तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

नगरनिगम अध्यक्ष पद के लिए दावेदार आये सामने

SAGAR : नगरनिगम अध्यक्ष पद के लिए दावेदार आये सामने 

@विनोद आर्य
--------------------
9424437885

सागर। नगरनिगम सागर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब निगम अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में खींचतान शुरू हो गई है।  नगरनिगम सागर में  48 वार्ड पाषदो में से भाजपा के 40 पार्षद जीते है। चूंकि महापौर पद महिला होने के नाते निगम अध्यक्ष के पद पर पुरुष बनाये जाने की उम्मीद है। निगम में 50 फीसदी आरक्षण के चलते 24 महिला पार्षद के साथ ही दो अनारक्षित वार्डो से महिला जीतकर आई है। कुल 27 महिला पार्षद है। 
भाजपा में निगम अध्यक्ष बनने वालो कि लम्बी कतार है। तीनो मंत्रियों और विधायक शेलेन्द्र जैन और जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया के दरबार मे हाजरी लगने लगी है। मौजूदा पार्षदों में सबसे वरिष्ठ विनोद तिवारी, अनूप उर्मिल, वृंदावन अहिरवार, शेलेन्द्र ठाकुर, शैलेश केशरवानी, धर्मेंद्र खटीक, हेमंत यादव आदि चहेरे सामने आए है।उधर महापोर पद पर सामान्य तबके का होने से अन्य वर्ग से अध्यक्ष बनने की चर्चाएं है। इसके साथ ही महिला वर्ग से भी अध्यक्ष बनने की चर्चाएं है । इसके अलावा भाजपा नए नाम भी लाकर  चोंका सकती है। नगरनिगम चुनाव में सर्वाधिक वोट से जीते  बाघराज वार्ड  के भाजपा पार्षद राजकुमार पटेल का भी नाम है 



विनोद तिवारी

पूर्व अध्यक्ष और छह दफा पार्षदी का चुनाव लड़ चुके विनोद तिवारी सबसे अनुभवी है। दो बार अध्यक्ष रह चुके विनोद तिवारी भगतसिंह वार्ड से एक हजार वोट के अंतर से चुनाव जीते है। वरिष्ठता के आधार पर मैदान में है। सामान्य तबके का सबसे बड़ा और अनुभवी चेहरा विनोद तिवारी  है।

सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को★विधायक शैलेन्द्र जैन के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव★ जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि

शैलेश केशरवानी

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी को संगठन का अनुभव है लेकिन पहली दफा नगर निगम में पहुच रहे है।  तिलकगंज वार्ड से चुनाव जीते शैलेश केशरवानी मेयर के प्रबंधन में भी एक्टिव रहे।

अनूप उर्मिल

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और दो दफा के पार्षद अनूप उर्मिल पिछड़ा वर्ग से आते है। कृष्ण गंज वार्ड से चुनाव जीते अनूप उर्मिल की पत्नी भी पार्षद रह चुकी है। खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर के समर्थक अनूप है। उनकी प्रबल दावेदारी सामने आई है। 

शेलेन्द्र ठाकुर

भाजपा में लंबे समय तक मीडिया प्रमुख का दायित्व सम्भालने वाले शेलेन्द्र ठाकुर के पास लम्बा राजनीतिक अनुभव है। सागर विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष के अलावा  जनपद सदस्य भी रह चुके है। पहली दफा परकोटा वार्ड से चुनाव जीते शेलेन्द्र ठाकुर  नगरनिगम में एल्डरमेन रह चुके है इसलिए उनको निगम की कार्यप्रणाली का अनुभव है। 



दलित तबके से दो चेहरे  वृंदावन अहिरवार और धर्मेंद्र खटीक

महापौर संगीता तिवारी के सामान्य तबके का होने के कारण पार्टी ओबीसी चेहरे के अलावा दलित वर्ग पर भी दांव लगा सकती है। इस वर्ग से जिला महामंत्री और सुभाषनगर वार्ड से जीते वृंदावन अहिरवार का नाम तेजी से उछला। वृंदावन दूसरी दफा पार्षद  बने है। उनकी पत्नी माला अहिरवार भी पार्षद रही है। इसी तरह संतकबीर वार्ड से चुनाव जीते धर्मेंद्र खटीक गुड्डा भी प्रबल दावेदारी कर रँगे है। दूसरी दफा जीते धर्मेंद्र खटीक की पत्नी भी पार्षद रही है। धर्मेन्द्र भाजपा में कई पदों पर रहकर काम करते आये है। 

महिला अध्यक्ष बनने की भी चर्चाएं

महिला महापौर है तो महिला ही नगर निगम में अध्यक्ष बने । पूरे प्रदेश में इसका सन्देश जाएगा।  इस तर्क पर कुछ महिला पार्षद दावेदारी जता रही है। इनमे दूसरी दफा चुनाव जीती महिला पाषदो में  श्रीमती सविता जिनेश साहू , मेघा दुबे और याकृति जड़िया तो है ही। वही पहली दफा जीती  वनगरनिगम के अनुभवी पार्षद रहे  नरेश यादव की पत्नी रेखा यादवने भी दावेदारी जताई है।दयानन्द वार्ड से जीती सविता साहू दस साल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी है। वही चंदशेखर वार्ड से चुनाव जीती मेघा दुबे  भी संगठन में पदाधिकारी है। 




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive