बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

10वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, सागर में 16 और 17 अक्टूबर को, मशहूर गायक रूप कुमार और सोनाली राठौर आएंगे

10वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव, सागर में 16 और 17 अक्टूबर को, मशहूर गायक रूप कुमार और सोनाली राठौर आएंगे
सागर । केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित"राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव' अर्थात भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत के उत्सव का 10वां चरण मध्य प्रदेश की धरती पर आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ   मुख्य अथिति  सांसद राजबहादुर सिंह  और अध्यक्षता महापौर अभय दरे करेंगे।इस कार्यक्रम के  तहत दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन 16 और 17  अक्टूबर को सागर के पीटीसी ग्राउंड में होगा।
     आधिकारिक जानकारी के अनुसार  संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत 14 से 21
अक्टूबर 2019 तक मध्य प्रदेश में 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव' के 10वें संस्करण का
आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 और 17 अक्टूबर को सागर में भी कार्यक्रम
आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मशहूर गायक  रूप कुमार राठौड़ एवं सोनाली राठौर
द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के लोक
कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दीजाएगी। सभी कार्यक्रमशाम छह बजे से आयोजित होंगे।इसमे कला संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमो और परम्पराओं  आयोजन होगा।
       दसवें संस्कृति महोत्सव की का उदघाट्न जबलपुर में राज्यपाल लाल टंडन के मुख्य आतिथ्य और केंद्रीय संस्कृति एवम पर्यटनराज्य मन्त्री प्रह्लाद पटेल की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को हुआ था।सागर के बाद 20 और 21 अक्टूबर को रीवा में होगा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive