बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बांदरी नगर पंचायत के दो कांग्रेस व एक बसपा प्रत्याशी ने भाजपा को समर्थन दिया★ मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

बांदरी नगर पंचायत के दो कांग्रेस व एक बसपा प्रत्याशी ने भाजपा को समर्थन दिया

★ मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

 सागर। बांदरी नगर पंचायत चुनाव में पार्षद पदों के दो कांग्रेस व एक बसपा प्रत्याशी ने आज नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट कर भाजपा को समर्थन दे दिया। इन तीनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। भाजपा की सदस्यता लेकर समर्थन देने वाले प्रत्याशियों में वार्ड क्रमांक एक से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम अहिरवार, वार्ड क्रमांक 10 से बसपा के बाली प्रसाद अहिरवार और वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा भरत अहिरवार शामिल हैं।_
     इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 3 वार्डों में भाजपा को समर्थन मिला है। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हुई है। 11 वार्ड पहले ही निर्विरोध हो गए थे। बांदरी नगर पालिका में 15 के 15 वार्ड भारतीय जनता पार्टी के होंगे। बांदरी में जिस गति से विकास चल रहा है। विकास को सबने समर्थन दिया है। क्षेत्र में जो भी विकास चल रहे हैं उस विकास को आगे बढ़ाने का काम हम और अधिक तेजी से करेंगे। 
     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनता का भला न जातिवाद से होता है न पैसे से जनता का भला केवल विकास से होता है। पीएम आवास योजना के मकान बन रहे हैं तो हर गरीब को उसका फायदा मिल रहा है। पहले तो मकान कभी नहीं बने थे। इसके साथ-साथ सड़कें बन रहीं हैं, नालियों की सफाई हो रही है। पार्क हैं, स्टेडियम हैं, कालेज हैं ये सारी सुविधाएं उपलब्ध हो रहीं हैं। अगर कालेज बन गया है तो जिनके बच्चे सागर पढ़ने या नहीं पढ़ पाते थे वो सब आज बांदरी में पढ़ रहे हैं। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बांदरी में 38 करोड़ लागत का सीएम राईज स्कूल बन रहा है। सीएम राईज स्कूल में गरीबों के बच्चे पढ़ेंगे तो इससे उनका भी विकास होगा। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास होगा बाबा साहेब डा. अम्बेडकर जी कहते थे कि शिक्षित बनो आगे बढ़ो। 
 तीनों प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा की सदस्यता लेने वालों में बांदरी के रामबाबू अहिरवार, रमेश अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, श्यामलाल दादा, दिनेश अहिरवार, रविशंकर अहिरवार, अमर अहिरवार, फूलचंद अहिरवार, हीरालाल अहिरवार शामिल रहे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इन सभी को भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया।




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive