बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया गया स्थापना दिवस

 भारतीय मजदूर संघ ने मनाया गया स्थापना दिवस


सागर।भारतीय मजदूर संघ का 68 वा स्थापना दिवस  नगर विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य, डॉ सुशील तिवारी महापौर प्रतिनिधि एवं आशीष सिंह प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ के विशेष आतिथ्य में तथा जिला अध्यक्ष जगदीश जारोलिया की अध्यक्षता में उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर नगर विधायक शैलेंद्र  जैन ने भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय हेतु पांच लाख रुपए की राशि देने एवं कार्यालय के सम्पूर्ण निर्माण तक सहयोग करने की घोषणा की, उन्होंने अपने उद्बोधन में आकर भारतीय मजदूर संघ को संक्षिप्त रूप बीएमएस के रूप में कहने पर अपना एतराज जताया और कहा कि यदि हम उसे भारतीय मजदूर संघ ही कहेंगे तो उसका जो मूल रूप और उद्देश्य  है वह सार्थक होगा।
डॉ सुशील तिवारी महापौर प्रतिनिधि ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ शोषित पीड़ित बंचित जन के कल्याण में लगा रहता अतः आपके संघठन के माध्यम से कोई भी विषय मेरे संज्ञान में आयेगा मैं तत्परता से मदद करुंगा।

 इस अवसर पर पधारे सुनील सीरोठिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, राजेश पंडित प्रदेश अध्यक्ष एम आर संघ, डॉ प्रदीप पाठक, प्रदेश महामंत्री कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ, रीतेश तिवारी पार्षद इन्द्रानगर सागर का मंच पर स्वागत किया गया।
 मंच संचालन जिला मंत्री दीपक मिश्रा एवं राकेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ने किया।
 आभार विकास उपाध्याय ज्ञापित किया।
   इस अवसर पर म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ, कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ, गल्ला मंडी तुलावटी एवं मजदूर संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ,एम आर संघ, आऊटसोर्सिंग कर्मचारी संघ, बुन्देलखण्ड दुग्ध कर्मचारी संघ,लोक सेवा कर्मचारी संघ, बीड़ी मजदूर महासंघ, पेंशनर्स कर्मचारी संघ, पश्चिम मध्य रेलवे परिषद्, कर्मचारी भविष्य निधि कर्मचारी संघ, भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ,नगर निगम कर्मचारी प्रकोष्ठ, बीना रिफाइनरी कर्मचारी एवं मजदूर संघ। के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमके सक्सेना प्रदीप सिंह राहुल जैन राजीव श्रीवास्तव राज शेखर सेन दिनेश कनौजिया अजय साहू श्रीमती माया चौबे प्रदीप तिवारी ओ पी श्रीवास्तव हरीश कुशवाहा डीके तिवारी संतोष आठिया प्रमोद श्रीवास एवं जितेंद्र साहू उपस्थित थे।
Share:

आकाशवाणी सागर से आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को होगा कार्यक्रम हैशटैग एयर नेक्स्ट का प्रसारण

आकाशवाणी सागर से आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को होगा  कार्यक्रम हैशटैग एयर नेक्स्ट का प्रसारण 


सागर। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आकाशवाणी से रविवार शाम 7.35 मिनट से ख़ास कार्यक्रम हैशटैग एयर नेक्स्ट का प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को युवा छात्र आकाश दुबे द्वारा बतौर गेस्ट आरजे प्रस्तुत किया जायेगा और इनके साथ पूनम चौरसिया व शिवा तिवारी अन्य प्रतिभागी होगें। कार्यक्रम में आज़ादी के महत्व, देश के आज़ादी के नायकों का योगदान,महिला सशक्तिकरण, नई शिक्षा नीति, कृषि अर्थव्यवस्था, खेलों में संभावना, स्टार्ट अप, चिकित्सा विज्ञान, योग, ई गवर्नेंस , नागरिक कर्तव्य व अधिकार जैसे विषयों पर परिचर्चा की जाएगी।
आकाशवाणी के खास  कार्यक्रम हैशटैग एयर नेक्स्ट के लिए पिछले दिनों सागर के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय से छात्रों का चयन एक टैलेंट हंट के माध्यम से किया गया था । आकाशवाणी द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत पूरे देश भर के युवाओं को गेस्ट आरजे के रूप में मौका दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रसारण मध्यप्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों द्वारा एक साथ किया जाएगा। छात्रों के चयन में महाविद्यालय के डॉ अमर कुमार जैन का खास योगदान रहा। कार्यक्रम की प्रस्तुति में सहयोग उदघोषक जयशेखर व संपादन कार्यक्रम प्रमुख आकाशवाणी सागर दीपक निषाद का है।
Share:

परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के भाई हीरासिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय, ★ नवनिर्वाचित 24 जिला पंचायत सदस्यों ने जताई सहमति, तीनो मंत्रियों ने दी बधाई

परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत के भाई हीरासिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय, 
★ नवनिर्वाचित 24 जिला पंचायत सदस्यों ने जताई सहमति, तीनो मंत्रियों ने दी बधाई

सागर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत के बड़े भाई हीरासिंह राजपूत सागर जिला पंचायत का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। आज एक बैठक में 26 में से 24 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदसयो ने सहमति जताई है।
शनिवार को होटल रॉयल पैलेस में जिले के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी 24 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री पंडित गोपाल भार्गव, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह (वर्चुअल) राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, मध्यप्रदेश खनिज विभाग के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत, कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह, अशोक सिंह बामोरा,आकाश सिंह राजपूत, जिला भाजपा मंत्री देवेंद्र फुसकेले सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। 



नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हीरा सिंह राजपूत के नाम पर सहमति जताते हुए कहा कि हीरा सिंह राजपूत अनुभवी एवं योग व्यक्ति हैं इस पद के लिए उन्होंने सभी को बधाइयां देते हुए क्षेत्र में विकास करने की अपील की। सभी की गरिमामय उपस्थिति में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने मिलन समारोह में एक दूसरे के लिए जीत की शुभकामनाएं देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश में एकमात्र निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बने हीरा सिंह राजपूत के लिए अपना मत प्रकट करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद ऐसे ही अनुभवी व्यक्ति को मिलना चाहिए जो सभी क्षेत्रों में विकास कर सके तथा जिसे विकास करने की ललक हो। 


सदस्यों का कहना था कि हीरा सिंह राजपूत अनुभवी और योग्य व्यक्ति हैं जो जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में हम सभी को स्वीकार हैं। सभी 24 सदस्यों ने इस मिलन समारोह में हीरा सिंह राजपूत को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की बात कही। इस अवसर पर आयोजन में आए मंत्री, विधायक, सांसद तथा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सभी विजय हुए प्रत्याशियों को बधाइयां व शुभकामनाएं दीं।



Share:

अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रवि मालिमथ


अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रवि मालिमथ

सागर, 23 जुलाई-2022
अल्प प्रवास पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशश्री रवि  मालिमथ के सागर पहुंचने पर  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरुण कुमार सिंह ,संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला ,पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ,कलेक्टर श्री दीपक आर्य ,जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार श्री राज कुमार त्रिपाठी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, श्रीमती ज्योति ठाकुर ने पुष्प गुच्छ  देकर उनका स्वागत किया।

मुख्य न्यायाधीश श्री  रवि मालिमथ के सागर आगमन पर उनको पुलिस विभाग द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रवि मालिमथ के साथ रजिस्टार जनरल हाई कोर्ट श्री राम कुमार चौबे ओएसडी श्री अभिषेक  गौर साथ थे। ,अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन ,सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना त्रिपाठी ,जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।         
Share:

मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ए.डी.जी. एनसीसी डायेक्टर का विजिट★ विभिन्न प्रतिभाओं में चयनित ग्रुप के 8 कैडेटस पुरस्कृत

