बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रेल्वे ओवर ब्रिज का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण, सागर-कानपुर मार्ग, सागर-जबलपुर मार्ग में आवागमन आसान : विधायक प्रदीप लारिया

 रेल्वे ओवर ब्रिज का  मुख्यमंत्री  करेंगे,  लोकार्पण,  सागर-कानपुर मार्ग, सागर-जबलपुर मार्ग में आवागमन आसान :  विधायक प्रदीप लारिया

सागर। मकरोनिया: रेल्वे गेट क्र. 30 पर ओवर ब्रिज का 26 नवम्बर 2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह जी चौहान के कर कमलो से लोर्कापण  करेंगे।  विधायक प्रदीप लारिया  द्वारा ओबर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति के लिये लगातार प्रयास किये गये।उन्होंने  नौगांव छतरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्होनें रेल्वे गेट क्र. 30 पर ओबर ब्रिज के निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया तथा भापेल से मोतीनगर चौराहा मार्ग का चौड़ीकरण एवं मकरोनिया चौराहे से बहेरिया चौराहा के सड़क चौड़ीकरण की भी आवश्यकता को विस्तृत चर्चा कर निवेदन किया था। 
 गिडकरी द्वारा विभाग को स्वीकृति के निर्देश दिये।

विधानसभा में उठाया मामला

विधायक श्री लारिया द्वारा समय-समय पर विधानसभा सत्र में भी रेल्वे गेट नं. 30 पर ओबर ब्रिज की स्वीकृति के संबंध में शासन का ध्यान आकर्षित करते रहे। रेल्वे ओबर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति उपरांत कोरोना काल एवं अन्य कारणों के चलते ब्रिज निर्माण में अनेक कठनाईयों का सामना करना पड़ा।
दिनांक 17.07.2017 को 36 करोड़ 26 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी एवं दिनांकः 09.03.2018 को कार्य निविदा स्वीकृति राशि 27 करोड़ 23 लाख की जारी हुई एवं . विधायक इंजी. प्रदीप लारिया द्वारा ओबर ब्रिज कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के बाद कोरोना काल एवं अन्य समस्याओं के चलते कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो सका। लगातार प्रयासों से अब ब्रिज तैयार है। 
आवागमन हुआ सरल

उन्होंने बताया कि  रेल्वे ओबर ब्रिज निर्माण होने से सागर संभाग को लाभ मिला है। पुल निर्माण होने से सागर कानपुर मार्ग, सागर जबलपुर मार्ग एवं सागर शहर में आवागमन सुलभ हो जायेगा। वहीं विद्यार्थी वर्ग को भी रेल्वे ब्रिज के दोनों ओर स्थित शैक्षणिक संस्थाओं में आने जाने में समय के बचत के साथ आवागमन भी सुलभ होगा। रेल्वे ओबर ब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण होने एवं शुभारंभ पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने  विधायक श्री लारिया के प्रति शुभकामनायें प्रेषित कर आभार व्यक्त किया है।

Share:

नव-क्रांति हेतु संकल्पित "सम्यक अभियान " के तहत सागर आई यात्रा

 नव-क्रांति हेतु संकल्पित "सम्यक अभियान " के तहत सागर आई यात्रा


सागर।   सुप्रसिद्ध विचारक व लेखक श्री भास्कर राव रोकड़े ने शिक्षित बेरोजगार युवाओ की समस्याओं का शोधपरक अध्ययन कर समस्याओ के समाधान हेतु व्यापक अभियान शुरू किया है। नव-क्रांति हेतु संकल्पित "सम्यक अभियान" का शुभारंभ रीवा के ऐतिहासिक पद्मधर पार्क से 2 मई 2022 को किया गया। म.प्र.के स्थापना दिवस के दिन 1 नवंबर 2022 से रायसेन जिले के बरेली नगर से प्रदेश में नव-क्रांति लाने के संकल्प के साथ 45 दिवसीय प्रदेश-व्यापी सम्यक यात्रा शुरू की गई है। इस यात्रा का  समापन 15 दिसम्बर 2022 को भोपाल जिले के बैरसिया में होगा। उसके पश्चात माह जनवरी 2023 में भोपाल में प्रदेश के 5 लाख युवाओ का मेगा कांफ्रेंस होगा। इसके तहत यात्रा आज सागर पहुंची । इस मौके पर उन्होंने विस्तार से कार्यक्रम की जानकारी दी। 


सम्यक अभियान के संकल्प

* सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु 58 साल लागू करने पर रिक्त होने वाले 5 लाख 30 हजार  पदों पर 1 जनवरी 2024 से 31 जुलाई 2024 के बीच नियुक्तियां सुनिश्चित कराना।
* प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिलाने हेतु मप्र में न्यूनतम वेतन अधिनियम की व्यवस्था सुनिश्चित कराना।
* प्राइवेट कंपनियों व सरकारी विभागों में "आउटसोर्सिंग सिस्टम" से नियुक्तियों पर पाबंदी लगाकर कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्थान पर नियमित नियुक्तियां सुनिश्चित कराना।
* प्राइवेट  व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शिफ्ट डयूटी अधिकतम 8 घंटे की सुनिश्चित कराना । प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को तत्काल न्याय दिलाने हेतु "प्लेसमेंट डिपार्टमेंट" स्थापित कराना। प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों की अंधाधुंध छटनी के जो अधिकार दे दिये गये हैं, उनमे संशोधन कराके कर्मचारियों के हित मे श्रम कानून की व्यवस्था सुनिश्चित कराना।
* प्रदेश में जातिगत जनगणना कराके आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित कराना तथा अर्हकारी परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालो के लिए "उत्कृष्ट श्रेणी अर्थात  एक्सीलेंस केटेगरी" के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कराना।
* सरकारी कर्मचारियों को अनावश्यक अपमानित करने की परंपरा बन गई है। शिक्षित  बेरोजगार युवा कर्मचारियों के सम्मान व स्वाभिमान को बनाये रखने हेतु संकल्पित रहेंगे।
* राजघरानो ने रियासतकालीन संपत्ति को कोविनेंट मर्जर के विपरीत निजी संपत्ति बना रखा है ,उसे सरकारी घोधित कराके, उसे निवेशित कर प्रदेश में टिही ड्राई -पोर्ट से जोड़ते हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर  बनाकर, राज्य में फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का विश्व-प्रसिद्ध नेटवर्क स्थापित  कर,  प्रसंस्करित कृषि उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ना व राज्य में इंडस्ट्री-सेंट्रिक कम्युनिटी फॉर्मिंग सिस्टम विकसित करना। सम्यक अभियान के प्रमुख  श्री भास्कर राव रोकड़े जी नव-क्रान्ति की ओर अग्रसर अभियान में सहयोग की अपेक्षा के साथ आपसे चर्चा हेतु आपके बीच मौजूद है।
     
Share:

गौर जंयती पर सागर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान शामिल होगें▪️प्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण के गीत और संगीत का आंनद लेगा सागर

गौर जंयती पर सागर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान शामिल होगें
▪️प्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण के गीत और संगीत का आंनद लेगा सागर


सागर, 25 नवंबर 2022। प्रख्यात षिक्षाविद्, संविधानवेत्ता और विष्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की जंयती पर 26 नवबंर को गौर मूर्ति, तीनबत्ती पर हो रहे सागर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में श्री मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान शामिल होगें। मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम 4ः15 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर आयेगें। हैलीपेड पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रषासन के अधिकारी उनकी अगवानी करेगें। श्री चौहान रात 8 बजे तक सागर गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें। वे रात्रि 8 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
जंयती और सागर गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम शाम 5 बजे से गौर मूर्ति, तीनबत्ती में प्रारंभ होगा। 


नगरीय विकास मंत्री ने की समीक्षा

 सागर गौर गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, खनिज निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह मोकलपुर, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ,निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,नेवी जैन और कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी तरुण नायक आदि के साथ चर्चा की।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवम्बर को सागर में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई है। मुख्यमंत्री सागर हैलीपेड पर उतरने के पश्चात सीधे विष्वविद्यालय स्थित गौर समाधि जाएॅगे और समाधि पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। उसके पश्चात गोपालगंज, बस स्टैण्ड से होते हुए तीनबत्ती पहुंचेगे तथा गौर मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगे। इस दौरान पंडित, पुरोहित एवं वटुको द्वारा मंत्रोच्चार एवं शंख ध्वनि की जाएगी। इस अवसर पर केरल से विषेषरूप से बुलाए गए वाद्य यंत्रो की प्रस्तुति भी होगी। ड्रोन से गौर मूर्ति पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। गणमान्य जन भी गौर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। इसके पश्चात  पदमश्री रामसहाय पाण्डे  एवं प्रसिध्द गायक उदित नारायण के गीतों की प्रस्तुति होगी। स्मार्ट सिटी सागर एवं अन्य विकास कार्यो का प्रस्तुतिकरण होगा। मुख्यमंत्री मंच से 200 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान संत श्री रावतपुरा सरकार भी मौजूद रहेंगे।
दी
उन्होंने बताया कि घर-घर रंगोली, सजावट, दीप उत्सव, विद्युत साज-सज्जा आतिषबाजी की तैयारी की गई है। सागर के हर नागरिक का मानना है कि डॉ. गौर का सागर के लिए अमूल्य योगदान है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सागर की जनता और समाज के सभी वर्गो, छात्र-छात्राओं , बच्चों में गौर जयंती सागर गौरव दिवस को लेकर अपूर्व  उत्साह है।  

शहर में हुई रोषनी और साज-सज्जा

गौर जंयती और सागर गौरव दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजन के दौरान शहर में आकर्षक साज-सज्जा के साथ भवनों पर रोषनी की गई है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान और आवासों पर भी प्रकाष की व्यवस्था की गई है। घरों के सामने रंगोली के साथ दीप प्रज्जवलित किये जा रहे है। डॉ. हरिसिंह गौर के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रत्येक नगरवासी में देखा जा रहा है। शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रत्येक गतिविधि में भाग लिया। स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। नगर निगम, लोकनिर्माण विभाग और अन्य संस्थाआें द्वारा शहर की साज-सज्जा की गई है। चौराहों को भी रंग रोगन कर आकर्षक बनाया गया है। जिला प्रषासन ने गौर जंयती 26 नवबंर को सागर नगर , केंट सहित मकरोनिया नगरीय क्षेत्र में अवकाष की घोषणा की है।

*डॉ. गौर जयंती एवं गौरव दिवस को सब मिलकर ऐतिहासिक बनायें:- गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष भाजपा* 

