बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

‘‘महात्मा एक विचार‘‘ नाटक की हुईं प्रस्तुतियॉ

''महात्मा एक विचार'' नाटक की हुईं प्रस्तुतियॉ 
सागर ।  राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की 150 वी  पर म.प्र.संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा कार्यक्रम ''150 ईयर ऑफ सेलीब्रेटिंग द महात्मा'' जिसमें गॉधी जी के विचारां को जन जन तक पहुँचाने के संकल्प हेतु सृजन कला विकास समिति के तत्वाधान में अमित आठिया व मधुर गोस्वामी द्वारा लिखित नाटक ''महात्मा एक विचार'' का मंचन किया गया।जिसमें गॉधी जी के सत्य, अहिंसा , मितव्यता , शाकाहार , स्वच्छता , आदि विचारों का समावेश किया गया है। इस नाटक का निर्देशन अतीश नेमा द्वारा किया गया । 
      सृजन कला विकास समीति की  राशी नेमा ने बताया कि संस्था लगभग 4 वर्षो से सतत् रूप से सागर व म.प्र. के विभिन्न अंचलों में, विभिन्न गतिविधियों जैसे लोकगीतों , लोकनृत्यों एवं लोक विद्याओं के माध्यम से जन जागरूकता के कार्यक्रमों के साथ सक्रिय रूप से कार्यरत है। इसी क्रम में इस नाटक को रहली विधान सभा क्षेत्र के 35 ग्रामों के व्यस्तम चौराहां, चौपालों, हाट बज़ारों , स्कूल प्रांगणों एवं म.प्र.शासन द्वारा चलित मंच पर  आशीष श्रीवास्वतव ,दीपक राय, सचिन पटैल ,मनोज नामदेव ,आशीष प्रजापति, इरशाद कुरैशी , सागर कुमार , सोनिक सोनी ,शिवा ठाकुर ,शानू कोरी ,समीर ख़ान , शुभम कुशवाहा , शिभम राजपूत , कृष्णकान्त यादव ,गिरीशकान्त रैकवार ने नाटक ''महात्मा एक विचार '' की प्रस्तुति को नुक्कड़ व स्वांग शैलीली में प्रस्तुत किया।
              
Share:

10वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, सागर में 16 और 17 अक्टूबर को, मशहूर गायक रूप कुमार और सोनाली राठौर आएंगे

10वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, सागर में 16 और 17 अक्टूबर को, मशहूर गायक रूप कुमार और सोनाली राठौर आएंगे
सागर । केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित"राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव' अर्थात भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत के उत्सव का 10वां चरण मध्य प्रदेश की धरती पर आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ   मुख्य अथिति  सांसद राजबहादुर सिंह  और अध्यक्षता महापौर अभय दरे करेंगे।इस कार्यक्रम के  तहत दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन 16 और 17  अक्टूबर को सागर के पीटीसी ग्राउंड में होगा।
     आधिकारिक जानकारी के अनुसार  संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत 14 से 21
अक्टूबर 2019 तक मध्य प्रदेश में 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव' के 10वें संस्करण का
आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 और 17 अक्टूबर को सागर में भी कार्यक्रम
आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मशहूर गायक  रूप कुमार राठौड़ एवं सोनाली राठौर
द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के लोक
कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दीजाएगी। सभी कार्यक्रमशाम छह बजे से आयोजित होंगे।इसमे कला संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमो और परम्पराओं  आयोजन होगा।
       दसवें संस्कृति महोत्सव की का उदघाट्न जबलपुर में राज्यपाल लाल टंडन के मुख्य आतिथ्य और केंद्रीय संस्कृति एवम पर्यटनराज्य मन्त्री प्रह्लाद पटेल की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को हुआ था।सागर के बाद 20 और 21 अक्टूबर को रीवा में होगा।
Share:

सोनिया गाॅधी पर टिप्पणी, महिला कांग्रेस ने हरियाणा के सीएम का पुतला जलाया

 सोनिया गाॅधी पर टिप्पणी, महिला कांग्रेस ने हरियाणा के सीएम का पुतला जलाया
सागर।   हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा काग्रेस  अध्यक्ष  सोनिया गांधी  के संबंध में अषोभनीय टिप्पणी किये जाने के विरोध में शहर-महिला कागं्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय के पास हरियाणा के मुख्यमंत्रि खट्टर का पुतला दहन किया गया।
    हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वहाॅ के मुख्यमंत्री  मनोहरलाल खट्टर द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी जी पर बेहद शर्मनाक टिप्पणी कर समूची महिलाओं की भावनाओं को आहत पहॅचायी गई है। उनके इस बेहद शर्मनाक टिप्पणी करने से आक्रोषित महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के द्वारा घोर निंदा की गई है।इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति प्रमिलासिंह राजपूत ने कहा कि भा.ज.पा.का चाल, चरित्र और चेहरा, गुन्डों, मवालियों से मिलता जुलता है।
     इस दौरान कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमति रेखा चैधरी,श्रीमति भावना रोहण ,आशा जैन मीरा यादव पुष्पा रैकवार हेमकुमारी पटेल ममता ठाकुर भारती पटेल शारदा वर्षा पार्षद किरण मिश्रा राधा पटेल राजकुमारी मायावती पुष्पा रैकवार गीता भावना रोहन जयंती नामदेव पुष्पा कल्पना नीता उमा जमुना किरणलता सोनी संध्या सरोज सुषमा आशारानी मथुरा लीला मोहनी सुनीता करोसिया  लीला कमला पटेल संगीता सनकत मीरा गुप्ता वीणा दुबे भारती पटेल कृष्णा लडिया राधा किरण लड़िया रामकली लड़िया रंजीत राणा विमला रैकवार के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ कटारे अशोक चौधरी आशीष ज्योतिषी जितेंद्र सिंह चावला पम्मा कुरेशी दीनदयाल तिवारी डॉ सीबी तिवारी अतुल नेमा फिरदोष कुरेशी शरद पुरोहित सुरेंद्र चौबे सिंटू कटारे कुंदन जाट अतीक ठेकेदार आदिल राईन भैयन पटेल अभिषेक पाठक तोता यादव रितेश पांडे बिल्ली रजक मुकेश खटीक रसीद राईन राजाराम सरवैया द्वारका चौधरी लक्ष्मीनारायण सोनाकिया कुंजीलाल लड़िया शुभम उपाध्याय कल्लू पटेल शैलेंद्र तोमर कल्लू गुप्ता दुलीचंद सकवार रूपेश ठेकेदार वीरेंद्र महावते गुरमीत सिंह संजय सराफ दीपक जोशी नाथूराम चौधरी नेतराम मगन अकेला आनंद हेला सन्ना भाईजान पवन जाटव योगेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
Share:

शिल्प, संस्कार, संस्कृति, का प्रतीक है: न्यायाधीश विधि सक्सेना

शिल्प, संस्कार, संस्कृति, का प्रतीक है: न्यायाधीश विधि सक्सेना
सागर ।  संत रविदास हस्तषिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा जिला विधि सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पालिथीन मुक्त सागर अभियान अन्तर्गत हस्तषिल्प हथकरघा विकास निगम में षिल्पियों के मध्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीष विधि सक्सेना ने कहा कि भारतीय समाज में स्त्री वर्ग का एक बहुत बडा हिस्सा कमजोर, समानता व स्वावलबन से दूर है। मुझे यहां सभी महिला षिल्पियों द्वारा निर्मित किये जा रहे षिल्प उत्पाद देख काफी प्रसन्न्ता हुई। वर्तमान परिवेष में जहॉ हमें घरेलू स्वच्छता की आवष्यकता हैं वहीं समाज एवं षहर की स्वच्छता भी आवष्यक है। यदि हम पालीथिन मुक्त वातावरण की कल्पना करते है। तो आप सभी के सहयोग वगैर यहां सभव नहीं है। क्योंकि जूट के थैले जूट षिल्प हथकरघा से निर्मित कपडे से बने थेले आदि यहा सभी षिल्प उत्पाद आमजन इस हस्तषिल्प हथकरघा विकास निगम के माध्यम से मृगनयनी एम्पोरियम षिल्प बाजार आदि से आसानी से प्राप्त कर सकते है।
         देष विदेषों में संचालित मृगनयनी एम्पोरियम निगम द्वारा लगाये जाने वाले षिल्प संबंधित बाजार एक्जीवेषन थीम पवेलियन आदि काफी प्रसिद्ध है। भारत का जो प्राचीन षिल्प है यह आज भी संस्कार, संस्कृति का प्रतीक है। निगम के रूपेष श्रीवास्तव एवं सभी इस कार्यालय के सहयोगीगणों का कार्य काफी सरहनीय हैं जो निगम की विभिन्न गतिविधियों को सागर जिलें में सजगता के साथ क्रियान्वित कर रहे है।
       हस्तषिल्प हथकरघा विकास निगम सागर के रूपेष श्रीवास्तव ने बताया कि निगम के प्रबंध संचालक राजू षर्मा द्वारा हम सभी विभागीय आमले को निर्देषित किया गया है। कि सरकार की मंषानुसार आमजन ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सषक्तिकरण हेतु विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्विन किया जा सके। हम सभी निगम कर्मी निरन्तर प्रबंध संचालक के आदेष अनुसार एक टीम के रूप में कार्य कर रहे हैं। निगम की मंषा हस्तषिल्प हथकरघा को बढावा देना एवं ग्रामीण वर्ग को सषक्त करना है। कार्यक्रम श्री अनुज चन्द्रसोरिया, श्री रामस्वरूप आदि उपस्थित थे।
Share:

दर्दनाक हादसा। सुनार नदी में डूबने से मासूम तीन बहिनों की मौत

दर्दनाक हादसा। सुनार नदी में डूबने से मासूम तीन बहिनों की मौत
सागर। सागर जिले के गढाकोटा में एक दर्दनाक हाादसा में सुनार नदी में नहाने गयी एक ही परिवार की तीन बच्चीयों की डूबने से  मौत हो गई ।तीनो बहिनें आज  सुबह  सुनार नदी के छोटे पुल पर नहाने गई  थी ।खबर लगतेे  ही गढाकोटा पुलिस थाना प्रभारी कमलेन्द्र कलचुरी सहित पुलिस बल और रेस्क्यू टीम पहुची । रेस्क्यू करके तीनो के शव कर  निकाले गए। मौके पर भाजपा नेता अभिषेक भार्गव,कांग्रेस नेता कमलेश साहू आदि पहुचे।घटना करीब 11 बजे की है ।
            इस दर्दनाक घटना में गढाकोटा के गांधी वार्ड निवासी पुरषोत्तम पटेल की बेटियां पूनम,काजल और खुशबू की दर्दनाक मौत  हो गईं। पिता पुरषोत्तम के मुताबिक वह और उसकी पत्नी खेत पर सुबह काम करने गई ठगे । इस दौरान यहां घटना हो गई । थाना प्रभारी कलचुरी के अनुसार पुरषोत्तम पटेल की बेटियां भाई की बेटी के साथ नहाने गई थी। भाई की बेटी किसी तरह बचने में सफल रही। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को  जांच में लिया है । भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने बताया कि  घटना दुखद है ।पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद और शासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
Share:

केन्द्रीय दल ने सागर जिले मेें अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा

 
 केन्द्रीय दल ने सागर जिले मेें अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा
सागर ।भारत सरकार द्वारा भेजे गए केन्द्रीय दल ने  जिले के शाहगढ़, बण्डा विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में जाकर अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। केन्द्रीय दल ने विधायक  तरवर सिंह लोधी, कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक के साथ शाहगढ़ के सिमरिया कला, नरवा, बण्डा के शासन ग्राम में हुए फसलों एवं क्षतिग्रस्त हुए मकानों का मुआयना किया। दल को नरवा ग्राम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला यादव एवं सरपंच  गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सोयाबीन की फसल 80 प्रतिषत से ज्यादा खराब हुई है और उड़द की फसल 100 प्रतिषत खराब हो गई है। केन्द्रीय दल ने खेत में जाकर फसलों का मुआयना किया। 
         यहां किसानों ने केन्द्रीय दल के सदस्यों से चर्चा की और बताया कि वर्षा से फसलांें का भारी नुकसान हुआ है। अतः रबी फसल के लिए बीज एवं खाद तत्काल सोसायटियों के माध्यम से मिलना चाहिए जिससे रबी फसल की बोनी का कार्य समय पर किया जा सके। क्रेन्द्रीय दल ने शासन गांव में वर्षा से क्षतिग्रस्त हुए मकान का अवलोकन किया। इस गांव में भारी वर्षा के श्री कमलेष विष्वकर्मा का मकान गिर गया था।
केन्द्रीय दल ने बण्डा विकासखंड के ग्राम शासन में खेतों में जाकर फसलांे का मुआयना किया और किसानों से नुकसान के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उपसंचालक कृषि  एके नेमा, बण्डा एसडीएम  जितेन्द्र पटैल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौजूद थे।                  
Share:

खादी थी जिसकी पहचान, वह थे हम सबके बापू महान: सांसद राजबहादुर सिंह

खादी थी जिसकी पहचान, वह थे हम सबके बापू महान: सांसद राजबहादुर सिंह

पदयात्रा 17 अक्टूबर को बीना से

@भानसिंह /मालथौन

सागर।  महात्मा गांधी की 150वीं जयंती अवसर पर  सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने खुरई विधानसभा के ग्राम लोंगर में कन्या पूजन एवं स्वच्छता अभियान कर पदयात्रा प्रारंभ की । ग्राम बम्होरी लाल में पॉलीथिन मुक्त हेतु संगोष्ठी, खिरियाकलां में किसान चौपाल, गंऊधाधाम में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम, बेसरा तिगड्डा पर वृक्षारोपण, अंडेला में जल संरक्षण संगोष्ठी एवं मालथौन पहुंचकर किला प्रांगण में जैविक खेती संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण किया।
      सांसद राजबहादुर सिंह ने  गांधीजी का स्मरण करते हुए कहा कि सही मायने में भाजपा गांधी जी के सपनों का भारत बना रही है. प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी उन सभी कार्यों को कर रहे हैं, जो गांधीजी चाहते थे. स्वच्छता महात्मा गांधी का प्रिय विषय था, जिसे एक अभियान के रूप में प्रधानमंत्री ने लिया है. उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दृढ़ निश्चय कर देश की विकास को तेज गति से आगे बढ़ाया है .
यात्रा में लखन सिंह बामोरा, लक्ष्मण सिंह, सुखदेव मिश्रा, इंद्र कुमार राय-अध्यक्ष नगर पालिका, राजेंद्र यादव उपाध्यक्ष-नगर पालिका, गोविंद सिंह राजपूत मालथौन, जयंत सिंह बुंदेला- मंडी अध्यक्ष, माधव सिंह सिलोदा, देशराज सिंह यादव, देवेंद्र सिंह बुंदेला, कोमल यादव, बलराम सिंह यादव, हरि नारायण कुशवाहा, राजेंद्र सिंह खरेरा, सुरेंद्र सिंह झौलसी, राजकुमार राय,  वीरसिंह,भैयन यादव,भानसिंह यादव मीडिया, अयोध्या सिंह, गोलू प्रताप राय, रामकुमार खरेरा, राजेंद्र सिंह रामछायरी, रावराजा राजपूत, प्रहलाद सिंह राजपूत, सुखपाल सिंह, गोविंद सिंह राजपूत खिरिया, राजू मोदी, जाहरसिंह,रामदयाल पाठक, नीलकमल सिंह राजपूत- सरपंच मालथौन, सरनाम सिंह तोमर, शिवराज सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह परिहार, सोवीर जैन आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे.
17 अक्टूबर को यात्रा बीना में 
यात्रा 17 अक्टूबर को बीना विधानसभा के ग्राम किर्रोद से प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होकर कठाई, आगासौद, महादेवखेड़ी,सिरचोंपी होते हुई लखाहार  में विराम लेकर दिनांक 18 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे सरखड़ी से प्रारंभ होकर सिलगांव, ईशरवारा, रहटवास, बिन्धई, धंसरा, गौहर होते हुए मंडीबामोरा में विराम लेगी।

Share:

विदेशी ठग। ईरान के ठगों को सागर पुलिस ने पकड़ा,तेलंगाना राज्य में था मामला दर्ज

विदेशी ठग। ईरान के ठगों को  सागर  पुलिस ने पकड़ा,तेलंगाना राज्य में था मामला दर्ज
सागर । तेलंगाना राज्य से ठगी कर भागे 4 विदेशी (ईरानी)नागरिको को एक खुफिया सूचना के आधार पर सागर जिले की महाराजपुर थाना पुलिस ने तीतर पानी टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर तेलंगाना पुलिस को सौंप दिया है।इनमे दो बच्चे है।
        पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनुसार तीतरपानी टोल टैक्स से  पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशन में एस डी  ओ पी अजीत पटेल के मार्गदर्शन में देवरी महाराजपुर की संयुक्त पुलिस ने  मारुति कम्पनी की ब्रीजा विटारा क्रमांक डी एल 20 ऐ डब्ल्यू 7876 गाड़ी नम्बर में तेलंगाना स्टेट से फरार ठगी के  आरोपी निकलने की सूचना मिली ।जिनकी लोकेशन नरसिंहपुर से सागर नेशनल हाईवे 26 बताई जा रही थी
       सूचना के बाद महाराजपुरऔर देवरी पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें फोर लाइन पर बने तीतर पानी टोल टैक्स पर धर दबोचा। आरोपियों के बिदेशी पर्यटक होने के कारण विशेष सुरक्षा में रखा  गया था। जिन्हें आज  सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तेलंगना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।जानकारी के अनुसार आरोपी ईरान की राजधानी तेहरान के निवासी बताये जा रहे है जिनमे दो पुरुष माजिद ,जहांगीर, तथा दो  महिलाये सामंता ,जामीलहा तथा  दो नाबालिग है। ये  अगस्त माह में भारत आये थे जिन्होंने  10 अक्टूबर को तेलंगना राज्य के जिला कामरेड्डी थाना नसरूल्लाबाद में मांस की दुकान पर 60 हज़ार की ठगी कर भाग निकले। इसके बाद नसरूलल्लाबाद थाने में 420 और 380 सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।देवरी sdop अजित पटेल ने बताया कि नसरुल्लाह के पुलिस अधिकारी दया गिरी से लगातार इस मामले में सम्पर्क बना हुआ था।
Share:

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग प्रदीप राय के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग प्रदीप राय के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

सागर । सागर के संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने सागर के तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास,वर्तमान में दमोह में पदस्थ प्रदीप कुमार राय के खिलाफ जांच के आदेश दिए है ।प्रदीप राय के खिलाफ उनके सागर के कार्यकाल के दौरान सबला योजना में वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतें थी।
आदेश के अनुसार जिला पंचायत सागर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को विभागीय जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच दो  महीने में पूरी करने की समय सीमा तय की गई है।
Share:

सागर डिस्ट्रीब्यूटर्स एशोशियेशन के दो दर्जन पदाधिकारीयों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सागर डिस्ट्रीब्यूटर्स एशोशियेशन के दो दर्जन पदाधिकारीयों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
सागर । सागर में टैक्स चोरी और बिना बिल के कथित व्यापार को लेकर व्यापारी और उसके संगठन के बीच ऐसा विवाद बढ़ा की मामला थाने तक पहुच गया । इस मामले में पुलिस ने सागर डिस्ट्रीब्यूटर्स एशोशियेशन  के दो दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी का  मामला दर्ज कर लिया है ।
 सागर के तिलकगंज स्थित मयंक ट्रेडर्स का कॉस्मेटिक सामान तेल ,मंजन,क्रीम,साबुन आदि का थोक का कारोबार है ।   मयंक जैन की दुकान पर सागर डिस्ट्रीब्यूटर्स एशोशियेशन के कुछ लोग आए और कहा कि तुम लोग बिना बिल  के अवैध तरीके से माल बेचते हो यह गलत है । इस दौरान यहां दोनो पक्षो में कहा सुनी भी हुई। संगठन के लोग कथित जांच के लिए कोरे कागज पर दस्तखत कर बिल बंदी और दो ट्रालियों में माल ले गए। जिसकी कीमत 15 लाख रुपये से अधिक कि बतायी जाती है। इस घटना की शिकायत दुकानदार महेश जैन पिता स्व0 श्री प्रेमचंदजैन उम्र 54 साल निवासी तिलकगंज वार्ड  ने कोतवाली थाना में की । शिकायत के मुताबिक यह संगठन फर्जी है और किसी भी दुकान में घुसकर माल चेक करना इनके अधिकार क्षेत्र में नही है । दुकानदार ने इसके पदाधिकारी  मनीष गुप्ता  शैलेंद्र जैन टावर वाले  , बद्री साहू ,वीरेंद्र साहू ,विष्णु साहू , राजेश पंडित ,अनिल केशरवानी रत्नेश घोषी, अतुल कुमार तिवारी उदय ठाकुर , सुबोध चंदेरिया  ,शमी कुरैशी एवं अन्य कुल 25 के खिलाफ शिकायत की ।
कोतवाली थाना प्रभारी राजेश सिंह बंजारा के अनुसार शिकायत में घटना सही पाई गई। इस आधार पर सागर डिस्ट्रीब्यूटर्स के लोगो के खिलाफ धारा 420,467,468,471, 506,34
के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है । 
सागर डिस्ट्रीब्यूटर्स संघ ने दी सफाई 
            बउधर  इस मामले में संस्था के सरंक्षक शैलेश केशरवानी ,अध्यक्ष राजेश पंडित ,विष्णु साहू,सुबोध चन्देरिया आदि ने मीडिया को बताया कि सागर में कुछ व्यापारी बिना जीएसटी  के और  अवैध तरीके से कारोबार कर रहे है । जिनकी शिकायत में सेलटैक्स विभाग को की है । इससे व्यापार पर भी असर पड़ा है । इसी को लेकर मंयक ट्रेडर्स पर संगठन के कुछ लोग समझाईश देने के लिए गए थे । दुकान पर ढेर सारा माल पड़ा था। इनसे खरीदी के बिल मांगे । दुकानदार के यहां इसकी जांच माल की अधिकता के चलते सम्भव नही था। इस कारण लिखित  सहमति से  पूरा सामान लाये थे । पक्के बिल से बेच नम्बर आदि चेक करके वापिस कर देंगे। मीडिया ने जब पूछा कि किस हैसियत से माल चेक झरने गए थे तो ये सभी संतोषजनक उत्तर नही दे पाए।
Share:

Archive