मेजर जनरल अजय कुमार महाजन ए.डी.जी. एनसीसी डायेक्टर का विजिट

★ विभिन्न प्रतिभाओं में चयनित ग्रुप के 8 कैडेटस पुरस्कृत



सागर दिनांक 23 जुलाई 2022
महार रेजीमेंट सेंटर में 7 म.प्र. बालिका बटालियन एनसीसी सागर द्वारा कैम्प कमाण्डेट कर्नल आदित्य जे. पॉल के नेतृत्व में 17 जुलाई से 26 जुलाई 2022 तक आयोजित  किया गया है।  सी. ए. टी. सी-2 प्री टी. एस.सी. षिविर में मेजर जनरल अजय कुमार महाजन एडीजी एवं ब्रिगेडियर अशोक मनोचा ग्रुप कमाण्डर ने विजिट किया। जिसमें 7 म.प्र. गर्ल्स बटालियन के कैडेटस ने उन्हें गार्ड ऑनर दिया।


एडीजी द्वारा विभिन्न प्रतिभाओं में चयनित ग्रुप के 8 कैडेटस को पुरस्कृत किया। तत्पष्चात केम्प कमाण्डेट ने एडीजी महोदय को फायरिंग ऑब्स्टेकल टेन्ट पिचिंग एवं लाईन एरिया के बारे में बी्रफ किया और कैडेस एवं एनसीसी अधिकारियों से षिविर के बारे में चर्चा की एवं षिविर में कैडेटस के साथ लंच किया।

डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट मेजर छवि पारीक के मार्गदर्षन में विभिन्न गतिविधियों में संलग्न 248 कैडेस 5 ए.एन.ओ एवं समस्त एनसीसी स्टॉफ की प्रषंसा करते हुये कैडेटस को विषेष रूप से प्रोत्साहित किया। 
Share:

मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, पूरे प्रदेश में लगभग 75000 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित


मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, पूरे प्रदेश में लगभग 75000 विद्यार्थी होंगे सम्मिलित

सागर 23 जुलाई। मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय की सत्रांत परीक्षाएं 23 जुलाई से प्रारम्भ हो गई। भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ एल एस सोलंकी ने बताया कि स्नातक स्तर की परीक्षाएं दिनांक 23 जुलाई 2022 से प्रारम्भ हो गई है , वही स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं 1 अगस्त से प्रारम्भ होंगी। संपूर्ण मध्यप्रदेश में लगभग 600 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं संचालित होंगी। इन परीक्षाओं की मॉनिटरिंग के लिए सभी 11 क्षेत्रीय केंद्रों के स्तर पर फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है। कुलसचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड एमपी ऑनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड स्वयं ही डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम सतत मॉनिटरिंग कर रही है। आज परीक्षाओं का बेहद ही सफलतापूर्वक संचालन सभी केंद्रों पर किया गया ।
 क्षेत्रीय केंद्र सागर के निर्देशक प्रो दिवाकर सिंह राजपूत ने बतलाया कि सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाडी जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित परीक्षा केंद्रों में प्राचार्य की निगरानी में परीक्षायें सम्पन्न हो रही हैं।
Share:

नगरनिगम चुनाव की जीत पर भाजपा करेगी कार्यकर्ताओं को सम्मानित 24 जुलाई को

नगरनिगम चुनाव की जीत पर भाजपा करेगी कार्यकर्ताओं को सम्मानित 24 जुलाई को 


सागर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं आभार सभा आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियों के संदर्भ में आज धर्म श्री स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि स्थानीय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ता को जाता है जिनके अथक परिश्रम से भाजपा ने एक नया इतिहास रचा है इसलिए भाजपा आगामी 24 जुलाई को मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में सेक्टर प्रभारी नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद, सेक्टर प्रभारी, वार्ड प्रभारी, मतदान अभिकर्ता गण, अभिकर्ता बूथ प्रभारियों का सम्मान करेगी। साथ ही नगर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करेगी।


 कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री पं. गोपाल भार्गव, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, श्रीमती लता वानखेड़े, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, जिला पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।



बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील तिवारी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, वृंदावन अहिरवार, मोनू चौहान, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह, रामेश्वर नामदेव, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले, कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन, सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे, अंशुल हर्षे, रिशांक तिवारी, संचित शुक्ला, सुबोध पराशर, यकर्ति जड़िया, आबिद पठान, हेमंत यादव उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।


स्मार्ट सिटी के आईटीएमएस की मदद से चंद घंटों में पुलिस ने किडनैपिंग के आरोपियों को पकड़ा★ आईटीएमएस द्वारा प्रकरण हल करने में मिलती है मदद :ASP विक्रम सिंह                                                   
Share:

कांग्रेस अध्यक्षा सोेेेेेेेेनिया गांधी की ईडी में पेशी के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्षा  सोेेेेेेेेनिया गांधी  की ईडी में  पेशी के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

सागर। भाजपानीत केंद्र सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये और सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता श्रीमती सोनिया गांधी जी (सांसद) की नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेशी कराये जाने के खिलाफ जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण ईकाई ने आज प्रदर्शन किया।  शहर कमेटी के प्रदर्शन में सध्यक्ष रेखा चौधरी बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी ,महापौर प्रत्याशी निधि जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मोर्चा संगठन अध्यक्ष पार्षद गण एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में हिस्सेदारी रही।               अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी मोदी सरकार, महंगाई, बरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, किसानों के साथ हो रहे अन्याय से ध्यान भटकाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक मर्यादाओं को तार-तार कर  प्रवर्तन निदेशालय का दुरूपयोग कर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से बगैर कोई सवाल उठाए ही उन्हें परेशान कर ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है। 
 विधायक तरवार सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला देने वाले आजादी के आंदोलन के दौरान प्रकाशित अखबार नेशनल हेराल्ड से प्रतिशोध ले रही है। 
 महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने कहा कि अंग्रेजी मानसिकता रखने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार जनहित के मद्दों से ध्यान भटकाने व जनता की आवाज को कुचलने की नापाक कोशिश कर रही है।
  विरोध प्रदर्शन में प्रवक्ता संदीप सबलोक
 उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, सुरेंद्र सुहाने रामकुमार पचौरी पप्पू गुप्ता सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, सैयद महजबीन अली सौरभ खटीक , शरद पुरोहित व ओंकार साहू पार्षद ताहिर खान सुलेखा राकेश राय शशि महेश जाटव रोशनी वसीम खान रिचा अनुज सिंह नीलोफर चमन अंसारी जमना प्रसाद सोनी राजाराम सरवैया लीलाधर सूर्यवंशी ,सुरेंद्र चौबे ,दीनदयाल तिवारी राजकुमार पचौरी अवधेश तोमर द्वारका चौधरी शैलेंद्र तोमर सुनील पावा रजिया खान उत्तमराव तावडे रंजीता राणा अनिल दक्ष कमलेश तिवारी बिल्ली रजक दुलीचंद सकवार अलीम खान तज्जू मुकेश खटीक सफीक खान मानसिंह चौधरी अनिल नेताजी रसीद राइन नीलू दीवान सुल्तान कुरेशी पवन रैकवार  प्रदीप जैन कुल्फी  छोटू सिलाकारी  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


ग्रामीण कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन ,दिया ज्ञापन


 जिला  कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण द्वारा वीरांगना अवंती बाई प्रतिमा मकरोनिया चौराहे पर शांतिपूर्वक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया।   कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संवैधानिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक मर्यादाओं को तार-तार कर मोदी सरकार प्रवर्तन निदेशालय का दुरूपयोग कर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को परेशान कर ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी मोदी सरकार, महंगाई, बरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, किसानों के साथ हो रहे अन्याय से ध्यान भटकाने के लिए अंग्रेजी मानसिकता रखने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार, सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला देने वाले आजादी के आंदोलन के दौरान प्रकाशित अखबार नेशनल हेराल्ड से प्रतिशोध ले रही है और जनहित के मद्दों से ध्यान भटकाने, जनता की आवाज को कुचलने की नापाक कोशिश कर रही है। 

