बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भोपाल - छतरपुर वस नदी में गिरी, छह की मौत,दो दर्जन सवारी घायल

भोपाल - छतरपुर वस नदी में गिरी, सात की मौत,दो दर्जन सवारी घायल 
रायसेन । भोपाल से छतरपुर जा रही  साईराम ट्रेवल्स की यात्री बस रायसेन से पहले दरगाह के पास रीछन नदी के पुल से नदी में गिर गई। यह हादसा रात डेढ़ बजे के करीब हुआ। घटना में सात यात्रियों की मौत हो गई । लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमे कोतवाली पुलिस के मुताबिक छतरपुर जा रही बस पुल पर पहुंचने से पहले अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। रात होने की वजह से अधिकतर यात्री नींद में थे। बस के गिरते ही चीखपुकार मच गई। जिसे सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गए। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिस पर कोतवाली पुलिस बस व एसडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गई।
             रात ढाई बजे तक सात यात्रियों के शव नदी में आधी डूबी बस से निकाले जा चुके थे। वहींदो दर्जन से ज्यादा घायल यात्रियों को बस से निकालकर इलाज के लिए विभिन्न वाहनों से जिला अस्पताल  और भोपाल भेजा गया। घायलों में कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिया के पास एक गड्ढा है, इसमें तेज रफ्तार बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे उफनती हुई नदी में जा गिरी। हादसे में कुछ यात्रियों के पानी में बहने की बात भी सामने आ रही है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।होशंगाबाद रेंज के आईजी आशुतोष राय  भी मैके पर पहुचे। बस निकालने  क्रेन भी मंगाई गई है।
इसमे छतरपुर के बंसल परिवार के दो सदस्यों की मौत हुई है । एक  मृतक सागर का अनवर खान बताया गया। लोग अपने परिजनों को तलाशने में लगे है।
         कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि ओम साई राम ट्रैवल्स की बस पुल पर बड़े गड्‌ढे की वजह से अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़कर नदी में समा गई। नदी में बहाव तेज होने के कारण रात को रेस्क्यू में दिक्कत आई। पुलिस की टीम गोतागोरों की मदद से तलाशी अभियान चला रही है। पाँच लोगो  के शव निकाले जा चुके थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Share:

गांधी जयंती। काँग्रेस ने निकाली अहिंसा यात्रा

गांधी जयंती। काँग्रेस ने निकाली अहिंसा यात्रा
 
सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस द्वारा स्थानीय गांधी मंदिर मछरयाई से अहिंसा पदयात्रा का आयोजन किया गया। कांच मंदिर इतवारा बाजार सराफा बाजार पारस टॉकीज कोतवाली तीन बत्ती कटरा जय स्तंभ गुजराती बाजार राधा तिराहा होते हुए पुरानी गल्ला मंडी स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष पद यात्रा का समापन किया गया। 
         यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा हीरासिंह राजपूत वरिष्ठ नेता भोलेश्वर तिवारी , डॉ संदीप सबलोक ,नरेश जैन कमलेश बघेल ,जितेंद्र सिंह चावला ,सिंटू कटारे,सुरेंद्र सुहाने आदि ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर अपनी आदरांजली दी। 
             इस पदयात्रा में गांधी जी की वेशभूसा में कांग्रेस नेता सुरेंद्र चोबे  आकर्षण का केंद्र बने थे ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व हीरासिंह राजपूत ने उपस्थित कांग्रेसजनों वाह आम जनता को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के दिखाए हुए रास्तों पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया गया। पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारियों के साथ ही ,सुरेंद्र चोबे,वीरेंद्र गौर,विजय साहू, मुन्ना चौबे दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित राजाराम सरवैया विजय साहू ,चक्रेश सिंघई,शारदा खटीक,अतुल नेमा फिरदोस कुरेशी ताहिर खान आदिल राइन, शुभम उपाध्याय ,साजिद राइन द्वारका चौधरी,जितेंद्र रोहन, भाईयन पटेल ,जमुना प्रसाद सोनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।                                                   
                                                                                                                                                 
