बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : सर्वाधिक मतों से जीतने वाले पिछड़े वर्ग के राजकुमार पटेल हो सकते हैं निगम अध्यक्ष

SAGAR : सर्वाधिक मतों से जीतने वाले पिछड़े वर्ग के राजकुमार पटेल हो सकते हैं निगम अध्यक्ष

सागर। सागर नगर निगम में महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी के जीतने के बाद अब पार्टी नगर निगम के लिए अध्यक्ष पद पर चौंकाने वाला नाम सामने ला सकती है । निगम अध्यक्ष पद को लेकर तेजी से समीकरण बदल रहे है।वैसे तो एक दर्जन से ज्यादा दावेदार लाबिग कर रहे हैं लेकिन पार्टी भविष्य की जमावट को देखते हुए पिछड़े वर्ग से नाम तलाश कर रही है।
इसमें फेस चेहरे के रूप में सभी 48 वार्डों में सर्वाधिक मतों से बाघराज वार्ड से जीतने वाले राजकुमार पटेल का नाम भी हो सकता है ।


पार्टी सूत्रों की माने तो पार्टी को पिछड़े वर्ग और खासकर कुशवाहा समाज से प्रतिनिधित्व देना है। जिले के तीनों मंत्री के विधानसभा क्षेत्रों में कुशवाहा पटेल समाज के मतदाता अच्छी खासी संख्या में है और स्वच्छ छवि राजकुमार पटेल विधानसभा चुनाव के दौरान समाज के मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में जोड़ते भी रहे हैं राजकुमार पटेल का पार्टी के प्रति समर्पण हमेशा से रहा है।


अपने से ज्यादा दिलाई महापोर को वोट

उन्होंने वार्ड के चुनाव में भी महापौर प्रत्याशी को आगे रखकर वोट मांगे और स्वयं से 100 ज्यादा वोटे महापौर प्रत्याशी को दिलाई जबकि लगभग 17 वार्ड में से हैं जहां भाजपा के पार्षद जीते हैं लेकिन महापौर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन को बढ़त मिली है ।लंबे अरसे से कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व देने की पार्टी की कोशिश रही है । जिला अध्यक्ष भी पार्टी ने एक बार बनाया था और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण में भी उपाध्यक्ष कुशवाहा समाज से डालचंद पटेल को बनाया गया था ।सत्ता और संगठन की जब भी बैठक होती है कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की चर्चा होती है इस बात का समर्थन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी करते है।


जिस तरह सागर निगम निगम में अध्यक्ष बनने के लिए एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन गई है और लगभग एक दर्जन दावेदार सक्रियता बनाए हुए हैं उसमें पार्टी नए चेहरे और पिछड़े वर्ग से तलाश कर रही है जिसमें सहज सरल और सागर नगर निगम में सर्वाधिक मतों से बाघराज वार्ड में जीत दर्ज कराने वाले राजकुमार पटेल पर पार्टी नेताओं की तलाश पूरी हो सकती है।


ये भी दावेदार
निगम अध्यक्ष के दावेदारों में विनोद तिवारी, शेलेन्द्र ठाकुर, शैलेश केशरवानी, अनूप उर्मिल, विरन्दावन अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक, याकृति जड़िया, सविता साहू, मेघा दुबे आदि अपने अपने समीकरणों के हिसाब से निगम अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे है। 

Share:

1 comments:

  1. हमारे सागर नगर निगम में सर्वाधिक मतदाता पिछड़ा वर्ग में आते तो हमे एक सच्चे , ईमानदार और आधुनिक सोच के निगमाध्यक्ष की आवश्यकता है , जो राजकुमार पटेल (पार्षद वार्ड नंबर: 47) जी साफ देखी जा सकती है।

    जवाब देंहटाएं

Archive