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन (गुड्डू भैया), प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, बंडा विधायक तरबर सिंह लोधी, महापौर सागर प्रत्याशी निधि जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन ,जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी, जतिन चौकसे ,धन सिंह अहिरवार, पार्षद जित्तू  खटीक , संगीता अहिरवार पार्षद, इंजी निशांत आठिया पार्षद, सीमा चौधरी पार्षद, राकेश राय,उत्तम तावडे, ठाकुरदास कोरी, मुल्ले चौधरी ,राकेश रजक,  ,राकेश सरवैया,अमोल सिंह राजपूत, दीपक सिघई,कमलेश नायक, हर्षवर्धन कुर्मी ,राज कुर्मी ,राजा बुंदेला, सुधीर तिवारी,  मुकेश खटीक, अशरफ खान, धर्मेंद्र बघेल ,कमल जैन,गणेश पटेल,महेंद्र साहू,अनिल अहिरवार, दीपक कुर्मी, राजू खटीक ,रामअवतार ठाकुर,  ,जयराम लड़िया ,देवेंद्र अहिरवार कर्रापुर ,शुभम जैन, आशा जैन, रेवा राम रजक, अमित नायक, दिलीप जाटव, अनिल तिवारी,कमल रजक,लेखराज बम्होरी,, अम्बुज चौहान, कमल चौधरी,सुभाष चौधरी,सोनू शुक्ला,पवन नायक, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी ने किया एवं आभार जिला कांग्रेस संगठन मंत्री मनोज पवार ने माना।
                       
                             
Share:

तिसाला पूजा : स्वर्ण रथ में सवार होकर लोगो को बुरी बलाओं से बचाने निकली मां शीतला देवी , जनप्रतिनिधियो सहित हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

तिसाला पूजा : स्वर्ण रथ में सवार होकर लोगो को बुरी बलाओं से बचाने निकली मां शीतला देवी , जनप्रतिनिधियो सहित हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


सागर। बुन्देलखण्ड अंचल की प्रसिद्ध तिसाला पूजा पूरी परम्पराओं के साथ निकली। मा शीतला देवी जी भक्तों को बुरी बलाओं से बचाने शहर भ्रमण पर निकली। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए जहां पंडाऔ द्वारा रथ के आगे नींबू एवं नारियल का उतारा कर भक्तों की बुरी बलाओं को अनिष्ट किया । पूजा में विधायक शेलेन्द्र जैन, पूर्व विधायक पारुल साहू, सुनील जैन मेयर प्रत्याशी निधि जैन सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।



आयोजन समिति के सदस्य विकास केसरवानी एवं शिव लाल गुप्ता ने बताया कि शीतला माता मंदिर भीतर बाजार से स्वर्ण रथ में सवार होकर मां शीतला देवी जी भक्तों को बुरी बलाओं से बचाने शहर भ्रमण पर निकली जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए जहां पंडाऔ द्वारा रथ के आगे नींबू एवं नारियल का उतारा कर भक्तों की बुरी बलाओं को अनिष्ट किया।

* EX MLA पारुल साहू प्रसाद वितरण करती हुई

उल्लेखनीय है कि बड़ी पूजा तिशाला सार्वजनिक देवी पूजा है जिसमे मरहई माता का खप्पर भर उनकी रथ यात्रा निकली जाती है एवं उनकी पूजा की जाती है | 


यह एकमात्र ऐसी देवी पूजा एवं रथ यात्रा है जिसमे तामसी और सात्विक दोनों प्रकार की देवी पूजा की जाती है, ग्रह शांति एवं प्रेत शांति के लिए इस पूजा का विशेष महत्त्व है |  रथ यात्रा के 10  दिन पहले से देवी मंदिर मैं महागौरी महालक्मी महासरस्वती देवी का नौ दिन का पाठ रखा जाता है और दसवे दिन देवी रथ क सामने हवन कर पूर्ण आहुति दी जाती है | 