                                                                                                                                         
                                                                                                                       

Share:

गांधी जयंती पर सांसद की संकल्प शुरू


गांधी जयंती पर सांसद  की संकल्प शुरू


सागर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन सादगीपूर्ण व्यतीत किया और हमेशा हमें आगाह किया है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिये न केवल वृक्षों एवं वनो को नष्ट करने से बचे बल्कि पानी को सहेजने के क्षेत्र में भी कार्य करें ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। हमें यहीं गांधी जी के सादगीपूर्ण जीवन को अपने अंदर उतारना होगा। यह बात सागर संसदीय क्षेत्र के सांसद राजबहादुर सिंह ने महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोकसभा सांसदो के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवन में उतारने का संदेश लेकर गांधी संकल्प यात्रा की कल्पना की है जिसे हम इस यात्रा के माध्यम से घर-घर, गांव-गांव पहुंचाने का कार्य करेंगे।          विधायक शैलेन्द्र जैन ने  कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विश्व पटल पर अहिंसा के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। गांधी जी के विचारों को अपना कर हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल सकते है।
    नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी के लिये अहिंसा के रास्ते पर काम किया और देश को आजाद कराने में अपना योगदान किया। हमें उनके आदर्शो पर चलकर न केवल सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़ना है बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण आदि विषयों पर काम करना है।
        भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने कहा कि इस गांधी संकल्प यात्रा में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बड़-चड़ कर हिस्सा लेगा और गांधी जी के संदेश को बूथ स्तर तक ले जाने का कार्य करेगा। यात्रा के लोकसभा समन्वयक लक्ष्मण सिंह ने संपूर्ण लोकसभा में गांधी संकल्प यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ, स्वच्छता एवं पर्यावरण सहेजने की शपथ दिलाई गई। एवं सफाई कर्मियो को मंच से सम्मानित किया गया एवं परिसर में वृक्षारोपण के उपरांत यात्रा विभिन्न मोर्गो का भ्रमण करती हुयी भगवानगंज चैराहे पहुंचगी जहां डाॅ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया एवं आभार महापौर अभय दरे ने माना।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बीना विधायक महेश राय, विधायक राजश्री सिंह, महापौर अभय दरे, योगाचार्य  विष्णु आर्य  लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र जारोलिया, तृप्ति सिंह, अशोक सिंह, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, श्याम तिवारी, राजेश सैनी, प्रदीप राजौरिया, सुखदेव मिश्र, हरि सप्रे, सुशील तिवारी, नवीन भट्ट, , जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, डाॅ. ओ.पी. शिल्पी, प्रदीप पाठक, बंटी शर्मा, अर्पित पाण्डे, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, संतोष दुबे, मनीष चैबे, रामकुमार साहू, सोनी उपाध्याय, धर्मेन्द्र खटीक, सोमेश जड़िया, डॉअनिल तिवारी, राजेश पंडित, अर्पित पाण्डे, अर्पित ठेकेदार, सीताराम पचकोड़ी, जावेद खान, विजय पटैल, श्याम सुन्दर मिश्रा, शैलेश वर्मा, दरयाव सिंह, नरेश यादव, राकेश साहू, यशवंत करोसिया, कुन्नु ठाकुर, हीरालाल खटीक, बुंदेल सिंह मानकी, आदि अनेक संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति रही।
Share:

नगर सरकार आपके द्वार में निपटेंगी समस्याएं:परिवहन मंत्री राजपूत

नगर सरकार आपके द्वार में निपटेंगी समस्याएं:परिवहन मंत्री राजपूत
सागर ।महात्मा गांधीजी की 150वी जयंती मनाई जा रही है। इस जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जी के विचारों को हमें आत्मसात करने की आवश्यकता है। साथ ही उनके विचारों पर चलते हुए उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। उक्त कथन मुख्य अतिथि प्रदेष के परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने पंडित मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर में कहे।
            शहर सरकार आपके द्वार एवं अंगीकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की यह मंशा थी कि लोगों को बहुत छोटे-छोटे कामों को कराने के लिये कलेक्ट्रेट, तहसीली, एस.डी.एम.कार्यालय, नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाना पडते थे।  इसलिये इस कार्यक्रम के दौरान जनता की सभी समस्याआंे का त्वरित निराकरण किया जायेगा।  सरकार ने गांव के लिये गांव सरकार आपके द्वार एवं शहर के लिये शहर सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया है।
                 विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि स्वच्छता की अलख जगाने के लिए हमें भी गांधी जी के पदचिन्हों पर चलना होगा। तभी हम अपना शहर प्लास्टिक एवं पॉलीथिन मुक्त बना सकते है। महापौर  अभय दरे ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शहर के सभी 48 वार्डो में 6 जोन बनाये गये है, जिनके माध्यम से शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा, साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शिविर में ही प्रदान किया जायेगा।
           स्वामी विवेकानंद विष्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति डा. अनिल तिवारी द्वारा खराब पानी की प्लास्टिक की बाटलों में पौधों को रोपित कर समस्त अतिथियों को वितरित किए गए। साथ ही पीने के पानी की प्लास्टिक की बाटलों के माध्यम से बाढ़ से निपटने हेतु तैयार किए गए लाईफ जैकेट का भी प्रदर्षन कर उपयोगिता बताई ।
उक्त कार्यक्रम में शहर की 35 विद्यालयों की 170 छात्र-छात्राओं ने विगत आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किए।  सागर मेरी शान कार्यक्रम के विजेताओं, स्वच्छता अभियान में सहयोगी संस्थाओं, सिंगल यूज पॉलीथीन मुक्त सागर में सहयोगी संस्थाओं का सम्मान किया गया एवं सफाई दरोगाआंे को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री हीरासिंह राजपूत, शहर अध्यक्ष श्रीमति रेखा चौधरी, डॉ.संदीप सबलोक, कमलेश बघेल, मुन्ना चौबे, वीरेन्द्र गौर, सुरेन्द्र सुहाने, जितेन्द्र रोहण , जितेन्द्र चावला, देवेन्द्र फुसकेले, प्रदीप गुप्ता, श्री सिंटू कटारे, पार्षद महेश अहिरवार, श्री विनोद सोनी, श्री सीताराम पचकोड़ी, श्री अतुल नेमा, राकेश राय, डॉ.अनिल तिवारी एस.वी.एन, राजकुमार , गोवर्धन रैकवार सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. अरविन्द जैन ने किया जबकि आभार सहायक संचालक जनसंपर्क श्री राहुल वासनिक ने माना।            गांधी जयंती के अवसर पर लगी चित्र प्रदर्षनी
सागर । राज्य शासन के निर्देषानुसार गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले में चित्र प्रदर्षनी का आयोजन किया गया। उक्त चित्र प्रदर्षनी जनसंपर्क विभाग द्वारा पंडित मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर के सभागार में लगाई गई।
उक्त फोटो प्रदर्षनी में गांधीजी के द्वारा राज्य मध्य प्रदेष के विभिन्न जिलों में आगमन एवं बैठक कार्यक्रम का बेहतर आकर्षित चित्रण किया गया। विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगाई गई इस प्रदर्षन मंे गांधी जी के जीवन दर्षन, सागर तथा प्रदेष के विभिन्न जगह की यात्राओं आदि के चित्रों को प्रदर्षित किया गया है। प्रदर्षनी में शासकीय योजनाओं की जानकारी नागरिकों को आसानी से मिल सके इस उद्देष्य से फ्लैक्स प्रदर्षित किये गये।
उक्त प्रदर्षनी का परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर प, कमिष्नर श्री आनंद कुमार शर्मा, आईजी  सतीष कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री सीएस शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री आरपी अहिरवार सहित जिले के समस्त विभागों के विभाग प्रमुख, प्राचार्य एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
अतिथियों द्वारा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। विभाग के ओर से सहायक संचालक श्री राहुल वासनिक, श्री मनोज नेमा ने प्रदर्षनी के बारे में अतिथिद्वय को विस्तार से जानकारी दी। श्री वासनिक ने बताया कि प्रदर्षनी गुरूवार से 10.30 से 4.30 बजे तक स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ आमजन के लिए अवलोकन के लिए खुली रहेगी।
Share:

देवरी में शहर सरकार आपकेद्वार कार्यक्रम ,मन्त्री हर्ष यादव ने किया शुभारंभ

 देवरी में शहर सरकार आपकेद्वार कार्यक्रम ,मन्त्री हर्ष यादव ने किया शुभारंभ                  
सागर ।  नवीन एवं नवकरीण उर्जा विभाग मंत्री श हर्ष यादव ने महात्मा गांधी के 150 वें जन्म वर्ष के अवसर पर गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर देवरी में शहर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का बहुत बड़ा योगदान है। गांधीजी ने हमे सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया है और स्वादेषी का विचार दिया जिससे भारत और भारतवासी आत्मनिभर हो सकें ।             इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मयंक चौरसिया, उपाध्यक्ष श्रीमती द्रोपती रजक, जनपद अध्यक्ष सुश्री अंचल आठिया, एसडीएम श्री राजेन्द्र पटेल, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और  जनसमूह उपस्थित था।
 अनन्तपुरा में गांधीस्मारक का लोकार्पण एवं गांधी प्रतिमा का अनावरण
 नवकरीण उर्जा विभाग मंत्री श्री हर्ष यादव ने महात्मा गांधी के 150 वें जन्म वर्ष के अवसर पर देवरी जनपद पंचायत के गांधी ग्राम अनन्तपुरा में गांधी स्मारक का लोकार्पण और गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने यहां मध्यप्रदेष में महात्मा गांधी के संदर्भ में संस्कृति विभाग स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा लगाये गए सायनेज बोर्ड का अनावरण भी किया।
ग्राम पंचायत भवन परिसर मंे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंत्री श्री यादव ने कहा कि अन्नतपुरा अब विकास के मामले में पीछे नही रहेगा। उन्होंने अनन्तपुरा को गोद लेने की घोषणा की। 
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जनपद अध्यक्ष द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।  ।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुश्री अंचल आठिया, एसडीएम  राजेन्द्र पटेल, सरपंचगण, गणमान्य नागरिक और  जनसमूह उपस्थित था।
                 
Share:

हनी ट्रेप। कुछ वीडियो लीक हुए, इसके चलते हुआ पुलिस का बड़ा फेरबदल: परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत

हनी ट्रेप। कुछ वीडियो लीक हुए, इसके चलते हुआ पुलिस का  बड़ा फेरबदल: परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत

सागर । हनी ट्रेप मामले में पुलिस की जांच कमेटी SIT और अधिकारियों के वार वार बदलने के सवाल पर कमलनाथ सरकार के परिवहन और राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत ने इसे स्वीकारते हुए  कहा  कि हनी ट्रंप मामले का निष्पक्ष खुलाशा होना चाहिए जो भी दोषी है ।उन्हें पकड़ा जाए । वीडियो लीक हुई है । जो नही होना चाहिये थे । यह बात सीएम और डीजीपी के सज्ञान में आई है । इसी लिए यह फेरबदल जैसा बड़ा कदम उठाया है ।
        कमलनाथ सरकार ने कल ही पुलिस के आला अधिकारियों के तबादले और हनी ट्रेप मामले की SIT   में अफसरों को बदला है।
    परिवहन मंत्री राजपूत ने आज मीडिया से हनी ट्रेप पर कहा कि  जिनके पास है मनी उन्होंने ही चखी है हनी। हनीट्रेप में सागर के तत्वों का भी खुलासा होना चाहिए। एमपी बढ़िया काम करही है ।
Share:

Archive