ये साथ नहीं जायेगा माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा।

 ठाकुर जी हमारे हृदय में अनन्त अनन्त भक्ति भर दें ऐसा प्रयास होना चाहिए। बिना भक्त माल भक्ति बहुत दूर है जब तक हम भगवान का भगवत का आश्रय नहीं लेंगें तब तक ठाकुर जी से हम दूर हैं। नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने स्वामी श्री किषोरदास जी महाराज का शाल श्रीफल पुष्प माला से स्वागत कर आषीर्वाद लिया। 

कथा की आरति पं. अषोक तिवारी, डॉ. अजय तिवारी, केषव महाराज, भगवतशरण महाराज, अजय दुबे, प्रमोद उपाध्याय, गीतेष अग्रवाल, अनुराग प्यासी, अनिल दुबे, अमित मिश्रा, प्रभात मिश्रा, भरत नेमा, अंकित पाण्डेय, डॉ. विनोद तिवारी, षिवषंकर मिश्रा,ने की। कथा में उपस्थित विपिन बिहारी, जयनारायण तिवारी बण्डा, नेवी जैन, डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमति श्रीदेवी तिवारी, जगदीष मिश्रा, ष्याम नेमा डॉ. रामकुमार खम्परिया, चतुर्भुज पाण्डेय, राजा रिछारिया, मनीष ठाकुर, प्रषांत उपाध्याय, अकुंर नायक, बालमुकुन्द शास्त्री, कुंजबिहारी, प्रमोद शास्त्री, संतोष दुबे, राजु पालिवाल, निषांत दुबे, सुरेन्द्र तिवारी, बाटु दुबे, रामगोविन्द शास्त्री, प्रषांत उपाध्याय, कुलदीप दुबे, अभिषेक समेले, गिरीषकान्त तिवारी, मुकुष नायक, सुषील शास्त्री, रामकृष्ण गर्ग  रहे। 

Share:

Archive