रथ यात्रा में अनेक अखाड़ा दल महिला अखाड़ा दल हाथी घोड़ा अनेक बैंड पार्टी धमाल पार्टी शहनाई पार्टी अनेक भजन मंडली रमतूला अनिल डमरु दल सहित अनेक चीजें शोभायात्रा के साथ चल रही थी जिसमें अखाड़ा के शिष्यों द्वारा हैरतअंगेज कर्तव्य दिखाए गए रथ यात्रा दोपहर 2:00 बजे भीतर बाजार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग चूना की डांट कीर्ति स्तंभ नमक मंडी मस्जिद जयस्तंभ गुजराती बाजार राधा तिराहा डिंपल पैट्रोल पंप होते हुए सेमरा नाका पुरानी सदर मकरोनिया रोड पर देर रात्रि विसर्जित की गई



 विधायक शैलेंद्र जैन ने  शीतला मा का लिया आशीर्वाद
 विधायक शैलेंद्र जैन ने केशरवानी समाज के द्वारा उनकी आराध्य माता शीतला मां कि तिशाला बड़ी पूजा रथयात्रा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
रथ यात्रा के साथ कई अखाड़े, बुंदेली राई, ढोल नगाड़ो के साथ प्रदर्शन करते हुए चलते है |  हर वर्ष दूर शहरों से एवं गावों से हज़ारों लोग लोग पूजा एवं रथ यात्रा में शामिल होते हैं एवं देवी रथ के सामने निम्बू नारियल द्वारा उतारा करवा कर अपने कस्टों का निवारण पाते है | इस अवसर पर राम राजीव डब्बू साहू विकास केशरवानी मनोहर साहू मोहन केशरवानी राजेश केसरवानी सहित अनेकों श्रद्धालु गण उपस्थित थे।


पूर्व विधायक सुनील जैन-निधि जैन ने किए दर्शन


आज निधि सुनील जैन जवाहर गंज वार्ड पहुंचे जहां वह शीतला माता के मंदिर में तिसला बड़ी पूजा मैं सम्मिलित हुए और उपस्थित विशाल जनसमुदाय ने उनका बहुत-बहुत धन्यवाद व साधुवाद करते किया और साथ ही साहू समाज के कई प्रमुख लोगों द्वारा महापौर प्रत्याशी निधि जैन और सुनील जैन पूर्व विधायक का पुष्पमाला हार और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया विशाल जन समुदाय ने उन्हें बहुत ही स्नेह और प्यार देते हुए कहां की आप ही मेरे महापौर हैं।
Share:

रोग निवारण हेतु सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन 24 जुलाई से : योगाचार्य विष्णु आर्य

रोग निवारण हेतु  सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन 24 जुलाई से : योगाचार्य विष्णु आर्य

सागर। योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ 24 जुलाई रविवार से शुरू होगा। इसमें विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा। योग शिविर योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। 


योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि योग हमारे शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक शांति का एक माध्यम है। योगाभ्यास से हम अपने आपको स्वस्थ्य रख सकते है। उन्हीने  बताया कि 24 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले योग शिविर साइटिका, सरवाईकल, और मानसिक तनाव  से मुक्ति के लिए योगासन, ध्यान और प्राणायाम आदि को कराया जाएगा। शिविर  रोजाना सुबह समय : प्रातः 8:00 बजे से योग निकेतन परिसर ,भोपाल रोड सागर में आयोजित होगा। इसका उद्धघाटन कलेक्टर दीपक आर्य करेंगे। 
संस्था के अध्यक्ष राम नारायण यादव, महेश नेमा ,वीडी साहू , गगन ठाकुर, मनोहर सोनी, अमित गुप्ता, सुबोध आर्य सहित अनेक सदसयो से इसमें हिस्सा लेने की अपील की है। 

,
Share:

Archive