बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गांधी जयंती पर सांसद की संकल्प शुरू


गांधी जयंती पर सांसद  की संकल्प शुरू


सागर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन सादगीपूर्ण व्यतीत किया और हमेशा हमें आगाह किया है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिये न केवल वृक्षों एवं वनो को नष्ट करने से बचे बल्कि पानी को सहेजने के क्षेत्र में भी कार्य करें ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। हमें यहीं गांधी जी के सादगीपूर्ण जीवन को अपने अंदर उतारना होगा। यह बात सागर संसदीय क्षेत्र के सांसद राजबहादुर सिंह ने महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोकसभा सांसदो के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवन में उतारने का संदेश लेकर गांधी संकल्प यात्रा की कल्पना की है जिसे हम इस यात्रा के माध्यम से घर-घर, गांव-गांव पहुंचाने का कार्य करेंगे।          विधायक शैलेन्द्र जैन ने  कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विश्व पटल पर अहिंसा के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। गांधी जी के विचारों को अपना कर हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल सकते है।
    नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी के लिये अहिंसा के रास्ते पर काम किया और देश को आजाद कराने में अपना योगदान किया। हमें उनके आदर्शो पर चलकर न केवल सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़ना है बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण आदि विषयों पर काम करना है।
        भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने कहा कि इस गांधी संकल्प यात्रा में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बड़-चड़ कर हिस्सा लेगा और गांधी जी के संदेश को बूथ स्तर तक ले जाने का कार्य करेगा। यात्रा के लोकसभा समन्वयक लक्ष्मण सिंह ने संपूर्ण लोकसभा में गांधी संकल्प यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ, स्वच्छता एवं पर्यावरण सहेजने की शपथ दिलाई गई। एवं सफाई कर्मियो को मंच से सम्मानित किया गया एवं परिसर में वृक्षारोपण के उपरांत यात्रा विभिन्न मोर्गो का भ्रमण करती हुयी भगवानगंज चैराहे पहुंचगी जहां डाॅ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया एवं आभार महापौर अभय दरे ने माना।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बीना विधायक महेश राय, विधायक राजश्री सिंह, महापौर अभय दरे, योगाचार्य  विष्णु आर्य  लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र जारोलिया, तृप्ति सिंह, अशोक सिंह, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, श्याम तिवारी, राजेश सैनी, प्रदीप राजौरिया, सुखदेव मिश्र, हरि सप्रे, सुशील तिवारी, नवीन भट्ट, , जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, डाॅ. ओ.पी. शिल्पी, प्रदीप पाठक, बंटी शर्मा, अर्पित पाण्डे, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, संतोष दुबे, मनीष चैबे, रामकुमार साहू, सोनी उपाध्याय, धर्मेन्द्र खटीक, सोमेश जड़िया, डॉअनिल तिवारी, राजेश पंडित, अर्पित पाण्डे, अर्पित ठेकेदार, सीताराम पचकोड़ी, जावेद खान, विजय पटैल, श्याम सुन्दर मिश्रा, शैलेश वर्मा, दरयाव सिंह, नरेश यादव, राकेश साहू, यशवंत करोसिया, कुन्नु ठाकुर, हीरालाल खटीक, बुंदेल सिंह मानकी, आदि अनेक संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति रही।
Share:

1 comments:

Archive