        सागर/डॉ. सर हरीसिंह गौर जन्मजयंती एवं सागर गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर  आतिषबाजी की साथ ही सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एक दूसरे को  डॉ. गौर जयंती एवं सागर गौरव दिवस की शुभकामनायें दीं। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सीरोठिया ने सभी सागर नगरवासियों से आज दिनांक 26-11-2022 को तीनबत्ती पर सायं 05 बजे से आयोजित सागर गौरव दिवस कार्यक्रम में सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधारने की अपील की है। 
श्री सीरोठिया ने कहा कि हम सभी के साथ सागर गौरव दिवस मनाने मुख्यमंत्री श्री शिवराज ंिसंह चौहान पधार रहे है। इस आयोजन को हम सभी को एक साथ मिलकर ऐतिहासिक बनाना है। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण प्रस्तुति देंगे।


जिला प्रषासन की अपील

संभागायुक्त श्री मुकेष शुक्ला, आई.जी. श्री अनुराग, कलेक्टर श्री दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक ने शहरवासियों से मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध भी किया  है।
Share:

डॉ. गौर ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें अपने सपनों की खूबसूरती पर पूरा यकीन था : मुकेश तिवारी▪️ सिने अभिनेता मुकेश तिवारी ने किया विद्यार्थियों के साथ संवाद

डॉ. गौर ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें अपने सपनों की खूबसूरती पर पूरा यकीन था :  मुकेश तिवारी
▪️ सिने अभिनेता मुकेश तिवारी ने किया विद्यार्थियों के साथ संवाद

सागर। 25 नवंबर डॉ हरीसिंह गौर की 153वीं जयंती के अवसर पर गौर उत्सव और सागर गौरव दिवस के अंतर्गत विश्वविद्यालय एवं सागर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रख्यात सिने अभिनेता मुकेश तिवारी का 'विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद' कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. बलवंतराय शांतिलाल जानी की विशिष्ट उपस्थिति रही. 
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि डॉ गौर को उनके योगदान के लिए  हम एक दिन या एक सप्ताह नहीं परन्तु जीवन भर याद करेंगे एवं उनके उद्देश्य को पूरा करेंगे।  इस  विश्वविद्यालय से  हर क्षेत्र  के विज्ञान से लेकर सिने जगत  के महान कलाकार निकले हैं। गौर उत्सव भी विवि सभी की भागीदारी से मनाया जा रहा है, जिसमे केंद्रीय विद्यालय के बच्चे, महिला क्लब, विवि के कर्मचारी एवं विद्यार्थी सभी के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। उन्होंने कहा कि मुकेश तिवारी जी जैसे एलुमनाई विवि को अपना मान कर इससे जुड़े हैं.  आशा है कि आज के विद्यार्थी भी ऐसे ही इस विवि से हमेशा जुड़े रहेंगे।

डॉ आशुतोष एवं संतोष सोहगौरा ने मुकेश तिवारी के साथ संवाद किया. डॉ गौर के बारे में अपने विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ गौर के  चिंतन की संवेदनशीलता को समझने की आज हमें ज़रूरत है जिन्होंने उस समय, भारत के एक ऐसे क्षेत्र में विवि की स्थापना की जहाँ न कोई उद्योग लगाने की इच्छा रखता था न ही अपनी बेटी की शादी करवाने की. उन्होंने यहाँ के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने हेतु महादान दिया। उनके दृष्टिकोण में डॉ गौर ऐसे व्यक्ति थे जिन्हे अपने सपनों की खूबसूरती पर पूरा यकीन था। डॉ गौर के प्रेरणादायक व्यक्तित्व के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ गौर सभी के जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। उनका व्यक्तित्व सिर्फ एक दिन को याद करने के लिए नहीं है. उन्होंने विवि प्रशासन से अनुरोध किया कीया कि डॉ गौर के ऊपर एक लाइट एंड साउंड शो बनना चाहिए जिसे सप्ताहांत में सुनाया जाए ताकि उनके योगदान को लम्बे समय तक लोग याद रख पायें.
सिने जगत से सम्बंधित बातों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि ‘चाइनागेट’  में  नेगेटिव रोल करने के बाद उनके पास १-२ साल तक काम नहीं था पर यह सभी कलाकारो के संघर्ष का हिस्सा होता है। उन्होंने बुंदेली सिनेमा पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बुंदेलखंड में सिनेमाघरों की कमी है जिससे इसका प्रदर्शन कम  होता है इस कारण बुंदेली सिनेमा आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अधिकांश चर्चित हिट फिल्मों में बोली का ही प्रयोग किया जाता है क्योंकि बोली से भाव अभिव्यक्त होते हैं जबकि भाषा सिर्फ विद्वता दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मुंबई जैसी नगरी मैंने अपने बुंदेली मानुष को जगाये रखा, क्यूंकि वह जब भी पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ते हैं उस को बुंदेली लहज़े में पढ़ते हैं। विद्यार्थियों ने उनसे कई सवाल किये छोटे शहर के लोग जिनके पास संसाधन की कमी है वह कैसे आगे बढ़ें, पुराने एवं नये सिनेमा में क्या अंतर है जिससे उनके हिट या फ्लॉप होना निर्धारित होता है, कॉमेडी रोल को बखूबी निभाने के राज़, अपने पंसीदा किरदार, कॉलेज के दौरान किसी कि रैगिंग की है क्या, कोई किरदार आप के व्यक्तित्व पर हावी हुआ है, रोमांटिक किरदार की चाह रखना आदि शामिल थे। 

इस विवि की कौनसी छवि उनको याद आती है, जहां से वह पढ़े है के जवाब में उन्होंने कहा कि इस विवि की छवि उनके लिए एक परिवार की तरह है न की एक विवि की तरह। इस विवि के लोग संर्वागीण विकास की ओर केंद्रित रहते थे। उन्होंने बताया की जब वे गणित विषय में फेल हुए तब उन्हें समझ आया कि उन्हें कला संकाय से जुड़ना चाहिए।  सिनेमा के नए स्वरूप और इसकी बढती बाजारवादी प्रवृत्ति पर भी उन्होंने विचार व्यक्त किये. 
विश्वविद्यालय के छात्र कलाकारों के साथ मुकेश तिवारी ने बधाई नृत्य भी किया. फिल्म चाइनागेट का चर्चित डायलाग भी सुनाया. मुकेश तिवारी की आवाज़ में हरिसिंह गौर की गाथा का संक्षिप्त आडियो प्रसारण भी किया गया. अंत में रैपिड फायर सत्र भी हुआ जिसमें उनके पसंदीदा चीजों और नापसंद चीजों के बारे में प्रश्न पूछा गया. शहर के पत्रकारों, पूर्व छात्रों और अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी उनसे कई सवाल किये. 

संचालन डॉ. संजीव सर्राफ ने किया. आभार प्रदर्शन डॉ राकेश सोनी ने किया. कार्यक्रम में सागर जिला कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सागर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार, समाजसेवी, जिला प्रशासन के कई अधिकारी, पूर्व और वर्तमान छात्र, शिक्षक, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

26 नवम्बर 2022 के कार्यक्रम 
प्रातः 8.30 बजे गौर मूर्ति तीनबत्ती पर माननीया कुलपति जी द्वारा गौर मूर्ति पर माल्यार्पण एवं उद्बोधन
गौर शोभा यात्रा प्रातः9.00 बजे से गौर मूर्ति तीनबत्ती से विश्वविद्यालय प्रांगण तक (गौर अध्ययन केंद्र, गौर जन्मस्थली) 
गौर समाधि प्रांगण में प्रातः 11.00 बजे से गौर जयंती मुख्य समारोह एवं राष्ट्रीय संविधान दिवस की शपथ, 
वि.वि. नैनोटेक्नोलॉजी भवन का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण 
सायं 7:30 बजे से गौर समाधि प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक संध्या
Share:

विश्वविद्यालय के लिए एलुमनाई अनमोल खजाने की तरह हैं जिससे विश्वविद्यालय जिंदा रहता है- प्रो. नीलिमा गुप्ता

विश्वविद्यालय के लिए एलुमनाई अनमोल खजाने की तरह हैं जिससे विश्वविद्यालय जिंदा रहता है- प्रो. नीलिमा गुप्ता

सागर, डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में गौर उत्सव के अंतर्गत गौर व्याख्यानमाला का आयोजन विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन के तत्त्वावधान में किया गया जिसका विषय था भारतीय ज्ञान परंपरा एवं चरित्र निर्माण था । मुख्य वक्ता विवि के पूर्व कुलपति प्रो एस पी व्यास थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने की. मंच पर प्रो. आर के त्रिवेदी, प्रो. के एस पित्रे एलुमनाई एशोशिएसन के अध्यक्ष मौजूद रहे.
कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने कहा कि आज विश्वविद्यालय की ख्याति पूरे शहर, प्रदेश और हर जगह व्याप्त है. उन्होंने कहा कि एलुमनाई विश्वविद्यालय के लिए वह चीज है जिससे विश्वविद्यालय जिंदा रहता है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन गुरुकुल परंपरा में व्यक्ति का व्यक्तित्व विकास गुरु ही करते हैं । यदि हम शिक्षा को आगे ले जाना चाहते हैं तो हमें एलुमनाई को साथ में लेना होगा। एक अच्छा शिक्षक समस्या से पार ले जाता है. हमें यह सोचना है कि जिंदगी में हम क्या करना या पाना चाहते हैं तभी हम लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। हमें चाहिए कि लाख आंधियां चलें लेकिन दीपक जलता रहे, इस तरह के श्रम और दृढ़ संकल्प से ही लक्ष्य हासिल होता है।

सार्थक जीवन ही सफलता का पैमाना है - प्रो. व्यास


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो व्यास ने कहा कि जिंदगी में यह मायने नहीं रखता कि हम जिंदगी में कितने सफल हुए, बल्कि मायने यह रखता है कि जिंदगी हमने कितने सार्थक ढंग से जी है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में बुद्ध, कबीर, गांधी तथा तुलसीदास का उल्लेख करते हुए बताया कि हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा में सच को पहचानने तथा ज्ञान को अर्जित करना इन मनीषियों ने आसान किया है। कबीर ने वह कहा जो उन्होंने देखा. जब मैं था तब हरि नहीं अब मैं हूं हरि नाही । यही दर्शन है । जो हमने देखा है वही सत्य है. ज्ञान के आयोजन से व्यक्ति का चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास होता है जो उसके मानव धर्म निभाने में दिखता है । उन्होंने कहा कि सर हरिसिंह गौर नाम उन सर्वोपरि महान दानवीर में से एक है जो जानते थे कि हमने शिक्षा पा लिया तो सब कुछ पाया जा सकता है। 

स्वागत भाषण एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. के एस पित्रे ने दिया.  सचिव प्रो. पुणतांबेकर ने एसोसिएशन का विवरण प्रस्तुत किया और जनवरी 2023 में आयोजित की जाने वाली मेगा मीट का भी विवरण प्रस्तुत किया. दिया. उन्होंने 75 पेंटिंग्स भेंट करने के संकल्प को पूर्ण करते हुए विश्वविद्यालय को अपनी बनाई पेंटिंग्स भेंट की. प्रो.ओपी अग्रवाल ने कार्यक्रम में एलुमनाई एसोसिएशन को पुनः जीवंत करने के लिए कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता का धन्यवाद किया और प्रो. व्यास का परिचय प्रस्तुत किया। संचलान डॉ शालिनी चोइथरानी ने किया. पूर्व छात्र अमरकांत जैन ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रो.चंदा बेन, प्रो सुबोध जैन, प्रो पाटिल, कुलसचिव संतोष सोहगौरा, विवि के कई शिक्षक, छात्र और अधिकारी मौजूद रहे.  कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण तथा समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

गौर की आत्मकथा का हिंदी में अनुवाद करने वाले राजेश श्रीवास्तव को धन्यवाद ज्ञापित

इस दोरान सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ सर हरी सिंह गौर की आत्मकथा " Seven Lives" का हिंदी भाषा में अनुवाद करने के लिए कुलपति प्रोफ़ेसर नीलिमा गुप्ता ने अनुवादक और पत्रकार राजेश श्रीवास्तव का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पत्रकार सुदेश तिवारी सहित विवि के  शिक्षक , अधिकारी आदि मोजूद रहे।


कुलपति ने किया गौर साहित्य प्रदर्शनी का उद्घाटन 

विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू ग्रंथालय परिसर में डॉ. हरीसिंह गौर से संबंधित साहित्य की प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने किया. यह प्रदर्शनी अगले दो दिन लगेगी. इस प्रदर्शनी में डॉ. हरीसिंह गौर द्वारा लिखित पुस्तकों, चित्रों एवं अन्य दुर्लभ साहित्य आगंतुकों के लिए लगाई गई है जिससे डॉ. गौर के विराट व्यक्तित्व के आयामों को जाना- समझने में मदद मिलेगी.
Share:

पेंशनर्स का अपनी मांगों को लेकर भोपाल में प्रदर्शन ▪️सागर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स प्रदर्शन में हुए शामिल

पेंशनर्स का अपनी मांगों को लेकर भोपाल में  प्रदर्शन 
▪️सागर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स  प्रदर्शन में हुए शामिल 

सागर । 24 नवंबर, मध्य प्रदेश  विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसियेशन, सागर शाखा  मध्य प्रदेश विद्युत  पेंशनर्स  हितरक्षक संध, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र स्टेट पुलिस सर्विस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, सहित प्रदेश के आठ पेंशनर्स संधों ने भोपाल के नीलम पार्क में एकजुट प्रदर्शन  कर अपनी मांगों के ज्ञापन राज्य सरकार को सौंपे । दोपहर 12 बजे से सायंकाल 4 बजे तक आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश  भर से हजारों की संख्या में पेंशनर्स ने हिस्सा लिया । आयोजित विशाल आम सभा को राज्य पेंशनर्स एसोसियेशन के प्रांत अध्यक्ष श्री श्याम जोशी, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री आमोद कुमार सक्सैना, मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री पी.एस.यादव, मध्य प्रदेश विद्युत पेंशनर्स  हितरक्षक संध के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने नेतृत्व दिया । 

प्रदेश  भर से भोपाल पहुंचे पेंशनरों से ज्ञापन लेने भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदर्शन  स्थल कमला पार्क पहुंचे । जिन्हें सर्व श्री श्याम जोशी, श्री पी.एस. यादव और श्री अशोक गुप्ता ने राज्य शासन के नाम ज्ञापन सौंपा । बताया गया है कि पहले प्रदर्शन के लिए प्राप्त चिनार पार्क, लिंक रोड क्रमांक 01 की अनुमति प्राप्त हुई थी जिसे बाद में कमला नेहरु पार्क किया गया । स्थान के इस अचानक हुए परिवर्तन के कारण भोपाल पहुंचे बहुत से बुजुर्ग पेंशनर परेशान नज़र आये ।

प्रदर्शन  में सागर राज्य पेंशनर्स के सर्व श्री बृज बिहारी उपाध्याय, हरिओम पाण्डेय,बलराम शांडिल्य, शिवराज सिंह ठाकुर,रघुनंदन तिवारी, रामगोपाल यादव,श्याम कांत तिवारी,राजेश दुबे, संतोष मिश्रा,आर.पी.उदेनिया, विद्युत मध्य पेंशनर्स में से  सर्व श्री वाय. के, सिंधई, अशोक  गोपीचंद रायकवार, के.बी.सिंह, महेंद्र कुमार प्रजापति, धरम सिंह राजपूत, जे.पी.शर्मा,अरविंद बलैया, आदि सहित बड़ी संख्या  में पेंशनर्स ने  भाग लिया ।
इस के पूर्व विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हुए विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पुराना पावर हाउस चौराहा स्थित कार्यपालन अभियंता कार्यालय भोपाल  के परिसर और प्रदेश के अन्य स्थानों में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 नवंबर से पांच दिवसीय धरना कर मांग पत्र सौंप चुके हैं । 

विद्युत पेंशनर्स की मांगों में - पेंशन और सभी सेवांत लाभों का भुगतान शासकीय कोषालय से करने की मध्य प्रदेश सरकार गारंटी दे। केंद्र द्वारा स्वीकृत दर एवं तिथि से महंगाई राहत का भुगतान किया जावे तथा राज्य शासन के आदेश की अनिवार्यता और धारा 49 अनुसूची 6 के प्रावधानों से मुक्त किया जावे। पेंशनर्स और उनके आश्रितों को 10 लाख रुपये का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस किया जाये। पिछली वेज रिवजिन्स का 27 माह एवं 32 माह का एरियर भुगतान किया जाए, अनुभाग अधिकारी संवर्ग की ग्रेड राज्य शासन के आदेश अनुसार तत्काल संशोधित करें। केंद्र सरकार के समान मासिक चिकित्सा सहायता राशि दी जाए। बिजली बिल में 25 प्रतिशत की छूट बहाल की जाए, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर्ड पेंशनर्स को एक नोशनल इंक्रीमेंट देकर पेंशन निर्धारण करें। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार पेंशनर्स कीआयु का 80, 85, 90, 95 एवं 100 वर्ष प्रारंभ होते ही अतिरिक्त पेंशन का भुगतान करें। संसदीय समिति की अनुशंसा अनुसार 65 वर्ष में 5, 70 वर्ष में 10, एवं 75 वर्ष में 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दी जाए।। लंबित कम्युटेशन राशि जीटीआईएस राशि का तत्काल भुगतान करें। केंद्र अनुसार परित्यक्ता, आश्रित विधवा को आजीवन परिवार पेंशन और विवाहित पुत्री को भी अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। अनुकंपा नियुक्ति नियम की विसंगति दूर कर अविलंब अनुकंपा नियुक्ति आदि हैं ।

पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश दत्त जोशी ने बताया कि प्रदर्शन को पूरे प्रदेश से कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है। आज के प्रदर्शन के बाद शासन की मंशा को देख आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मध्य प्रदेश  राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष सागर , श्री के.सी.जैन  और सचिव श्री के.एल.कटारिया ने सागर से भोपाल जाने वाले पेंषनर्स का अभिनन्दन करते हुए प्रांतीय कार्यकारिणी से प्राप्त मार्ग दर्शन  के अनुसार आगामी कार्यवाही की बात कही है ।
Share:

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने तीनबत्ती पहुंच कर गौरव दिवस समारोह के मंच का निरीक्षण किया▪️सागर में अब तक का सबसे बड़ा मंच बनाने का काम गति पर

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने तीनबत्ती पहुंच कर गौरव दिवस समारोह के मंच का निरीक्षण किया

▪️सागर में अब तक का सबसे बड़ा मंच बनाने का काम गति पर


सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने तीनबत्ती पहुंच कर 26 नवंबर को गौरव जयंती पर आयोजित सागर गौरव दिवस के विशाल मंच का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इस मंच पर मुख्यमंत्री लगभग ढाई घंटे से अधिक समय रहेंगे और प्लेबैक सिंगर उदित नारायण और पद्मश्री रामसहाय पांडे जी की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 

मंत्री श्री सिंह को अधिकारियों ने बताया कि मंच का आकार लगभग 6000 वर्ग फुट है, इतना बड़ा मंच सागर के इतिहास में पहले कभी नहीं लगाया गया। मंच की पर्याप्त ऊंचाई रखी गई है जिससे दूर तक प्रत्येक गतिविधियां दर्शकों को दिखाई दे सकेंगी। तीन बत्ती से कटरा पुलिस चैकी तक कुर्सियों की बैठक व्यवस्था रहेगी जिनके आसपास निर्धारित अंतराल पर एलईडी स्क्रीनों से भी मंच दिखाई देता रहेगा। 

सागर गौरव दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर दीपक आर्य ने मंत्री श्री सिंह को बताया कि एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। दोनों ओर के सभी भवनों को मल्टीकलर फोकस्ड फ्लड लाइट से आलोकित किया जाएगा। कुछ भवनों पर सीरीज से लाइटिंग भी होगी। भव्य आतिशबाजी भी होगी जो फायर सेफ्टी के साथ की जाएगी। 

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के साथ सांसद राजबहादुर सिंह,महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, कलेक्टर दीपक आर्य, नगरनिगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, संतोष रोहित, नेवी जैन, एसडीएम सपना त्रिपाठी, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, रामू ठेकेदार, गुड्डा खटीक, विशाल खटीक, देवेन्द्र अहिरवार,विनोद आर्य और पत्रकारगण उपस्थित  थे।


Share:

व्यक्ति का प्रसिद्ध होने से ज्यादा जरूरी है सिद्ध होना: आशुतोष राणा▪️ सिने अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राणा का विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम

व्यक्ति का प्रसिद्ध होने से ज्यादा जरूरी है सिद्ध होना: आशुतोष राणा

▪️ सिने अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राणा का विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम

सागर। 24 नवंबर । डॉ हरीसिंह गौर की 153वीं जयंती के अवसर पर गौर उत्सव और सागर गौरव दिवस के अंतर्गत विश्वविद्यालय एवं सागर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रख्यात सिने अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राणा का 'विद्यार्थियों के साथ संवाद' कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने की. 

पत्रकार मनोज शर्मा के साथ लगाई सवालों की चोपाल


अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राणा के सहपाठी डॉ मनोज शर्मा और विश्वविद्यालय के कुलसचिव संतोष सोहगौरा ने चौपाल पर प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संवाद सत्र का संयोजन किया. डॉ गौर के जीवन से प्रभावित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डॉ गौर एक व्यक्ति से व्यक्तित्व बने जब उन्होंने अपनी पूंजी से इस विश्वविद्यालय की स्थापना की और आज हम सबके बीच वे एक विचार के रूप में स्थापित है. उन्होंने सागर विश्वविद्यालय को स्थापित कर यहाँ शिक्षा की नींव रखी। 


 डॉ गौर को शिक्षक के रूप में सराहा और कहा कि सच्चे अर्थों में शिक्षित व्यक्ति वही है जो सम्पूर्ण समाज को शिक्षित करता है. यही कार्य डॉ गौर ने इस विवि के माध्यम से किया.  विवि की कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने भी उनसे संवाद करते हुए इस विवि से छात्र जीवन में उनकी अपेक्षाएं, सपने और विवि की बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता या कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व का सपना वे देखते थे, जिसमें वे युवा उत्सव, एन एस एस के माध्यम से भाग लेते थे. उन्होंने कुलपति से अनुरोध करते हुए सुझाव दिया की सागर विवि में एनएसडी जैसा संस्थान फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट, स्थापित हो। उन्होंने कहा कि इस विवि से निकला हुआ हर विद्यार्थी क्षमता एवं दक्षता के साथ निकले जो स्वयं में एक विवि का प्रतिनिधित्व बने। 

सहपाठी रहे मनोज शर्मा ने उनके विद्यार्थी जीवन से जुड़े कई रोचक प्रसंग छेड़े. जैसे उनके हॉस्टल के कमरे में कभी ताला क्यों नहीं लगा, उनके खाने के मित्रों के बारे में , दूसरों की शर्ट आदि पहनने के रोचक किस्से उन्होंने विस्तारपूर्वक बताये. उन्होंने कई दिलचस्प किस्से साझा किये  जैसे वह परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करते थे. उन्होंने बताया कि सहपाठी जो पढ़ते थे वे बस उन्हें ज़ोर से पढ़ने को कहते थे और सुन कर ही उन्हें याद कर लेते थे. इस प्रश्न से उन्होंने विद्यार्थियों को श्रवण शक्ति एवं श्रुति आधारित भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व समझाया। विद्यार्थियों के आग्रह पर उन्होंने रश्मिरथी की पंक्तिया, शिव तांडव, प्रिय तुम, बचपन याद आता है एवं माँ पर आधारित कविता सुनाई। उन्होंने अपनी  पुस्तक से व्यंग्य "मनोविज्ञान के क्रांतिकारी सूत्र" का भी पाठ किया.  


उन्होंने विद्यार्थियों के अन्य सवाल  जैसे निरंतर प्रयास करने के बावज़ूद सफलता न मिलना, आध्यात्मिकत चिंतन को कैसे बढ़ाये आदि गहन प्रश्नों के भी सरलता से उत्तर दिया एवं कहा कि असफलता जैसी कोई चीज़ नहीं होती, हमें बस इच्छित फल प्राप्त नहीं होता है. नियति को स्वीकारते हुए हमें प्रकृति पर भरोसा करना चाहिए कि इससे कुछ और बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि असल सुख लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जो प्रक्रिया है उसी में होता है क्यूंकि लक्ष्य प्राप्ति के बाद हम फिर कोई दूसरा लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं. 

कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विस्तारपूर्वक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र की जरूरी बातें साझा कीं. उन्होंने तीनबत्ती के कई किस्से साझा किये. उन्होंने अपने कई मित्रों का भी जिक्र किया. कार्यक्रम में सागर जिला कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने भी संवाद किया.संचालन सांस्कृतिक परिषद के समन्वयक डॉ राकेश सोनी ने किया. परिचय डॉ. आशुतोष ने प्रस्तुत किया.. इस अवसर पर युवा नेता गौरव सिरोठिया, सागर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार, समाजसेवी, जिला प्रशासन के कई अधिकारी, पूर्व और वर्तमान छात्र, शिक्षक, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

25 नवम्बर 2022 के कार्यक्रम

‘डॉक्टर गौर पर रेडियो वार्ता’ कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता के उद्बोधन का प्रसारण सुबह 10 बजे से आकाशवाणी सागर से  
डॉ हरीसिंह गौर की 153वीं जयंती के अवसर पर गौर उत्सव और सागर गौरव दिवस के अंतर्गत विश्वविद्यालय एवं सागर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रख्यात सिने अभिनेता मुकेश तिवारी का छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम  अपरान्ह 3 बजे से विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया जाएगा.कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता करेंगी.
सुबह 11 बजे गौर कौशल विकास मेला का आयोजन विश्वविद्यालय के कम्यूनिटी कॉलेज के छात्रों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी गौर प्रांगण में किया जायेगा। साथ ही फ्लॉवर डेकोरेशन शो नवीन प्रशासनिक भवन परिसर में होगा. गौर जयन्ती की पूर्व संध्या पर सायं छह बजे गौर मूर्ति तीनबत्ती पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता एवं सागर शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया जाएगा


आशुतोष राणा के सागर आगमन पर युवाओ ने उत्सुकता और उमंग के साथ जगह–जगह स्वागत किया


फिल्म दुनिया के सितारे हरिसिंह गौर विश्विद्यालय के पूर्व छात्र अभिनेता आशुतोष राणा सागर में हरिसिंह गौर जयंती पर  गौर सप्ताह कार्यक्रम में युवाओं से संवाद के लिए सागर पधारे इस दौरान सागर में जैसे प्रवेश किया वही से युवाओं की टोलियों ने जगह जगह स्वागत किया इस दौरान चितौरा टोल नाके पर कांग्रेस नेता अभिषेक गौर चंदन सुहाने  द्वारा अपने साथियों के साथ स्वागत किया जिसमे गौर ने बताया कि आशुतोष राणा आज बुंदेलखंड के युवाओं आदर्श है वह अभिनेता होने के साथ साथ एक अच्छे मोटिवेशनल स्पीकर भी है ऐसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री आशुतोष राणा के स्वागत के लिए सागर के युवा बड़े ही उत्साहित नजर आए ।

इस दौरान अखिलेश गौर,नितिन राठौर,हेमंत रैकवार,अंजुल शुक्ला,लोकेश तिवारी,लकी गुप्ता,अनुरुद्ध गौर,चंदन सुहाने,मुकेश वैश्य,कुलदीप ठाकुर,रोहित गुरु,दीपेंद्र गौर,रिंकू सुर्याश,संजय दुबे,विक्रम कुर्मी, ब्रजेन्द रजक अनुज उदेनिया उपस्थित रहे।         


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________
           
Share:

प्रवाह संस्था का कवि सम्मेलन 27 नवंबर की जगह 4 दिसंबर को

प्रवाह संस्था का कवि सम्मेलन 27 नवंबर की जगह 4 दिसंबर को 

सागर। डॉ हरिसिंह गौर जी की जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक साहित्यिक, सामाजिक गतिविधि संस्था  प्रवाह का प्रतिवर्ष अनुसार विराट कवि सम्मेलन व मुशायरा 4 दिसम्बर 22 रविवार को।
संस्था के अध्यक्ष संतोष रोहित मित्र ने बताया कि कार्यक्रम में सुविख्यात *कवि  डॉ विष्णु सक्सेना (यश भारती),  *इकबाल अशहर (दिल्ली)* *अंकिता सिंह (गुरूग्राम)*, *नरेंद्र सिंह 'अकेला' (उज्जैन)* *दीपक दनादन (भोपाल)* 
*पूनम मिश्रा (लखनऊ)* *कपिल चौबे(सागर)*  और नव हस्ताक्षर *भावना बड़ोनियां* मकरोनिया सागर  शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान भूपेंद्र सिंह जी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री होंगें। कार्यक्रम के दौरान अशोक मिजाज और डॉ शरद सिंह को उनके साहित्य में योगदान व उपलब्धियों हेतु तथा गुलझारी लाल जी जैन व इंजी प्रकाश चौबे को उनकी समाजसेवा हेतु  सम्मानित किया जायेगा।
Share:

जनवरी 2023 में सागर मे आयोजित होगा अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन

 जनवरी 2023 में सागर मे आयोजित होगा अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन

सागर :- अग्रवाल विकास सभा सागर की साधारण सभा की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में अध्यक्ष आलोक अग्रवाल जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई | बैठक के प्रारंभ मे कुलदेवी महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन जी का आरती पूजन किया गया |अग्रवाल विकास सभा के सचिव मोहन अग्रवाल ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अग्रवाल विकास सभा की प्रबंध कार्यकारिणी की पूर्व बैठक मे लिए गए निर्णयो का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया साथ ही विगत 8 वर्षों की ऑडिट कार्य की जिम्मेदारी ऑडिटर संजय अग्रवाल व संस्था का पेन कार्ड बनवाने व बैंक खातो से संबधित कार्यवाही पूर्ण करने का दायित्व कोषाध्य विवेक अग्रवाल को सौंपी गई,विकास सभा की महिला मंडल एवं युवा मंडल के गठन हेतु महिला मंडल के लिए श्रीमती सीमा अग्रवाल व श्रीमती सुनीता अग्रवाल एवं युवा मंडल के गठन हेतु अभिषेक अग्रवाल को संयोजक नियुक्त किया गया, साधारण सभा की बैठक मे माह जनवरी 2023 मे सागर मे अग्र भागवत कथा के साथ तीन दिवसीय अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया 
परिचय सम्मेलन की तिथि निर्धारित करने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ की तैयारी हेतु आगामी 4 दिसम्बर को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया |

साधारण सभा की बैठक का संचालन उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल व प्रबंध कार्यकारणी सदस्य रूपकिशोर अग्रवाल ने किया तथा आभार सह-सचिव मनीष अग्रवाल व कार्यकारणी सदस्य आशीष अग्रवाल ने व्यक्त किया |

बैठक मे आलोक अग्रवाल,शिव कुमार भीमसरिया,बालकृष्ण अग्रवाल,आर.के.अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,राकेशश गर्ग,गीतेश अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,विशाल अग्रवाल रिंकू,पर्व अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल गौरव अग्रवाल,आदित्य गर्ग सीमा अग्रवाल,मोना अग्रवाल,सरला अग्रवाल,ऋतु अग्रवाल,रीति अग्रवाल,सुरभि अग्रवाल,राजकुमारी अग्रवाल उपस्थित रही |
Share:

Archive